Connect with us

खेल

“भोला प्रसाद तिवारी स्मृति” प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता

Published

on

सीनियर पुरुष , जुनियर (UNDER-17) एवं कैडेट  (UNDER-13) के  मुकाबले अंतिम चरण में  सीनियर महिला वर्ग में  सुष्मिता सोम तथा होप्स (UNDER-11) में नीरव तिवारी एवं इशी मिश्रा विजेता बने                     रायपुर।छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के द्वारा रोटरी क्लब ऑफ़ रायपुर ग्रेटर के सहयोग से दिनांक 29 से 31 अगस्त, 2025 तक सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, बुढ़ापारा, रायपुर में आयोजित  “भोला प्रसाद तिवारी स्मृति” प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2025″  में कल सीनियर महिला एकल वर्ग तथा यूथ UNDER-11 (होप्स) बालक एवं बालिका एकल वर्ग संपन्न हुयी । उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने जानकारी दी की कल सीनियर महिला एकल वर्ग तथा यूथ UNDER-11 (होप्स) बालक एवं बालिका एकल वर्ग प्रतियोगिता के  समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह  के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के सेवानिवृत सचिव (राज्य वित्त आयोग) एवं खेल विभूति पुरस्कार अवार्डी डा. भरत अग्रवाल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की तकनीकि समिति के चेयरमेन अरविंद कुमार शर्मा ने किया। मंच पर छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी सह सचिव प्रेमराज जाचक, आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े एवं मुख्य निर्णायक पी.एन. मजूमदार उपस्थित थे। 

प्रतियोगिता में कल खेले गये सीनियर महिला एकल वर्ग तथा यूथ UNDER-11 (होप्स)

बालक एवं बालिका एकल

वर्ग के फायनल मैच के परिणाम निम्नानुसार है:- सीनियर महिला वर्ग:-   विजेता –  सुष्मिता सोम (बिलासपुर),             उपविजेता –   सिया मेघानी (बिलासपुर)  4 -1  
यूथ UNDER-11 (होप्स) बालक वर्ग:-  विजेता – नीरव तिवारी (रायपुर),   उपविजेता-    बी. अजीज (रायपुर)    3-0   
यूथ UNDER-11 (होप्स) बालिका वर्ग:-    विजेता –   इशी मिश्रा (रायपुर),  उपविजेता- आरना ठाकुर (रायपुर)   3-1    

प्रतियोगिता में आज सीनियर पुरुष एकल वर्ग,यूथ UNDER-17 (जुनियर) तथा  यूथ UNDER-13 (कैडेट) बालक एवं बालिका एकल वर्ग के अंतिम दौर के मुकाबले खेले जा रहे हैं  जिसमें फायनल के मुकाबले खेले जा रहे हैं । 

प्रतियोगिता में अभी तक खेले गए  मैचों के परिणाम निम्नानुसार है:-

 सीनियर पुरुष वर्ग: सेमीफायनल –  एम रविराज (रायपुर) ने अर्जुन मल्होत्रा (रायपुर) को 4 -3 तथा सागर घाटगे (रायपुर) ने रामजी कुमार (रायपुर) को 4-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 

यूथ UNDER-17 (जुनियर) बालक वर्ग:-

सेमीफायनल –  अर्जुन मल्होत्रा (रायपुर) ने रेहांश पाहवा (बिलासपुर) को 3 -0 तथा सिद्धा धुपर (रायपुर) ने कवीश काला (रायपुर) को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 

यूथ UNDER-17 (यूथ) बालिका वर्ग:-   
सेमीफायनल – समाया पांडे (रायपुर) ने सिया मेघानी (बिलासपुर) को 3-1 तथा वेदी कछवाहा (रायपुर) ने लावण्या पांडे (रायपुर) को 3-1 से हराकर फायनल में प्रवेश किया ।

यूथ UNDER-13 (कैडेट) बालक वर्ग:- 

सेमीफायनल – 

 राजदीप गांगुली (बिलासपुर)ने अभिनव पीटर (रायपुर) को 3-0  तथा 

हर्षवर्धन सिंह (बिलासपुर) ने  सम्यक केशकर (बिलासपुर) को 3-1 

से हराकर फाइनल मे प्रवेश किया।

यूथ UNDER-13 (कैडेट) बालिका वर्ग:- सेमीफायनल – समाया पांडे (रायपुर) ने सस्मिता माने (दुर्ग) को 3-0 तथा अक्षिता बीनू (बिलासपुर) ने आरुषि मढरिया (दुर्ग) को 3-1 से हराकर फाइनल मे प्रवेश किया ।             

प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक श्री पी.एन. मजूमदार तथा सहायक मुख्य निर्णायक श्री अजीत बेनर्जी एवं श्री भूपेंद्र सिंह राजवंशी हैं ।    

उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से 

प्रतियोगिता के आयोजन सचिव श्री विनय बैसवाड़े ने दी। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

