छत्तीसगढ़
स्वदेशी के संकल्प से सशक्त राष्ट्र का आह्वान: संघ के बौद्धिक सत्र में आत्मनिर्भर भारत पर जोर
जांजगीर-नैला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में नगर स्तर पर “स्वदेशी” विषय पर एक बौद्धिक सत्र का आयोजन गत संध्या ज्ञानज्योति विद्यालय, लिंक रोड में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का वातावरण अनुशासन, राष्ट्रभाव और सामाजिक चेतना से ओतप्रोत रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ हुआ। प्रारंभिक सत्र में कार्तिक मिश्रा ने सामूहिक गीत प्रस्तुत कर वातावरण को ऊर्जावान बनाया, वहीं डॉ. प्रतीक यादव ने एकल गीत के माध्यम से भावनात्मक प्रस्तुति दी।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उपमहाधिवक्ता बिलासपुर सुमित सिंह ने अपने उद्बोधन में राष्ट्र निर्माण में समाज की सहभागिता और समरसता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव होता है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक कोरबा योगेश्वर साहू ने “स्वदेशी” विषय को विस्तार से रखते हुए दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग पर बल दिया। उन्होंने आत्मनिर्भरता को राष्ट्रीय स्वाभिमान से जोड़ते हुए इसे समय की आवश्यकता बताया।

कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए स्वदेशी वस्तु भंडार ने विशेष आकर्षण का केंद्र बनकर लोगों का ध्यान खींचा, जहां स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का संदेश स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

इस अवसर पर नगर संघ चालक डॉ. संदीप तिवारी, जिला प्रचारक फूल सिंह, जिला सेवा प्रमुख मुकेश चंद्रा सहित नगर के प्रबुद्धजन, नागरिक, मातृशक्ति एवं स्वयंसेवक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के संचालक डॉ. अनिल तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके सहयोग से यह आयोजन सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सका।कार्यक्रम का संचालन नगर कार्यवाह नीलसागर यादव ने किया। अंत में शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

छत्तीसगढ़
अधिक मास: गायत्री प्रज्ञा पीठ में गूंजी विष्णु चालीसा
जांजगीर। जांजगीर स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ में अधिक मास (पुरुषोत्तम महीने) के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में जुटी महिला श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर विष्णु जी की चालीसा, आरती और स्तुति से गुंजायमान रहा।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अधिक मास में 33 के अंक का विशेष महत्व होता है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए उपस्थित महिलाओं ने सुहाग सामग्री और तुलसी पत्र अर्पित कर विधि-विधान से पूजा की। इसके बाद भगवान विष्णु को 33 मालपुए का महाभोग लगाया गया और 33 बत्ती वाले दीपकों से महाआरती उतारी गई। अंत में महिलाओं ने मंदिर की 33 परिक्रमा पूरी की। श्रद्धालु चमेली शुक्ल ने अधिक मास का महात्म्य बताते हुए कहा कि इस महीने में की गई पूजा-अर्चना से भगवान विष्णु अत्यंत प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। यह महीना बेहद फलदायी होता है। इसमें किए गए दान-पुण्य और भक्ति का दोगुना फल प्राप्त होता है, इसीलिए इसे अधिक मास या पुरुषोत्तम मास कहा जाता है। यह विशेष योग 3 वर्ष में एक बार आता है। इस पावन अवसर पर किरण सिंह, ममता पांडे, उषा किरण यादव, रितु साहू, अनुराधा शुक्ला, मंजू लता राठौर, रंजिता यादव, छाया शर्मा, नमीषा थवाईत, बबीता पांडे, निशिका शुक्ला, अभिलाषा सिंह, सविता बरेठ, नम्रता सिंह, हेमलता यादव, विजीया सिंह और सुकन्या सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
छत्तीसगढ़
रायपुर : राज्यपाल डेका को जगदलपुर के ट्री मैन ने भेंट की मियाजाकी आम
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में जगदलपुर के ट्री मैन संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर श्री झा ने राज्यपाल कोे दुनिया की सबसे मंहगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट की।

राज्यपाल ने मियाजाकी आम की खेती को बस्तर क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह न केवल किसानों की आय बढ़ाने मे सहायक सिद्ध हो सकती है बल्कि छत्तीसगढ़ को अंतरर्राष्ट्रीय फल बाजार में नई पहचान भी दिला सकती है। उन्होंने इस विशेष प्रजाति की खेती को बढ़ावा देने, इसकी पैदावार मे वृद्धि करने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी मार्केटिंग के प्रयास करने हेतु प्रोत्साहित किया।
छत्तीसगढ़
19.75 टन कोयला गबन मामले में आरोपी अरेस्ट:डेढ़ साल बाद पकड़ाया, वजन किए बिना जारी कर दी कांटा पर्ची
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा के बलौदा थाना पुलिस ने महावीर कोलवासरी में 19.75 टन कोयले के गबन के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे कांटा बाबू ईश्वरी प्रसाद पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

मामला 28 दिसंबर 2024 को महावीर कोलवासरी में कार्यरत राजकुमार मिश्रा ने बलौदा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया था कि कुसमुंडा खदान से कोयला लेकर पहुंचे दो ट्रकों की तौल के दौरान अनियमितता की आशंका हुई।
ड्यूटी पर मौजूद गार्ड और कोल यार्ड सुपरवाइजर को वाहनों में कोयले की मात्रा कम दिखने पर संदेह हुआ था। जांच में खुलासा हुआ कि नाइट शिफ्ट में तैनात कांटा बाबू ईश्वरी प्रसाद पटेल ने ट्रकों का वास्तविक वजन किए बिना ही अन्य वाहनों का ग्रॉस वजन दर्ज कर कांटा पर्ची जारी कर दी थी।

अनलोडिंग के दौरान सामने आई कोयले की कमी
इसके बाद दोनों ट्रकों को अनलोडिंग के लिए कोल यार्ड भेज दिया गया। अनलोडिंग के दौरान कोयले की मात्रा कम लगने पर वाहनों का दोबारा वजन कराया गया। फिर से तौल कराने में एक ट्रक में 7.05 टन और दूसरे ट्रक में 12.70 टन कोयला कम पाया गया।
1.20 लाख रुपए के कोयले की चोरी का मामला दर्ज
इस प्रकार कुल 19.75 टन कोयले की कमी सामने आई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1.20 लाख रुपए आंकी गई है। इस मामले में बलौदा थाने में अपराध क्रमांक 02/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(4) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
फरार आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कबूला जुर्म
घटना के बाद से आरोपी ईश्वरी प्रसाद पटेल फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए फरार आरोपियों की तलाश अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर बलौदा पुलिस ने ग्राम खोहा में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।
-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
