Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बीजेपी का ट्रंप कार्ड महतारी वंदन योजना

Published

on

दूसरे चरण की वोटिंग से पहले बढ़ी कांग्रेस की उलझन, बीजेपी पर गुमराह करने का आरोप

रायपुर (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ में कर्ज़ माफ़ी और धान की क़ीमत 32 सौ रुपये प्रति क्विंटल देने की घोषणा के बाद भी, कांग्रेस पार्टी में भाजपा की महतारी वंदन योजना को लेकर चर्चा शुरु हो गई है। भाजपा ने छत्तीसगढ़ में सरकार बनने पर महतारी वंदन योजना के अंतर्गत हर विवाहित महिला को, हर महीने एक हज़ार रुपये देने की घोषणा की है। भाजपा के कार्यकर्ता घरों में जा कर समझा रहे हैं कि अगर घर में चार बहुएं और सास हैं तो हर महीने परिवार को पांच हज़ार रुपये यानी साल के साठ हज़ार रुपये मिलेंगे। इस तरह पूरे पांच साल में परिवार को 3 लाख रुपये मिलेंगे, जो कांग्रेस द्वारा घोषित किसानों की कर्ज़ माफ़ी की रक़म से कहीं अधिक है। राज्य भर में भाजपा के कार्यकर्ता, घरों में जा-जा कर महतारी वंदन योजना के नाम का फॉर्म भरवा रहे हैं या विवाहित महिलाओं के आंकड़े एकत्र कर रहे हैं। इस साल कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की जीत के पीछे जिन पांच गारंटी योजनाओं की मुख्य भूमिका मानी जाती है, उसमें से चार योजनाएं महिलाओं से जुड़ी हुई हैं। गृह ज्योति योजना के तहत 200 यूनिट मुफ्त बिजली, कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन और बेंगलुरु महानगर परिवहन निगम की बसों में सभी महिलाओं को मुफ्त यात्रा, अन्ना भाग्य योजना में बीपीएल कार्ड धारक परिवारों को 10 किलो अनाज, कर्नाटक के लोकल और सस्ते दूध नंदिनी को बीपीएल या गरीबों में मुफ्त बांटने के अलावा गृह लक्ष्मी योजना भी एक थी। गृह लक्ष्मी योजना में कांग्रेस सरकार ने, हर परिवार की महिला मुखिया को, हर महीने दो हज़ार रुपये देने का वादा किया था। रक्षाबधंन के दिन, 30 अगस्त को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक में इस योजना की शुरुआत भी कर दी। उन्होंने इस योजना की शुरुआत करते हुए कहा कि महिलाओं से जुड़ी योजनाओं को पूरे देश में लागू किया जाएगा। लेकिन छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र में, महिलाओं को नकद राशि देने की योजना शामिल नहीं हो पाई। इसके उलट भाजपा ने महिलाओं को हर महीने एक हज़ार रुपये देने की घोषणा कर दी। कांग्रेस पार्टी के कुछ बड़े नेता दबी ज़ुबान में कह रहे हैं कि भाजपा की यह योजना, मैदानी इलाकों में कई घोषणाओं पर भारी पड़ रही है। कुछ नेताओं ने महिलाओं को नकद रकम देने की अलग से घोषणा करने का सुझाव भी पार्टी के नेताओं को दिया। शनिवार को कांग्रेस सरकार के प्रवक्ता और मंत्री मोहम्मद अक़बर ने जब प्रेस काफ्रेंस बुलाई तो माना जा रहा था कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं को नकद राशि देने की कोई घोषणा कर सकती है। लेकिन मोहम्मद अक़बर ने असल में यह प्रेस कांफ्रेंस भाजपा की महतारी वंदन योजना को लेकर बुलाई थी। मोहम्मद अकबर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में इस तरह की कोई योजना संचालित नहीं है। योजना के नाम पर फर्जी फॉर्म भराए जा रहे हैं। भाजपा नेता जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में चुनाव आयोग से भी शिकायत कर चुके हैं। राहुल गांधी भले देश भर में महिलाओं के लिए ऐसी योजना लागू करने की घोषणा अगस्त में कर चुके हैं। लेकिन फिलहाल कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ में महिलाओं को नकद राशि देने की किसी योजना से इंकार किया है। अब जबकि पांच दिन बाद राज्य में दूसरे औऱ अंतिम चरण के लिए 70 सीटों पर मतदान होने हैं, तब कांग्रेस पार्टी कोई और नई घोषणा कर सकती है, इसे लेकर संशय है। अब थोड़ी बात देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की। शनिवार को राजनाथ सिंह ने छत्तीसगढ़ में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण एक बड़ा मुद्दा है और छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही धर्मांतरण को रोकने के लिए भाजपा क़दम उठाएगी। असल में राजनाथ सिंह जिस सरगुजा इलाके में अपना भाषण दे रहे थे, वहां पिछले तीस-पैंतीस सालों से धर्मांतरण स्थाई मुद्दा रहा है।

