कोरबा
एटक को बड़ा झटका, 70-75 कामगार HMS में शामिल:दीपका में एरिया अध्यक्ष जीत सिंह समेत कई नेताओं ने छोड़ी एटक
Published
1 hour agoon
By
Divya Akashकोरबा। कोरबा के कोयला क्षेत्र की श्रमिक राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। एटक यूनियन के 70-75 सदस्यों और पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से संगठन से इस्तीफा देकर हिंद मजदूर सभा (HMS) की सदस्यता ग्रहण कर ली।
इस सामूहिक निर्णय में एटक दीपका के एरिया अध्यक्ष जीत सिंह, यूनिट अध्यक्ष मनमीत सिंह और सेफ्टी मेंबर राम नारायण राजवाड़े शामिल हैं। इस बदलाव में एचएमएस के यूनिट जेसीसी राजकुमार राठौर की रणनीति की अहम भूमिका रही।
प्रगति नगर स्थित स्नेह मिलन भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एटक से जुड़े पदाधिकारी कोयला मजदूर सभा के जय घोष के साथ एचएमएस में शामिल हुए। इस अवसर पर एचएमएस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

एचएमएस मजदूरों के हित में प्रतिबद्ध: रेशम लाल यादव
कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) के वरिष्ठ श्रमिक नेता और स्टीयरिंग कमेटी सदस्य रेशम लाल यादव के साथ तरुण राहा ने सभी नए सदस्यों को अंग वस्त्र और फूलमाला पहनाकर एचएमएस की सदस्यता दिलाई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेशम लाल यादव ने कहा कि एचएमएस हमेशा मजदूरों के अधिकार, सुरक्षा और हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए साथियों के जुड़ने से संगठन और मजबूत होगा। यादव ने यह भी कहा कि श्रमिकों की समस्याओं के समाधान में एचएमएस अन्य यूनियनों से आगे रहा है।

तरुण राहा: मजदूरों की एकजुटता ही एचएमएस की ताकत
एचएमएस के महामंत्री तरुण राहा ने अपने संबोधन में कहा कि मजदूरों की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने संगठन की नीतियों को श्रमिक हितैषी बताते हुए सभी नए सदस्यों का स्वागत किया।
एटक छोड़कर एचएमएस में शामिल हुए जीत सिंह ने बताया कि मजदूरों के व्यापक हित और उनकी समस्याओं के प्रभावी समाधान को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपने साथियों के साथ एचएमएस में शामिल होने का निर्णय लिया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस संगठन के माध्यम से श्रमिकों की आवाज को और अधिक मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम का सफल संचालन वेलफेयर मेंबर एस.डी. तिवारी ने किया। सदस्यता ग्रहण करने के बाद सभी श्रमिक नेताओं ने जिंदाबाद के नारे लगाए।
You may like
कोरबा
कोरबा में जंगल से अवैध लकड़ी कटाई:वन विभाग ने पीछा कर 3 लाख की कीमती लकड़ी और ट्रक जब्त किया, ड्राइवर फरार
Published
2 minutes agoon
February 22, 2026By
Divya Akashकोरबा। कोरबा में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की है। कटघोरा वनमंडल के पसान वनपरिक्षेत्र में साल प्रजाति की 3 लाख रुपए की लकड़ी और 20 लाख रुपए का ट्रक जब्त किया गया। ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
यह कार्रवाई शनिवार, 21 फरवरी की देर रात ग्राम रामपुर क्षेत्र में की गई। वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजस्व क्षेत्र में काटी गई साल की लकड़ी का परिवहन एक ट्रक से किया जा रहा है।
सूचना मिलने पर वनमंडलाधिकारी के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई। उप वनमंडलाधिकारी के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी पसान, वनपाल ईश्वरदास मानिकपुरी, वनपाल कौशल प्रसाद द्विवेदी और सुरक्षा श्रमिक भीमसेन सहित वन अमले ने घेराबंदी की।



