कोरबा
कोरबा में भाजपा का वैचारिक महाभियान, प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं में भर रहा नया जोश
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 से भाजपा संगठन को मिल रही नई ऊर्जा
कोरबा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन 13 मार्च से प्रारंभ हो चुका है, जो 30 मार्च तक जिले के विभिन्न मंडलों में आयोजित किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में चल रहे इस प्रशिक्षण महाभियान में जिले के 24 मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। इसी क्रम में सीएसईबी सीनियर क्लब, कोरबा में कोसाबाड़ी मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ ध्वजारोहण के पश्चात दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी उपस्थित रहे, जबकि सत्र की अध्यक्षता कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर ने की। वहीं द्वितीय सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में जिला संगठन सह प्रभारी बृजेन्द्र शुक्ला ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया तथा सत्र की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह ने की। प्रशिक्षण वर्ग में सह संभाग प्रभारी रायपुर डॉ. राजीव सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक चावलानी, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन, रुक्मणी नायर, जिला मंत्री सतीश झा, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, मंडल महामंत्री मिलाप बरेठ, पुनीराम साहू, उदय श्रीवास्तव, लक्ष्मीकांत जोशी, दीप नारायण सोनी, मनोज मिश्रा, नीरज ठाकुर, अनिल वस्त्रकार व बलराम विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को वैचारिक एवं संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से सात प्रमुख विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इनमें भाजपा का वैचारिक अधिष्ठान, भाजपा का इतिहास एवं विकास, कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि, भाजपा की कार्य पद्धति, अपनी सरकार की उपलब्धियां एवं उनका क्रियान्वयन, मीडिया–सोशल मीडिया, सरल एप, एआई एवं नमो एप का उपयोग तथा बूथ प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं।

भाजपा ने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य किया – गोपाल मोदी
मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के गौरवशाली इतिहास, विचारधारा और संगठनात्मक यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास राष्ट्रवाद, त्याग, समर्पण और सेवा की भावना से ओतप्रोत रहा है।
उन्होंने बताया कि पार्टी की वैचारिक जड़ें भारतीय जनसंघ से जुड़ी हुई हैं, जिसकी स्थापना महान राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी। उस समय राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूत करने और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के उद्देश्य से जनसंघ की स्थापना की गई थी। जनसंघ से प्रारंभ हुई यह वैचारिक यात्रा आगे चलकर भारतीय जनता पार्टी के रूप में विकसित हुई, जिसने देश की राजनीति को नई दिशा और वैचारिक मजबूती प्रदान की। उन्होंने कहा कि पार्टी ने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य किया है और यही कारण है कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राजनीतिक संगठन बनकर उभरी है।
बृजेन्द्र शुक्ला ने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर डाला प्रकाश
द्वितीय सत्र में जिला संगठन सह प्रभारी बृजेन्द्र शुक्ला ने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, मां भारती, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन देश के सबसे मजबूत संगठनों में से एक है, जिसकी सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित और प्रशिक्षित कार्यकर्ता हैं।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, विचारधारा और कार्य विस्तार के लक्ष्य से जोड़ा जाता है, जिससे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जा सके और पार्टी की विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके।

कोरबा
कोरबा के जटगा रेंज में हाथियों का उत्पात,तीन घर तोड़े:फसल और सब्जियों को पहुंचाया नुकसान, 40 हाथियों का दल सक्रिय, वन विभाग अलर्ट
कोरबा। कोरबा के कटघोरा वनमंडल अंतर्गत जटगा रेंज में हाथियों का उत्पात जारी है। शुक्रवार की आधी रात पटेल पारा और धोबघट गांवों में चार हाथियों के दल ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने तीन ग्रामीणों के घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और धान की बोरियों को भी नुकसान पहुंचाया। शनिवार सुबह तक हाथी इन गांवों में डेरा डाले हुए थे, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
वन विभाग के अनुसार, यह घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे हुई। चार हाथियों का एक दल पहले पटेल पारा गांव में घुसा।

उन्होंने किसान रामलाल के घर की दीवार तोड़ दी और घर में रखी धान की 15 बोरियों को कुचलकर नष्ट कर दिया। इसके बाद हाथियों का दल धोबघट गांव पहुंचा, जहां दो अन्य ग्रामीणों के मकानों को भी क्षतिग्रस्त किया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर और मशाल जलाकर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया।



हाथियों ने फलों और सब्जियों को नुकसान पहुंचाया
ग्रामीण निर्मला यादव ने बताया कि हाथियों ने उनके बाड़ी में लगे पपीता, गन्ना, केला और सब्जियों को भी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने किसी तरह अपनी जान बचाई।
जटगा रेंज में पिछले कई महीनों से लगभग 40 हाथियों का एक बड़ा दल डेरा डाले हुए है। ये हाथी दिन के समय जंगल में रहते हैं, लेकिन रात होते ही भोजन की तलाश में आसपास के गांवों में प्रवेश कर जाते हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि हाथी लगातार खेतों में लगी फसलों और घरों में रखे अनाज को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे उन्हें रातभर जागकर रखवाली करनी पड़ रही है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

डीएफओ ने ग्रामीणों को दी सतर्क रहने की सलाह
कटघोरा डीएफओ ने जानकारी दी कि हाथियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है। विभाग द्वारा मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया जा रहा है। प्रभावित परिवारों को नियमानुसार मुआवजा देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

