देश
भाजपा के घोषणा पत्र में यूसीसी का वादा,70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को 5 लाख तक मुफ्त इलाज, गरीबों के लिए 3 करोड़ घर
Published
2 years agoon
By
Divya Akashमोदी ने कहा -आज का दिन बेहद शुभ
लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा का संकल्प पत्र जारी
नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली स्थित पार्टी दफ्तर में 2024 लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का मैनिफेस्टो जारी किया। इसे भाजपा का संकल्प-मोदी की गारंटी नाम दिया गया है। मोदी के साथ मंच पर जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह और निर्मला सीतारमण मौजूद थे। संकल्प पत्र की पहली कॉपी गुजरात, हरियाणा और छत्तीसगढ़ से आए तीन लोगों को दिया गया। ये वो लोग थें, जिन्हें मोदी सरकार की पिछली किसी न किसी योजना का फायदा मिला। पार्टी ने पिछले 10 साल के वादों और उन्हें पूरा करने पर बना एक वीडियो भी जारी किया। पार्टी अध्यक्ष नड्डा, संकल्प पत्र कमेटी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने अपनी बातें रखीं। इसके बाद प्रधानमंत्री मंच पर आए। 46 मिनट की स्पीच में पिछले 10 साल के कामकाज का लेखा-जोखा देते हुए कहा- हमने धारा 370, महिला आरक्षण जैसे वादे पूरे किए। इसके बाद मोदी ने 2024 की गारंटी यानी वादे गिनाए। इसमें 70 साल की उम्र से ऊपर के किसी भी वर्ग के बुजुर्गों को आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज, गरीबों के लिए 3 करोड़ घर, गरीबों को मुफ्त राशन 2029 तक देने की गारंटी दी। मोदी ने कहा- 4 जून को नतीजे आने के तुरंत बाद बीजेपी के संकल्प पत्र पर काम शुरू हो जाएगा। सरकार ने 100 दिन की कार्ययोजना पर काम शुरू कर दिया है। देश की जनता की महत्वाकांक्षा ही मोदी का मिशन है।
गरीब को लूटने वाले जेल जा रहे हैं
पिछले 10 साल में भ्रष्टाचार पर भाजपा सरकार ने कितनी बड़ी कड़ी कार्रवाई की है। भ्रष्टाचार गरीब, मध्यमवर्ग का हक छीनता है। हजारों करोड़ के घोटाले बंद हुए हैं और गरीब को हक मिल रहा है। गरीब को लूटने वाले जेल जा रहे हैं। निरंतर सख्त कार्रवाई होती रहेगी, ये मोदी की गारंटी है। लाल किले से कहा था कि यही समय है-सही समय है। आने वाले एक हजार वर्षों के लिए भारत के भविष्य को तय करने वाला ये उत्तम से उत्तम अवसर है, उत्तम से उत्तम समय है। भाजपा के संकल्प पत्र पर 4 जून के नतीजे के बाद तुरंत तेजी से काम शुरू हो जाएगा। सरकार पहले ही 100 दिन के एक्शन पर काम कर रही है। 140 करोड़ लोगों की अपनी एम्बिशन मोदी का मिशन है।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम और सीएए लाए, 370 को हटाया
आज आपने देखा कि भाजपा का ये संकल्प पत्र ऐसी ही एक सरकार की गारंटी देता है। विश्व बंधु के तौर पर मानवता के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। भाजपा देश हित में बड़े और कड़े निर्णय लेने से कभी पीछे नहीं हटती। हमारे लिए दल से बड़ा देश है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम अब कानून बन चुका है। 370 को हटाया और सीएए लेकर आए। रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मंत्र पर और तेजी से आगे बढ़ेंगे। गुड गवर्नेंस, डिजिटल गवर्नेंस और डेटा गवर्नेंस के लिए देश में आवश्यक इन्फ्रास्ट्रक्चर्स तैयार होंगे। वन नेशन और वन इलेक्शन को साकार करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ेंगे। यूनिफॉर्म सिविल कोड को भी हम देश हित के लिए जरूरी समझते हैं।
स्पेस में बड़ी ताकत के रूप में उभरेंगे