ड्राइवर ट्रक को लावारिस छोड़कर हुआ फरार
रात लगभग 1:40 बजे कक्ष क्रमांक ओ.ए. 650 क्षेत्र में वनोपज परिवहन करते वाहन का पीछा किया गया। रामपुर से धवलपुर मार्ग पर कुछ दूर जाने के बाद ड्राइवर ट्रक को लावारिस छोड़कर फरार हो गया। ट्रक से साल प्रजाति के कुल 15 लट्ठे बरामद हुए, जिनकी मात्रा लगभग 6.50 घन मीटर है।
ट्रक से 3 लाख की लकड़ी जब्त
जब्त लकड़ी की अनुमानित कीमत 3 लाख रुपए और ट्रक (एमपी17 एचएच 3677) की कीमत करीब 20 लाख रुपए आंकी गई है। वन विभाग ने भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 52, 55, 42(आई)(ई) तथा छत्तीसगढ़ अभिवहन (वनोपज) नियम की धारा 3 एवं 16 के तहत वन अपराध प्रकरण दर्ज कर वाहन को परिक्षेत्र कार्यालय लाया है।
कटघोरा डीएफओ निशांत कुमार ने बताया कि जब्त वाहन पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और फरार चालक की तलाश जारी है। वन विभाग ने अवैध लकड़ी कटाई और परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
कोरबा
कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी
Published
25 minutes agoon
February 22, 2026By
Divya Akash“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 22 वारंटियों की गिरफ्तारी, जिनमें 01 स्थायी वारंटी शामिल
कुल 23 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
कोरबा। जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के तीनों अनुभागों के अनुभागीय अधिकारियों तथा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को त्वरित एवं सख्त कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।
“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत स्थायी वारंट एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामिली (फैमिली) हेतु विशेष अभियान चलाया गया। दिनांक 21.02.2026 को कोरबा पुलिस द्वारा सघन दबिश अभियान चलाकर लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।
अभियान के दौरान कुल 22 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 01 स्थायी वारंटी शामिल है। इस प्रकार विभिन्न प्रकरणों में कुल 23 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी न्यायालय द्वारा पूर्व में जारी गिरफ्तारी वारंट के बावजूद लंबे समय से गिरफ्तारी से बचते हुए फरार थे। कोरबा पुलिस द्वारा इनकी सतत निगरानी कर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए सफलता प्राप्त की गई।
कोरबा पुलिस की नागरिकों से अपील🔹
कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, अपराध अथवा अवैध शराब के निर्माण/बिक्री संबंधी सूचना तत्काल अपने नजदीकी थाना/चौकी या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
सजग कोरबा – सतर्क कोरबा अभियान के तहत आगे भी अपराधियों एवं वारंटियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही निरंतर जारी
कोरबा
सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना/चौकी परिसर में सर्राफा व्यापारी, गोल्ड लोन एवं पेट्रोल पंप संचालकों का अलग-अलग बैठक आयोजित
Published
32 minutes agoon
February 22, 2026By
Divya Akashकोरबा। जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सिद्धार्थ तिवारी, पुलिस अधीक्षक कोरबा द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थाना/चौकी परिसरों में सर्राफा व्यापारियों, गोल्ड लोन संचालकों एवं पेट्रोल पंप संचालकों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य संपत्ति संबंधी अपराधों, लूट, चोरी एवं ठगी की घटनाओं की रोकथाम करना तथा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना रहा।
सर्राफा व्यापारियों हेतु निर्देश—
▪️ दुकान परिसर में उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से स्थापित कर कम से कम 30 दिवस का बैकअप सुरक्षित रखें।
▪️ प्रत्येक कर्मचारी का पुलिस सत्यापन कराना सुनिश्चित करें।
▪️ संदिग्ध व्यक्ति अथवा लेन-देन की सूचना तत्काल संबंधित थाना/चौकी को दें।
▪️ सोना-चांदी की खरीद-बिक्री का संपूर्ण विवरण रजिस्टर में संधारित रखें।

गोल्ड लोन संचालकों हेतु निर्देश—
▪️ ऋण स्वीकृति से पूर्व ग्राहक के वैध पहचान पत्र का सत्यापन अनिवार्य रूप से करें।
▪️ गिरवी रखे गए आभूषणों का फोटो एवं पूर्ण विवरण सुरक्षित रखें।
▪️ चोरी अथवा संदिग्ध आभूषण गिरवी रखे जाने की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें।
▪️ सुरक्षा हेतु अलार्म सिस्टम एवं सीसीटीवी की समुचित व्यवस्था रखें।
पेट्रोल पंप संचालकों हेतु निर्देश—
▪️ पंप परिसर में कार्यशील सीसीटीवी कैमरे एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करें।
▪️ रात्रिकालीन समय में विशेष सतर्कता बरतें।
▪️ अधिक नकदी एकत्रित होने पर समय-समय पर बैंक में जमा करें।
▪️ संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी अथवा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संचालक के विरुद्ध विधिसम्मत वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
बैठक में उपस्थित सभी व्यापारियों एवं संचालकों द्वारा पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने तथा शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया गया।
कोरबा पुलिस की अपील
कोरबा पुलिस सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों से अपील करती है कि वे सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।
“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत जिले में सतत निगरानी रखी जाएगी एवं नियम उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

कोरबा में जंगल से अवैध लकड़ी कटाई:वन विभाग ने पीछा कर 3 लाख की कीमती लकड़ी और ट्रक जब्त किया, ड्राइवर फरार
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत
बलौदा बाजार : सशक्त समाज निर्माण में शिक्षा और संगठन की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
सुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
ग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
Trending
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट