Connect with us

कोरबा

कलेक्टर ने रामपुर में निर्माणाधीन नवीन महाविद्यालय का किया निरीक्षण

Published

on

गुणवत्तापूर्ण निर्माण एवं समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने 03 जुलाई को रामपुर स्थित निर्माणाधीन नवीन महाविद्यालय का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता एवं मानकों के अनुरूप करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दुदावत ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए मैनपावर बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य में अपेक्षित गति लाते हुए निर्धारित समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करें तथा नवीन महाविद्यालय भवन का निर्माण अप्रैल 2027 तक पूर्ण किया जाए।

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने मुख्य मार्ग स्थित नवीन  आंगनबाड़ी केंद्र, बनियापारा नोनबिर्रा का निरीक्षण कर वहां संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, बच्चों के लिए की गई व्यवस्थाओं एवं संचालन की स्थिति का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
इस दौरान सहायक कलेक्टर ईशांत जायसवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश कुमार नाग, एसडीएम सरोज महिलांगे, सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

रायपुर के जमीन कारोबारी पर ठगी का आरोप:जमीन दिलाने और नौकरी लगाने के नाम पर 7.55 लाख ठगे, पुलिस ने दर्ज किया केस

Published

on

कोरबा /रायपुर। कोरबा जिले के करतला निवासी भुवनदास मानिकपुरी ने रायपुर के खम्हारडीह निवासी अमितेश सतपथी पर जमीन दिलाने और बाद में सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर 7.55 लाख रुपए की ठगी करने का आरोप लगाया है।

इस मामले की जांच में शिकायतकर्ता के आरोपों की पुष्टि होने के बाद आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

सिविल लाइन पुलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार, शिकायकर्ता ने बताया कि, अक्टूबर 2024 में दोस्त अनिल साहू के माध्यम से अमितेश सतपथी से संपर्क हुआ था। आरोपी ने जमीन उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया और अलग-अलग तारीखों में फोन-पे, एनईएफटी और बैंक ट्रांसफर के जरिए शिकायतकर्ता, उसके पिता और दोस्तों से कुल 7 लाख 55 हजार रुपए ले लिए।

काफी इंतजार के बाद भी जमीन नहीं दिलाई गई। इसके बाद आरोपी ने सरकारी नौकरी लगवाने का भरोसा दिया, लेकिन वह भी पूरा नहीं हुआ। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने अब तक केवल 1500 रुपए लौटाए। बाद में 24 दिसंबर 2025 की तारीख का एक नोटरी शपथ पत्र तैयार कर 4 लाख रुपए वापस करने का दावा किया गया।

शिकायतकर्ता का कहना है कि, शपथ पत्र पर उसके फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं। उसने जांच अधिकारियों को जनपद पंचायत करतला की उपस्थिति पंजी भी सौंपी, जिसमें उक्त तारीख को उसके ड्यूटी पर मौजूद होने का रिकॉर्ड है।

सिविल लाइन पुलिस केस दर्ज करके आगे की जांच कर रही है।

सिविल लाइन पुलिस केस दर्ज करके आगे की जांच कर रही है।

जांच में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और रकम दिए जाने की पुष्टि

जांच के दौरान गवाह अनिल साहू ने भी ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और रकम दिए जाने की पुष्टि की। जांच में बैंक लेनदेन के दस्तावेज, गवाहों के बयान और अन्य रिकॉर्ड का परीक्षण किया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि शिकायतकर्ता पहले भी 1 मई 2026 को इसी मामले में शिकायत कर चुका था। उस समय आरोपी ने जमीन दिलाने के नाम पर रकम लेने की बात स्वीकार की थी और पैसा लौटाने का आश्वासन दिया था। मामलें में पुलिस ने केस दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।

सिविल लाइन पुलिस के आरोपी पीड़ित भुवनदास मानिकपुरी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में विवेचना की जा रही है।

Continue Reading

कोरबा

बर्थडे पार्टी के दौरान गाड़ी से कुचलकर ट्रांसपोर्टर की हत्या:कोरबा में जन्मदिन मनाने आए थे 20-25 दोस्त, नशे में विवाद के बाद वारदात

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के मीरा रिसोर्ट में ट्रांसपोर्ट कारोबारियों की बर्थडे पार्टी के दौरान नशे में विवाद और मारपीट हुई। चेकआउट के समय एक ट्रांसपोर्टर ने दूसरे ट्रांसपोर्टर की कैंपर वाहन से कुचलकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी गाड़ी लेकर फरार हो गया।

मृतक की पहचान दीपका के गरुणनगर निवासी युवक उज्जवल सिंह (35) के रूप में हुई है, वो शादीशुदा था। उसके बच्चे भी हैं। वहीं, आरोपी की पहचान तुषार ढांढा (24) के रूप में हुई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

मृतक उज्जवल सिंह।

मृतक उज्जवल सिंह।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार देर रात दीपका क्षेत्र के ट्रांसपोर्टर विकास कुमार हुडा का जन्मदिन था। पार्टी करने के लिए 20 से 25 युवक रात को मीरा रिसोर्ट पहुंचे थे। इनमें से अधिकतर लोग कोयला ट्रांसपोर्टर का काम करते हैं। उनकी गाड़ियां चलती हैं।

इस दौरान देर रात तक पार्टी हुई। रात करीब 11:30 बजे किसी मामूली बात पर युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। तुषार ढांढा शराब के नशे में सामान तोड़ने लगा। रिसॉर्ट में भी लोगों से झगड़ा किया। ट्रांसपोर्टर्स के बीच आपस में विवाद काफी बढ़ गया।

ट्रांसपोर्टर उज्जवल की कैंपर वाहन से कुचलकर हत्या कर दी गई।

ट्रांसपोर्टर उज्जवल की कैंपर वाहन से कुचलकर हत्या कर दी गई।

तुषार ने उज्जवल पर चढ़ाई गाड़ी

देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गई। इसी अफरातफरी के बीच आरोपी तुषार ढांढा ने कैंपर वाहन को उज्जवल सिंह पर चढ़ा दिया। वाहन की चपेट में आने से उज्जवल को गंभीर चोटें आईं और उसने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद तुषार कैंपर वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

फरार आरोपी तुषार ढांढा।

फरार आरोपी तुषार ढांढा।

दोस्तों से पूछताछ, केस दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। दोस्तों से पूछताछ कर उनके बयान लिए गए है। जिसके बाद पुलिस ने तुषार ढांढा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले का कहना है कि, आरोपी की तलाश के लिए एक टीम गठित की गई है। पुलिस रिसोर्ट के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पार्टी में शामिल बाकी युवकों से पूछताछ चल रही है।

Continue Reading

कोरबा

पुरानी रंजिश में मोबाइल दुकानदार को रातभर बंधक बनाकर पीटा:कोरबा में लेनदेन विवाद, महिला ने भी दर्ज कराई छेड़छाड़ की शिकायत,पुलिस जांच में जुटी

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के कोहड़िया क्षेत्र में मोबाइल और पैसों के पुराने लेनदेन का विवाद हिंसक हो गया। मोबाइल दुकान संचालक विकास दुबे को कथित तौर पर एक नाबालिग और उसके परिजनों ने बंधक बनाकर पूरी रात बेरहमी से पीटा।

हमले में उसके सिर, पैर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जबकि एक हाथ की हड्डी भी टूट गई। घायल का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुराने विवाद के बाद फिर हुआ हमला

पुलिस के अनुसार, विकास दुबे और एक नाबालिग के बीच मोबाइल और पैसों के लेनदेन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। पिछले महीने भी इसी विवाद में नाबालिग ने विकास पर चाकू से हमला किया था, जिसकी रिपोर्ट सीएसईबी चौकी में दर्ज है।

कमरे में बंद कर रातभर की पिटाई

बताया जा रहा है कि बीती रात विकास दुबे किसी काम से पीपरपारा गया था। वहां नाबालिग और उसके परिजनों ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि उसे एक कमरे में बंधक बनाकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से रातभर पीटा गया।

दोस्त ने पहुंचाया अस्पताल

सुबह विकास के दोस्त आकर्षण तिवारी ने उसे गंभीर हालत में देखा और तत्काल डायल-112 को सूचना दी। पुलिस की मदद से विकास को अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उसके सिर और पैर में गहरी चोटें हैं तथा एक हाथ की हड्डी टूट गई है।

महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

इसी बीच एक महिला ने सीएसईबी पुलिस चौकी में विकास दुबे के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि रात करीब 10 बजे विकास जबरन उसके घर में घुस आया और उसके साथ अभद्रता की। महिला ने यह भी स्वीकार किया कि गुस्से में उसने लोहे के डंडे से विकास की पिटाई की थी।

मेडिकल रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि महिला की शिकायत पर विकास दुबे के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। वहीं, विकास की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद उसे बंधक बनाकर मारपीट करने वाले नाबालिग और उसके परिजनों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677