छत्तीसगढ़
गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने जनसमर्थन का आह्वान, श्याम एग्रो बनारी में आचार्य स्वामी सोमेंद्र महाराज का उद्बोधन
आगामी 27 अप्रैल को देशभर के सभी तहसील कार्यालयों में जनसमर्थन के साथ ज्ञापन सौंपने आचार्य स्वामी सोमेंद्र ने किया आह्वान
जांजगीर-चांपा। गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने और गौ हत्या पूर्णतः निषेध की मांग को लेकर चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के अंतर्गत ब्रह्मलीन आचार्य स्वामी धर्मेंद्र महाराज के सुपुत्र पंचखंड पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी सोमेंद्र महाराज का जांजगीर-चांपा जिले के बनारी (जांजगीर-नैला) आगमन हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता, उद्योगपति व समाजसेवी लीलाधर सुल्तानिया व रमेश सुल्तानिया ने उनका पुष्पमाला अर्पित कर आत्मीय स्वागत किया। श्री श्याम एग्रो मिलिंग परिसर में आयोजित कार्यक्रम में आचार्य श्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए गौ संरक्षण और गौ संवर्धन के लिए जनजागरण की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने आह्वान किया कि गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने की मांग को लेकर आगामी 27 अप्रैल को देशभर के सभी तहसील कार्यालयों में जनसमर्थन के साथ ज्ञापन सौंपा जाए।

आचार्य स्वामी सोमेंद्र महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौमाता को विशेष स्थान प्राप्त है और देश की सनातन परंपरा में गौ सेवा को पुण्य और कर्तव्य माना गया है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर जनसमर्थन देना चाहिए। इस अभियान के माध्यम से देशभर में लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि गौ संरक्षण के प्रति समाज में व्यापक चेतना विकसित हो सके।
कार्यक्रम में क्षेत्र के समाजसेवी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अमर सुल्तानिया ने मंच संचालन किया। उन्होंने आचार्य श्री के विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति और आस्था का अभिन्न अंग है तथा इस दिशा में समाज की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।
समारोह के दौरान बड़ी संख्या में गोभक्त, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने गौमाता के सम्मान और संरक्षण के लिए सक्रिय सहयोग देने का संकल्प भी व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रव्यापी गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत आचार्य स्वामी सोमेंद्र महाराज इन दिनों छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। इस क्रम में वे रायपुर में आयोजित सम्मेलन में शामिल होने के बाद बेमेतरा, दुर्ग, राजनांदगांव, बलौदाबाजार-भाटापारा और जांजगीर-चांपा में जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं। आगामी दिनों में वे कोरबा और जशपुर जिलों में भी कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को गौ संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगे।
इस अवसर पर लीलाधर सुल्तानिया, रमेश सुल्तानिया, अमर सुल्तानिया, संतोष पालीवाल, मोहन अग्रवाल, सुरेश पालीवाल, सजन अग्रवाल, सुरेन्द्र राठौर, कमल पालीवाल, अरविन्द्र शर्मा, कन्हैया पालीवाल,संजय अग्रवाल, संजय भोपालपुरिया, मनीष तिवारी, हितेश यादव, साकेत तिवारी, जितेन्द्र खाण्डे, भुपेन्द्र साहू ,मुकेश भोपालपुरिया, सुधीर झाझड़िया, सुनील पाण्डेय, मनोज अग्रवाल, विकास जिन्दल,सुनील शर्मा,अग्रवाल, प्रशांत गांधी, राजकुमार, विक्रांत अग्रवाल, दिपक अग्रवाल, जुगल खेमका, सुमित पालीवाल, शैलेश अग्रवाल, गोविन्द अग्रवाल, राजेश अग्रवाल प्रवीण अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, शैलेश भोपालपुरिया, बसंत अग्रवाल, जे.पी. सोनी, विकास सिंह, कृष्णकांत, राकेश तिवारी, प्रदीप राठौर, मुरली गुरनानी, गोलू दुबे, देवनारायण सिदार, सरोज साहू, जितेन्द्र राठौर, गंगाराम धीवर, अमर यादव, नंदकिशोर यादव, कृष्ण कुमार राठौर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहें।
कोरबा
कोरबा डीएसपीएम प्लांट में निकला जहरीला कोबरा:कर्मचारियों ने टीम को दी सूचना, स्नेक कैचर ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
कोरबा। कोरबा में शनिवार दोपहर डीएसपीएम प्लांट के अंदर एक जहरीला कोबरा सांप दिखाई देने से हड़कंप मच गया। सांप फन फैलाए हुए था, जिसे देखकर वहां काम कर रहे लोग सतर्क हो गए। लोगों ने सांप से छेड़छाड़ करने के बजाय तुरंत RCRS (रेप्टाइल केयर एंड रेस्क्यूअर सोसाइटी) की टीम को सूचना दी।
सूचना मिलने पर RCRS के अध्यक्ष अविनाश यादव अपनी टीम के सदस्य महेश्वर के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इस दौरान आसपास मौजूद कर्मचारियों ने सुरक्षित दूरी बनाए रखी। यह भी बताया गया है कि इस प्लांट में पहले भी जहरीले सांप देखे जा चुके हैं।
मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने RCRS टीम के कार्य की सराहना की। उन्होंने बताया कि यह संस्था न केवल खतरनाक सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू करती है, बल्कि उन्हें बिना नुकसान पहुंचाए जंगल में छोड़ती है। साथ ही, लोगों को वन्यजीवों के प्रति जागरूक भी करती है, जिससे सांपों को अनावश्यक रूप से मारे जाने से बचाया जा सके।
RCRS के अध्यक्ष अविनाश यादव ने कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। पहले डर या अज्ञानता के कारण सांपों को मार दिया जाता था, लेकिन अब लोग रेस्क्यू टीम को सूचना देते हैं और उनके आने तक सांप पर नजर रखते हैं। उन्होंने डीएसपीएम प्लांट के कर्मचारियों के धैर्य और समझदारी की भी सराहना की, जिससे रेस्क्यू सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सका।
रेस्क्यू के बाद कोबरा को उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया।