स्पेस में बड़ी ताकत के रूप में उभरेंगे। रोडमैप से आगे बढ़ेंगे। ये भारत के यूथ के लिए इतनी सारी ऑपच्र्यूनिटीज लेकर आएगा, जिसकी कल्पना भी नहीं होगी। विश्व में अनिश्चितता है, युद्ध के हालात हैं, तनाव है। संकट के ऐसे समय में इन क्षेत्रों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा प्राथमिकता है। जब दुनिया में इतने तनाव और तूफान हो, तब भारत में एक मजबूत पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार की आवश्यकता बढ़ जाती है। ऐसी सरकार जो देश को आर्थिक समृद्धि दे, विकसित भारत की ओर ले जाए और भाजपा संकल्पबद्ध है।
भारत को दुनिया के हर उभरते सेक्टर का ग्लोबल हब बनाने का संकल्प
भारत को दुनिया के हर उभरते सेक्टर का ग्लोबल हब बनाने का संकल्प है। वो समय दूर नहीं जब भारत दुनिया का ग्रीन एनर्जी, इलेक्ट्रॉनिक, ऑटोमोबाइल, सेमी कंडक्टर, कॉन्ट्रेक्टिंग, कॉमर्शियल हब होगा। दुनिया के बड़े-बड़े इकोनॉमी सेंटर भारत में होंगे। भारत ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स, ग्लोबल टेक्नोलॉजी सेंटर और ग्लोबल इंजीनियरिंग सेक्टर का हब बनेगा।
पूरे देश में चार्जिंग स्टेशन और इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाए जा रहे हैं
देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल का मार्केट बढ़ रहा है। 10 साल पहले एक साल में 2000 गाडिय़ां बिकी थीं। पिछले साल 17 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक गाडिय़ां बिकी हैं। पूरे देश में चार्जिंग स्टेशन और इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाए जा रहे हैं। पीएम सूर्य घर से जोड़कर चार्जिंग स्टेशन की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इससे भी देश में रोजगार की संभावनाएं बनने जा रही हैं।
रिन्यूएबल एनर्जी, गोवर्धन, बायो फ्यूल, ग्रीन एनर्जी जैसे सेक्टर्स में तेजी लाएंगे
भाजपा का संकल्प पत्र देश को आत्मनिर्भरता की तरफ ले जाने वाला है। डिफेंस, एडिबल ऑयल, एनर्जी इम्पोर्ट भारत कब तक दूसरे देशों पर निर्भर रहेगा। आज एनर्जी को इम्पोर्ट करने के लिए लाखों करोड़ का फॉरेन एक्सचेंज खर्च करते हैं। भारत का फोकस ग्रीन एनर्जी और एनर्जी प्रोडक्शन पर है। रिन्यूएबल एनर्जी, गोवर्धन, बायो फ्यूल, ग्रीन एनर्जी जैसे सेक्टर्स में तेजी लाएंगे। इससे देश में ग्रीन जॉब्स पैदा होंगे।
वंदे भारत का विस्तार करेंगे, देश के चारों कोने में बुलेट ट्रेन चलाए जाएंगे
वंदे भारत का विस्तार करेंगे। वंदे भारत के 3 मॉडल चलेंगे। वंदे भारत स्लीपर, वंदे भारत चेयरकार और वंदे भारत मेट्रो। अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन का काम पूर्ण हो रहा है। उसी तरह से आने वाले समय में उत्तर भारत में एक बुलेट ट्रेन, दक्षिण में एक बुलेट ट्रेन और पूर्वी भारत में एक बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट चलाएंगे।
एविएशन सेक्टर पर जोर
एविएशन सेक्टर पर भी जोर है। एक हजार से ज्यादा नए विमान का ऑर्डर दिया है। अपने साथ रोजगार की संभावनाएं लाएंगे। ये सेक्टर छोटे शहरों में रहने वाले युवाओं के लिए ड्रीम सेक्टर बनेंगे।
सैटेलाइट टाउन बनाएंगे
इनका मजबूती से विस्तार पुरानी सोच से अलग है। स्केल और स्पीड इतनी बढ़ेगी कि स्कोप भी बढ़ जाएगी। ये प्राथमिकता है। अर्बनाइजेशन शहरीकरण को पहले की सरकारें चुनौती माना करती थीं। भाजपा उसमें अवसर देखती है। सैटेलाइट टाउन बनाएंगे, जो रोजगार के अवसर बढ़ाएंगे।
सोशल, फिजिकल और डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करेंगे
