Connect with us

छत्तीसगढ़

कामगारों की मेहनत से ही गढ़ती है तरक्की की इबारत: श्रमिक दिवस पर श्री श्याम ग्रुप में सम्मान समारोह

Published

on

जांजगीर। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्री श्याम ग्रुप, बनारी में श्रमिक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्रुप के कामगारों को प्रबंधन की ओर से गमछा, मिष्ठान्न और शरबत का वितरित कर उनके श्रम और समर्पण का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मैनेजिंग डायरेक्टर लीलाधर सुल्तानिया और डायरेक्टर अभिनव सुल्तानिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मैनेजिंग डायरेक्टर लीलाधर सुल्तानिया ने कहा कि बदलते दौर में कामगार केवल श्रमशक्ति नहीं, बल्कि विकास की असली धुरी बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि आज अवसरों की कोई कमी नहीं है, बल्कि हर मेहनतकश हाथ अपने कौशल से नए आयाम गढ़ सकता है। उद्योगों की प्रगति और देश की आर्थिक मजबूती के पीछे कामगारों की मेहनत और प्रतिबद्धता ही सबसे बड़ा आधार है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जब श्रमिक सशक्त होता है, तभी उद्योग मजबूत होता है और राष्ट्र विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ता है।

वहीं डायरेक्टर अभिनव सुल्तानिया ने अपने संबोधन में सभी कामगारों को परिवार का अभिन्न हिस्सा बताते हुए कहा कि किसी भी संस्थान की असली ताकत उसके लोग होते हैं। उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग, विश्वास और एकजुटता से ही निरंतर प्रगति संभव है। उन्होंने कामगारों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत, लगन और जिम्मेदारी की भावना ही श्री श्याम ग्रुप को आगे बढ़ा रही है।
कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों में उत्साह का माहौल रहा और सभी ने एकजुट होकर संस्था की प्रगति तथा समाज और देश के विकास में निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया।

Continue Reading

कोरबा

अधिवक्ता के घर चोरी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार:कोरबा में एक साल पहले हुई थी वारदात, 8 लाख का माल बरामद

Published

on

कोरबा। कोरबा पुलिस ने एक अधिवक्ता के घर हुई लाखों की चोरी का खुलासा किया है। इस मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लगभग 8 लाख रुपये का चोरी का सामान बरामद किया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

यह घटना 19 अप्रैल 2025 को पुरानी बस्ती कटघोरा निवासी अधिवक्ता राकेश पांडेय के सूने मकान में हुई थी। अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस ने चोरों से नगद और सोने के गहने बरामद किये हैं।

पुलिस ने चोरों से नगद और सोने के गहने बरामद किये हैं।

चोरों ने 10 तोला सोना,नगद चुराए थे

चोरों ने लगभग 10 तोला सोने के जेवरात, जिसमें रानी हार सेट, दो जोड़ी झुमके, एक सोने की चेन, दो नग चांदी की पायल और करीब 50 हजार रुपये नकद चुरा लिए थे। इस चोरी में एक बाइक का भी उपयोग किया गया था।

पुलिस की टीम बानी गई

मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर और एसडीओपी विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने टीम का नेतृत्व किया। तकनीकी सबूर और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर अमित खांडे और गौतम कुमार को गिरफ्तार किया।

पुलिस की कार्रवाई

पूछताछ के दौरान, दोनों आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किया गए गहने, 3000 रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की। जब्त किए गए सामान का कुल मूल्य लगभग 8 लाख रुपये है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अमित खांडे का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

कटघोरा पुलिस की अपील

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस की टीमें अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं।

कटघोरा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे घर से बाहर जाते समय अपनी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखें, सीसीटीवी कैमरे चालू रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

CGPSC मेंस एग्जाम का शेड्यूल बदला:पहले 16 से 19 मई तक होने वाली थी परीक्षा, अब 6 से 9 जून के बीच होगी

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 की नई समय-सारिणी जारी कर दी है। पहले यह परीक्षा 16, 17, 18 और 19 मई 2026 को प्रस्तावित थी, लेकिन अब आयोग ने परीक्षा की तिथियों में बदलाव करते हुए इसे 06, 07, 08 और 09 जून 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया है।

राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 प्रदेश के पांच जिला मुख्यालयों अम्बिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और रायपुर में आयोजित की जाएगी।

ऐसे रहेगा परीक्षा का पूरा शेड्यूल

  • 06 जून 2026 (शनिवार)सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक — पेपर-I (भाषा)दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक — पेपर-II (निबंध)
  • 07 जून 2026 (रविवार)सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक — पेपर-III (सामान्य अध्ययन-I)दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक — पेपर-IV (सामान्य अध्ययन-II)
  • 08 जून 2026 (सोमवार)सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक — पेपर-V (सामान्य अध्ययन-III)दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक — पेपर-VI (सामान्य अध्ययन-IV)
  • 09 जून 2026 (मंगलवार)सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक — पेपर-VII (सामान्य अध्ययन-V)

परीक्षा प्रवेश पत्र कब जारी होंगे?

आयोग के अनुसार प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अभ्यर्थी को अलग से SMS या डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। उम्मीदवारों को स्वयं वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

CGBSE ने जारी किया D.El.Ed परीक्षा 2026 का टाइम टेबल:28 मई से शुरू होंगी परीक्षाएं, ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकेंगे पूरा शेड्यूल

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने D.El.Ed (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) फर्स्ट ईयर और सेकंड ईयर की मुख्य और अवसर परीक्षा 2026 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। मंडल की ओर से जारी सूचना के अनुसार परीक्षाएं मई के अंतिम सप्ताह से शुरू होकर जून तक आयोजित की जाएंगी।

डी.एल.एड फर्स्ट ईयर (नवीन पाठ्यक्रम) की सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा 28 मई 2026 से शुरू होकर 12 जून 2026 तक चलेगी। जबकि डी.एल.एड सेकंड ईयर (नवीन पाठ्यक्रम) की सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा 29 मई 2026 से शुरू होकर 10 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी।

परीक्षा का टाइम टेबल।

परीक्षा का टाइम टेबल।

सुबह 9 बजे से होगी परीक्षा

मंडल के अनुसार दोनों परीक्षाओं का समय प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक निर्धारित किया गया है।

वेबसाइट पर उपलब्ध है विस्तृत टाइम टेबल

परीक्षार्थी विस्तृत समय-सारणी मंडल की आधिकारिक वेबसाइट CGBSE पर जाकर देख सकते हैं। मंडल ने परीक्षार्थियों से परीक्षा तिथियों और समय का विशेष ध्यान रखने तथा समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677