Connect with us

कोरबा

उद्योग मंत्री लखनलाल की पहल पर कोरबा नगर निगम को मिली 18 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगात

Published

on

कोरबा। उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन की पहल पर छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि व विधायी कार्य, तथा नगरीय प्रशासन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव द्वारा नगर पालिक निगम कोरबा हेतु लगभग 18 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है।
इन कार्यों में 10 लाख की राशि से वार्ड क. 01 अंतर्गत शा.उ.मा.वि. कोरबा (पूर्व वार्ड क. 01) के सामने नाली एवं सी.सी. रोड निर्माण, 15 लाख की राशि से वार्ड क. 04 (पूर्व वार्ड क्र. 03) अंतर्गत बजरंग चौक शिव मंदिर गली राताखार, में शिव मंदिर के सामने बिन्दु सिंह राजपूत के घर तक सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य, 11.75 लाख की राशि से राताखार मुख्य मार्ग में पुराना पुल से मुक्तिधाम तक सड़क बत्ती स्थापना कार्य (पूर्व वार्ड क्र. 03), 30 लाख की राशि से वार्ड क. 05 (पूर्व वार्ड क्र. 04) अंतर्गत ईदगाह से इंदिरा नगर आंगनबाड़ी कलवर्ट तक नाली का निर्माण, 12 लाख की राशि से वार्ड क्र. 06 अंतर्गत पुरानी बस्ती कोरबा (पूर्व वार्ड क्र. 06) में सर्वमंगला फ्लोर मिल से भंडारी चौक तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य, 06 लाख की राशि से वार्ड क. 08 अंतर्गत मोतीसागरपारा (पूर्व वार्ड क. 07) नवीन माध्यमिक शाला के सामने सी. सी. रोड निर्माण कार्य, 18 लाख 61 हजार की राशि से वार्ड क्र. 09 (पूर्व वार्ड क्र. 08) इमलीडुग्गू अशोक घर से पुजा पाडेय घर तक बाई पास रोड, नागेश ठाकुर घर से आगनबाडी एवं रेलवे स्टेशन मोहल्ला टीका घर से आगनबाडी तक ओ. पी.व्ही.सी. पाईप लाईन बिछाने का कार्य, 54 लाख 28 हजार की राशि से वार्ड क. 08 एवं 09 (पूर्व वार्ड क्र. 07, 08) सीमामणी हटरी मेन रोड से इमलीडुग्गू स्वागत द्वार तक सड़क बत्ती स्थापना कार्य, 10 लाख की राशि से वार्ड क. 14 न्यू रेल्वे कॉलोनी (पूर्व वार्ड क. 12) शिव मंदिर के पास धनंजय कुर्रे घर तक सी.सी. रोड व नाली निर्माण कार्य, 12 लाख की राशि से वार्ड क. 14 (पूर्व वार्ड क्र. 12) अंतर्गत टिकम राठौर घर से सुरजीत सिंह खत्री घर तक सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य, 10 लाख की राशि से वार्ड क. 14 (पूर्व वार्ड क्र. 12) अमरैय्यापारा हरियाणा गली में सी.सी. रोड एवं नाली का निर्माण कार्य, 88 लाख की राशि से वार्ड क. 14 (पूर्व वार्ड क्र. 12) अमरैय्यापारा अंतर्गत पावर टॉवर के पास नाला व सी.सी. सड़क निर्माण कार्य, 26 लाख 60 हजार की राशि से वार्ड क. 14 (पूर्व वार्ड क्र. 12) अंतर्गत मुड़ापार बाईपास मार्ग में रॉयल इन्फील्ड शोरूम से पेट्रोल पंप तक आर.सी.सी. नाला व सी.सी. सड़क का निर्माण कार्य, 28 लाख की राशि से वार्ड क. 14 (पूर्व वार्ड क्र. 12) अंतर्गत मुड़ापार तालाब के पास नाला से तालाब तक ओवरफ्लो कलवर्ट निर्माण कार्य, 08 लाख की राशि से वार्ड क्र. 17 (पूर्व वार्ड क्र. 15) अंतर्गत छ.ग.रा.वि.मं. क. 01 सुलभ से लेकर वर्षा किराना स्टोर एवं सरई पेड़ से लक्ष्मी राठौर के घर तक सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य, 20 लाख की राशि से वार्ड क. 17 (पूर्व वार्ड क्र. 15) अंतर्गत गौठान पारा रसियन हॉस्टल ढोढ़ीपारा में नाली सी.