Connect with us

देश

कांग्रेस ने पूछा- SIR का आदेश किसने दिया:CEC ज्ञानेश और दोनों चुनाव आयुक्तों के सामने रखेंगे 48 सवाल, सुप्रीम कोर्ट से इजाजत मांगी

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। राहुल गांधी समेत INDIA ब्लॉक के नेताओं ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, दोनों चुनाव आयुक्तों और डायरेक्टर जनरल (IT) से सवाल पूछने की अनुमति मांगी गई है।

नेताओं ने इसके लिए 48 सवाल तैयार किए हैं। याचिका में ये भी कहा कि चुनाव आयोग ने वोट चोरी और मतदाता सूची में संशोधन (SIR) से जुड़ी चिंताओं पर जवाब नहीं दिया।

याचिकाकर्ताओं के 48 सवालों में ये प्रमुख मुद्दे

  • 26 अक्टूबर के हलफनामे पर मंजूरी: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) और दोनों चुनाव आयुक्तों ने 26 अक्टूबर के जवाबी हलफनामे को कब और कैसे मंजूरी दी? क्या इसके लिए बैठक हुई, फाइल पर मंजूरी दी गई या इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से सहमति बनी?
  • देशभर में SIR का फैसला: पूरे देश में SIR शुरू करने का फैसला चुनाव आयोग ने किस तारीख को लिया और इससे जुड़ी फाइल कौन-सी है?
  • चुनाव आयुक्तों की आपत्तियां: 19 फरवरी 2025 से 26 अक्टूबर 2026 के बीच चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने कितनी बार लिखित रूप में आपत्ति दर्ज कराई।
  • बहुमत से लिए गए फैसले: क्या SIR से जुड़े किसी फैसले पर चुनाव आयोग में बहुमत के आधार पर निर्णय लिया गया? अगर ऐसा हुआ तो किसने असहमति जताई।
  • वोटर लिस्ट के डेटाबेस की सुरक्षा: क्या 24 जून 2025 से अब तक किसी निजी वेंडर या ठेकेदार के कर्मचारी को वोटर लिस्ट के डेटाबेस में डेटा लिखने या बदलने का अधिकार दिया गया?

विपक्ष ने 12 अक्टूबर को भी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी

11 अक्टूबर को विपक्षी सांसदों ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत को पत्र लिखा था और ज्ञापन सौंपने के लिए समय मांगा था। सीजेआई ने मना कर दिया था।

विपक्षी नेताओं ने 12 अक्टूबर को दिल्ली की बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला था। उसी दिन सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और SIR को लेकर याचिका भी दायर की थी।

इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने 15 अक्टूबर को सुनवाई की। इस दौरान CJI सूर्यकांत ने कहा कि कोई भी कोर्ट को डरा-धमकाकर दबाव में नहीं ला सकता। ऐसी कोशिशें बेकार हैं। इन पर कोई ध्यान नहीं देता।

Continue Reading

देश

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा:आंध्र, तमिलनाडु, ओडिशा में बारिश का अलर्ट, यूपी के 21 जिलों में कोहरा, राजस्थान में ठंड बढ़ी

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन सोमवार शाम तक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इसे ‘अकवान’ नाम दिया जाएगा। चक्रवात के आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ने का खतरा है।

मौसम विभाग ने 16 से 21 नवंबर तक आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, और ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

तेज हवाओं और ऊंची समुद्री लहरों की आशंका को देखते हुए मछुआरों को 20 नवंबर तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

इधर, राजस्थान में दो दिन हुई बारिश के बाद सोमवार को सर्दी बढ़ गई। यूपी के 21 जिलों में कोहरा छाया हुआ है। उत्तराखंड के केदारनाथ-बद्रीनाथ समेत चारों धाम में रविवार को बर्फबारी हुई।

उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में बारिश के साथ बर्फबारी हो रही है।

उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में बारिश के साथ बर्फबारी हो रही है।

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। किन्नौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई है।

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। किन्नौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई है।

जम्मू-कश्मीर में हो रही ताजा बर्फबारी से माछिल घाटी बर्फ की चादर से ढक गई है।

जम्मू-कश्मीर में हो रही ताजा बर्फबारी से माछिल घाटी बर्फ की चादर से ढक गई है।

यूपी के कई शहरों में घना कोहरा छाया है। विजिबिलिटी इतनी कम है कि 10 मीटर दूर देखना भी मुश्किल हो रहा है। तस्वीर सुल्तानपुर की है।

