Connect with us

कोरबा

छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से की सौजन्य भेंट

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ की कोरबा इकाई द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व राजस्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयसिंह अग्रवाल से सौजन्य भेंट की गई। इस अवसर पर संघ की और से उन्हें पूर्व सामाजिक कार्य की स्मृति संग्रह भेंट किया गया।
इस दौरान छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के जिला अध्यक्ष विपेंद्र कुमार साहू, जिला सचिव जय सिंह नेताम एवं कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर अन्य पदाधिकारियों सहित मॉर्निंग वॉक टीम उपस्थित थी।

Continue Reading

कोरबा

सड़क सुरक्षा के संदेश से गूंजा इंडियन पब्लिक स्कूल पाली

Published

on

विद्यार्थियों को यातायात नियमों की दी जानकारी, ड्राइंग प्रतियोगिता में दिखी बच्चों की रचनात्मकता

कोरबा/पाली। इंडियन पब्लिक स्कूल, पाली में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज विशेष रोड सेफ्टी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को सड़क पर सुरक्षित आवागमन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने, सड़क पार करते समय सावधानी बरतने, ट्रैफिक सिग्नल एवं सड़क संकेतों को समझने तथा दोपहिया वाहन पर हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट के महत्व के बारे में बताया गया। बच्चों को यह भी समझाया गया कि सड़क पर जल्दबाजी एवं लापरवाही से बचना चाहिए और हमेशा सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए।

कार्यक्रम को और अधिक रोचक एवं रचनात्मक बनाने के लिए विद्यार्थियों के बीच रोड सेफ्टी ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और कला-कौशल के माध्यम से सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों तथा सुरक्षित यात्रा से संबंधित आकर्षक चित्र बनाए। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए चित्रों के माध्यम से समाज को सड़क सुरक्षा का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

विद्यालय के डायरेक्टर राकेश मिश्रा ने कहा कि बच्चों को बचपन से ही यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जागरूक विद्यार्थी ही आगे चलकर जिम्मेदार नागरिक बनते हैं।

विद्यालय की प्रिंसिपल संतोष देवनाथ ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों का स्वयं पालन करने तथा अपने माता-पिता एवं आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। वहीं एडमिनिस्ट्रेटर कुणाल महापात्र ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन के लिए आवश्यक व्यवहारिक ज्ञान और सामाजिक जिम्मेदारियों से परिचित कराना भी है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। रोड सेफ्टी जागरूकता एवं ड्राइंग प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने सुरक्षित यातायात का संदेश देते हुए कार्यक्रम को सफल एवं सार्थक बनाया।

Continue Reading

कोरबा

बालको की उत्पादन क्षमता होगी 10 लाख टन-सीईओ राजेश कुमार सिंह

Published

on

हॉट मेटल की सीधी आपूर्ति से बढ़ेगा डाउनस्ट्रीम उद्योग, रोजगार और निवेश को मिलेगा बढ़ावा
कोरबा/बालकोनगर। बालको उत्पादन क्षमता बढ़ाने के साथ कोरबा को एल्युमिनियम डाउनस्ट्रीम उद्योगों का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में काम कर रहा है। विस्तारित परियोजना पूरी होने के बाद बालको की एल्युमिनियम उत्पादन क्षमता 10 लाख टन प्रति वर्ष हो जाएगी, जिससे वेदांता एल्युमिनियम की कुल क्षमता लगभग 28.5 लाख टन प्रति वर्ष पहुंच जाएगी और समूह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा एल्युमिनियम उत्पादक बन जाएगा।
उक्त बातें मीडिया से चर्चा के दौरान बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व पूर्णकालिक निदेशक (सीईओ) राजेश कुमार सिंह ने कही। श्री सिंह ने बताया कि निजीकरण के समय बालको की उत्पादन क्षमता केवल एक लाख टन थी। लगातार निवेश और आधुनिक तकनीक के उपयोग से इसे पांच लाख टन तक पहुंचाया गया। नए स्मेल्टर की स्थापना के बाद उत्पादन क्षमता बढ़कर 10 लाख टन प्रति वर्ष हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यह विस्तार केवल उत्पादन बढ़ाने तक सीमित नहीं होगा, बल्कि कोरबा को देश के प्रमुख एल्युमिनियम केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा एल्युमिनियम पार्क के निर्माण से यहां स्थापित होने वाले लघु और मध्यम उद्योगों को सीधे हॉट मेटल उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे परिवहन लागत घटेगी और मूल्य संवर्धित एल्युमिनियम उत्पादों का निर्माण बढ़ेगा। इससे स्थानीय रोजगार और औद्योगिक निवेश को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि वेदांता समूह के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल का स्पष्ट दृष्टिकोण है कि औद्योगिक विकास के साथ स्थानीय समाज का विकास भी समान रूप से होना चाहिए। इसी सोच के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में लगातार निवेश किया जा रहा है, ताकि औद्योगिक विकास का लाभ स्थानीय लोगों तक पहुंच सके।
बर्रा कोल ब्लाक को 2028 तक विकसित करने का लक्ष्य
सीईओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि उत्पादन क्षमता बढ़ने के साथ ऊर्जा और कोयले की आवश्यकता भी बढ़ेगी। इसी को ध्यान में रखते हुए रायगढ़ जिले के बर्रा कोल ब्लाक को वर्ष 2028 तक विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके शुरू होने पर कंपनी की बाहरी स्रोतों से कोयला खरीद पर निर्भरता कम होगी। वर्तमान में बालको अपने कैप्टिव बिजली संयंत्र से आवश्यकता पूरी करने के बाद लगभग 300 मेगावाट अतिरिक्त बिजली खुले बाजार में बेच रहा है।
बालको में भी कैंसर उपचार सुविधा विकसित करने की संभावना पर विचार
राजेश कुमार सिंह ने बताया कि वेदांता समूह के रायपुर स्थित कैंसर अस्पताल की तर्ज पर बालको क्षेत्र में भी विशेष कैंसर उपचार सुविधा विकसित करने की संभावना पर विचार किया जा रहा है। प्रस्ताव का तकनीकी परीक्षण किया जाएगा। योजना साकार होने पर कोरबा और आसपास के जिलों के मरीजों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी।
फोरलेन निर्माण के लिए बालको उपलब्ध करा चुका है 30 करोड़
श्री सिंह ने कहा कि परसाभाटा से रूमगरा तक फोरलेन सड़क निर्माण के लिए बालको, प्रशासन को 30 करोड़ रुपए उपलब्ध करा चुका है। बारिश के बाद निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। सड़क बनने से भारी वाहनों का दबाव कम होगा और बालको क्षेत्र में लंबे समय से बनी जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

Continue Reading

कोरबा

साइबर ठगी से बचने के लिए रहें जागरूक व सतर्क – सतीश प्रकाश सिंह

Published

on

हायर सेकेण्डरी स्कूल सिमगा में साइबर जागृति शिविर आयोजित
साइबर ठगी से बचने छात्रों एवं ग्रामीणों को बताएं गए उपाय

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार साइबर अपराधों से आमजनों को बचाने के लिए पुलिस विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं।
इस कड़ी में 21 अगस्त 2026 को पोड़ीउपरोड़ा ब्लॉक के दूरस्थ वनाँचल स्थित शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल सिमगा में प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह की पहल से एवं पुलिस विभाग के सहयोग से साइबर जागृति अभियान अंतर्गत संकुल स्तरीय साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने उपस्थित ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं को बढ़ते आधुनिक परिवेश में साइबर अपराधों एवं साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूक एवं सतर्क रहने की अपील की।
कार्यक्रम में प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने छात्र -छात्राओं एवं युवाओं को साइबर ठगी से बचने के लिए स्वयं सतर्क रहने तथा अपने परिवार, समुदाय, अपने सम्पर्क के लोगों को जागरूक करने के लिए साइबर जागृति दूत के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किए।

कार्यक्रम में पुलिस चौकी कोरबी के प्रभारी सहायक उप निरीक्षक सुरेश जोगी ने बढ़ते साइबर अपराधों के सम्बन्ध में जानकारी दी तथा साइबर ठगी से बचने के उपाय बताएं।
उन्होंने विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को सायबर अपराधियों द्वारा अपनाएं जाने वाले विभिन्न तरीकों जैसे-फर्जी कॉल, ऑनलाइन ठगी, फर्जी प्रोफाइल, सोशल मीडिया फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट एवं फर्जी लिंक के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों एवं उपस्थित ग्रामीणों को ओटीपी, यूपीआई,एटीएम पिन, पासवर्ड एवं बैंकिंग सम्बन्धी गोपनीय जानकारी किसी भी व्यक्ति के साथ साझा न करने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने तथा सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करते समय विशेष सावधानी बरतने की समझाईश दी गई। पुलिस ने बताया कि सायबर अपराध अथवा ऑनलाइन वित्तीय ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय सायबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने तथा सायबर डॉट जी ओ व्ही डॉट इन के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजनों में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा।
संस्था के प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम से बच्चों को साइबर दुनियां के खतरों से बचने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने उपस्थितजनों को साइबर जागरूक नागरिक बनने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में जनपद सदस्य भारत सिंह सिदार, पूर्व सरपंच सोनसाय आयाम, सरपंच मनोहर बिंझवार, उपसरपंच भुवाल सिंह सिदार सेवानिवृत डिप्टी कमिश्नर, आरक्षक दिलेश्वर चंद्र, आरक्षक हरिराम पटेल, रमेश कुमार, पंचगण, शाला विकास समिति के अध्यक्ष जय कुमार सिदार, सदस्यगण, पालकगण, व्याख्याता-शिक्षकगण- रुखमणि पुरैना, दिव्या कुजूर, मेलन कँवर, रमाकांत कुसरो, पुष्पा कुमारी, दीपक कुमारी, सोनम बालन, अनुराधा राठौर, उमाकांत टोंडे, खीकराम यादव, रुपसाय बिंझवार, ग्राम के युवाजन, छात्र-छात्राएं सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677