सी. रोड का निर्माण कार्य, 50 लाख की राशि से वार्ड क. 18 कोहड़िया (पूर्व वार्ड क. 16) में विभिन्न बस्तियों में सी.सी. रोड व नाली निर्माण कार्य, 30 लाख की राशि से वार्ड क. 23 (पूर्व वार्ड क्र. 21) अंतर्गत गांधी चौक से बजरंग चौक तक एवं गढ़कलेवा से आर्य शिशु मंदिर तक सी.सी. रोड का निर्माण कार्य, 10 लाख की राशि से वार्ड क. 24 (पूर्व वार्ड क्र. 19) बुधवारी बाजार में प्रकाश व्यवस्था कार्य, 40 लाख की राशि से एल.आई.जी 1 से 30, एल.आई.जी 57 से 82, एल.आई.जी 101 से 150 नाली निर्माण। (पूर्व वार्ड क्र. 22), 40 लाख की राशि से निहारिका पानी टंकी से वीर सावरकर होते हुए गरिमा मेडिकल तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य। (पूर्व वार्ड क्र. 22), 15 लाख की राशि से वार्ड क. 26 (पूर्व वार्ड क्र. 23) अंतर्गत विनय सिंह घर से जैतखाम के सामने तक एवं दादर मेन रोड से कुम्हार घर के पास कलवर्ट तक तथा कृष्णा नगर के आंतरिक गलियों का सड़क एवं नाली निर्माण कार्य, 12 लाख की राशि से वार्ड क. 27 (पूर्व वार्ड क्र. 24) अंतर्गत महाराणा प्रताप नगर एक्शटेंशन में आर.सी.सी. नाली एवं कलवर्ट निर्माण कार्य, 09 लाख की राशि से वार्ड क. 28 (पूर्व वार्ड क्र. 25) अन्तर्गत घण्टाघर से एस.एल.आर.एम. सेन्टर होते हुए रैनबसेरा तक सड़क बत्ती व्यवस्था कार्य, 13 लाख 59 हजार की राशि से वार्ड क्र. 29 (पूर्व वार्ड क्र. 26) अंतर्गत मुड़ापार बायपास रोड में आर.सी.सी. नाली एवं कलवर्ट का निर्माण कार्य, 15 लाख की राशि से वार्ड क्र. 29 (पूर्व वार्ड क्र. 26) मुड़ापार के विभिन्न स्थानों में सी.सी. रोड तथा आर.सी. सी. नाली का निर्माण कार्य, 15 लाख की राशि से मुड़ापार बाजार में प्रकाश व्यवस्था कार्यं (पूर्व वार्ड क्र. 26), 09 लाख की राशि से वार्ड क्र. 30 (पूर्व वार्ड क्र. 27) रामनगर के विभिन्न स्थानो में रोड एवं नाली का निर्माण कार्य, 50 लाख की राशि से वार्ड क्र. 31 (पूर्व वार्ड क्र. 28) में सोनी के घर से युगल किशोर के घर तक सी.सी. रोड एवं नाली का निर्माण कार्य, 25 लाख की राशि से वार्ड क्र. 33 (पूर्व वार्ड क्र. 30) मानिकपुर डिपरापारा में सड़क का निर्माण कार्य, 12 लाख की राशि से वार्ड क्र. 34 (पूर्व वार्ड क्र. 31) अंतर्गत कंकालिन मंदिर दादरखुर्द के पास एकता बिहार में सी.सी. रोड व नाली का निर्माण कार्य, 18 लाख की राशि से वार्ड क. 34 (पूर्व वार्ड क्र. 31) अन्तर्गत मैग्जिन भाठा दादर से हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी तक सड़क बत्ती व्यवस्था कार्य, 05 लाख की राशि से वार्ड क. 36 अंतर्गत डिंगापुर (पूर्व वार्ड क. 32) ओम फ्लेट के पास मुख्य मार्ग से सुमन घर होते हुए रम्भा पटेल घर तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य, 20 लाख की राशि से वार्ड क. 36 (पूर्व वार्ड क्र. 32) डिंगापुर ओम फ्लैट के पीछे नाली व सी.सी. रोड निर्माण कार्य, 08 लाख की राशि से वार्ड क. 38 (पूर्व वार्ड क्र. 34) अंतर्गत अमर सिंह होटल के पास सी.