रायपुर,एजेंसी। रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। पूर्व सांसद सुनील सोनी को दक्षिण उपचुनाव में उतारा है। अब कांग्रेस इस बात को लेकर टेंशन में है कि सोनी के खिलाफ किसे मैदान में उतारा जाए। चेहरों को लेकर मंथन तेज है। वहीं कांग्रेस के दावेदारों को भी प्रत्याशी के नाम का इंतजार है।
दक्षिण के उपचुनाव में कांग्रेस के पास दर्जनभर से ज्यादा दावेदार हैं, लेकिन नगर निगम सभा पति प्रमोद दुबे, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा और कन्हैया अग्रवाल इस सीट के लिए 3 सबसे चर्चित नाम हैं। तीनों ही नेता खुलकर टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं।
कांग्रेस पार्टी
प्रमोद दुबे की दावेदारी सबसे प्रबल मानी जा रही
प्रमोद दुबे की दावेदारी फ़िलहाल सबसे प्रबल मानी जा रही है। दक्षिण में दुबे कांग्रेस का बड़ा चेहरा माने जाते हैं। सोनी और प्रमोद दुबे 2019 की लोकसभा चुनाव में भी रायपुर की सीट पर आमने सामने थे। इसके अलावा दोनों ही महापौर, पार्षद और निगम के सभा पति जैसे पदों पर रह चुके हैं।
सोनी के सामने फ़िलहाल दुबे ही कांग्रेस के लिए सबसे सेफ और बड़ा चेहरा माने जा रहे हैं। प्रमोद दुबे ने उपचुनाव के लिए नामांकन भी ले लिया है।
आकाश शर्मा की दावेदारी इस बार मजबूत
युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा की दावेदारी इस बार मजबूत मानी जा रही है, युवा चेहरा, ब्राह्मण समाज के वोट बैंक को साधने के लिए भी पार्टी इन्हें टिकट दे सकती है। 2018 और 2023 के विधानसभा चुनावों में भी शर्मा ने इस सीट से टिकट मांगी थी।
2018 में कन्हैया ने बृजमोहन को दी थी टक्कर
इस सीट के लिए तीसरा सबसे चर्चित नाम कन्हैया अग्रवाल का है। पार्टी ने इन्हें 2018 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से टिकट दिया था। चुनाव भले ही बृजमोहन जीत गए हों, लेकिन जीत हार का अंतर कुछ हजार वोटों का ही था।
कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन
कांग्रेस की बढ़ी कठिनाई
रायपुर दक्षिण उपचुनाव में सुनील सोनी को प्रत्याशी बनाने से बृजमोहन अग्रवाल की सुनी नहीं जा रही वाली सारी अटकलें फिलहाल शांत हो गई हैं, लेकिन इससे कांग्रेस की कठिनाइयां बढती हुई नजर आ रही हैं। सोनी बृजमोहन के करीबी भी हैं। ऐसे में बृजमोहन अग्रवाल अपनी पूरी ताकत के साथ चुनाव में नजर आएंगे, जो कि कांग्रेस के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।
सम्मेलन के बाद प्रत्याशी के नाम पर अंतिम फैसला
संभावना जताई जा रही है कि कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद 21 अक्टूबर को चुनाव समिति दावेदारों के नाम पर विचार कर देर रात आलाकमान को पैनल सौंप देगी। वहीं दूसरे दिन आलाकमान की मंजूरी मिलते ही किसी भी समय प्रत्याशी का ऐलान हो सकता है।
स्थानीय की मांग भी स्वीकार
कार्यकर्ताओं ने दक्षिण में स्थानीय प्रत्याशी की मांग पर ही जोर दिया है। इसे भी संगठन ने सहज तौर पर स्वीकार किया है। दक्षिण में काम कर रहे पदाधिकारी बूथ कार्यकर्ताओं को संतुष्ट कर ही चुनाव संचालन और प्रबंधन को आगे बढ़ाने के पक्ष में हैं।
परंपरागत बेल्ट में मशक्कत के साथ पुराने कांग्रेसी परिवारों को जोड़ने और सामाजिक समीकरणों को भी साधने की कोशिश होती रही है।