21वीं सदी के भारत की बुनियाद के लिए भाजपा 3 इन्फ्रास्ट्रकचर्स से मजबूत करेगी। सोशल, डिजिटल और फिजिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर। सोशल- नए इंस्टिट्यूट, मेडिकल कॉलेज, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, कॉलेज, ट्रक ड्राइवर्स के लिए हाईवे के पास रेस्ट के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर्स डेवलप करने जा रहे हैं। फिजिकल- हाईवे, रेलवे, एयरवे, वाटरवे को आधुनिक बना रहे हैं। डिजिटल- 5 जी विस्तार, 6 जी पर काम, इंडस्ट्री 4.0 के लिए डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर पर काम कर रहे हैं, सर्विसेस को ऑनलाइन कर रहे हैं। ओएनडीसी और टेली मेडिसिन का विस्तार कर रहे हैं।
टूरिज्म को बढ़ाने पर काम किया जाएगा
देश में टूरिज्म का जो पोटेंशियल है, उसे भी अनलॉक किया जाना बाकी है। भाजपा ने विश्व प्रवासी ग्लोबल टूरिस्ट को हमारी विरासत से जोड़ा जाएगा। इस विरासत को हम वल्र्ड हेरिटेज से जोड़ेंगे। अनेक स्थलों का विकास किया जाएगा। अभी एक ऑनलाइन कंपटीशन चल रहा है। लोग टूरिज्म टूरिज्म डेस्टिनेशन की रैंकिंग कर रहे हैं। इसके आधार पर अच्छे टूरिस्ट डेस्टिनेशन को सिलेक्ट कर सर्वांगीण विकास के लिए हम आगे काम करेंगे। टूरिज्म वो सेक्टर है, जो सबसे कम निवेश में सबसे ज्यादा रोजगार पैदा करता है। टूरिज्म बढ़ता है तो होटल, रेस्टोरेंट, ऑटो रिक्शा वाले सभी को फायदा होता है। इको टूरिज्म के नए सेंटर्स बनाएंगे। होम स्टे के जो अवसर बनेंगे, उसका लाभ हमारे ट्राइबल परिवारों को होगा। होम स्टे के लिए महिलाओं को विशेष रूप से आर्थिक मदद देने की योजना बनाकर आएगी।
पूरी दुनिया में कल्चरल सेंटर का निर्माण होगा
विकास और विरासत में हमारा विश्वास है। पूरी दुनिया में कल्चरल सेंटर्स का निर्माण करेंगे। दुनिया की सबसे पुरानी भाषा तमिल देश का गौरव है। हमारा गौरव है। तमिल भाषा की वैष्विक प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए भाजपा नए कदम उठाएगी।
जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा
जनजातीय गौरव दिवस मनाना तय किया है। 2025 में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया जाएगा। जनजातीय विरासत पर अनुसंधान को प्रोत्साहित करेगी, वन उपज स्टार्टअप को बढ़ावा दिया जाएगा। 700 से ज्यादा एकलव्य स्कूलों के निर्माण का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।
प्राकृतिक खेती पर बल दिया जाएगा
धरती मां की रक्षा के लिए प्राकृतिक खेती पर बल दिया जाएगा। भारत रिवोल्यूशनी काम शुरू किया है और सफलता मिली है। नैनो यूरिया पर जोर दिया जाएगा। किसान समृद्धि केंद्रों का विकास किया जाएगा। संकल्प फूड प्रोसेसिंग हब बनाने का है। फायदा होगा और रोजगार पैदा होंगे। ये ग्रामीण अर्थव्यवस्था के नए इंजन बनेगें। भाजपा राष्ट्रीय सहकारिता नीति लेकर आएगी
भाजपा राष्ट्रीय सहकारिता नीति लेकर आएगी। ये क्रांतिकारी दिशा में बढऩे वाले हैं। देशभर में डेयरी सहकारी समितियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। कुछ महीने पहले ही दुनिया की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना शुरू हो चुकी है। भारत को ग्लोबल न्यूट्रिशन हब बनाने के लिए हम श्री अन्न पर फोकस करने वाले हैं। श्री अन्न पैदा करने वाले 2 करोड़ से ज्यादा छोटे किसानों को लाभ होगा। दलहन-तिलहन में किसानों को मदद करेंगी। सब्जी उत्पादन और स्टोरेज के लिए नए क्लस्टर्स बनाएगी। फिशरीज के लिए नए प्रोडक्शन और प्रॉसेसिंग क्लस्टर्स बनाए जाएंगे। सी वीड की खेती और मोती की खेती के लिए भी प्रोत्साहन दिया जाएगा।
किसान सम्मान निधि का लाभ जारी रहेगा