सी. रोड व नाली निर्माण कार्य, 14 लाख 50 हजार की राशि से वार्ड क. 38 (पूर्व वार्ड क्र. 34) अंतर्गत चेकपोस्ट भदरापारा ईश्वर साहू मोहल्ला में माखन यादव घर से नदी तक सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य, 10 लाख की राशि से वार्ड क. 38 (पूर्व वार्ड क्र. 34) चेकपोस्ट भदरापारा ईश्वर साहू मोहल्ला में लूद्री हेम्ब्रों घर से स्व. पवन पटेल घर तक सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य, 30 लाख की राशि से वार्ड क्र. 38 (पूर्व वार्ड क्र. 34) अंतर्गत रिस्दा में सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य, 30 लाख की राशि से वार्ड क. 39 (पूर्व वार्ड क्र. 35) अंतर्गत विभिन्न स्थानों में सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य, 41 लाख 66 की राशि से वार्ड क्र. 39 (पूर्व वार्ड क्र. 35) रिंग रोड से रोहित घर एवं रिंकी मेडम घर से विमल साहू घर तक ओ.पी.व्ही.सी. पाईप लाईन बिछाने का कार्य, 05 लाख की राशि से वार्ड क. 40 (पूर्व वार्ड क्र. 36) अंतर्गत पाड़ीमार बालको चिंतामणी साहू के घर से स्वास्थ्य केन्द्र तक सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य, 25 लाख की राशि से वार्ड क. 41 (पूर्व वार्ड क्र. 37) अंतर्गत विभिन्न स्थानों में सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य, 20 लाख की राशि से वार्ड क. 43 (पूर्व वार्ड क्र. 39) कैलाश नगर में आर.सी.सी. नाली एवं सी.सी. रोड का निर्माण, 03 लाख की राशि से वार्ड क. 47 अंतर्गत शिव नगर (न्यू शांतिनगर) (पूर्व वार्ड क. 42) अमृत राठौर घर से गरिमा यादव घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य, 30 लाख की राशि से वार्ड क. 47 (पूर्व वार्ड क्र. 42) अंतर्गत शिवनगर, बिरसामुण्डा बस्ती में आर.सी.सी. नाली एवं सी.सी. रोड का निर्माण कार्य, 16 लाख 48 हजार की राशि से वार्ड क्र. 47 (पूर्व वार्ड क्र. 42) पालिटेक्निक कॉलेज बस्ती में ओ.पी.व्ही.सी. पाईप लाईन बिछाने का कार्य, 15 लाख की राशि से वार्ड क. 49 अंतर्गत राजीव नगर (पूर्व वार्ड क्र. 45) में रामनारायण घर से लीला नायक घर तक, गौरा चौरा से दुर्गा पण्डाल तक एवं अरखीत साहू घर से आर.डी. सिंह घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य, 20 लाख की राशि से वार्ड क्र. 52 (पूर्व वार्ड क्र. 46) शारदा चौक गोपाल तिवारी घर से राज कुमार कबाड़ी घर, चित्रा साहू गली, शंभू घर से रामांनुज घर एवं सतनाम चौक गली में सी.सी. रोडं निर्माण कार्य, 10 लाख की राशि से वार्ड क्र. 54 (पूर्व वार्ड क. 47) जमनीपाली अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सी.सी. रोड निर्माण कार्य, 19 लाख की राशि से वार्ड क. 54 (पूर्व वार्ड क्र. 47) बरेड़ीमुड़ा कुमगरी से सेमीपाली बी.टी. रोड में कलवर्ट एवं नाली निर्माण कार्य, 10 लाख की राशि से वार्ड क. 55 (पूर्व वार्ड क्र. 48) सलिहाभाठा प्राथमिक शाला से महाराज घर तक नालीं निर्माण कार्य, 20 लाख 21 हजार की राशि से वार्ड क्र. 55 (पूर्व वार्ड क्र. 48) दर्री सलिहाभाठा कमल तिवारी घर से राजपाल घर तक, सलिहाभाठा शासकीय प्रायमरी स्कूल से बाबा घर तक, सुरईआ घर से तेशु प्रजापति घर एवं नागीनभाठा बाबा घर से संतोष कर्ष घर तक ओ.पी.व्ही.सी. पाईप लाईन बिछाने का कार्य, 05 लाख की राशि से वार्ड क. 56 अंतर्गत आनंद विहार लाटा (पूर्व वार्ड क. 49) में मनहरण लाल साहू एवं रथराम निर्मलकर घर के पास सी.सी. रोड निर्माण कार्य, 22 लाख 50 हजार की राशि से वार्ड क्र. 56 (पूर्व वार्ड क्र. 51) लाटा सांस्कृतिक मच से नाथूराम घर से होते हुए रामकला यादव घर तक एवं सर्वमंगला ट्रांसफार्मर से दयालसिंह घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य, 10 लाख की राशि से वार्ड क. 56 (पूर्व वार्ड क्र. 51) लाटा मिडिल स्कूल चरण भारिया घर से एन.टी.पी.सी. प्लांट रोड तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य, 25 लाख 25 हजार की राशि से वार्ड क्र. 58 (पूर्व वार्ड क्र. 51) सरदार वल्लभ भाई पटेल पेट्रोल पम्प चौक से कॉर्पोरेशन साईड प्रधानमंत्री आवास तक सड़क बत्ती प्रदाय एवं स्थापना कार्य, 29 लाख 64 हजार की राशि से वार्ड क्र. 58 (पूर्व वार्ड क्र. 51) अटल आवास से ट्रासंफार्मर एवं जिवन आशा हास्पिटल से तक ओ.पी.व्ही.सी. पाईप लाईन बिछाने का कार्य, 21 लाख की राशि से वार्ड क्र. 59 (पूर्व वार्ड क्र. 52) नीलगिरी बस्ती में सी.सी. रोड निर्माण कार्य, 15 लाख की राशि से वार्ड क. 60 (पूर्व वार्ड क्र. 53) डॉ. कश्यप से गुलशन बोदरा, सेलाय बोदरा से राजेश वॉड्रा, राम साहू से भूषण मेहर तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य, 10 लाख की राशि से वार्ड क्र. 62 (पूर्व वार्ड क्र. 54) सर्वमंगला नगर दुरपा मंझवार मोहल्ला में मंगल भवन एवं नाली निर्माण कार्य, 21 लाख 50 हजार की राशि से वार्ड क्र. 62 (पूर्व वार्ड क्र. 54) चन्द्रनगर नया बसाहट के विभिन्न स्थानो पर ओ.पी.व्ही. सी. पाईप लाईन बिछाने का कार्य, 48 लाख 53 हजार की राशि से वार्ड क. 64 (पूर्व वार्ड क्र. 54) अंतर्गत सर्वमंगला मंदिर के समीप हसदेव नदी में घाट एवं पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य, 15 लाख की राशि से वार्ड क. 66 (पूर्व वार्ड क्र. 56) अंतर्गत सेन्द्रीदफाई से रेलवे दफाई तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य, 10 लाख की राशि से वार्ड क. 67 (पूर्व वार्ड क्र. 55) बल्गीखार गिरधारी दुकान से स्कूल, जूनापारा से कुरान घर तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य, 32 लाख की राशि से वार्ड क. 26 एवं 27 (पूर्व वार्ड क्र. 23, 24) घण्टाघर से आर.एस.एस. नगर एस.ई.सी.एल. जी.एम. ऑफिस तक सड़क बत्ती प्रदाय एवं स्थापना कार्य, 19 लाख 80 हजार की राशि से सुभाष चौक से पोड़ीबहार मुक्ति धाम तक सड़क बत्ती स्थापना कार्य, 25 लाख 50 हजार की राशि से वार्ड क. 51 एवं 52 (पूर्व वार्ड क्र. 45, 46) अन्तर्गत राम नगर चौक से सीपेट होते हुए अयोध्यापुरी तक सड़क रोशनी व्यवस्था कार्य, 08 लाख की राशि से सर्वमंगला मंदिर के पास हाईमास्ट 30 मीटर प्रदाय एवं स्थापना कार्य, एक करोड़ 59 लाख 28 हजार की राशि से नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत कोरबा, पं. रविशंकर शुक्ल नगर, कोसाबाड़ी एवं कोरबा जोन में स्ट्रीट लाईट का प्रदाय एवं स्थापना कार्य (भाग-1), एक करोड़ 40 लाख 67 हजार की राशि से नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत दर्री, सर्वमंगला नगर एवं टी.पी. नगर जोन में स्ट्रीट लाईट का प्रदाय एवं स्थापना कार्य। (भाग-2), 98 लाख 60 हजार की लागत से टी.पी. नगर महराजा होटल से पावर हाउस रोड से टी.पी. नगर चौक तक, टी.पी. नगर चौक से सुनालिया केनाल ब्रिज बंगाली चाल डी. आई पाईप लाईन का बिछाने का कार्य और 10 लाख की लागत से नगर पालिक निगम, कोरबा क्षेत्रांतर्गत पुराने / क्षतिग्रस्त उद्यानों में जी.आई./पी.व्ही.सी. पाईप लाईन का मरम्मत एवं बोरवेल सफाई का कार्य शामिल है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

