Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़- करंट लगने से 5 लोगों की मौत:बिलासपुर में पूर्व सरपंच, 2 बेटों की जान गई, रायपुर में 2 मजदूर चपेट में आए

Published

on

बिलासपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ में करंट लगने के दो अलग-अलग हादसों में 5 लोगों की जान गई है। पहली घटना बिलासपुर की है जहां खेत में काम करने गए पूर्व सरपंच समेत परिवार के 3 लोगों की करंट लगने से मौत हो गई।

मृतकों में मां और उसके दो बेटे शामिल हैं। हादसा उस समय हुआ जब मां-बेटे खेत में काम कर रहे थे। शाम को जब मृतका के पति खेत पहुंचे, तब हादसे की जानकारी हुई। यह पूरा मामला कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम भाड़म का है।

पुलिस के मुताबिक, ग्राम भाड़म निवासी पूर्व सरपंच दसन बाई शुक्रवार सुबह अपने खेत में मवेशियों को घुसने से रोकने के लिए मेड़ पर जीआई तार और नायलॉन की रस्सी से घेराबंदी करने गई थीं। उनके साथ बड़ा बेटा विवेक सिंगरौल (23) और छोटा बेटा सत्यव्रत सिंगरौल (14) भी गया था।

इसी दौरान खेत में बिछे तार में अचानक करंट दौड़ गया और तीनों उसकी चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि तीनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। शुरुआती जांच में मौत की वजह करंट लगना मानी जा रही है, लेकिन खेत में करंट कैसे पहुंचा, यह अब तक साफ नहीं हो सका है।

इधर, रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी में शनिवार को मकान की छत पर सोलर पैनल लगाते समय दो मजदूर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुरानी बस्ती पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतकों के नाम प्रमोद चंद्राकर (25) और आशीष चंद्राकर (19) है।

शनिवार को तीनों शव का पोस्टमॉर्टम किया गया।

शनिवार को तीनों शव का पोस्टमॉर्टम किया गया।

बिलासपुर: खेत में मां और 2 बेटों के शव पड़े थे

मृतका के पति सीताराम सिंगरौल पेशे से ड्राइवर है, वो काम पर गया था। शाम को घर लौटने पर पत्नी और दोनों बेटे घर में नहीं मिले। पहले उन्होंने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चलने पर खेत पहुंचे। वहां पत्नी और दोनों बेटों के शव पड़े मिले। यह दृश्य देखकर वे बदहवास हो गया और तुरंत कोटा पुलिस को सूचना दी।

मां को बचाने दौड़े बेटे, एक-एक कर करंट की चपेट में आए

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, खेत में काम के दौरान सबसे पहले मां करंट की चपेट में आईं। उन्हें बचाने के लिए दोनों बेटे एक-एक कर आगे बढ़े, लेकिन वे भी करंट की चपेट में आ गए। देखते ही देखते मां और दोनों बेटों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर दिया।

पूर्व सरपंच दसन बाई और बेटे की मौत।

पूर्व सरपंच दसन बाई और बेटे की मौत।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही कोटा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। देर शाम होने की वजह से शवों का पोस्टमॉर्टम उसी दिन नहीं हो सका। शनिवार को तीनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिवारवालों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।

करंट कैसे आया, जांच के बाद होगा खुलासा

शुरुआती जांच में मौत की वजह करंट लगना मानी जा रही है, लेकिन खेत में करंट कैसे पहुंचा, यह अब तक साफ नहीं हो सका है। आशंका है कि किसी बिजली तार के संपर्क में आने या तकनीकी गड़बड़ी के कारण जीआई तार में करंट प्रवाहित हुआ होगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मकान की छत पर काम कर रहे 2 मजदूर हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए।

मकान की छत पर काम कर रहे 2 मजदूर हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए।

रायपुर में 2 मजदूरों की करंट लगने से मौत

पुलिस के मुताबिक, तीन मजदूर रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित एक मकान की छत पर सोलर पैनल लगाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान पैनल या उसे उठाने के दौरान इस्तेमाल किया जा रहा उपकरण पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया।

तेज करंट लगते ही दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। तीसरा मजदूर बाल-बाल बच गया।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

मोहम्मद अकबर बोले-कहीं सुप्रीम कोर्ट की अवमानना तो नहीं होगी:नकटी गांव कार्रवाई पर कहा- सार्वजनिक जमीन सुरक्षित रखने के दिए गए थे निर्देश

Published

on

रायपुर,एजेंसी। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद अकबर ने रायपुर के ग्राम नकटी की सार्वजनिक उपयोग (चारागाह) भूमि को विधायक कॉलोनी के लिए आवंटित करने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ हो सकता है।

मोहम्मद अकबर ने कहा कि 10 मार्च 2011 को प्रमुख सचिव, राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी कलेक्टरों और संभागायुक्तों को पत्र जारी किया था। यह आदेश सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2011 के फैसले के पालन में जारी हुआ था।

सार्वजनिक जमीन सुरक्षित रखने के थे निर्देश

सरकारी आदेश में कहा गया था कि सार्वजनिक उपयोग की जमीनों की सूची बनाई जाए, उन्हें चिन्हित कर सुरक्षित रखा जाए और भविष्य में ऐसी जमीन किसी दूसरे काम के लिए आवंटित न की जाए।

नकटी की चारागाह भूमि पर चल रही प्रक्रिया

अकबर ने कहा कि 4 अक्टूबर 2024 को आवास एवं पर्यावरण विभाग के निर्देश के बाद रायपुर कलेक्टर की ओर से नकटी की चारागाह भूमि को हाउसिंग बोर्ड को देने की प्रक्रिया चल रही है। उनके अनुसार, यदि ऐसा होता है तो यह सुप्रीम कोर्ट की अवमानना का मामला बन सकता है। हालांकि, अवमानना हुई है या नहीं, इसका फैसला अदालत ही करेगी।

छत्तीसगढ़ में अब तक नहीं हुई अवमानना की सजा

उन्होंने कहा कि साल 2000 में छत्तीसगढ़ बनने के बाद अब तक न्यायालय की अवमानना के किसी मामले में किसी अधिकारी को सजा नहीं हुई है। राज्य बनने से पहले जबलपुर हाईकोर्ट ने रायपुर के संयुक्त पंजीयक सहकारिता को 15 दिन की सजा सुनाई थी।

अधिकारियों की कार्रवाई पर जताई हैरानी

मोहम्मद अकबर ने कहा कि 2011 का सरकारी आदेश आज भी लागू है। इसके बावजूद अधिकारियों द्वारा नकटी की चारागाह भूमि खाली कराकर हाउसिंग बोर्ड को सौंपने की तैयारी की जा रही है, जो हैरानी की बात है।

Continue Reading

कोरबा

भाजपा भगवान श्रीराम के नाम पर राजनीति करती है:जयसिंह अग्रवाल

Published

on

कोरबा। कोरबा में रविवार को कांग्रेस नेताओं ने प्रेस वार्ता कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गंभीर आरोप लगाए। नेताओं ने कहा कि भाजपा भगवान श्रीराम के नाम पर राजनीति करती है। साथ ही अयोध्या राम मंदिर निर्माण और मंदिर के चढ़ावे में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की।

‘राम के नाम पर राजनीति करती है भाजपा’

पूर्व विधायक जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ने पूरे देश में भगवान श्रीराम के नाम पर राजनीति की है। उनका आरोप है कि भाजपा धर्म और जाति के नाम पर लोगों को बांटने का काम करती है। चुनाव के समय भाजपा नेता राम के नाम पर वोट मांगते हैं और राम मंदिर निर्माण को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि बताते हैं।

‘भगवान राम सबके हैं’

जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि भगवान श्रीराम किसी एक दल के नहीं, बल्कि सभी श्रद्धालुओं के हैं। उन्होंने कहा कि करोड़ों लोगों ने आस्था के साथ अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा दिया, जिससे मंदिर का निर्माण हुआ है।

जमीन खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण शुरू होने से पहले जमीन खरीद में करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार हुआ। जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि उस समय जमीन खरीद में गड़बड़ी के आरोप उठे थे, लेकिन मंदिर निर्माण के दौरान यह मामला दब गया।

चढ़ावे में अनियमितता का दावा

कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि अब मंदिर में मिले चढ़ावे के उपयोग को लेकर भी वित्तीय अनियमितताओं और गबन के आरोप सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे लोगों की आस्था जुड़ी हुई है, इसलिए पूरे मामले की पारदर्शी जांच होनी चाहिए।

भाजपा से मांगा जवाब

कांग्रेस नेताओं ने भाजपा से इन आरोपों पर जवाब देने की मांग की। उन्होंने कहा कि जनता की आस्था से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Continue Reading

कटघोरा

बिलासपुर में आयोजित एवार्ड सेरेमनी में लॉयन्स क्लब कटघोरा-छुरी को अनेकों एवार्ड से किया गया सम्मानित

Published

on

कोरबा/कटघोरा । दी इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लॉयन्स क्लब से सम्बंधित संस्था लॉयन्स क्लब कटघोरा- छुरी शुरू से ही सेवा कार्यो में आगे रही है। क्लब के द्वारा पूरे वर्ष भर सामाजिक व प्रशाशनिक सेवा के कार्य किये जाते रहे हैं। यही कारण है कि लॉयन्स क्लब कटघोरा-छुरी डिस्ट्रिक्ट के सांथ ही मल्टीपल व इंटरनेशनल में भी अपनी एक अलग पहचान बनाते हुए लगातार हर वर्ष एवार्ड प्राप्त करते आई है। इसी कड़ी में सत्र 2025 – 26 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ ला विजय अग्रवाल (कोरबा) ने अपने सत्र 25 -26 की एवार्ड सेरेमनी बिलासपुर के होटल इंटरसिटी इंटरनेशनल में 19 जुलाई 2026 को आयोजित किया गया, जिसमें डिस्ट्रिक्ट के सभी क्लब शामिल हुए। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के द्वारा सभी क्लबो´ में से जिन-जिन क्लबो´ के द्वारा उत्कृष्ट सेवा के कार्य करते हुए किये गए कार्यो की ऑनलाइन रिपोर्टिंग की गई, उन सभी क्लबो´ को उनके द्वारा किये गए कार्यो´ का मूल्यांकन कर उन्हें मंच से एवार्ड प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया। जिसमें लॉयन्स क्लब कटघोरा-छुरी से बेस्ट आउटस्टैंडिंग अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, बेस्ट क्लब सचिव प्रकाश अग्रवाल, बेस्ट क्लब कोषाध्यक्ष राकेश गोयल, आउटस्टैंडिंग क्लब, सदस्यता वृद्धि एवं बेस्ट सर्विस क्लब के लिए लायन्स क्लब कटघोरा-छुरी, परमानेंट प्रोजेक्ट (ग्रामीण छेत्र के गरीब गांव को गोद लेना, निःशुल्क एम्बुलेंस, शव फ्रीजर एवं वाटर कूलर का संचालन) रीजन बेनर प्रेजेंटेशन एवार्ड, डिस्ट्रिक्ट पीआरओ एवार्ड अजय धनोदिया, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन एवार्ड मुकेश गोयल एवं प्रकाश अग्रवाल को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ला विजय अग्रवाल ने बताया कि निश्चित ही लॉयन्स क्लब कटघोरा-छुरी शुरू से ही सभी सामाजिक सेवा कार्यो में आगे रही ही है, इसके सांथ ही क्लब के द्वारा जिस प्रकार से छोटे जगह में रहते हुए भी बड़े-बड़े परमानेंट प्रोजेक्ट में भी रुचि लेते हुए कार्य किये जा रहे है, निश्चित ही सराहनीय है। यही वजह हैं कि आज क्लब ने डिस्ट्रिक्ट के साथ ही पूरे मल्टीपल में भी अपना एक अलग स्थान बनाकर रखा हुआ है। इसके लिए मैं क्लब के सभी सदस्यो´ को बधाई देता हूं। इस अवसर पर क्लब की ओर से संरक्षक अजय धनोदिया, कलब अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, सचिव नरेंद्र अग्रवाल, अजय श्रीवास्तव, राजूदास दीवान उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677