भाजपा ही है जो किसान क्रेडिट कार्ड के दायरे में हमारे पशुपालक और मछुआरों को जोड़ा है। पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ भी देश के 10 करोड़ किसानों को आगे भी मिलेगी।
महिला खिलाडिय़ों को खेलों में आगे बढऩे के लिए विशेष प्रोग्राम
महिला खिलाडिय़ों को खेलों में आगे बढऩे के लिए विशेष प्रोग्राम और विशेष सुविधाएं बनाई जाएंगी। बहनों-बेटियों के स्वास्थ्य के मिशन को आगे बढ़ाते हुए सर्वाइकल कैंसर के लिए अभियान चलाए जाएंगे।
नमो ड्रोन दीदी योजना का विस्तार किया जाएगा
नमो ड्रोन दीदी योजना से गांव-गांव में बहनें ड्रोन पायलट बनेंगी। इनसे मिला तो कह रही थीं कि साइकिल भी चलाना नहीं जानते थे, आज पहचान पायलट की बन गई है। पूरे गांव में प्रतिष्ठा मिली है। सरकार जो ड्रोन दे रही है, उसकी कीमत लाखों रुपए में है। मुझे अनुभव है कि माताएं-बहनें बहुत अच्छी तरह से इसे संभालती हैं। एग्रीकल्चर में रिवोल्यूशन में भी ड्रोन दीदी स्थापित होंगी।
दिव्यांग जनों को पीएम आवास योजना में प्राथमिकता दी जाएगी
जिनको किसी ने नहीं पूछा, उनको मोदी पूजता है। यही सबका साथ, सबका विकास का भाव है। यही भाजपा के संकल्प पत्र की आत्मा है। 10 साल में हमने दिव्यांग जनों के लिए अनेक सुविधाएं दी हैं। इन्हें पीएम आवास योजना में प्राथमिकता दी जाएगी, विशेष जरूरतों के अनुसार आवास मिले, उसका आर्किटेक्टर बदलना पड़ेगा, इस पर फोकस करके काम किया जाएगा। ट्रांस जेंडर्स को भी किसी ने नहीं पूछा। ऐसे साथियों को पहचान और प्रतिष्ठा देने की शुरुआत की है। इन्हें भी आयुष्मान योजना के दायरे में लाने का फैसला किया है। भारत आज विमेन लेड डेवलपमेंट में दुनिया को दिशा दिखा रहा है। आने वाले 5 साल नारी शक्ति की भागीदारी के होंगे। 10 करोड़ महिलाएं सहायता समूहों से जुड़ीं। 10 करोड़ सहायता समूहों को आईटी, टूरिज्म, आदि सेक्टर्स के लिए ट्रेनिंग देंगे। 1 करोड़ लखपति दीदियां बन चुकी हैं। मोदी ने 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गारंटी दी है।
स्व निधि योजना का विस्तार किया जाएगा
शहर हो या गांव युवाओं को अपनी रुचि का काम करने के लिए और अधिक पैसे मिलेंगे। आजादी के बाद पहली बार रेहड़ी पटरी और ठेले वाले भाई-बहनों को डिग्निटी मिले, ब्याज से मुक्ति मिले, इसमें स्व निधि योजना ने भूमिका निभाई है। रिवोल्यूशन आया है। आज बैंकों ने इन्हें बिना गारंटी मदद दी है। मोदी उनकी गारंटी देता है। भाजपा इस योजना का विस्तार करेगी। एक तो 50 हजार रुपए के कर्ज की लिमिट को बढ़ाया जाएगा, इसी योजना को देश के छोटे कस्बों और गांव-देहात के लिए खोल दिया जाएगा।
मुद्रा योजना का दायरा 10 लाख रुपए से 20 लाख रुपए किया जाएगा
मुद्रा योजना से करोड़ों आंत्रप्रिन्योर बने, जॉब क्रिएट हुए और जॉब क्रिएटर बने। भाजपा ने संकल्प लिया है कि अब तक मुद्रा योजना के तहत लोन की सीमा 10 लाख रुपए थी, अब भाजपा ने इसे बढ़ाकर 20 लाख रुपए कर दिया है। पाइप से सस्ती रसोई गैस घर-घर पहुंचाने के लिए तेजी से काम करेंगे
अभी तक हमने सस्ते सिलेंडर घर-घर पहुंचाए हैं। पाइप से सस्ती रसोई गैस घर-घर पहुंचाने के लिए तेजी से काम करेंगे। हमने करोड़ों गरीब परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिए। करोड़ों परिवारों का बिजली बिल जीरो करने और बिजली से कमाई करने की दिशा में काम करेंगे। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना लागू की है। एक करोड़ लोग रजिस्ट्री करा चुके हैं। भाजपा का संकल्प है कि इस योजना पर और तेजी से काम किया जाएगा।
हम 3 करोड़ और नए घर बनाएंगे