22-23 जुलाई को बिलासपुर-रायपुर-कोरबा रूट की 8 ट्रेनें कैंसिल:भाटापारा-हथबंध के बीच तीसरी लाइन का काम, छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए बढ़ी परेशानी

Published

on

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में भाटापारा और हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन सेक्शन पर ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) काम किया जाएगा। इसके चलते 22 और 23 जुलाई को बिलासपुर, रायपुर, कोरबा और गेवरा रोड रूट की 8 मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। जिससे यात्रियों की मुसीबतें बढ़ जाएंगी।

रेलवे प्रशासन का दावा है कि बिलासपुर रेलवे जोन में इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट का काम तेजी से चल रहा है। इस काम को जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि, इससे यात्रियों को सुविधाएं मिल सके। इस कड़ी में तीसरी लाइन का कार्य भी चल रहा है।

इसके तहत रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग का काम किया जाएगा। इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रद्द होने वाली गाड़ियां

  • 22 जुलाई को गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 22 जुलाई को गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 22 जुलाई को गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 22 जुलाई को गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 22 जुलाई को गाड़ी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 22 जुलाई को गाड़ी संख्या 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 22 जुलाई को गाड़ी संख्या 68746 रायपुर- गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 23 जुलाई को गाड़ी संख्या 68745 कोरबा-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू बिलासपुर तक ही चलेगी

22 जुलाई को 68862/68861 झारसुगुड़ा-गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू बिलासपुर स्टेशन पर ही समाप्त और यहीं से प्रारंभ होगी। इस दौरान बिलासपुर-गोंदिया-बिलासपुर के बीच इसका संचालन रद्द रहेगा।

Continue Reading

कोरबा

जुड़वा नवजातों की मौत पर अस्पताल के बाहर हंगामा:कोरबा में इलाज में लापरवाही का आरोप, परिजनों ने 14 बिंदुओं पर जांच की मांग की

Published

on

कोरबा। कोरबा शहर के आयुष्मान हॉस्पिटल में जन्म के बाद भर्ती जुड़वा नवजातों की पीलिया से मौत के बाद परिजनों ने सोमवार को अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार, प्रसव के बाद दोनों नवजात पीलिया से पीड़ित हो गए थे। शनिवार रात एक नवजात की मौत हो गई थी, जबकि दूसरे को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया था। रविवार शाम दूसरे नवजात ने भी दम तोड़ दिया।

अस्पताल पहुंचकर परिजनों ने किया प्रदर्शन

दोनों बच्चों की मौत से नाराज परिजन सोमवार को आयुष्मान हॉस्पिटल पहुंचे और अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से चर्चा की।

14 बिंदुओं पर जांच की मांग

पीड़ित पक्ष के संदीप कुमार ने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही हुई है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों की योग्यता की भी जांच होनी चाहिए। परिजनों ने पूरे मामले की 14 बिंदुओं पर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

शाम को नायब तहसीलदार दीपक पटेल मौके पर पहुंचे। परिजनों ने उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए अस्पताल प्रबंधन पर समय पर सही जानकारी नहीं देने और इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

जांच टीम गठित होगी

नायब तहसीलदार दीपक पटेल ने बताया कि परिजनों से ज्ञापन प्राप्त हुआ है। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। उनके निर्देश पर जांच टीम गठित कर पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में 9 लाख की लकड़ी बरामद:इमारती लकड़ी चोरी-परिवहन मामले में आरोपी गिरफ्तार, क्रेन भी जब्त, राजस्व भूमि से काटे गए थे 7 पेड़

Published

on

कोरबा। कोरबा पुलिस ने इमारती लकड़ी की अवैध कटाई और परिवहन के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने करीब 20.169 घन मीटर इमारती लकड़ी और उसे ले जाने में इस्तेमाल की गई एक क्रेन जब्त की है। जब्त लकड़ी की कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई गई है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

वन परिक्षेत्र अधिकारी ने शिकायत में बताया था कि सीएसईबी रामपुर स्थित जूनियर क्लब के पास राजस्व भूमि से बिना अनुमति के 7 पेड़ काटकर उनकी लकड़ी अवैध रूप से ले जाई गई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर एएसपी लखन पटले और सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु डीएसपी आस्था शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई।

कोरबा से रायपुर-अभनपुर तक पहुंची थी लकड़ी

तकनीकी साक्ष्यों और दस्तावेजों की जांच में पता चला कि अवैध लकड़ी को कोरबा से रायपुर-अभनपुर तक ले जाया गया था। इसके बाद प्रदेश स्तर की संयुक्त जांच टीम ने कार्रवाई कर 20.169 घन मीटर लकड़ी और परिवहन में इस्तेमाल की गई क्रेन जब्त कर ली।

एक आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

पुलिस ने इस मामले में सुनील कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ सिविल लाइन थाना में अपराध क्रमांक 673/2026 के तहत बीएनएस की धारा 303(2), 316(5) और 317(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

अन्य आरोपियों और नेटवर्क की भी जांच

पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है। लकड़ी के असली स्रोत, परिवहन में शामिल अन्य लोगों और किसी संगठित गिरोह की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

अवैध कटाई की जानकारी तुरंत दें

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पूरे मामले की जांच वैज्ञानिक और निष्पक्ष तरीके से की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं शासकीय या वन भूमि से अवैध कटाई, लकड़ी का परिवहन या भंडारण होता दिखाई दे, तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस या नजदीकी थाने को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677