Connect with us

देश

असम में मिनी बस-ट्रक में टक्कर, 23 की मौत:ज्यादातर स्टूडेंट, बस काटकर निकाले शव, अफसर बोले- बस ड्राइवर ने नियम तोड़ा

Published

on

कांजीरंगा, एजेंसी। असम के काजीरंगा में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार मिनी बस और कंटेनर ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में 23 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, न्यूज एजेंसी PTI ने 12 मौतों की पुष्टि की है। मरने वालों में ज्यादातर स्टूडेंट्स हैं।

टक्कर के बाद मिनी बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। कई यात्री बस के अंदर फंस गए। रेस्क्यू टीम बस को काटकर शवों को बाहर निकाला गया।

हादसे की तस्वीरें

मिनी बस तेज रफ्तार में थी और ट्रक से टकरा गई।

मिनी बस तेज रफ्तार में थी और ट्रक से टकरा गई।

हादसे से मिनी बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह पिचक गया।

हादसे से मिनी बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह पिचक गया।

हादसे में ज्यादातर स्टूडेंट्स की मौत हुई है।

हादसे में ज्यादातर स्टूडेंट्स की मौत हुई है।

शवों और घायलों को एंबुलेंस नहीं होने पर पिकअप से अस्पताल ले जाया गया।

शवों और घायलों को एंबुलेंस नहीं होने पर पिकअप से अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस बोली- तेज रफ्तार में थी बस, ड्राइवर ने नियम का पालन नहीं किया

गोलाघाट के एसएसपी स्वप्ननील डेका ने पीटीआई को बताया कि मिनी बस बोकाखाट से नगांव जा रही थी। बस तेज रफ्तार में थी। शुरुआती जांच के मुताबिक, ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक से टकरा गई।

हादसे के बाद घायलों को कोहोरा मॉडल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जोरहाट मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

बस में कितने लोग सवार थे, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। बस को काटकर शवों को बाहर निकाला जा रहा है।

असम में 5 साल में सड़क हादसों में 15 हजार से ज्यादा मौतें

केंद्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, 2020 से 2024 के बीच राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में 15,306 लोगों की मौत हुई। इनमें 2024 में सबसे ज्यादा 3,351 लोगों की जान गई। वहीं, 2023 में 3,296 और 2022 में 2,994 लोगों की मौत हुई थी।

Continue Reading

देश

अंडमान सागर में नए चक्रवात का सिस्टम बना:पूर्वी हिस्से में बारिश-तेज हवा चल सकती है, अक्टूबर में एक हफ्ते में दो तूफान आ चुके

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। इसरो के INSAT-3DS सैटेलाइट ने अंडमान सागर के ऊपर बादलों की तेज गतिविधियों को कैप्चर किया है। यहां कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिससे नए चक्रवात बनने की आशंका है। अगले 48 घंटे में पता चलेगा कि यह सिस्टम मजबूत होकर आगे बढ़ता है या नहीं।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यदि यह और मजबूत होकर चक्रवाती तूफान का रूप लेता है तो इसका नाम ‘अकवान’ रखा जाएगा। यह नाम ईरान ने सुझाया है।

इधर, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी जारी है। इसके असर से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है और सुबह धुंध छाने लगी है।

राजस्थान में अगले 2 दिन आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है। उत्तराखंड के 7 जिलों में आज बारिश की संभावना है।

Continue Reading

देश

संजय की तीसरी आँख : मुनाफ़े में विनम्र, नुकसान में विवेकशील

Published

on

शेयर बाज़ार भी बड़ा निराला रंगमंच है। यहाँ सुबह आदमी अपनी किस्मत का सिकंदर बनकर उठता है और शाम तक मोबाइल की स्क्रीन देखकर जीवन की नश्वरता पर चिंतन करने लगता है। बाजार चढ़े तो निवेशक का सीना 56 इंच का हो जाता है और बाजार गिरे तो वही सीना कैलेंडर में अगली तनख्वाह की तारीख खोजने लगता है।

विशेषज्ञ कहते हैं, “गिरते शेयर बाज़ार में घबराएँ नहीं, गंभीर रहें।” अब सवाल यह है कि भाई साहब, घबराएँ नहीं तो क्या करें? शेयरों के साथ हमारी मेहनत की कमाई भी गोता लगा रही हो और विशेषज्ञ गंभीर रहने की सलाह दें, तो मन करता है कि उन्हें अपनी पोर्टफोलियो रिपोर्ट दिखाकर पूछें-“महोदय, इसमें गंभीर होने लायक बचा क्या है?”