यूपी के कई शहरों में घना कोहरा छाया है। विजिबिलिटी इतनी कम है कि 10 मीटर दूर देखना भी मुश्किल हो रहा है। तस्वीर सुल्तानपुर की है।

पॉल्यूशन से निपटने के लिए दिल्ली में जगह-जगह पानी का छिड़काव किया जा रहा है। तस्वीर सराय काले खां इलाके की है।

पॉल्यूशन से निपटने के लिए दिल्ली में जगह-जगह पानी का छिड़काव किया जा रहा है। तस्वीर सराय काले खां इलाके की है।

दिल्ली में AQI 800, अमेरिकी स्केल का दावा

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की स्थिति खराब बनी हुई है। दिल्ली में सोमवार सुबह औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI 216 दर्ज किया गया है। सिरी फोर्ट में सबसे ज्यादा AQI 346 दर्ज किया। हालांकि, अमेरिकी AQI स्केल AQI.in के मुताबिक, दिल्ली में हवा की गुणवत्ता 800 पहुंच चुकी है।

राज्यों से मौसम की खबरें…

राजस्थान: बारिश से पारा 30 डिग्री से नीचे आया, आज से रात में सर्दी बढ़ने की संभावना

राजस्थान में दो दिन हुई बारिश ने दिन में सर्दी बढ़ा दी है। बीकानेर, जयपुर संभाग के कई जिलों में अधिकतम तापमान 30°C से भी नीचे रहा। अगले तीन-चार दिन शहरों में रात में सर्दी बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान में ​2 से 3 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है।

मध्य प्रदेश: इंदौर दूसरा सबसे ठंडा शहर, जबलपुर-उज्जैन समेत 16 शहरों में पारा 15°C से नीचे

मध्य प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ गया है। रात और सुबह के समय तेज ठंड पड़ रही है। इंदौर प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। वहीं, जबलपुर, उज्जैन समेत 16 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे रहा।

उत्तर प्रदेश: 21 जिलों में कोहरा, विजिबिलिटी 20 मीटर हुई

यूपी में बारिश और पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं से ठंड बढ़ गई है। सोमवार सुबह लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर समेत 21 शहरों में घना कोहरा छाया रहा। इससे विजिबिलिटी 20 मीटर तक हो गई है।

उत्तराखंड: केदारनाथ समेत 4 धामों में बर्फबारी

उत्तराखंड के सभी जिलों में आज मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, केदारनाथ में देर रात तक बर्फबारी होती रही। इससे पहले बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में भी बर्फबारी हुई।

पंजाब-चंडीगढ़: 6 दिन साफ रहेगा मौसम, बारिश के आसार नहीं

पंजाब और चंडीगढ़ में आज से अगले 6 दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। इस दौरान मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।

हरियाणा: 15 शहरों में AQI 200 पार, दिन में धूप, रात में ठंड

हरियाणा में दिन में तेज धूप और रात में ठंडक का अहसास बढ़ गया है। प्रदेश के 15 शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI 200 के पार पहुंच गया है। यमुनानगर प्रदेश का सबसे प्रदूषित शहर रहा, जहां AQI 306 दर्ज किया गया।

हिमाचल प्रदेश: नवंबर में 70% कम बारिश, अगले 6 दिन खिलेगी धूप

हिमाचल प्रदेश में नवंबर में मौसम अब तक ड्राई बना हुआ है। प्रदेश में अब तक सामान्य से 70% कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 6 दिन भी बारिश व बर्फबारी की संभावना नहीं है।

Continue Reading

देश

ब्रिटिश प्रिंस विलियम ने मुंबई में गली क्रिकेट खेला:बच्ची ने बोल्ड किया, सचिन फील्ड पर मौजूद थे, 18 नवंबर को PM मोदी से मिलेंगे

Published

on

मुंबई, एजेंसी। ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन तीन दिन के भारत दौरे पर सोमवार को मुंबई पहुंचे। दोनों का स्वागत सचिन तेंदुलकर ने किया। विलियम और केट ने मुंबई के बल्लार्ड एस्टेट में गली क्रिकेट भी खेला।

एक बच्ची ने गेंदबाजी करते हुए विलियम को बोल्ड कर दिया। इस दौरान सचिन तेंदुलकर भी फील्ड पर मौजूद थे।

दोनों 17 नवंबर को होने वाले अर्थशॉट प्राइज समारोह में शामिल होंगे। इसके अगले दिन यानी 18 नवंबर को वे दिल्ली जाएंगे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

विलियम और केट का यह दूसरा आधिकारिक भारत दौरा है। इससे पहले दोनों अप्रैल 2016 में भारत आए थे।

प्रिंस विलियम ने सोमवार को सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की।

प्रिंस विलियम ने सोमवार को सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की।

सचिन ने हाथ मिलाकर केट का मुंबई पहुंचने पर स्वागत किया।

सचिन ने हाथ मिलाकर केट का मुंबई पहुंचने पर स्वागत किया।

प्रिंस विलियम और प्रिसेंस केट के स्वागत में बैंड बजाए गए।

प्रिंस विलियम और प्रिसेंस केट के स्वागत में बैंड बजाए गए।

गली क्रिकेट के दौरान प्रिंस विलियम शॉट लगाते हुए।

गली क्रिकेट के दौरान प्रिंस विलियम शॉट लगाते हुए।

प्रिंसेस केट मिडलटन ने भी मुबंई में गली क्रिकेट खेला। वे 2016 में भी मुंबई आकर गली क्रिकेट खेल चुकी हैं।

प्रिंसेस केट मिडलटन ने भी मुबंई में गली क्रिकेट खेला। वे 2016 में भी मुंबई आकर गली क्रिकेट खेल चुकी हैं।

मुंबई के बल्लार्ड एस्टेट में टी-स्टॉल पर चाय पीते ब्रिटेन के प्रिंस विलियम, प्रिंसेस केट मिडलटन और सचिन तेंदुलकर।

मुंबई के बल्लार्ड एस्टेट में टी-स्टॉल पर चाय पीते ब्रिटेन के प्रिंस विलियम, प्रिंसेस केट मिडलटन और सचिन तेंदुलकर।

विलियम और केट ने मुंबई मेट्रो में सफर किया

प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट ने मुंबई दौरे के दौरान विधान भवन मेट्रो स्टेशन से मेट्रो में सफर किया। केट एक अस्पताल भी जाएंगी। दोनों मुंबई के लोगों से मिलेंगे और शहर में पर्यावरण बचाने और नई तकनीक से जुड़े कामों के बारे में जानेंगे।

दोनों मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान क्रिकेट, फैशन और फिल्मों के जरिए भारत और ब्रिटेन के पुराने रिश्तों को दिखाया जाएगा।

विलियम और केट ने विधान भवन मेट्रो स्टेशन से मेट्रो में सफर किया।

विलियम और केट ने विधान भवन मेट्रो स्टेशन से मेट्रो में सफर किया।

अर्थशॉट प्राइज विजेताओं को 11-11 करोड़ रुपए देंगे

प्रिंस विलियम ने करीब 6 साल पहले अर्थशॉट प्राइज की शुरुआत की थी। इसका मकसद पर्यावरण की समस्याओं के समाधान के नए तरीके खोजने वाले लोगों और संस्थाओं को बढ़ावा देना है।

हर साल 5 विजेताओं को चुना जाता है। हर विजेता को 10 लाख पाउंड यानी करीब 11 करोड़ रुपए दिए जाते हैं।

इस साल 17 नवंबर को मुंबई में इस पुरस्कार का छठा समारोह होगा। केंसिंग्टन पैलेस के मुताबिक, यह अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होगा। इसके लिए भारत के 24 राज्यों के 15 हजार स्कूलों तक कार्यक्रम पहुंचाया गया है।

समारोह से पहले प्रिंस विलियम पुरस्कार के फाइनलिस्ट से मुलाकात करेंगे। इस साल भारत की महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी भी फाइनलिस्ट में शामिल है। यह कंपनी इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर बनाती है।

पहली बार बच्चों के लिए होगा अर्थशॉट अवॉर्ड

इस बार पहली बार बच्चों के लिए चिल्ड्रन्स अर्थशॉट अवॉर्ड समारोह भी होगा। इसमें 9 से 17 साल के बच्चों के पर्यावरण बचाने से जुड़े विचारों और कामों को सम्मानित किया जाएगा।

इसके लिए बच्चों को अपने आसपास की पर्यावरण संबंधी समस्याओं के समाधान तैयार करने के लिए आमंत्रित किया गया था।

सचिन, आलिया और श्रेया घोषाल भी शामिल होंगे

अर्थशॉट प्राइज की अवॉर्ड नाइट में क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रामी मालेक शामिल होंगे। फिल्ममेकर करण जौहर कार्यक्रम को होस्ट करेंगे।

