33 जिलों में आर्थिक नाकेबंदी, रायपुर में नेशनल हाईवे करेंगे जाम, भूपेश-बैज-मंहत समेत नेता होंगे शामिल
रायपुर,एजेंसी। भूपेश सरकार जाने के बाद विष्णु सरकार में कांग्रेस पहली बार विपक्ष के रूप में जोरदार हुंकार भरने जा रही है। भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को राजनीतिक द्वैष करार देते हुए कांग्रेस ने कल पूरे छत्तीसगढ़ में विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन जनता को दिखाएगी। सभी जिलों कल कांग्रेस आर्थिक नाकेबंदी और चक्काजाम कर जनता को दिखाएगी, कि किस तरह भाजपा सरकार ईडी सहित केन्द्रीय जांच एजेंसियों का दुरूपयोग कर रही है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के खिलाफ सोमवार को प्रदेशभर में चक्का जाम करने का ऐलान किया है। कांग्रेस यह विरोध प्रदर्शन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में कर रही है। कांग्रेस की ओर से बताया गया है कि मंगलवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक प्रदेश के हर जिले के मुख्यालयों में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा।
इस आंदोलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव सहित कई बड़े नेता शामिल होंगे। रायपुर जिले में वीआईपी चौक के पास नेशनल हाईवे को जाम किया जाएगा। इसके साथ ही धरसींवा में भी हाईवे पर चक्का जाम कर प्रदर्शन होगा।
विपक्षी नेताओं कों बनाया जा रहा निशान
कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार ED जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है और डराने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि शराब घोटाले के नाम पर चल रही जांच का असली मकसद कांग्रेस को कमजोर करना है।
पूर्व सीएम के बेटे चैतन्य बघेल को साजिश के तहत झूठे आरोपों में फंसाया गया है। इस चक्का जाम के दौरान जिलों में प्रमुख सड़कों, चौराहों और व्यापारिक क्षेत्रों में यातायात रोका जाएगा। वहीं कांग्रेस के बड़े नेता भी इस आंदोलन में शामिल होंगे।
रायपुर में यहां होगा चक्का जाम
रायपुर जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे ने बताया कि रायपुर के मैग्नेटो मॉल के सामने नेशनल हाईवे को जाम किया जाएगा। इसी के साथ ही रायपुर जिला ग्रामीण कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में धरसींवा में चक्का जाम करेंगे।
कांग्रेस ने चक्का जाम के लिए इन नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने 22 जुलाई को होने वाले प्रदेशव्यापी आर्थिक नाकेबंदी (चक्का जाम) को सफल बनाने के लिए राज्य के अलग-अलग नेशनल हाईवे पर सीनियर नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। इसमें रायपुर, धमतरी, दुर्ग, सरगुजा, रायगढ़, बस्तर, सरायपाली, कोंडागांव-नारायणपुर, कोरबा, बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जैसे इलाकों के लिए प्रभारी नेताओं के नाम तय किए गए हैं।
बिलासपुर में सकरी-पेंड्रीडीह फ्लाई ओवर के नीचे चक्का जाम
बिलासपुर में ईडी के दुरूपयोग के विरोध में 22 जुलाई को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक कांग्रेसी सकरी-पेंड्रीडीह फ्लाई ओवर के नीचे रास्ता रोककर चक्का जाम करेंगे। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि पीसीसी के आह्वान पर शहर और जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बिलासपुर-रायपुर हाईवे पर आर्थिक नाकेबंदी की जाएगी।
आर्थिक नाकेबंदी में ये नेता शामिल रहेंगे बिलासपुर में पेंड्रीडीह फ्लाई ओवर के नीचे कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी के कार्यक्रम में शहर, जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों समेत विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद सहित कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी सहित पार्टीजन आर्थिक नाकेबंदी में शामिल रहेंगे।
अंबिकापुर में बनारस रोड पर विरोध प्रदर्शन
सरगुजा जिले में जिला कांग्रेस कमेटी अंबिकापुर के बनारस रोड पर BTI के पास विरोध प्रदर्शन करेगी। बनारस रोड को चक्काजाम के लिए इसलिए चुना गया है, क्योंकि यह रास्ता छत्तीसगढ़ को उत्तर भारत से जोड़ता है और इस मार्ग पर बड़ी संख्या में मालवाहक वाहनों की आवाजाही रहती है। जिला कांग्रेस कमेटी ने बताया कि इस चक्काजाम में एम्बुलेंस और स्कूली बच्चों के वाहनों को मुक्त रखा गया है।
वहीं चक्का जाम के समय BTI के पास भारी भीड़ की उमड़ने की संभावना है। ऐसे में चक्काजाम के समय ट्रैफिक से बचने के लिए आम लोग नवापारा रोड और इंडस्ट्रियल एरिया रोड जैसे वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं।
बस्तर में आमागुड़ा चौक पर होगा प्रदर्शन
जगदलपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन आमागुड़ा चौक पर होगा। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर और ग्रामीण) ने बताया कि 22 जुलाई 2025 को सुबह 11 बजे कांग्रेस पार्टी की ओर से जगदलपुर के आमागुड़ा चौक पर चक्काजाम किया जाएगा। जगदलपुर में विधायक लखेश्वर बघेल के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता विरोध करेंगे।
रायगढ़ में कोतरा रोड ओवरब्रिज के पास आर्थिक नाकेबंदी
कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी और चक्का जाम को लेकर रायगढ़ में भी विरोध प्रदर्शन के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिले के कांग्रेसी नेता कोतरा रोड ओवरब्रिज के पास मंगलवार की दोपहर 12 बजे से कोतरा रोड ओवर ब्रिज के पास 2 बजे तक आर्थिक नाकेबंदी करेंगे। जिले में कांग्रेस के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को आंदोलन में शामिल होने कहा गया है। इस आंदोलन में खरसिया, लैलूंगा, धरमजयगढ़ के कांग्रेस विधायक शामिल हो सकते हैं।
कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी ने बताया कि, आर्थिक नाकेबंदी करते हुए मालवाहक, ट्रक और डंपरों को रोका जाएगा। इस दौरान किसी भी आम नागरिकों को परेशानी नहीं होगी।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में कांग्रेस का चक्का जाम
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्गावती चौक, दत्तात्रेय के पास आर्थिक नाकेबंदी के तहत चक्काजाम और प्रदर्शन करेगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम वासुदेव ने कहा है कि यह विरोध प्रदर्शन केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी (ED) द्वारा कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के विरोध में किया जा रहा है। इस मौके पर मुख्य अभियंता (डीई) बिजली कार्यालय का घेराव भी किया जाएगा।
प्रधानमंत्री आवास, विकसित भारत-जी राम जी एवं आजीविका गतिविधियों को गति देने पर जोर
नवाचार : क्यूआर कोड स्कैन प्रणाली के एक वर्ष पूर्ण होने पर ग्रामीणों को किया गया जागरूक
‘मेरी बेटी, मेरा अभिमान’ अभियान के तहत शत-प्रतिशत बालिका शौचालय निर्माण पर हुई चर्चा
चावल महोत्सव के माध्यम से रोजगार एवं आवास योजनाओं का किया गया प्रचार-प्रसार
कोरबा, 07 सितंबर 2026। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में सोमवार को चावल महोत्सव के साथ रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं विकसित भारत-जी राम जी से संबंधित हितग्राहियों की समस्याओं के निराकरण के साथ योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता और जनजागरूकता को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। वहीं ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी मोबाइल पर सहजता से उपलब्ध कराने के लिए लागू की गई क्यूआर कोड स्कैन प्रणाली के एक वर्ष पूर्ण होने पर इसके महत्व की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।
उल्लेखनीय है कि ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने, हितग्राहियों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की निरंतर समीक्षा के उद्देश्य से प्रत्येक माह की 7 तारीख को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव के साथ रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के साथ आगामी कार्यों के लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार की गई।
आवास निर्माण में तेजी लाने पर विशेष जोर
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण सहित अन्य आवास योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत सभी आवासों का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर कार्ययोजना तैयार की गई। हितग्राहियों को नियमानुसार समय पर राशि हस्तांतरण, भुगतान की स्थिति एवं आवास निर्माण से संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण पर विस्तार से चर्चा की गई।
स्व-सहायता समूहों की दीदियों को आवास निर्माण में आवश्यक निर्माण सामग्री की आपूर्ति तथा विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। आवास परिसरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने तथा लंबित जियो-टैगिंग कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए भी आवश्यक रणनीति तैयार की गई।
विकसित भारत-जी राम जी के कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने की कार्ययोजना
विकसित भारत-जी राम जी के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में संचालित सभी प्रगतिरत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा मांग आधारित नए कार्य प्रारंभ करने पर चर्चा की गई। ग्राम सभा के प्रस्तावों के अनुरूप संतृप्ति के आधार पर प्राथमिकता वाले कार्यों को दिसंबर 2026 तक पूर्ण कराने की कार्ययोजना तैयार की गई।
इसके साथ ही ‘मेरी बेटी, मेरा अभिमान’ अभियान के तहत मांग के अनुरूप शत-प्रतिशत शासकीय विद्यालयों में बालिका शौचालयों का निर्माण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देने की रणनीति
बैठक में निर्मित आजीविका डबरी एवं नवा तरिया के माध्यम से हितग्राहियों तथा क्लस्टर स्तरीय संघों के लिए आजीविका संवर्धन की कार्ययोजना तैयार करने पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही धार अपार अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग से आजीविका के नए अवसर सृजित करने की रूपरेखा पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायतों में संचालित कार्यों के प्रारंभ में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी सहमति व्यक्त की गई, ताकि विकास कार्यों में पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को और मजबूत किया जा सके।
क्यूआर कोड से योजनाओं की जानकारी, पारदर्शिता को बढ़ावा
ग्राम पंचायतों में लगाए गए क्यूआर कोड के माध्यम से ग्रामीणों को विकसित भारत-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से संबंधित कार्यों और योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। ग्रामीणों को बताया गया कि क्यूआर कोड स्कैन कर वे स्वीकृत कार्यों, उनकी प्रगति सहित योजनाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी अपने मोबाइल पर प्राप्त कर सकते हैं।
क्यूआर कोड आधारित इस नवाचार के एक वर्ष पूर्ण होने पर इसके उपयोग की महत्ता बताते हुए ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं हितग्राहियों को अधिक से अधिक इसका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस पहल का उद्देश्य योजनाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनभागीदारी को और मजबूत करना है।
रोजगार सह आवास दिवस के अवसर पर जनप्रतिनिधि, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं विकसित भारत-जी राम जी के हितग्राही, तकनीकी सहायक, रोजगार सहायक,स्व-सहायता समूह की महिला सदस्य सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
कोरबा। जिले की होनहार छात्रा दुर्गेश कुमारी राजवाड़े का एमबीबीएस में चयन हुआ है। इस सफलता से माता-पिता, मित्रजन एवं समाज में खुशी की लहर हैं। दुर्गेश बचपन से ही मेधावी छात्रा रही है। इन्होंने दसवीं बोर्ड की परीक्षा केंद्रीय विद्यालय में उत्तीर्ण की है, जिसमें 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ था तथा 12वीं बोर्ड की परीक्षा केंद्रीय विद्यालय से 95.6′ अंक अर्जित कर पूरे जिले एवं समाज को गौरव दिलाई थी। इस बार भी नीट की परीक्षा में ओवरऑल 66556 रैंक हासिल किया है, जिसमें स्टेट रैंक 509 था। दुर्गेश का चयन स्वर्गीय बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय कोरबा में हुआ है। दुर्गेश ने सफलता का श्रेय अपनी माँ चित्ररेखा, पिता जयराम प्रसाद राजवाड़े और गुरुजनों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन को दिया है। राजवाड़े आदर्श केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष कृपासिंधू राजवाड़े सहित समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने दुर्गेश को सतत् सफलता की शुभकामनाएं दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
शिक्षक भविष्य के शिल्पकार – लॉयन अग्रवाल कोरबा। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल द्वारा नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुडा मड़वारानी में शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर गुरुजन सम्मान समारोह का आयोजन पीएमजेएफ लायन डॉ राजकुमार अग्रवाल (पूर्व प्रान्तपाल) के मुख्य आतिथ्य में संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में एमजेएफ लायन पवन अग्रवाल-रीजन चेयरमेन व लायन मनोज गुप्ता-जोन चेयरमेन विशिष्ट आतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल के अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल ने की।
सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती जी एवं डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। तत्पश्चात् विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती शोमा सोनी के द्वारा स्वागत उदबोधन द्वारा अतिथि एवं लायन सदस्यों का स्वागत करते हुये विद्यालय की संक्षिप्त जानकारी प्रस्तुत की। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षक दिवस से संबंधित विभिन्न सास्कृतिक कार्यक्रमों, भाषणों एवं गीतों की प्रस्तुति दी गई, जिसकी सभी ने बहुत प्रशंसा की।
अपने उद्बोधन में क्लब अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाईयां प्रेषित करते हुये कहा कि यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि हमारे जीवन में गुरू का स्थान कितना ऊँचा है। शिक्षक हमें सदैव आत्मविश्वास दिलाते हैं और सफलता की ओर बढ़ने की प्रेरणा देते हैं, इसलिए हमें सदैव अपने शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए। इसके बाद रीजन चेयरमेन एमजेएफ लायन पवन अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में बच्चों को जीवन में शिक्षकों के महत्व के बारे में बताते हुये सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाईयां दी। साथ ही विद्यालय के फाउंडर चेयरमेन एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल द्वारा शिक्षकों को शुभकामनाएँ देते हुये कहा कि शिक्षक भविष्य के शिल्पकार होते हैं। शिक्षक, बिना किसी भेदभाव के सभी छात्रों को समभाव रखते हुये शिक्षा प्रदान करते हैं। हम अपने जीवन में कहीं भी रहे हमें अपने शिक्षकों का सम्मान सदैव करना चाहिए। उद्बोधन पश्चात् अतिथि एवं लायन सदस्यों द्वारा शिक्षकों को सम्मान स्वरूप उपहार भेंट किया गया। उक्त समारोह में क्लब सचिव लायन सुरेन्द्र कुमार डनसेना, उप प्राचार्या श्रीमती मनोरमा शर्मा, लायन सुभाषचंद अनंत सहित समस्त शिक्षक एवं छात्रगण उपस्थित थे।