बाज़ार गिरने पर विशेषज्ञों की भाषा भी अचानक दार्शनिक हो जाती है। कल तक जो कहते थे कि यह शेयर चाँद तक जाएगा, आज समझाते हैं कि निवेश लंबी अवधि के लिए करना चाहिए। निवेशक बेचारा सोचता है कि चाँद तक जाने के लिए टिकट तो हमने भी खरीदा था, लेकिन हमारा रॉकेट रास्ते में ही कबाड़खाने में उतर गया!

सबसे मजेदार बात यह है कि जब बाजार चढ़ता है, तो हर कोई अपनी बुद्धिमत्ता का ढोल पीटता है। चाय की दुकान पर बैठा व्यक्ति भी बताता है कि उसने सही समय पर शेयर खरीद लिए थे। लेकिन बाजार गिरते ही वही महान निवेशक कहता है, “मैं तो लंबे समय के लिए निवेश करता हूँ।” मानो घाटा नहीं हुआ, बल्कि उसने भविष्य की पीढ़ियों के नाम संपत्ति जमा कर दी हो!

टीवी चैनलों पर विशेषज्ञ आते हैं। कोई कहता है, यह खरीदने का सुनहरा अवसर है। दूसरा कहता है, अभी और गिरावट आएगी। तीसरा समझाता है कि निवेशकों को धैर्य रखना चाहिए। दर्शक उलझन में पड़ जाता है कि आखिर करे क्या? खरीद ले, बेच दे या टीवी बंद करके भगवान का नाम जपे?

और फिर आता है “लंबी अवधि का निवेश”। यह ऐसा ब्रह्मास्त्र है, जिससे हर नुकसान को समझाया जा सकता है। शेयर गिरा तो कहेंगे, इंतजार कीजिए। और गिरा तो कहेंगे, और इंतजार कीजिए। कहीं निवेशक ही पहले लंबी अवधि की यात्रा पर निकल गया, तब भी शायद सलाह यही होगी-“बाजार में धैर्य बहुत जरूरी है!”

सच तो यह है कि शेयर बाजार में समझदारी जरूरी है, लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी है अपनी आर्थिक हैसियत समझना। उधार लेकर निवेश करना और फिर बाजार को कोसना वैसा ही है, जैसे बिना छाता लिए बारिश में निकलना और बादलों पर मुकदमा ठोक देना।

इसलिए बाजार गिरे तो घबराइए मत, मगर आँखें बंद करके गंभीर भी मत हो जाइए। निवेश से पहले जानकारी लीजिए, जोखिम समझिए और अपनी जरूरतों के पैसे दाँव पर मत लगाइए।

आखिर शेयर बाजार में सबसे बड़ा मंत्र यही है-“मुनाफा हो तो विनम्र रहिए और नुकसान हो तो विवेकशील।” क्योंकि बाजार में पैसा डूबने के बाद भी उम्मीद बची रह सकती है, लेकिन उम्मीद के भरोसे बार-बार पैसा डुबाना कोई निवेश नहीं, आत्मविश्वास का आर्थिक दंगल है!

संजय एम तराणेकर

(कवि, लेखक व समीक्षक)

31, संजय नगर,

इन्दौर-452011 (मध्य प्रदेश)

Whatsapp No. 98260-25986

Continue Reading

देश

छठ महापर्व – आस्था का अनुपम उजास

Published

on

4 दिनी पावन पर्व, आस्था का अनुपम उपहार,

छठी मैया के चरणों में, झुकता है सारा संसार।

नदी किनारे सजे घाट हैं, दीपों की सुंदर कतार,

सूप, फल, ठेकुआ लें, सजता श्रद्धा का दरबार।

निर्जल व्रत कठिन साधना, मन में अटूट विश्वास,

डूबते सूरज को अर्घ्य दें, जागे नई उम्मीद आस।

उगते सूरज की किरण, जीवन में खुशियाँ भरती,

छठी मैया की कृपा दृष्टि, हरेक संकट को हरती।

ना कोई ऊँचा, ना नीचा, सभी का समान सम्मान,

लोक संस्कृति की “झाँकी” छठ पर्व की पहचान।

राम-सिया पावन गाथा, “कर्ण” की सूर्य उपासना,

श्रद्धा-संयम-समर्पण से, सीखें जीवन को साधना।

व्रत में “संतान” की खुशियाँ, परिवार मंगल संसार,

हर चौक सुख-शांति बरसे, महके प्रेम घर-परिवार।

जय-जय छठी मैया की गूँजे, गूँजे सूर्यदेव का गान,

श्रद्धा के इस महापर्व को, शत-शत हमारा प्रणाम।

संजय एम तराणेकर 

(कवि, लेखक व समीक्षक)

इन्दौर-452011 (मध्य प्रदेश)

मो. 98260 25986

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677