बुजुर्ग चाहे गरीब हों, मध्यम वर्ग के हों, उच्च-मध्यम वर्ग के हों, ये नया दायरा होगा, जिन्हें 5 लाख रुपए के मुफ्त इलाज की योजना मिलेगी। गरीबों को 4 करोड़ पक्के घर बनाकर दिए हैं। परिवारों के विस्तार होते हैं, एक घर से दो घर हो जाते हैं। नए घर की संभावना होती है। उन परिवारों की चिंता करते हुए हम 3 करोड़ और नए घर बनाएंगे।
70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा
मोदी की गारंटी है कि जन औषधि केंद्रों पर 80 फीसदी डिस्काउंट के साथ सस्ती दवाएं मिलती रहेंगी। इनका विस्तार भी करेंगे। गारंटी है कि आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख रुपए तक का मु्फ्त इलाज मिलता रहेगा। भाजपा ने बड़ा निर्णय लिया है, 70 वर्ष की आय़ु के ऊपर के सभी बुजुर्गों से जुड़ा है। जो बुजुर्ग हैं, उनकी चिंता होती है कि बीमारी की स्थिति में इलाज कैसे होगा। मध्यम वर्ग को चिंता ज्यादा होगी। 70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाए।
भाजपा ने पिछले 10 साल में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला
भाजपा ने पिछले 10 साल में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालकर सिद्ध किया कि हम परिणाम लाने के लिए काम करते हैं। काम रुकता नहीं है। जो लोग गरीबी से बाहर आए, इन्हें भी लंबे अरसे तक संबल की जरूरत है। कभी-कभी छोटी सी कठिनाई भी फिर से उसे गरीबी में धकेल देती है। अस्पताल में मरीज का ऑपरेशन बढिय़ा हो गया होगा, फिर भी डॉक्टर कहते हैं कि महीना दो महीना ये चीजें संभालना। वैसे ही गरीबी से जो बाहर निकलकर आया है, उसे भी कुछ समय के लिए बहुत संबल की आवश्यकता होती है। ताकि वो दोबारा गरीबी में जाने के लिए मजबूर ना हो जाए। इसी सोच के साथ भाजपा ने गरीब कल्याण की कई योजनाओं का विस्तार का संकल्प लिया है। मोदी की गारंटी है कि मुफ्त राशन की योजना आने वाले 5 साल तक जारी रहेगी। हम निश्चित करेंगे कि गरीब के भोजन की थाली पोषण युक्त हो। उसके मन को संतोष देने वाली हो, सस्ती भी हो। पेट भी भरे, मन भी भरे और जेब भी भरी रहे।
हमारा फोकस डिग्निटी ऑफ लाइफ, क्वालिटी ऑफ लाइफ
हमारा फोकस डिग्निटी ऑफ लाइफ, क्वालिटी ऑफ लाइफ, निवेश से नौकरी पर है। संकल्प पत्र में क्वांटिटी ऑफ ऑपर्चुनिटीज और क्वालिटी ऑफ ऑपच्र्यूनिटीज पर फोकस है। स्टार्टअप को बढ़ावा देकर हाई वैल्यू सर्विसेस पर ध्यान देने जा रहे हैं।युवा भारत की युवा आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है।
संकल्प पत्र युवा, नारी, गरीब, किसान को सशक्त करता है
भाजपा ने मेनिफेस्टो की शुचिता को फिर से स्थापित किया है। ये संकल्प पत्र विकसित भारत के 4 मजबूत स्तंभ युवा, नारी, गरीब, किसान को सशक्त करता है।
10 साल में भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के हर बिंदु को गारंटी के रूप में जमीन पर उतारा
आज भाजपा ने विकसित भारत के संकल्प पत्र को देश के सामने रखा है। मैं सभी को बधाई देता हूं। राजनाथजी और उनकी टीम, लाखों सुझाव भेजने वालों का भी अभिनंदन करता हूं। पूरे देश को भाजपा के संकल्प पत्र का इंतजार रहता है। बड़ा कारण है कि 10 साल में भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के हर बिंदु को गारंटी के रूप में जमीन पर उतारा है।
पीएम मोदी ने कहा- आज बहुत शुभ दिन है
पीएम मोदी ने कहा- आज बहुत शुभ दिन है। देश के कई राज्यों में इस समय नववर्ष का उत्साह है। बंगाल में वैशाख का, असम में बिहू, ओडिशा में पाना संक्रांति, केरल में बिशु, तमिलनाडु में नववर्ष पुथांडु हो… सब जगह हर्ष का दौर। नवरात्रि के छठे दिन हम सभी मां कात्यायनी की पूजा करते हैं। मां कात्यायनी अपनी दोनों भुजाओं में कमल धारण किए हुए हैं। ये संयोग भी बहुत बड़ा आशीर्वाद है। सोने में सुहागा कि आज बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती भी है।
You may like
देश
महाराष्ट्र नगर निगम रिजल्ट:29 में 23 निगमों में बीजेपी+ आगे, मुंबई-नागपुर-पुणे में बढ़त
Published
18 hours agoon
January 16, 2026By
Divya Akashलातूर में कांग्रेस ने 70 में से 43 सीटें जीतीं
मुंबई,एजेंसी। महाराष्ट्र के नगर निगम चुनाव में भाजपा गठबंधन एकतरफा जीत की ओर है। रुझानों में 29 नगर निगमों में से 23 में भाजपा गठबंधन को बढ़त है।
मुंबई के बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) में भाजपा+शिवसेना (शिंदे) अलायंस कुल 227 सीटों में से 118 सीटों पर आगे चल रहा है।
इसके अलावा नागपुर, पुणे, ठाणे, नवी मुंबई, पिंपरी चिंचवाड और नासिक में भी भाजपा गठबंधन को बढ़त है। लातूर में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। 70 में से 43 सीटें जीतीं।
चंद्रपुर में भी कांग्रेस लीड कर रही है। परभणी नगर निगम में शिवसेना (उद्धव) को बढ़त है। वसई विरार में बहुजन विकास अगाड़ी (VBA) और मालेगांव में शिवसेना (शिंदे) आगे चल रही है।
शुक्रवार को नगर निगम चुनाव की सुबह 10 से काउंटिंग जारी है। राज्य में निगम चुनाव के लिए 15 जनवरी को वोटिंग हुई थी।
893 वार्डों में कुल 15,931 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगर निगम की कुल 2869 सीटें हैं। इनमें से 68 उम्मीदवार निर्विरोध जीत हासिल कर चुके हैं।
महाराष्ट्र की 5 प्रमुख नगर निगम के चुनाव का रुझान
मुंबई: कुल सीटें- 227, बहुमत: 114
| BJP+ | उद्धव शिवसेना+ | कांग्रेस | NCP (अजित) |
| 118 | 70 | 12 | 00 |
पुणे: कुल सीटें- 165, बहुमत: 83
| BJP+ | NCP+ | कांग्रेस+ UBT | शिवसेना | अन्य |
| 90 | 20 | 10 | 02 | 00 |
ठाणे: कुल सीटें- 131, बहुमत:66
| BJP+ | NCP (अजित) | उद्धव शिवसेना+ | कांग्रेस | अन्य |
| 49 | 08 | 02 | 02 | 09 |
नागपुर: कुल सीटें- 151, बहुमत: 76
| BJP+ | कांग्रेस | उद्धव शिवसेना+ | NCP (अजित) | NCP (शरद) | अन्य |
| 113 | 30 | 01 | 01 | 00 | 06 |
नासिक: कुल सीटें- 122, बहुमत: 62
| BJP | MVA+MNS | शिवसेना- शिंदे+ NCP | अन्य |
| 50 | 12 | 41 | 05 |
देश
BJP को 20 जनवरी को नया अध्यक्ष मिलेगा:चुनाव नोटिफिकेशन जारी
Published
18 hours agoon
January 16, 2026By
Divya Akashकार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का चुना जाना लगभग तय
नई दिल्ली,एजेंसी। भाजपा को 20 जनवरी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। पार्टी ने इसके लिए शुक्रवार को नोटिफिकेशन जारी किया। इसके मुताबिक 19 जनवरी को नामांकन भरा जाएगा। 20 जनवरी को नए पार्टी अध्यक्ष का ऐलान होगा।
अभी नितिन नबीन पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। पार्टी उन्हें ही निर्विरोध अध्यक्ष चुन सकती है।
न्यूज एजेंसी ANI ने 13 जनवरी को सूत्रों के हवाले से खबर दी थी कि नितिन नबीन 19 जनवरी को नामांकन भरेंगे। नितिन नबीन को 14 दिसंबर 2025 को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया गया था।
भाजपा ने साल 2020 में जेपी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था। 2024 में उनका कार्यकाल खत्म हुआ था। तब से वे एक्सटेंशन पर थे। नड्डा अभी केंद्र में स्वास्थ्य मंत्रालय संभाल रहे हैं।

BJP के राष्ट्रीय रिटर्निंग ऑफिसर ने शेड्यूल जारी किया
बीजेपी के राष्ट्रीय रिटर्निंग ऑफिसर के लक्ष्मण ने चुनाव का शेड्यूल जारी किया। इसके मुताबिक, पार्टी प्रमुख के चुनाव के लिए नॉमिनेशन 19 जनवरी को दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच भरे जाएंगे और उम्मीदवार उसी दिन शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच अपना नॉमिनेशन वापस ले सकते हैं।
लक्ष्मण ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो 20 जनवरी को वोटिंग होगी और उसी दिन नए चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में ही होगी।
खेल
IND-NZ T-20; ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग शुरू:₹800 से ₹25,000 तक कीमत, ₹50 में मिलेगा समोसा, रायपुर में 23 जनवरी को मैच
Published
2 days agoon
January 15, 2026By
Divya Akashरायपुर,एजेंसी। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 23 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मैच खेला जाएगा। इसके लिए आज गुरुवार शाम 7 बजे से टिकट विंडो ओपन हो गई है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) ने Ticketgenie को ऑफिशियल टिकटिंग पार्टनर नियुक्त किया गया है।
वेबसाइट ticketgenie.in पर या मोबाइल ऐप जाकर टिकट बुक की जा सकती है। टिकट के दाम 800 रुपए से शुरू है। वहीं सबसे महंगी टिकट 25 हजार की है। एक यूजर अधिकतम 4 टिकट ही खरीद सकेगा। 16 से 22 जनवरी तक फिजिकल टिकट लिए जा सकेंगे।
स्टेडियम के अंदर दर्शकों के लिए खाने-पीने की चीजों के रेट भी तय किए गए हैं। 100 ग्राम समोसा 50 रुपए, सिंगल पीस सैंडविच 60, बर्गर 80 में मिलेगा। पॉपकॉर्न कोन 60 रुपए, पॉपकॉर्न टब 100 और पिज्जा 250 में मिलेगा, जबकि आइसक्रीम और वेफर्स MRP पर ही उपलब्ध कराए जाएंगे।
मैदान के अंदर फूड बेचने वाले लोगों को अपने कर्मचारियों की टी-शर्ट पर खाने की कीमत लिखना अनिवार्य होगा। इसके अलावा स्टेडियम परिसर में भी फूड मेन्यू और उनके दाम स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किए जाएंगे।

पिछले बार मैच के बीच एंट्री को लेकर विवाद उपजा था।
13 गेट पर लोहे की रेलिंग लगाई गई
CSCS ने आम जनता से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक माध्यमों से जारी सूचना पर ही भरोसा करें। सोशल मीडिया या अन्य प्लेटफॉर्म पर चल रही भ्रामक और अपुष्ट जानकारियों से दूर रहें। वहीं मैच को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। इस बार छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ किसी भी तरह की सुरक्षा में चूक से बचने के लिए सख्त कदम उठा रहा है।
संघ ने साफ किया है कि फर्स्ट इनिंग खत्म होने के बाद किसी भी दर्शक को स्टेडियम में एंट्री नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए 350 से ज्यादा प्राइवेट बाउंसर्स भी तैनात किए जाएंगे। इस दौरान क्रिकेट संघ के 45 अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौजूद रहेंगे। 13 गेट पर लोहे की रेलिंग लगा दी गई है।
800 रुपए से 25 हजार रुपए तक की टिकट
आयोजकों की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इस मैच के जनरल टिकट के दाम पिछले वनडे मुकाबले के लगभग समान रखे गए हैं। टिकट 800 रुपए से शुरू होकर 25 हजार रुपए तक उपलब्ध होंगे।
एक ही फेज में शुरू होगी टिकट बिक्री
आयोजकों के मुताबिक, टिकट एक ही फेज में ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। दर्शक टिकटों की खरीद Ticketgenie की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए कर सकेंगे। वहीं, एक यूजर अधिकतम 4 टिकट ही खरीद सकेगा। इससे ज्यादा टिकट एक अकाउंट से बुक नहीं किए जा सकेंगे।
खाने-पीने की चीजों पर भी सख्ती
