Connect with us

Uncategorized

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का आगाज…MP के CM ने बजाया नगाड़ा:मोहन बोले-पिछली सरकारों ने छोटे मन से काम किया, साय बोले-मध्यप्रदेश से सगे भाई जैसा रिश्ता

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2024 का आगाज हो गया है। MP के CM मोहन यादव ने नगाड़ा बजाकर शुभारंभ किया है। इस दौरान MP के CM मोहन यादव ने कहा कि पिछली सरकारों ने छत्तीसगढ़ में छोटे मन से काम किया। वहीं CM साय ने कहा कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का प्रेम सगे भाई जैसा है।

छत्तीसगढ़ी लोक गायक लक्ष्मण मस्तुरिहा के गीत और भजन की प्रस्तुतियां भी दी गईं। कलाकारों ने सुआ और करमा डांस किया। रजनी रजक की लोकगाथा पर आधारित ढोला-मारू की प्रस्तुति रेवा-पेरवा जादूगरनी की कहानी को गायन विधा में कलाकारों ने दिखाया। मंच पर गृहमंत्री विजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह भी मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़ी लोक गायक लक्ष्मण मस्तुरिहा के गीत और भजन की प्रस्तुतियां भी दी गईं।

छत्तीसगढ़ी लोक गायक लक्ष्मण मस्तुरिहा के गीत और भजन की प्रस्तुतियां भी दी गईं।

ढोला-मारू की प्रस्तुति रेवा-पेरवा जादूगरनी की कहानी को गायन विधा में कलाकारों ने दिखाया।

ढोला-मारू की प्रस्तुति रेवा-पेरवा जादूगरनी की कहानी को गायन विधा में कलाकारों ने दिखाया।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री CM साय और MP के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने साथ में बजाया नगाड़ा।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री CM साय और MP के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने साथ में बजाया नगाड़ा।

पिछली सरकारों ने छोटे मन से काम किया

इस दौरान MP के सीएम मोहन यादव ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने बहुत छोटे मन से काम किया। छत्तीसगढ़ का वह काल याद करें, जिस काल में लोगों को अनाज नहीं मिलता था। यहां भूखे मरना पड़ता था। कितने कष्ट थे, लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी जी ने यह सारे संकटों का समाधान निकाला, जिनके नेतृत्व में इस नए राज्य का उदय हुआ।

मुझे इस बात की प्रसन्नता है भगवान कृष्ण का भी संबंध छत्तीसगढ़ से आता है। भगवान कृष्ण से जुड़े स्थलों का भी विकास हो, ये बात मैंने मुख्यमंत्री जी से की है।

MP के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने CM साय की मौजूदगी में नगाड़ा बजाकर कार्यक्रम का किया आगाज।

MP के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने CM साय की मौजूदगी में नगाड़ा बजाकर कार्यक्रम का किया आगाज।

आदिवासियों की जो हत्याएं हो रही थी, आपने उस पर रोक लगाई है

CM मोहन यादव ने CM विष्णुदेव से कहा कि नक्सलवादी मूवमेंट के खिलाफ जो आपने अभियान चलाया है, पूरा देश आपका वंदन कर रहा है। हमारे आदिवासियों की जो हत्याएं हो रही थी, आपने उस पर रोक लगाई है, यही तो है राम राज्य है।

कई सारी योजनाओं पर हमको साझा काम करना पड़ेगा

मोहन यादव ने कहा कि ऐसा माना जाता था कि छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश हाथी विहीन हो गए हैं, लेकिन परमात्मा की दया से अनुकूल समय आता है। हमारे जंगलों में हाथियों ने भी बसेरा बनाया है। हाथी मेरा साथी है, जीवन जीने का नया दरवाजा दिख रहा है। इसलिए कई सारी योजनाओं पर हमको साझा काम करना पड़ेगा।

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2024 का आगाज हो गया है। MP के CM मोहन यादव ने नगाड़ा बजाकर शुभारंभ किया है।

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2024 का आगाज हो गया है। MP के CM मोहन यादव ने नगाड़ा बजाकर शुभारंभ किया है।

मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ का रिश्ता सगे भाई जैसा

साय ने कहा कि हमारे परिवार के सदस्य के रूप में मध्यप्रदेश के CM मोहन यादव हमारे बीच हैं। हम लंबे समय तक मध्य प्रदेश में एक भाई की तरह रहे हैं। आज भले ही छत्तीसगढ़ अलग है, लेकिन हमारे प्रेम कभी अलग नहीं हुए। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का प्रेम सगे भाई जैसा है। ये हमेशा आगे भी अटूट रहेगा।

4 से 6 नवंबर तक फ्री बस सेवा

वहीं रायपुर से राज्योत्सव स्थल तक जाने और वापस आने के लिए 4 से 6 नवंबर तक फ्री बस सेवा है। हर घंटे बसें तूता नवा रायपुर के लिए रवाना होंगी। फ्री बस सेवा रायपुर रेलवे स्टेशन, कालीबाड़ी चौक, पचपेड़ी नाका और भाटागांव नए बस स्टैंड से मिलेंगी।

राज्योत्सव स्थल तक जाने के लिए मिलेगी फ्री बस सेवा।

राज्योत्सव स्थल तक जाने के लिए मिलेगी फ्री बस सेवा।

बसों में ‘राज्योत्सव के लिए फ्री बस सेवा’ का बोर्ड लगा होगा

ऐसी बसों पर ‘राज्योत्सव हेतु नि:शुल्क बस सेवा’ ये बोर्ड लगा होगा। रायपुर शहर से रोजाना बसें दोपहर तीन बजे, चार बजे, पांच बजे, शाम छह बजे, सात बजे, आठ बजे और रात नौ बजे रवाना होंगी। इसी तरह तूता राज्योत्सव स्थल से रायपुर शहर वापसी के लिए यही बसें रोजाना शाम 4 बजे, 5 बजे, छह बजे, सात बजे, आठ बजे, रात नौ बजे और अंतिम बस रात दस बजे रवाना होंगी।

मोहन यादव करेंगे उद्घाटन राज्योत्सव का शुभारंभ।

मोहन यादव करेंगे उद्घाटन राज्योत्सव का शुभारंभ।

6 को आएंगे उप राष्ट्रपति धनखड़

राज्योत्सव ग्राउंड के मुख्य मंच से लेकर पूरे परिसर का फाइनल डेकोरेशन चल रहा है। यहां सरकारी योजनाओं को दिखाने के लिए अलग से डोम और झांकियां बनी हैं। दूसरे दिन राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में 5 नवम्बर को राज्योत्सव के कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।

राज्य अलंकरण समारोह और राज्योत्सव का समापन 6 नवम्बर को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मौजूदगी में होगा।

शिल्प ग्राम दिखेगा

मेला ग्राउंड में यहां शिल्प ग्राम बनाया जा रहा है, जहां छत्तीसगढ़ का शिल्प लोग देख पाएंगे और खरीद सकेंगे। हैंगर-एक और दो में शासकीय विभागों के स्टॉल लगेंगे, जबकि हैंगर-तीन में कुछ कंपनियों के प्रोडक्ट देखने काे मिलेंगे।

हैंगर-चार में पब्लिक सेक्टर के संस्थानों की प्रदर्शनी लगेगी। राज्योत्सव में शिल्प ग्राम, फूड कोर्ट और मीना बाजार का मजा आम लोग ले सकेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाँकी मोगरा

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत बांकीमोंगरा आत्मानंद स्कूल में छायादार व औषधीय पौधों का वृहद रोपण

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

28 जुलाई 2026

बांकी मोगरा:– छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले के पीएम श्री स्वामी आत्मानंद हिंदी व अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, बांकीमोंगरा में पर्यावरण और मातृशक्ति को समर्पित ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में दोनों माध्यमों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कुशल नेतृत्व: पूरा कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य एस. डिंडोरे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

गरिमामायी मौजूदगी: कार्यक्रम में वार्ड पार्षद लोकनाथ सिंह तंवर, विधायक प्रतिनिधि जनक राम यादव और विशिष्ट अतिथि इंजीनियर विनोद कुमार, विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विविध प्रजातियों के पौधे: परिसर में छायादार, फलदार और औषधीय गुणों वाले पौधों का रोपण किया गया।

“एक पौधा माँ के नाम जरूर लगाएं” — अतिथियों का संदेशकार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

उन्होंने कहा:”हर व्यक्ति को अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और केवल लगाना ही नहीं, बल्कि उसके संरक्षण का संकल्प भी लेना चाहिए।

“वहीं प्राचार्य एस. डिंडोरे ने अपने संबोधन में कहा:”वृक्ष हमारी प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं। यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की सामूहिक जिम्मेदारी है। “उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्कूल के साथ-साथ अपने घर और आसपास भी पौधे लगाएं और उनकी नियमित देखभाल करें।

वृक्षारोपण के दौरान छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रेरक नारों के माध्यम से स्वच्छ और हरित वातावरण बनाने का संदेश दिया।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने, अधिक से अधिक पौधे लगाने और प्रकृति की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने की सामूहिक शपथ ली। स्कूल प्रबंधन ने भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करने का संकल्प व्यक्त किया।

Continue Reading

कोरबा

बांकीमोंगरा नगर पालिका में नई टीम की कमान: जानें कौन हैं 4 नए एल्डरमैन और शहर के विकास का पूरा रोडमैप,,देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

बांकीमोंगरा :– नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के प्रशासनिक गलियारे में हलचल तेज है। शहर के समग्र विकास और जन-समस्याओं के त्वरित समाधान को नई दिशा देने के लिए 4 नए एल्डरमैनों की नियुक्ति के बाद उनका औपचारिक शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हो गया।

कटघोरा के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व/SDM) द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाए जाने के साथ ही बांकीमोंगरा के विकास का नया खाका खिंचना शुरू हो गया है।

नई जिम्मेदारी: इन चार चेहरों पर टिका भरोसा

शहर के विकास और जनसेवा की डोर अब जिन 4 नवनियुक्त एल्डरमैनों के हाथों में सौंपी गई है, वे हैं:

🔹 श्रीमती राखी अग्रवाल

🔹 जितेन्द्र सिंह

🔹 देव यादव

🔹 निराकार नाहक

शपथ ग्रहण के बाद अतिथियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर सभी का भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया।

VVIPs की मौजूदगी: मंच पर जुटी सत्ता और संगठन की ताकतकार्यक्रम केवल शपथ ग्रहण तक सीमित नहीं था, बल्कि मंच से नगर के भावी विकास का खाका भी पेश किया गया।

कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन (वाणिज्य, उद्योग, आबकारी एवं श्रम) ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

प्रेमचंद पटेल (विधायक, कटघोरा) ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

श्रीमती सोनी विकास झा (अध्यक्ष, नपा बांकीमोंगरा) एवं श्रीमती गायत्री कंवर (उपाध्यक्ष) की गरिमामय मौजूदगी रही।

कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) श्रीमती ज्योत्सना टोप्पो, भाजयुमो के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, पालिका के समस्त पार्षदों सहित क्षेत्र के सामाजिक व व्यापारिक प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

मुख्य अतिथियों के बड़े बयान: किस पर रहेगा फोकस?

लखनलाल देवांगन (कैबिनेट मंत्री): “एल्डरमैन नगर विकास की मजबूत कड़ी हैं। आप सभी को जनसेवा की भावना के साथ अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं को पहुँचाना है। बांकीमोंगरा के विकास के लिए खजाना हमेशा खुला रहेगा!

प्रेमचंद पटेल (विधायक): “प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की जुगलबंदी से ही बांकीमोंगरा में विकास की रफ्तार दोगुनी होगी।

श्रीमती सोनी विकास झा (अध्यक्ष): “नगर की सफाई, बिजली, पानी और मूलभूत सुविधाएँ हमारी पहली प्राथमिकता हैं। नई टीम के साथ काम करने में और मजबूती मिलेगी।

विकास झा (नेता): “बांकीमोंगरा के सर्वांगीण विकास के लिए हम सबको एक टीम की तरह काम करना होगा।”

आगे क्या? नवनियुक्त एल्डरमैनों के आने से नगर पालिका परिषद की कार्यप्रणाली में गति आने की संभावना जताई जा रही है। शहर के आम नागरिकों को उम्मीद है कि बुनियादी सुविधाओं जैसे—सड़क, पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट्स की समस्याओं का अब त्वरित समाधान हो सकेगा।

Continue Reading

Uncategorized

90 ग्राम की जगह निकला 70 ग्राम Surf Excel, HUL को देना पड़ा हर्जाना

Published

on

नैनीताल, एजेंसी। अगर किसी प्रोडक्ट के पैकेट पर लिखा वजन और अंदर मौजूद सामान का वजन अलग निकले, तो ग्राहक कानूनी कार्रवाई कर सकता है। उत्तराखंड में ऐसा ही एक मामला सामने आया, जहां Surf Excel के कम वजन वाले पैकेट को लेकर उपभोक्ता ने HUL के खिलाफ केस जीता और कंपनी को मुआवजा देना पड़ा।

90 ग्राम की जगह निकला 70 ग्राम

मामला सितंबर 2020 उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर निवासी ज्ञान चंद्र गर्ग का है। गर्ग ने Surf Excel EW डिटर्जेंट का एक पैक खरीदा। आरोप है कि पैक पर 90 ग्राम लिखा था लेकिन तौलने पर उसका वजन केवल 70 ग्राम निकला। कंपनी और विक्रेता से समाधान नहीं मिलने पर उन्होंने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, नैनीताल का रुख किया।

जिला आयोग ने HUL को ठहराया जिम्मेदार

सुनवाई के दौरान आयोग ने सीलबंद पैकेट का वजन कराया, जिसमें वजन 70 ग्राम ही पाया गया। आयोग ने HUL को मानसिक पीड़ा और आर्थिक नुकसान के लिए 50,000 रुपए तथा मुकदमेबाजी खर्च के रूप में 10,000 रुपए देने का आदेश दिया। साथ ही अनुचित व्यापार व्यवहार के लिए अलग से 50,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया था।

राज्य आयोग ने मुआवजा घटाया

HUL ने इस आदेश को राज्य उपभोक्ता आयोग में चुनौती दी। राज्य आयोग ने माना कि कम वजन वाला उत्पाद बेचना अनुचित व्यापार व्यवहार है और कंपनी की अपील खारिज कर दी। हालांकि, आयोग ने मानसिक पीड़ा और आर्थिक नुकसान के लिए दिए गए मुआवजे को 50,000 रुपए से घटाकर 40,000 रुपए कर दिया। वहीं 10,000 रुपए का मुकदमेबाजी खर्च बरकरार रखा और 50,000 रुपए का अलग जुर्माना रद्द कर दिया।

कोर्ट ने क्या कहा?

राज्य आयोग ने कहा कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के तहत जिला आयोग को मामले की सुनवाई का पूरा अधिकार है। आयोग ने यह भी माना कि शिकायतकर्ता ने पर्याप्त और विश्वसनीय साक्ष्यों के आधार पर साबित किया कि उसे कम वजन वाला उत्पाद बेचा गया, जो स्पष्ट रूप से अनुचित व्यापार व्यवहार है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677