भाजपा के ट्रंपकार्ड के बाद कांग्रेस ने की गृह लक्ष्मी योजना की घोषणा

पहले चरण का मतदान 07 नवंबर को संपन्न हो गया और सर्वे में जो रिपोर्ट आ रही थी, उससे कांग्रेस उलझन में थी। अब दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होना है और इस दिन 70 सीटों पर मतदान होना है। 70 सीटों में कांग्रेस को बढ़त मिल जाए, इस कारण आनन फानन में भूपेश बघेल को गृह लक्ष्मी योजना की घोषणा करनी पड़ी। देखना है कि भाजपा के ट्रंपकार्ड के बाद कापी पेस्ट योजना कांग्रेस के लिए कितना कारगर साबित होती है।

छत्तीसगढ़ में भाजपा कांग्रेस 20-21

सर्वे रिपोर्ट से कांग्रेस की हालत पतली हो गई है। भाजपा की महतारी वंदन योजना और एक लाख युवाओं को नौकरी देने की घोषणा से जनता का रूझान भाजपा की ओर बढ़ गया था। सर्वे रिपोर्ट में चार-पांच सीटों का अंतर आ रहा था, जिसकी भरपायी करने के लिए भूपेश बघेल को द्वितीय चरण के मतदान के पूर्व गृह लक्ष्मी योजना की घोषणा करनी पड़ी। भूपेश बघेल भाजपा के संकल्प पत्र को कापी पेस्ट बता रहे थे और अपने बयान में कहा था कि नकल के लिए भी अकल चाहिए, लेकिन स्वयं गृह लक्ष्मी योजना को कापी पेस्ट करके ले आये।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

भक्ति के बीच ईमानदारी का उजाला: कथा स्थल में मिला 3 लाख का सोने का चेन लौटाकर महिलाओं ने जीता दिल

Published

on

आदर्श नगर की प्रीति मिश्रा और रेणु गुप्ता ने पेश की सत्यनिष्ठा की मिसाल, पत्रकार ओम गवेल और समिति के सहयोग से सुरक्षित लौटा लाखों का गहना
कोरबा। ग्राम ढपढप में चल रही भव्य हनुमंत कथा के बीच एक ऐसी प्रेरक घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र में ईमानदारी, संस्कार और मानवता की नई मिसाल कायम कर दी है। जहां एक ओर कथा स्थल पर भारी भीड़ के बीच कुछ महिलाओं के सोने के आभूषण चोरी होने की खबरों से चिंता का माहौल बना हुआ था, वहीं दूसरी ओर दो महिलाओं ने लगभग 3 लाख रुपए कीमत का सोने का चेन लौटाकर यह साबित कर दिया कि आज भी समाज में सच्चाई और नेकनीयती जिंदा है।

जानकारी के अनुसार, आदर्श नगर निवासी प्रीति मिश्रा और रेणु गुप्ता कथा स्थल पर मौजूद थीं और श्रद्धा भाव से कथा श्रवण कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें परिसर में एक सोने का चेन मिला। सामान्यतः ऐसी स्थिति में लोग चुप्पी साध लेते हैं, लेकिन इन दोनों महिलाओं ने लालच से ऊपर उठकर ईमानदारी का रास्ता चुना और चेन को उसके असली मालिक तक पहुंचाने का निश्चय किया।