गायिका श्रेया घोषाल ब्रिटिश बैंड टेक दैट के साथ प्रस्तुति देंगी। यह बैंड पहली बार भारत में परफॉर्म करेगा।

मुंबई की संगीतकार मर्लिन डी’सूजा के नेतृत्व में अर्थशॉट ऑर्केस्ट्रा भी प्रस्तुति देगा। इसके अलावा भारत का पहला ऑल-फीमेल हिप-हॉप ग्रुप वाइल्ड वाइल्ड वुमन भी परफॉर्म करेगा।

भारत ने दिए सबसे ज्यादा विजेता और फाइनलिस्ट

अर्थशॉट प्राइज के मुताबिक, अब तक भारत से सबसे ज्यादा विजेता और फाइनलिस्ट चुने गए हैं। यह पुरस्कार जलवायु परिवर्तन, कचरे, वायु प्रदूषण, समुद्रों के संरक्षण और पेड़-पौधों व जीव-जंतुओं को बचाने से जुड़े समाधानों के लिए दिया जाता है।

अर्थशॉट प्राइज के CEO जेसन नॉफ ने कहा कि मुंबई में होने वाला समारोह भारत के पर्यावरण से जुड़े काम, नई सोच और संस्कृति को दुनिया के सामने लाने का बड़ा मौका है।

उनके मुताबिक, इस बार पुरस्कार समारोह में अब तक का सबसे बड़ा स्कूल कार्यक्रम और कई खास प्रस्तुतियां होंगी।

मुंबई के बाद दिल्ली जाकर मोदी से मिलेंगे

मुंबई का दौरा पूरा करने के बाद प्रिंस विलियम और केट 18 नवंबर को दिल्ली जाएंगे। यहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही उनका भारत दौरा खत्म हो जाएगा।

ब्रिटेन के कार्यवाहक हाई कमिश्नर ने कहा कि यह दौरा दोनों देशों के लोगों के बीच पुराने रिश्तों को मजबूत करने का मौका है। भारत और ब्रिटेन टेक्नोलॉजी, निवेश, स्वच्छ ऊर्जा, शिक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ा रहे हैं।

Continue Reading

देश

बिलकिस बानो केस के 2 दोषियों की उम्रकैद निलंबित:सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी, कहा- दोनों 17 साल से ज्यादा जेल में बिता चुके

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे दो दोषियों को जमानत दे दी है।

कोर्ट ने उनकी सजा पर निलंबित करते हुए कहा कि दोनों 17 साल से ज्यादा समय जेल में बिता चुके हैं। इनमें से एक दोषी गंभीर रूप से दिव्यांग है। कोर्ट ने दोनों को ट्रायल कोर्ट की ओर से तय शर्तों पर रिहा करने का आदेश दिया।

जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्ना बी वराले की बेंच ने दोनों दोषियों बिपिनचंद्र जोशी और प्रदीप मोधिंया की याचिकाओं पर सुनवाई की। दोषियों ने बॉम्बे हाईकोर्ट के 2017 के फैसले को चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने दोनों की उम्रकैद की सजा बरकरार रखी थी।

दोषियों के वकील की दलील- एक का नाम FIR में नहीं था

सुनवाई के दौरान दोषियों के वकील सीनियर एडवोकेट सिद्धार्थ लूथरा ने कहा कि दोनों 17 साल से ज्यादा समय जेल में बिता चुके हैं।

एक दोषी का नाम FIR में नहीं था और घटना के करीब 3 साल बाद उसे इस मामले में आरोपी बनाया गया था। उन्होंने कोर्ट को यह भी बताया कि एक दोषी गंभीर रूप से दिव्यांग है।

वहीं, केंद्र सरकार की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल राजा ठाकरे ने जमानत की मांग का विरोध किया। उन्होंने कहा कि निचली अदालत और हाईकोर्ट दोनों मामले से जुड़े सबूतों पर विचार कर चुके हैं। अपराध की गंभीरता को देखते हुए दोषियों को राहत नहीं मिलनी चाहिए।

इसी मामले में सुप्रीम कोर्ट का जनवरी 2024 का फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने 8 जनवरी 2024 को गुजरात सरकार के 15 अगस्त 2022 को 11 दोषियों को दी गई समयपूर्व रिहाई (रेमिशन) के आदेश को पूरी तरह खारिज कर दिया था। कोर्ट ने आदेश दिया था कि सभी 11 दोषियों को वापस जेल जाना होगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677