इंडिपेंडेंस कप-2026 : बैडमिंटन के रोमांच के साथ एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना में मनाया जाएगा आजादी का उत्सव

Published

on

कोरबा। स्वतंत्रता दिवस पर एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना, कोरबा के तत्वावधान में एक बार फिर खेल के माध्यम से आजादी का उत्सव सेलिब्रेट किया जाएगा। 14 एवं 15 अगस्त को इंडिपेंडेंस कप 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना के अध्यक्ष डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि सभी श्रेणियों में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में विजेता और उपविजेता दोनों के लिए नकद पुरस्कार और ट्राफियां रखी गई हैं। स्पर्धा में भाग लेने के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त है।
एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना के सचिव मनीष गुप्ता ने बताया कि इस दो दिवसीय टूर्नामेंट के पहले दिन शुक्रवार, 14 अगस्त को दोपहर 3:00 बजे से पुरुष एकल (आयु: 0-20) के मुकाबले होंगे। सभी मैच योनेक्स मेविस 350 शटलकॉक से खेले जाएंगे।

कोषाध्यक्ष सोनल फेलिक्स ने कहा कि टूर्नामेंट के दूसरे दिन 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर सुबह 9:00 बजे से पुरुष एकल (आयु: 20-35, 35-50 एवं 50 वर्ष से अधिक) और महिला एकल (खुली श्रेणी) में मुकाबले होंगे। इस श्रेणी के सभी मैच योनेक्स फेदर शटलकॉक से खेले जाएंगे।

एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना के कोषाध्यक्ष सोनल फेलिक्स ने बताया कि प्रत्येक इवेंट के लिए कम से कम 8 खिलाड़ियों की अनिवार्यता है। स्वतंत्रता कप 2026 में भाग लेने वाले सभी आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए केडीबीए आईडी अनिवार्य है।

Continue Reading

खेल

बाल भारती पब्लिक स्कूल के दो खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयन

Published

on

बिलासपुर (सुनील चिंचोलकर)। बाल भारती पब्लिक स्कूल के दो प्रतिभावान खिलाड़ियों ने सीबीएसई फार ईस्ट जोनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। पुरुलिया, पश्चिम बंगाल में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया।

अंडर-19 बालक वर्ग के 73 किलोग्राम से कम भार वर्ग में तनमय सिंह क्षत्री ने स्वर्ण पदक, जबकि 48 किलोग्राम से कम भार वर्ग में गौतम निर्मलकर ने रजत पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन सीबीएसई राष्ट्रीय अंडर-19 ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 20 से 24 सितंबर 2026 तक बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल, पानीपत, हरियाणा में किया जाएगा। तनमय और गौतम राष्ट्रीय स्तर पर अपने-अपने भार वर्ग में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रतियोगिता में विद्यालय के अन्य खिलाड़ियों ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। रक्षित साहू ने अंडर-14 बालक वर्ग, अनिशा साहू ने अंडर-17 बालिका वर्ग के 49 किलोग्राम से कम भार वर्ग, अर्शिता ताम्रकार ने अंडर-19 बालिका वर्ग के 55 किलोग्राम से कम भार वर्ग तथा दिव्यांशी रात्रे ने अंडर-17 बालिका वर्ग के 63 किलोग्राम से कम भार वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य शलभ निगम ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और संघर्ष की भावना विकसित होती है। उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित तनमय सिंह क्षत्री और गौतम निर्मलकर को विशेष शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है।

Continue Reading

खेल

PM मोदी से मिलने पहुंचे कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडलिस्ट:भारत ने 39 मेडल जीते थे, मेडल टैली में चौथे स्थान पर रहा

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी ही देर में कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिलेंगे। प्लेयर्स की बस प्रधानमंत्री आवास पहुंच चुकी है।

मुक्केबाज लवलीना बोरगेहन और वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने कहा- हम प्रधानमंत्री से मिलने के लिए एक्साइटेड हैं।

भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज समेत कुल 39 मेडल जीते। भारत मेडल टैली में चौथे नंबर पर रहा।

PM आवास के अंदर जाती खिलाड़ियों की बस।

PM आवास के अंदर जाती खिलाड़ियों की बस।

मुक्केबाज भारत का सबसे बड़ा मेडल बैंक

भारत के 39 पदकों में सबसे बड़ा योगदान बॉक्सिंग का रहा। मुक्केबाजों ने 7 गोल्ड और 3 सिल्वर समेत कुल 10 मेडल जीते। यानी हर चार में से एक मेडल बॉक्सिंग से आया। एथलेटिक्स में 10 मेडल आए, लेकिन इसमें गोल्ड नहीं मिला।

वेटलिफ्टिंग से 8, पैरा एथलेटिक्स से 6, जूडो से 4 और पैरा पावरलिफ्टिंग से 1 मेडल मिला। कुल मिलाकर 39 में से 37 पदक सिर्फ पांच खेलों से आए।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677