कोरबा
कटघोरा में अधिवक्ता के घर चोरी के मामले में चार और गिरफ्तार
02 पहले पकड़ाए थे, 04 और गिरफ्तार, अब तक 06 आरोपी गिरफ्तार, जिसमें जेवर खरीदने वाला चाम्पा का कारोबारी शामिल
कोरबा/कटघोरा। कटघोरा पुलिस ने एक साल पुरानी चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवर, सोने का बिस्किट और नगदी सहित करीब 8 लाख रुपए का माल बरामद किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

यह चोरी पुरानी बस्ती कटघोरा निवासी अधिवक्ता राकेश पांडेय के घर में हुई थी। आरोपियों ने ताला तोड़कर करीब 10 तोला सोने के जेवर, जिसमें रानी हार सेट, झुमके, सोने की चेन, चांदी की पायल और नगदी पार कर ली थी।

आरोपियों से बरामद गहने
एसपी के निर्देश पर बनी टीम
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष जांच टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर जांच शुरू की।
दो आरोपियों से खुला पूरा राज
सबसे पहले पुलिस ने अमित खांडे और गौतम कुमार जांगड़े को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी करना कबूल किया।
ज्वेलरी खरीदने वाला व्यापारी भी गिरफ्तार
जांच के दौरान पुलिस ने सुशील शुक्ला, गणेश दास, अनिल नामदेव और चांपा निवासी व्यापारी हिमेश सोनी को भी गिरफ्तार किया। आरोपियों ने चोरी के जेवर हिमेश सोनी को बेच दिए थे।

पुलिस ने आरोपियों के 2 साथियों को पकड़ लिया था उनसे मिले इनपुट से अन्य 4 आरोपियों को भी पकड़ लिया गया है
चांपा से पकड़े गए आरोपी
पुलिस टीम ने सभी आरोपियों को जांजगीर-चांपा जिले के चांपा क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
सोने का बिस्किट और जेवर बरामद
- 10 ग्राम सोने का मंगलसूत्र लॉकेट
- 2 जोड़ी चांदी की पायल
- करीब 3 तोला सोने का बिस्किट
- नगदी
- रानी हार सेट, झुमका और सोने की चेन
सहित कुल करीब 8 लाख रुपए का चोरी का माल जब्त किया।
पुलिस की अपील
थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने लोगों से घर से बाहर जाते समय सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने, सीसीटीवी चालू रखने और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।कोरबा पुलिस “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।

कोरबा
बालको ने मेटल डिवीजन पेट्रोल पंप में अग्नि आपातकालीन मॉक ड्रिल का किया आयोजन
बालकोनगर। वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने मेटल डिवीजन स्थित पेट्रोल पंप क्षेत्र में अग्नि आपातकाल एवं कैजुअल्टी प्रबंधन की तैयारियों का आकलन करने हेतु एक मॉक ड्रिल आयोजित किया। यह अभ्यास राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया, जो कर्मचारी सुरक्षा, आपातकालीन तैयारी एवं औद्योगिक सुरक्षा जागरूकता के प्रति बालको की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
मॉक ड्रिल जिला प्रशासन के प्रतिनिधि विजय सिंह पोटाई, उप संचालक, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, कोरबा की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को सुदृढ़ करना, विभिन्न टीमों के बीच समन्वय बढ़ाना तथा औद्योगिक सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करना था। इस दौरान पेट्रोल डिस्पेंसिंग यूनिट में संचालन के समय आग लगने की आभासी स्थिति तैयार की गई। अभ्यास में कैजुअल्टी की स्थिति भी शामिल की गई थी

आपातकालीन प्रक्रिया के तहत ऑपरेटर ने तत्काल अलार्म बजाया तथा स्थिति को नियंत्रित करने के लिए स्थल पर उपलब्ध अग्निशामक यंत्र का उपयोग किया। इसके साथ ही सेंट्रल कंट्रोल रूम को सूचना दी गई, जिसके बाद फायर, रेस्क्यू, मेडिकल एवं सुरक्षा टीमों को तुरंत घटनास्थल पर रवाना किया गया। सभी आपातकालीन टीमें निर्धारित समय के भीतर मौके पर पहुंचीं और समन्वित तरीके से अग्निशमन, रेस्क्यू एवं मेडिकल कार्यवाही को अंजाम दिया। आभासी रूप से घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया तथा आगे की चिकित्सीय जांच हेतु भेजा गया।
अभ्यास में बालको की आपातकालीन नेतृत्व टीम ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रमुख अधिकारियों में बालको के सीईओ एवं निदेशक आर.के. सिंह (चीफ इंसीडेंट कंट्रोलर),शुभम भारद्वाज, (साइट इंसीडेंट कंट्रोलर) बसंत कुमार (वर्क इंसीडेंट कंट्रोलर), तथा भारतेंदु कमल पांडे, चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर शामिल रहे।
मॉक ड्रिल की सराहना करते हुए श्री विजय सिंह पोटाई ने कहा कि इस प्रकार की नियमित मॉक ड्रिल औद्योगिक सुरक्षा मानकों को मजबूत करने एवं वास्तविक आपातकालीन परिस्थितियों के लिए तैयारियों को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली एवं विभिन्न टीमों के प्रभावी समन्वय के लिए बालको की प्रशंसा भी की।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized7 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
