Connect with us

कोरबा

यातायात व्यवस्था सुधारने, ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

Published

on

सड़कों के गड्ढों को भरने एवं आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

कोरबा। जिले में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने और यातायात व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित व सुगम बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात सुगमता तथा सड़क मरम्मत व सुधार संबंधी विषयों पर गहन समीक्षा की गई।

कलेक्टर श्री वसंत ने बैठक में उपस्थित सभी विभागों को सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर अविलंब सुधार कार्य किया जाए। साथ ही बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए सड़कों के गड्ढों का भराव, आवश्यक मरम्मत और संकेतकों की व्यवस्था प्राथमिकता से की जाए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरभेले, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, परिवहन अधिकारी विवेक सिन्हा सहित यातायात, पीडब्ल्यूडी, नेशनल हाईवे, एनएचएआई, बाल्को, एसईसीएल एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने तेज रफ्तार वाहनों की निगरानी, ओवरस्पीडिंग पर नियंत्रण तथा रात्रि में आवश्यक प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि स्पीड ब्रेकर, स्पीड लिमिट बोर्ड एवं चेतावनी संकेतकों को स्पष्ट और उपयुक्त स्थानों पर बनाए जाएं ताकि सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाई जा सके।

उन्होंने सभी निर्माण व रखरखाव एजेंसियों को निर्देशित किया कि सड़कों के किनारे झाड़ियों की छंटाई कराई जाए और मरम्मत योग्य हिस्सों को तुरंत दुरुस्त किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से सार्वजनिक उपक्रमों को निर्देशित किया कि उनके क्षेत्राधिकार में आने वाली सड़कों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए और बारिश के दौरान आवागमन में किसी प्रकार की बाधा न हो।

श्री वसंत ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु समय-समय पर शिविरों, रैली एवं अन्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के भी निर्देश दिए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

11वीं कॉमर्स में दाखिले के लिए 25 जुलाई तक वक़्त

Published

on

कोरबा। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी कोरबा में शैक्षणिक शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11वीं (वाणिज्य संकाय) में कुछ स्थान गैर केन्द्रीय विद्यालयों के विद्यार्थियों हेतु रिक्त है। प्राचार्य एसके साहू ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी जो सत्र 2025-26 में कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण किए हों, वे 15 जुलाई से 25 जुलाई के बीच प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्यालय से पंजीयन व संकाय, विषय विकल्प प्रपत्र प्राप्त कर सकते हैं। पंजीयन व संकाय, विषय विकल्प प्रपत्र, निर्धारित दस्तावेजों के साथ 25 जुलाई शाम 4 बजे तक विद्यालय में जमा करा सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। समस्त प्रवेश केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा जारी प्रवेश निर्देशिका 2026-27 के नियमानुसार प्राथमिकता सेवा श्रेणी के अनुसार किए जाएंगे। कक्षा 11वीं विज्ञान संकाय में स्थान रिक्त नहीं है। विद्यार्थियों को पंजीयन पत्र के साथ जो दस्तावेज प्रस्तुत करना है, उनमें विद्यार्थी की कक्षा 10वीं उत्तीर्ण की अंकसूची, आधार कार्ड व फोटोग्राफ, अभिभावक का निर्धारित प्रपत्र मे सेवा प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), विकलांगता प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), विद्यार्थी का जाति प्रमाणपत्र (अनुसूचित, जनजाति अन्य पिछडा वर्ग की दशा में), खेलकूद के संबंध में प्रमाणपत्र संलग्न करना होगा। विस्तृत जानकारी के लिए विद्यालय की बेबसाईट व विद्यालय सूचना पटल का अवलोकन विस्तृत किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

राजकुमार अग्रवाल ने दी रथयात्रा पर शुभकामनाएं

Published

on

कोरबा। 16 जुलाई को विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथपुरी में विशाल और अद्भूत रथयात्रा निकलती है, इसके अलावा कोरबा सहित पूरे छत्तीसगढ़ एवं भारत भर में भगवान मधुसूदन के लिए रथयात्रा का आयोजन किया जाता है। कोरबा के प्रसिद्ध समाजसेवी, उद्योगपति, द इंटरनेशल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स डि. 3233 सी के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्र्रवाल ने कोरबा एवं प्रदेशवासियों को रथयात्रा की शुभकामनाएं प्रेषित की है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि महाप्रभु भगवान श्री जगन्नाथ सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि एवं वैभव प्रदान करें और मधुसूदन की कृपा सभी पर बनी रहे। यह पावन यात्रा हम सबके लिए आध्यात्मिक ऊर्जा और एकता का संदेश लाए और भगवान जगन्नाथ घर-घर पधारें। सुभद्रा और बलभद्र संग भगवान जगन्नाथ की ऐसी कृपा हो, कि विश्व में शांति की स्थापना हो और सबका जीवन आनंदित और सुलभ बन सके।

Continue Reading

कोरबा

दादरखुर्द में 125 साल पुरानी जगन्नाथ रथयात्रा:16 जुलाई को निकलेगी, तैयारियां पूरी, पुलिस बल रहेगा तैनात

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के दादरखुर्द में 125 सालों से चली आ रही भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथयात्रा इस साल 16 जुलाई को निकाली जाएगी। यह सदियों पुराना महापर्व लाखों श्रद्धालुओं के लिए आस्था और लोककल्याण का केंद्र बना हुआ है। मंदिर समिति, प्रशासन और स्थानीय लोगों ने इस बार आयोजन को भव्य बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।

दादरखुर्द स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह है। पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी झालरों, फूलों और लाइटों से सजाया जा रहा है। भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के दिव्य श्रृंगार और वस्त्राभूषण की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पुजारी और सेवायत लगातार पूजा-अनुष्ठान में जुटे हैं।

16 जुलाई की सुबह विशेष पूजा-अर्चना के बाद तीनों देवताओं को भव्य रथ पर विराजमान किया जाएगा। इसके बाद ‘जय जगन्नाथ’ के उद्घोष के साथ रथ नगर भ्रमण के लिए निकलेगा। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान स्वयं अपने भक्तों के बीच आते हैं। रथ की रस्सी खींचना अत्यंत शुभ माना जाता है और इससे भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

मंदिर के मुख्य पुजारी श्री कुंज द्विवेदी ने बताया कि दादरखुर्द की रथयात्रा कोरबा जिले की सबसे पुरानी धार्मिक परंपराओं में से एक है। यह यात्रा पिछले 125 वर्षों से बिना किसी रुकावट के निकाली जा रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि भगवान जगन्नाथ को ‘जगत के नाथ’ यानी पूरे संसार के पालनहार कहा जाता है। उनकी बड़ी-बड़ी आंखें इस बात का प्रतीक हैं कि वे हर जाति, वर्ग और समुदाय के भक्तों पर समान दृष्टि रखते हैं। इसी कारण इस रथयात्रा को समानता, सेवा और लोककल्याण का महापर्व भी कहा जाता है।

इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। मंदिर समिति के साथ मिलकर पुलिस, नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है, ताकि यात्रा सुचारु और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677