इस बार खाने-पीने के प्रोडक्ट्स को लेकर भी सख्त नियम लागू होंगे। पिछली बार भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच के दौरान स्टेडियम में खाने-पीने की चीजें महंगे दामों पर बिकने की शिकायतें सामने आई थीं, जहां 100 रुपए का एक चिप्स का पैकेट बेचा गया था।
पिछली बार खाने-पीने के प्रोडक्ट्स महंगे दाम में बिके थे। इसे देखते हुए संघ ने फूड प्रोडक्ट्स की रेट लिस्ट भी जारी कर दी है। वहीं, स्टेडियम के अंदर टी-शर्ट्स और अन्य मर्चेंडाइज की बिक्री भी की जाएगी, जिनके रेट बड़े साइन बोर्ड पर प्रदर्शित किए गए हैं।

पिछले मैच में खाने-पीने के आइटम महंगे दामों पर बेचे गए थे। इसे रोकने के लिए भी CSCS ने इस बार रेट तय किए हैं।
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का स्क्वॉड
टीम इंडिया का स्क्वॉड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर, ईशान किशन (विकेटकीपर) होंगे।
न्यूजीलैंड का स्क्वॉड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, जैक फॉल्क्स, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, बेवन जैकब्स, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम रॉबिन्सन, ईश सोढ़ी।
एंट्री गेट्स पर तिहरी निगरानी
स्टेडियम के सभी एंट्री गेट्स पर पुलिस, प्राइवेट गार्ड्स और क्रिकेट संघ के कर्मचारियों की संयुक्त ड्यूटी लगाई जाएगी। जिससे किसी तरह का विवाद या अव्यवस्था न हो। पिछले ODI में 2 दर्शक रेलिंग जंप करते हुए मैदान के बीच खिलाड़ियों तक पहुंच गए थे।
इस बार बाउंसर्स को बाउंड्री पर तैनात किया जाएगा, ताकि दर्शक दीर्घा से कोई जंप कर खिलाड़ियों तक न पहुंच पाएं।
पिछले मैच में खिलाड़ियों के बीच पहुंचे थे दर्शक

मैच के दौरान एक युवक अचानक ग्राउंड के बीच में घुस गया। सुरक्षा टीम ने उसे तुरंत उठाकर स्टेडियम से बाहर कर दिया था।
CSCS ने बनाई 45 लोगों की टीम
छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) के अध्यक्ष विजय शाह ने बताया कि पिछली बार सुरक्षा को लेकर कुछ चूक हुई थी। BCCI ने भी इस पर संज्ञान लिया था। पूरी तरह से आश्वस्त किया गया है कि इस बार ऐसा कुछ नहीं होगा। CSCS ने 45 लोगों की टीम गठित की है। वे पुलिस प्रशासन के साथ स्टेडियम में मौजूद रहेंगे।
अवैध एंट्री रोकने कड़े इंतजाम
पिछले मैच में बिना टिकट दर्शकों की भीड़ स्टेडियम में कूदकर घुस गई थी, जिससे कई स्टैंड ओवरफ्लो हो गए थे। इस घटना से सबक लेते हुए इस बार 13 गेटों पर लोहे की रेलिंग लगाई जा रही है।
मैच और टीमों का शेड्यूल
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 21 जनवरी को नागपुर में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें 22 जनवरी को रायपुर पहुंचेंगी। जानकारी के मुताबिक, टीमें सुबह और दोपहर में रायपुर आएंगी और शाम को स्टेडियम में प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेंगी।

हृदयविदारक घटना – 25 वर्षीय युवती का सर कुचलकर हत्या,,,,दीपका…..देखे पूरी खबर
सरस्वती शिशु मंदिर सीएसईबी कोरबा पूर्व में मातृ संगोष्ठी एवं शिशु नगरी का भव्य आयोजन
बॉयोफ्लॉक तकनीक से मछली पालन कर संजय सुमन ने कमाए साल में 3.20 लाख
कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
सुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
ग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
Trending
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
Uncategorized4 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
कोरबा1 year agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई