Connect with us

छत्तीसगढ़

भूपेश-सरकार में खोले गए स्कूलों में होगी शिक्षकों की भर्ती:व्याख्याता-व्यायाम, कंप्यूटर और सहायक शिक्षक पद शामिल, अभ्यर्थियों को 23 शर्तें करनी होगी पूरी

Published

on

रायपुर,एजेंसी। भूपेश सरकार के कार्यकाल में खोले गए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूलों में संविदा नियुक्ति अब स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी करेंगे। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने निर्देश जारी किया है।

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में कई पदों पर संविदा भर्ती के लिए मानक विज्ञापन प्रारूप जारी कर दिया गया है। इस भर्ती में व्याख्याता, शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, ग्रंथपाल, शिक्षक कम्प्यूटर, सहायक शिक्षक और सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला जैसे पद शामिल हैं। इन पदों के लिए केवल पंजीकृत डाक या गूगल फॉर्म से आवेदन मान्य होंगे, ऑफलाइन आवेदन अमान्य होंगे।

रायपुर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में बच्चों को पढ़ाते हुए शिक्षक। (फाइल)

रायपुर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में बच्चों को पढ़ाते हुए शिक्षक। (फाइल)

एक साल की होगी नियुक्ति

जारी आदेश के अनुसार, संविदा नियुक्ति छ.ग. सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 के नियम 4 और स्वामी आत्मानंद शिक्षण समिति के निर्णय के अनुसार एक वर्ष की अवधि के लिए होगी। प्राचार्य और समिति की अनुशंसा और कार्यक्षमता के आधार पर संविदा की अवधि नवीनीकरण या बढ़ाई जा सकती है।

नियुक्ति के दौरान किसी पक्ष द्वारा 03 माह पूर्व सूचना या इसके एवज में 03 माह का वेतन देकर संविदा समाप्त की जा सकती है। संविदा अवधि पूरी होने पर समिति बिना पहले सूचना सेवा समाप्त कर सकती है। अंतिम चयन सूची जारी होने के बाद बनाई गई प्रतीक्षा सूची 1 साल तक वैध रहेगी।

रायपुर स्वामी आत्मानंद स्कूल। (फाइल फोटो)

रायपुर स्वामी आत्मानंद स्कूल। (फाइल फोटो)

इन नियमों का करना होगा पालन

  • नियुक्त उम्मीदवार को उनके पद अनुसार शासन द्वारा निर्धारित मासिक वेतन देय होगा।
  • संविदा सेवा में किसी प्रकार का अतिरिक्त भत्ता जैसे महंगाई भत्ता, गृह भाड़ा आदि नहीं दिया जाएगा। वार्षिक वेतन वृद्धि की पात्रता नहीं होगी।
  • नियुक्ति के बाद 07 दिनों के भीतर शासकीय मेडिकल बोर्ड का फिटनेस प्रमाण पत्र पेश करना अनिवार्य है।
  • अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे विज्ञापन और अद्यतन जानकारी के लिए नियमित रूप से संबंधित पोर्टल का अवलोकन करें।

आदेश की कॉपी

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ही सफलता की असली कुंजी हैं – मिताली राज

Published

on

एसईसीएल मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 का भव्य आयोजन, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने साझा किए सफलता के मंत्र

बिलासपुर/कोरबा। एसईसीएल मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विप्स (वीमेन इन पब्लिक सेक्टर) के तत्वावधान में एसईसीएल ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित तथा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान और प्रसिद्ध क्रिकेटर सुश्री मिताली राज मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुईं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसईसीएल अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन तथा एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला एवं श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर एसईसीएल के निदेशक (तकनीकी/संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन श्रद्धा महिला मंडल की सम्मानित उपाध्यक्षगण श्रीमती अनीता फ्रैंकलिन, श्रीमती इप्सिता दास, श्रीमती हसीना कुमार, श्रीमती विनीता जैन तथा श्रीमती शुभश्री महापात्र विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इसके अलावा विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में महिला अधिकारी-कर्मचारी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर आयोजित फायरसाइड चैट में पद्मश्री, अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित एवं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने अपने अनुभव साझा किए। इस संवाद का संचालन एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास ने किया।

अपने प्रेरक विचार रखते हुए मिताली राज ने कहा कि आज महिला क्रिकेट ने लंबा सफर तय किया है और अब यह पुरुष क्रिकेट के समान पहचान और सम्मान प्राप्त कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी, तब परिस्थितियाँ बिल्कुल अलग थीं और महिलाओं के लिए अपने लिए जगह बनाना आसान नहीं था।