छत्तीसगढ़
अस्तित्व की हुंकार: आधुनिक चुनौतियों के बीच निखरती नारी शक्ति
बिलासपुर।आज का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक औपचारिक उत्सव नहीं, बल्कि सदियों की चुप्पी को तोड़कर उभरी उस बुलंद आवाज़ का प्रतीक है, जो अब रुकने वाली नहीं है। यह दिन उस संघर्ष, साहस और संकल्प का प्रतीक है, जिसने नारी को सीमाओं की परिधि से निकालकर संभावनाओं के असीम आकाश तक पहुँचा दिया है।
इक्कीसवीं सदी की महिलाओं ने अपनी प्रतिभा, परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर उन बेड़ियों को पिघला दिया है, जो कभी उसे कमतर आँकती थीं। आज महिलाएँ केवल घर की चारदीवारी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि कॉर्पोरेट, बोर्डरूम से लेकर अंतरिक्ष अभियानों तक नेतृत्व कर रही हैं। विज्ञान, प्रौद्योगिकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे जटिल क्षेत्रों में भी वे अपनी मेधा और क्षमता का लोहा मनवा रही हैं।
प्रसिद्ध कवयित्री महादेवी वर्मा की पंक्तियाँ नारी की संवेदनशीलता और आंतरिक शक्ति को गहराई से व्यक्त करती है
मैं नीर भरी दुःख की बदली,
स्पंदन में चिर निस्पंद बसी।
हालाँकि आधुनिक डिजिटल युग ने नारी के सामने नई चुनौतियाँ भी प्रस्तुत की हैं। साइबर हिंसा, मानसिक दबाव और सामाजिक अपेक्षाओं का बोझ आज की वास्तविकताएँ हैं। किंतु इन परिस्थितियों के बीच भी आधुनिक नारी टूटती नहीं, बल्कि हर चुनौती को अपनी शक्ति में बदलकर और अधिक सशक्त होकर उभरती है।
अब समय आ गया है कि समाज नारी के सशक्तिकरण की चर्चा करने के स्थान पर उसे वह अधिकार और सम्मान प्रदान करे, जिसकी वह सदैव अधिकारी रही है। जब तक समाज का दृष्टिकोण पितृसत्तात्मक सोच से मुक्त होकर वास्तविक समानता की ओर नहीं मुड़ेगा, तब तक कोई भी राष्ट्र पूर्ण प्रगति का दावा नहीं कर सकता।
नारी आज केवल सृष्टि की जननी ही नहीं, बल्कि बदलते हुए विश्व की सबसे सशक्त वास्तुकार भी है—वह समाज की दिशा निर्धारित करती है, संस्कारों की नींव रखती है और भविष्य की पीढ़ियों को आकार देती है।
अंत में मैं यही संदेश देना चाहूँगी—
हौसलों के तरकश में कोशिश का वह तीर ज़िंदा रख,
हार जाए चाहे ज़िंदगी में सब कुछ,
मगर फिर से जीतने की उम्मीद ज़िंदा रख।
लेखिका- शोभा पवार (शिक्षिका)
कोरबा
ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस के साथ मनाया गया आवास दिवस
प्रत्येक माह की 07 तारीख को आयोजित किए जाते हैं रोजगार दिवस एवं आवास दिवस
क्यूआर कोड स्कैन प्रणाली से दी गई योजनाओं एवं प्रावधानों की जानकारी
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार एवं सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग के मार्गदर्शन में जिले की ग्राम पंचायतों में शनिवार को चावल उत्सव, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत रोजगार दिवस तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास दिवस का आयोजन किया गया।
आवास दिवस के आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराना, हितग्राहियों में जागरूकता बढ़ाना तथा निर्माण के दौरान आ रही समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।

जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का आयोजन प्रत्येक माह की 07 तारीख को सभी ग्राम पंचायतों में अनिवार्य रूप से किया जाए, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र हितग्राही को समय पर पक्का आवास उपलब्ध कराया जा सके।

आवास दिवस के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के आवास निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराने हेतु विशेष चर्चा की गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत पदाधिकारियों द्वारा ग्रामीण हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण तथा विकसित भारत जी राम जी अधिनियम 2025 के प्रावधानों की जानकारी क्यूआर कोड आधारित प्रणाली के माध्यम से दी गई। ग्रामीणों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने हेतु क्यूआर कोड स्कैन प्रणाली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
मनरेगा के कार्य स्थलों पर आयोजित रोजगार दिवस के दौरान विकसित भारत जी राम जी अधिनियम 2025 से संबंधित पम्पलेट का वितरण कर इसके प्रावधानों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई तथा रोजगार अधिकारों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्राम सचिव, रोजगार सहायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
