Connect with us

छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने कराया भव्य सुंदरकांड पाठ, दीर्घायु की कामना

Published

on

जांजगीर। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर एक भव्य और गरिमामयी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष दिन को सेवा और भक्ति भाव से मनाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री हनुमान जी का सुंदरकांड पाठ आयोजित किया, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और यशस्वी जीवन की मंगल कामना की गई।इस पावन और संगठनात्मक कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और मातृशक्ति की भारी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जिला भाजपा प्रभारी रामदेव कुमावत और जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े, जिला महामंत्री नंदनी रजवाड़े, नंद चौधरी शामिल हुए। उनके साथ ही वरिष्ठ नेता चुन्नीलाल साहू, इंजी सत्यालता मीरी, रजनी साहू, मीरा पत्तकी,संतोषी दुबे,,रवि पाण्डेय, आशुतोष गोस्वामी, सतीश शर्मा, राजकुमार साहू, विकास शर्मा, राकेश रूपवानी, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, अनिल शर्मा आकाश सिंह, हितेश यादव,और पुष्पेंद्र निर्मलकार सहित सभी भाजपा पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ताओं ने भी पूजा-अर्चना में भाग लिया।

महिला मोर्चा की रही सशक्त उपस्थिति

कार्यक्रम में भाजपा जिला महिला मोर्चा की बहनों ने भी बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संतोषी सिंह और महामंत्री डॉ. धनेश्वरी जागृति के नेतृत्व में संगठन की मातृशक्ति एकजुट नजर आई। इस दौरान पूजा राठौर,सुनीता सिंह, प्रतिमा डेहरे, मेघा यादव, मनीषा गोपाल, पूनम राय, पुष्पा सिंह, रिया और संतोषी साहू सहित जिला एवं मंडल की महिला मोर्चा की अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।सुंदरकांड पाठ के समापन पर महाआरती की गई और प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के बढ़ते मान और विकास कार्यों की सराहना की। सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र सेवा के संकल्प को दोहराते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Continue Reading

कोरबा

ग्राम ईरफ में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, किसानों को दी गई प्राकृतिक खेती और कृषक उन्नति योजना की जानकारी

Published

on

कोरबा। ग्राम ईरफ में अरहर फसल प्रदर्शन क्षेत्र में एक्सटेंशन रिफॉर्म्स आत्मा योजना अंतर्गत जिला के अंदर कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के उन्नत और प्रगतिशील किसानों ने अरहर प्रदर्शन क्षेत्र का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। कार्यक्रम में कृषि एवं पशुपालन विभाग के विशेषज्ञों द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती और शासन की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्  विषय वस्तु विशेषज्ञ ने किसानों को अरहर की उन्नत खेती और प्राकृतिक खेती के वैज्ञानिक तौर-तरीकों के बारे में विस्तार से समझाया। प्राकृतिक खेती को अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि इससे न केवल लागत में कमी आती है, बल्कि भूमि की उर्वरा शक्ति भी सुरक्षित रहती है।
पशुचिकित्सा विभाग ने खेती में पशुधन की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बिना पशुधन के प्राकृतिक खेती की कल्पना अधूरी है। गाय के गोबर और गोमूत्र से जीवामृत व घनजीवामृत तैयार कर किसान अपनी फसलों को रसायन मुक्त और सेहतमंद बना सकते हैं। किसानों को शासन की महत्वाकांक्षी कृषक उन्नति योजना की महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए धान के बदले अन्य लाभकारी फसल लेने पर 15,000 रुपये प्रति एकड़ और धान के साथ अन्य सह-फसल लेने पर 10,000 रुपये प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि शासन द्वारा दी जा रही है। किसानों से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गई।
इस प्रशिक्षण में भ्रमण के दौरान  किसानों को कीट व्याधि की पहचान और उचित प्रबंधन की जानकारी दी गई, इस प्रशिक्षण में आसपास के क्षेत्रों के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय कृषक उपस्थित रहे, जिन्होंने कृषि विशेषज्ञों से अपनी शंकाओं का समाधान भी किया।

Continue Reading

कोरबा

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत में 15,000 दीपों से जगमगाया ‘आशीर्वाद का दीया’

Published

on

कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अवसर पर आज जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधुरी तंवर, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती किरण मरकाम, श्रीमती कमला किंडो, ग्राम पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के सरपंच चतुर्भुवन सहित राष्ट्रीय आजीविका मिशन की बड़ी संख्या में दीदियां एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम के मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलन से हुई। इसके पश्चात जनपद पंचायत परिसर में दीप प्रज्वलित किए गए और अंत में एकलव्य स्कूल परिसर में कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

वर्षा होने के बावजूद कार्यक्रम को लेकर जनपदवासियों में भारी उत्साह देखा गया। जनपद पंचायत द्वारा आज कुल 15,000 दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे पूरे परिसर में उत्सव एवं जनभागीदारी का वातावरण निर्मित हुआ।
‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम सेवा, समर्पण, जनभागीदारी एवं सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। दीप प्रज्वलन के माध्यम से जनसेवा, जनकल्याण एवं सकारात्मकता का संदेश दिया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, राष्ट्रीय आजीविका मिशन की दीदियों एवं ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सेवा भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में जनपद पंचायत के अधिकारियों-कर्मचारियों, राष्ट्रीय आजीविका मिशन की दीदियों एवं ग्रामवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Continue Reading

कोरबा

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत करतला में 5,100 दीपों से जगमगाया ‘आशीर्वाद का दीया’

Published

on

कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अवसर पर दिनांक 17 सितम्बर 2026 की संध्या जनपद पंचायत करतला के अंतर्गत पीएम श्री स्कूल करतला के परिसर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 5,100 दीपों का सामूहिक प्रज्वलन कर सेवा, समर्पण, जनभागीदारी एवं सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया गया।

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत के अवसर पर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनसेवा एवं जनकल्याण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत के संकल्प में जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। अभियान के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका राठिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत करतला वैभव कुमार कौशिक, टिकेश्वर सिंह राठिया, प्रभारी प्राचार्य पीएम श्री स्कूल करतला दुबराज राठिया, आकाश सक्सेना, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा, पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती मनबाई राठिया, प्रेमेन्द्र राजपूत, कृष्णा राय, अजय कंवर, मंडल महामंत्री विनय राठिया, एसएमडीसी सदस्य रोशन साहू, रामकुमार साहू एवं सुभाष राय सहित पीएम श्री स्कूल करतला के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में 5,100 दीपों का एक साथ प्रज्वलन किया गया। दीपों की रोशनी से पूरा विद्यालय परिसर जगमगा उठा। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, विद्यालय के स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम में सहभागिता की और सेवा एवं जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ केवल दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, सामाजिक सहभागिता एवं जनकल्याण के प्रति सामूहिक भावना का प्रतीक है। दीप प्रज्वलन के माध्यम से समाज में सकारात्मकता, एकजुटता एवं सेवा भावना का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों की सहभागिता विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा उत्साहपूर्वक दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे विद्यालय परिसर में उत्सव एवं जनभागीदारी का वातावरण निर्मित हुआ।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, सुशासन, जनकल्याण एवं विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पीएम श्री स्कूल करतला के समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारियों तथा जनपद पंचायत करतला के संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677