उन्होंने बताया कि उस दौर में आगे बढ़ने के लिए मानसिक रूप से मजबूत रहना, अपनी सीमाओं को लगातार आगे बढ़ाना और हर चुनौती का डटकर सामना करना बेहद जरूरी था। सफलता के लिए अनुशासन, कड़ी मेहनत और नियमित प्रशिक्षण की भूमिका को भी उन्होंने महत्वपूर्ण बताया।

मिताली राज ने युवाओं, विशेषकर महिलाओं को संदेश देते हुए कहा कि वे अपने सपनों को पाने के लिए हमेशा तैयार रहें, पूरी निष्ठा से अभ्यास करें, अपने भीतर जज़्बा और संघर्ष की भावना बनाए रखें तथा किसी भी परिस्थिति में हार न मानें। “अगर आप अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित हैं और हर दिन खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं, तो सफलता निश्चित रूप से आपके कदम चूमेगी।”

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए अपने संबोधन में मुख्य अतिथि एसईसीएल सीएमडी हरीश दुहन ने कहा कि आज महिलाओं के लिए अवसरों के नए द्वार खुल रहे हैं और अब समय है कि महिलाएँ आगे आकर नेतृत्व की भूमिका निभाएँ। उन्होंने कहा कि एसईसीएल में नारीशक्ति का योगदान निरंतर बढ़ रहा है और संगठन महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई पहल कर रहा है।

उन्होंने कहा कि चाहे कोल इंडिया की पहली पूर्णतः महिला संचालित डिस्पेंसरी हो, महिला संचालित सेंट्रल स्टोर यूनिट की स्थापना हो या फिर सीएसआर के माध्यम से एसईसीएल के सुश्रुत योजना के तहत युवाओं को डॉक्टर बनने का अवसर प्रदान करना—एसईसीएल महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

श्री दुहन ने बताया कि इन पहलों की सफलता को देखते हुए एसईसीएल इस वर्ष ‘प्रोजेक्ट धराशक्ति’ शुरू करने जा रहा है। इस परियोजना का उद्देश्य भू-स्वामियों और आश्रितों के रूप में एसईसीएल में भर्ती हो रही महिलाओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें स्किल ट्रेनिंग और उनकी योग्यता के अनुरूप कामकाज के अवसर उपलब्ध कराना है जिसके लिए हम एक अलग टीम गठित कर रहे हैं। उन्होने कहा की अगर हमें एसईसीएल को देश की नंबर-वन कंपनी बनाना है तो नारीशक्ति के योगदान के बिना यह संभव नहीं है।

कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण टाइम्स ऑफ इंडिया समाचार समूह के सहयोग से प्रकाशित एसईसीएल की महिला सशक्तिकरण पहलों पर आधारित एक विशेष परिशिष्ट का विमोचन रहा, जो कल टाइम्स ऑफ इंडिया समाचार पत्र के साथ वितरित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं और उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने जनसमर्थन का आह्वान, श्याम एग्रो बनारी में आचार्य स्वामी सोमेंद्र महाराज का उद्बोधन

Published

on

आगामी 27 अप्रैल को देशभर के सभी तहसील कार्यालयों में जनसमर्थन के साथ ज्ञापन सौंपने आचार्य स्वामी सोमेंद्र ने किया आह्वान

जांजगीर-चांपा। गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने और गौ हत्या पूर्णतः निषेध की मांग को लेकर चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के अंतर्गत ब्रह्मलीन आचार्य स्वामी धर्मेंद्र महाराज के सुपुत्र पंचखंड पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी सोमेंद्र महाराज का जांजगीर-चांपा जिले के बनारी (जांजगीर-नैला) आगमन हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता, उद्योगपति व समाजसेवी लीलाधर सुल्तानिया व रमेश सुल्तानिया ने उनका पुष्पमाला अर्पित कर आत्मीय स्वागत किया। श्री श्याम एग्रो मिलिंग परिसर में आयोजित कार्यक्रम में आचार्य श्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए गौ संरक्षण और गौ संवर्धन के लिए जनजागरण की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने आह्वान किया कि गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने की मांग को लेकर आगामी 27 अप्रैल को देशभर के सभी तहसील कार्यालयों में जनसमर्थन के साथ ज्ञापन सौंपा जाए।

आचार्य स्वामी सोमेंद्र महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौमाता को विशेष स्थान प्राप्त है और देश की सनातन परंपरा में गौ सेवा को पुण्य और कर्तव्य माना गया है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर जनसमर्थन देना चाहिए। इस अभियान के माध्यम से देशभर में लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि गौ संरक्षण के प्रति समाज में व्यापक चेतना विकसित हो सके।

कार्यक्रम में क्षेत्र के समाजसेवी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अमर सुल्तानिया ने मंच संचालन किया। उन्होंने आचार्य श्री के विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति और आस्था का अभिन्न अंग है तथा इस दिशा में समाज की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।
समारोह के दौरान बड़ी संख्या में गोभक्त, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने गौमाता के सम्मान और संरक्षण के लिए सक्रिय सहयोग देने का संकल्प भी व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रव्यापी गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत आचार्य स्वामी सोमेंद्र महाराज इन दिनों छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। इस क्रम में वे रायपुर में आयोजित सम्मेलन में शामिल होने के बाद बेमेतरा, दुर्ग, राजनांदगांव, बलौदाबाजार-भाटापारा और जांजगीर-चांपा में जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं। आगामी दिनों में वे कोरबा और जशपुर जिलों में भी कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को गौ संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगे।

इस अवसर पर लीलाधर सुल्तानिया, रमेश सुल्तानिया, अमर सुल्तानिया, संतोष पालीवाल, मोहन अग्रवाल, सुरेश पालीवाल, सजन अग्रवाल, सुरेन्द्र राठौर, कमल पालीवाल, अरविन्द्र शर्मा, कन्हैया पालीवाल,संजय अग्रवाल, संजय भोपालपुरिया, मनीष तिवारी, हितेश यादव, साकेत तिवारी, जितेन्द्र खाण्डे, भुपेन्द्र साहू ,मुकेश भोपालपुरिया, सुधीर झाझड़िया, सुनील पाण्डेय, मनोज अग्रवाल, विकास जिन्दल,सुनील शर्मा,अग्रवाल, प्रशांत गांधी, राजकुमार, विक्रांत अग्रवाल, दिपक अग्रवाल, जुगल खेमका, सुमित पालीवाल, शैलेश अग्रवाल, गोविन्द अग्रवाल, राजेश अग्रवाल प्रवीण अग्रवाल,  अभिषेक शर्मा, शैलेश भोपालपुरिया, बसंत अग्रवाल, जे.पी. सोनी, विकास सिंह, कृष्णकांत, राकेश तिवारी, प्रदीप राठौर,  मुरली गुरनानी, गोलू दुबे,  देवनारायण सिदार, सरोज साहू, जितेन्द्र राठौर, गंगाराम धीवर, अमर यादव, नंदकिशोर यादव, कृष्ण कुमार राठौर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहें।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

रायपुर में धान में पानी डालने का मामला:ग्रामीणों ने किया हंगामा, आरंग के धान खरीदी केंद्र मामले में कलेक्टर ने लिया संज्ञान, जांच कमेटी गठित

Published

on

रायपुर,एजेंसी। रायपुर के आरंग विकासखंड के भलेरा सहकारी समिति के धान खरीदी केंद्र में धान के स्टैक में पानी डालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया है, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने तत्काल संज्ञान लिया और पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं। कलेक्टर के निर्देश पर मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। इस टीम को तुरंत मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की वस्तुस्थिति की जांच करने और तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा है कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा है कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सहायक आयुक्त के नेतृत्व में जांच

प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक आयुक्त विनय शुक्ला के नेतृत्व में सहकारिता विस्तार अधिकारी सुमित डडसेना और सहकारिता निरीक्षक अशोक साहू की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है। टीम द्वारा खरीदी केंद्र में रखे धान के स्टैक, भंडारण व्यवस्था और संबंधित कर्मचारियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया है

वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया है

ग्रामीणों से भी ली जाएगी जानकारी

जांच दल द्वारा स्थानीय ग्रामीणों और किसानों से भी जानकारी ली जा रही है, ताकि पूरे मामले की वास्तविक स्थिति सामने आ सके और जांच रिपोर्ट तथ्यों के आधार पर तैयार की जा सके।

टीम को तुरंत मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की वस्तुस्थिति की जांच करने और तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

टीम को तुरंत मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की वस्तुस्थिति की जांच करने और तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

अनियमितता मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा है कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि जांच में किसी कर्मचारी या अधिकारी की संलिप्तता पाई जाती है तो उनके खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677