दोनों महिलाओं ने इस संबंध में कुसमुंडा क्षेत्र के पत्रकार ओम गवेल से संपर्क कर पूरी जानकारी साझा की। अगले दिन उन्होंने स्वयं कथा स्थल पहुंचकर चेन लौटाने का प्रयास भी किया, लेकिन अत्यधिक भीड़ और व्यवस्थागत कारणों से वे कथा पंडाल तक नहीं पहुंच सकीं। इसके बाद पत्रकार ओम गवेल ने सक्रियता और जिम्मेदारी दिखाते हुए आयोजन समिति से संपर्क स्थापित किया और चेन को सुरक्षित रूप से समिति के सुपुर्द कर दिया।
बताया जा रहा है कि यह सोने का चेन लगभग दो तोला वजनी है। वर्तमान बाजार मूल्य के अनुसार इसकी कीमत करीब 3 लाख रुपए आंकी जा रही है। इतनी बड़ी कीमत का आभूषण बिना किसी स्वार्थ के लौटाना न केवल ईमानदारी की दुर्लभ मिसाल है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि आध्यात्मिक वातावरण व्यक्ति के चरित्र को भी प्रकाशित करता है।
यह घटना अब कथा स्थल और आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का प्रमुख विषय बनी हुई है। हर कोई प्रीति मिश्रा, रेणु गुप्ता और पत्रकार ओम गवेल की सराहना कर रहा है। लोगों का कहना है कि जब समाज में इस तरह के उदाहरण सामने आते हैं, तो मानवता पर विश्वास और मजबूत होता है।
भक्ति केवल पूजा नहीं, आचरण भी है
इस प्रेरक घटना ने यह भी साबित कर दिया कि सच्ची भक्ति केवल कथा सुनने, पूजा करने या जयकारे लगाने तक सीमित नहीं होती, बल्कि वह व्यवहार, चरित्र और कर्मों में भी दिखाई देती है। ढपढप की इस पावन कथा से निकली यह खबर लोगों को यह संदेश दे रही है कि धर्म का वास्तविक अर्थ सदाचार, सेवा और सत्यनिष्ठा है।
चोरी की घटनाओं के बीच आई सकारात्मक खबर
जहां कथा स्थल पर कुछ महिलाओं के आभूषण चोरी होने की घटनाओं ने लोगों को चिंतित किया, वहीं यह घटना एक सकारात्मक और प्रेरणादायक संदेश बनकर सामने आई। इसने आयोजन की गरिमा को और अधिक ऊंचाई दी है।
समाज के लिए प्रेरणा बनीं दोनों महिलाएं
आज के समय में जब लोग छोटी-छोटी बातों में भी स्वार्थ खोजने लगते हैं, ऐसे दौर में तीन लाख रुपए कीमत का सोना लौटाना निस्संदेह असाधारण ईमानदारी का परिचायक है। प्रीति मिश्रा और रेणु गुप्ता ने अपने इस कार्य से यह सिद्ध कर दिया कि संस्कार और सच्चाई अभी भी समाज की सबसे बड़ी पूंजी हैं।
संक्षेप में कहें तो — ढपढप की कथा में केवल भक्ति ही नहीं, बल्कि ईमानदारी, संस्कार और मानवता का भी अद्भुत दर्शन हुआ।

Continue Reading

कोरबा

पूर्व मंत्री अग्रवाल ने भगवान श्री हनुमान प्रकटोत्‍सव पर्व की कोरबावासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

Published

on

कोरबा। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भगवान श्री हनुमान प्रकटोत्‍सव पर्व की पावन अवसर पर कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है ।  श्री अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा है कि भगवान श्री हनुमान जी का यह जयंती पर्व हम सभी के जीवन से कष्‍टों का नाश करे तथा बल, बुद्धि, भक्ति, सुख – शांति, अमन – चैन, समृद्धि, प्रसिद्धि, उन्‍नति, वैभव, ऐश्‍वर्य, दीर्घायु एवं आरोग्‍यता प्रदान करे।

पूर्व मंंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि महाबली हनुमान जी के प्रकटोत्‍सव के पावन बेला पर श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजन एवं व्रत, उपवास से भगवान वीर हनुमान अपने भक्‍तों की समस्‍त बाधाएं दूर करते हैं तथा बुद्धि का विकास और शारीरिक बल की प्राप्ति होती है ।  

Continue Reading

कोरबा

दक्षिणेश्‍वर हनुमान मंदिर में हनुमान जन्‍मोत्‍सव धुमधाम से मनाया जावेगा

Published

on

कोरबा। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु के द्वारा भगवान श्री हनुमान जयंती के पावन अवसर पर हनुमान जन्‍मोत्‍सव धुमधाम के साथ मनाया जावेगा । नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु ने बताया कि वार्ड क्र.44 नेहरू नगर में स्‍थापित दक्षिणेश्‍वर हनुमान मंदिर में 2 अप्रैल, दिन गुरूवार को सुबह 9 बजे से पूजा अर्चना, हवन किया जावेगा तत्‍पश्‍चात दोपहर 1 बजे से भण्‍डारा प्रसाद का वितरण किया जावेगा । श्री साहु ने इस अवसर पर हनुमान भक्‍तों को आमंत्रित किया है ।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677