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ वर्ष 2025-26 में जिले के 65 धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों से धान की खरीदी की जा रही है। शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी होने से किसानों में हर्ष व्याप्त है। धान खरीदी केंद्रों में जिला प्रशासन द्वारा किसानों की उपज खरीदी के लिए ऑनलाइन टोकन वितरण, बारदाने की उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन से तौलाई, शीघ्रता से भुगतान आदि की समुचित व्यवस्था की गई है। जिले में 52 हजार से अधिक किसान धान विक्रय के लिए पंजीकृत है। जिले में 26 दिसम्बर 2025 शाम 07 बजे तक की स्थिति में 878145.60 क्विंटल गुणवत्तायुक्त धान पंजीकृत किसानों से खरीदी की गई है। जिला प्रशासन द्वारा समितियों से धान का उठाव भी शीघ्रता से कराया जा रहा है। कोरबा जिले में अब तक 5832720 क्विंटल धान का उठाव हो चुका है। जिला प्रशासन द्वारा हाथी प्रभावित क्षेत्रों एवं संवदेनशील धान खरीदी केन्द्रो से प्राथमिकता से धान का उठाव किया जा रहा है। जिससे किसानों को धान बेचने में परेशानी न हो। साथ ही किसानो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संग्रहण केन्द्रों की व्यवस्था एवं समितियों में धान की स्टैकिंग कराकर स्थान बनाया गया है।
कोरबा। आज अग्रसेन भवन, सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलोनी, दर्री (कोरबा) में वीर बाल दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रप्रेम, वीरता और त्याग से परिपूर्ण जीवन जीने वाले गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबज़ादे—साहिबज़ादा फतेह सिंह जी एवं साहिबज़ादा जोरावर सिंह जी के जीवन एवं बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में उनके द्वारा अल्पायु में ही अदम्य साहस, अडिग आस्था एवं धर्म की रक्षा हेतु दिए गए सर्वोच्च बलिदान का भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा कहा कि साहिबज़ादों का बलिदान भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है, जो आने वाली पीढ़ियों को धर्म, राष्ट्र और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा। वीर बाल दिवस कार्यक्रम के संयोजक पविंदर सिंह सहसंयोजक प्रदीप सिंह, जिला सह मीडिया प्रभारी शैलेंद्र यादव, उदय श्रीवास्तव, अविनाश, संजय अग्रवाल ,अनिल गिरी ,ज्योति वैष्णव, सरोज सिंह ,आशीष अग्रवाल , सुनीता पांडे, किशोर प्रधान ,मुकेश श्रीवास, संतोष प्रजापति नेहा ठाकुर ,बीपी त्रिपाठी अर्चना राठौर ,संजना मिश्रा संगीता व गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहे और सभी ने साहिबज़ादों को श्रद्धासुमन अर्पित किए
कोरबा। जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा द्वारा टी पी नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की आज 26 दिसम्बर को प्रथम पुण्य तिथि मनाई गई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम डॉ. मनमोहन सिंह के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। तत्पपश्चात् पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि डॉ.मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक भारत के प्रधान मंत्री रहे । डॉ.मनमोहन बहुमुखी प्रतिभा संपन्न महान पुरूष थे । वे एक अनुठे चिंतक भी थे । मानवीय संवेदनाओं से भरपूर महान राजनीतिज्ञ एवं मानवतावादी, नेता थे । श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि दुनिया के महान अर्थशास्त्री, भारत को बुलंदियों का रास्ता दिखाने वाले पूर्व प्रधान मंत्री सरदार मनमोहन सिंह का आज से एक वर्ष पहले आज ही के दिन 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था । कार्यक्रम में डॉ. मनमोहन सिंह को याद करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर, पूर्व जिला अध्यक्ष नत्थुलाल यादव, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु, उप नेता प्रतिपक्ष डॉ. रामगोपाल कुर्रे, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एवं पार्षद नारायण कुर्रे, पूर्व पार्षद पालुराम साहु, मनकराम साहु, प्रदीप जायसवाल, डॉ.रामगोपाल यादव, जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल,चंद्रकांत यादव एवं सुरेश कुमार अग्रवाल ने डॉ. मनमोहन सिंह के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ।