Connect with us

छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में बीमारी ठीक करने के बहाने धर्मांतरण:कमरे में प्रार्थना सभा, दूसरे राज्यों से पहुंचे लोग, पुस्तक-पोस्टर बरामद; MP की महिला समेत 4 गिरफ्तार

Published

on

जांजगीर-चांपा । जांजगीर-चांपा जिले में शनिवार की शाम धर्मान्तरण को लेकर जमकर बवाल हुआ। चांपा के बीडीएम अस्पताल चौक में 3 मंजिला इमारत में जांजगीर ही नहीं बल्कि दूसरे राज्य से लोग पहुंचे थे। आरोप है कि प्रार्थना सभा और बीमारी ठीक करने के बहाने लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था।

मामला चांपा थाना क्षेत्र का है। जानकारी मिलने पर बजरंग दल मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 महिला समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला मध्य प्रदेश की रहने वाली है।

बजरंग दल से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम।

बजरंग दल से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम।

प्रार्थना सभा में हिन्दू ही मिले

जानकारी के मुताबिक शनिवार को प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। चौक में स्थित इमारत में महिला और बच्चों के साथ कुछ पुरुष भी पहुंचने लगे। धीरे-धीरे भीड़ से कमरा भर गया और प्रार्थना सभा की तैयारी चल रही थी।

तभी बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और प्रार्थना सभा में हिन्दुओं को ही पाया, और उनसे चर्चा करने पर धर्मान्तरण की आशंका हुई। जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।

पुलिस ने जांच में पाया कि यहां दूसरे राज्य से भी लोग पहुंचे हुए थे।

पुलिस ने जांच में पाया कि यहां दूसरे राज्य से भी लोग पहुंचे हुए थे।

धर्म परिवर्तन संबंधी सामग्री जब्त

चांपा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। जिस स्थान पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था, वहां धर्म परिवर्तन संबंधी सामग्री, पुस्तक और पोस्टर मिले हैं। वहीं प्रार्थना के नाम पर बीमारी ठीक करने का भी दावा किया जा रहा था।

2 महिला समेत 4 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में चांपा के रहने वाले जैक्सन और अनसूइया, मध्य प्रदेश की रहने वाली हेतल, और रायपुर को रहने वाले योगेश कुमार को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने की धारा के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस ने 2 महिला समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने 2 महिला समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

ASP उमेश कश्यप ने बताया कि सभा में दूसरे राज्यों से भी लोग पहुंचे थे। वे लोग धर्मान्तरण संबंधी प्रचार कर रहे थे। धार्मिक कार्यक्रम की आड़ ने धर्म परिवर्तन कराने वालों पर एक्शन लिया गया है। साथ ही ग्रामीणों को उनके घर भेज दिया गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

संकल्प से सिद्धि: मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर कोरबा में कार्यशाला आयोजित

Published

on

भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के अध्यक्षता में आयोजित हुआ कार्यक्रम, मुख्य वक्ता एवं अनुराग सिंह देव ने किया मार्गदर्शन

कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को समर्पित “संकल्प से सिद्धि” पखवाड़ा के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी कोरबा द्वारा एक वृहद कार्यशाला का आयोजन आशीर्वाद पॉइंट, टीपी नगर परिसर में किया गया। इस आयोजन का अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने किया।

कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रभारी गोपाल साहू, जिला संयोजक ज्योति नंद दुबे, पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर, विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

मुख्य वक्ताओं के संबोधन की प्रमुख बातें

अनुराग सिंह देव ने कहा – “संकल्प से सिद्धि मोदी युग का भारत निर्माण है”
उन्होंने कहा कि रावी नदी के तट पर लिए गए स्वतंत्रता के संकल्प ने आज विकसित भारत का रूप ले लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कठोर परिश्रम और दूरदृष्टि के चलते भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। धारा 370 हटने के बाद कश्मीर में आई स्थिरता और विकास से पाकिस्तान बौखला गया, लेकिन भारत ने ऑपरेशन सिंदूर जैसे निर्णायक कदमों से आतंकवाद को करारा जवाब दिया।
उन्होंने छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के विरुद्ध जारी सफल अभियानों की भी प्रशंसा की और 9 से 21 जून तक प्रस्तावित “विकसित भारत संकल्प सभा”, चौपाल, योग शिविर, पर्यावरण अभियान और डिजिटल प्रतियोगिताओं की विस्तृत जानकारी दी।

गोपाल मोदी ने कहा – “संकल्प से सिद्धि रामराज्य की दिशा में एक कदम”


भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि यह आयोजन केवल योजनाओं का प्रचार नहीं, बल्कि भारत में रामराज्य की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक प्रयास है। जब हर नागरिक स्वस्थ, हर घर शिक्षित और सुरक्षित होगा, तभी भारत सच्चे अर्थों में विकसित बन पाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसेवा और विकास में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

गोपाल साहू ने कहा – “संगठन की शक्ति से संकल्प सिद्ध होता है”
जिला प्रभारी गोपाल साहू ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं संगठन की ऊर्जा को बढ़ाती हैं। उन्होंने बूथ स्तर तक सक्रिय भागीदारी और जन संवाद को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।

ज्योति नंद दुबे ने कहा – “भाजपा कार्यकर्ता सामाजिक बदलाव का वाहक”

जिला संयोजक ज्योति नंद दुबे ने कहा कि यह अभियान केवल उपलब्धियों का प्रचार नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी पखवाड़े में जन संपर्क, सेवा और संवाद को प्राथमिकता देने की बात कही।

प्रमुख झलकियां और सहभागिता

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पण के साथ हुआ। तत्पश्चात संगठन गीत और “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन हुआ। मंच संचालन भाजपा सह-संयोजक विकास अग्रवाल ने किया तथा आभार प्रदर्शन भाजपा नेता सतविंदर पाल बग्गा ने किया।

विशिष्ट उपस्थिति

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख जनप्रतिनिधियों में पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर, विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह, जनपद अध्यक्ष अशोक कंवर, उपाध्यक्ष मनोज झा, नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, डॉ. राजीव सिंह, पवन गर्ग, मनोज शर्मा, हितानंद अग्रवाल, रेणुका राठिया, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, दिलेंद्र यादव, मनीष मिश्रा, योगेश मिश्रा, मनोज लहरे सहित भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा पदाधिकारी, प्रकोष्ठ संयोजक, पार्षदगण, मंडल अध्यक्षगण एवं सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

यह आयोजन भाजपा के “संकल्प से सिद्धि” पखवाड़ा के अंतर्गत जन संवाद, जन सहभागिता और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्यों की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हुआ।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने नक्सली हमले में एएसपी आकाश राव गिरीपुंजे के शहीद होने पर जताया गहरा शोक

Published

on

रायपुर ।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण आईईडी विस्फोट में एएसपी आकाश राव गिरीपुंजे जी के शहीद होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह अत्यंत ही दुखद है। मैं उनकी शहादत को नमन करता हूँ।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस कायराना हमले में कुछ अन्य अधिकारी एवं जवानों के भी घायल होने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों द्वारा एक बड़ी लड़ाई लड़ी जा रही है, जिसमें सुरक्षा बलों को लगातार सफलता मिल रही है। इसी से बौखलाकर नक्सली इस तरह की कायराना करतूतों को अंजाम दे रहे हैं। नक्सलियों को इसका परिणाम भुगतना होगा। वह दिन अब ज्यादा दूर नहीं, जब छत्तीसगढ़ से इनका अस्तित्व ही समाप्त कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री साय ने शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे जी के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ी है।

Continue Reading

कोरबा

हॉस्पिटल के बाथरूम में निकला 5 फीट लंबा नाग सांप:कोरबा में स्नेक कैचर ने किया रेस्क्यू; डिब्बे में भरकर जंगल में छोड़ा

Published

on

कोरबा । कोरबा जिले के मुड़ापार स्थित SECL अस्पताल में एक जहरीला नाग दिखने से हड़कंप मच गया। 8 जून की रात अस्पताल के बाथरूम के पास स्टाफ को पहले रस्सी जैसा कुछ दिखा। मोबाइल टॉर्च की रोशनी में देखा तो 5 फीट लंबा नाग फन फैलाए खड़ा था।

डॉक्टर सीमा सिंह ने तुरंत स्नेक कैचर टीम को सूचना दी। सर्पमित्र उमेश यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ा। एक प्लास्टिक के डिब्बे में कैद किया फिर जंगल में छोड़ दिया।

डिब्बे में भरा गया नाग सांप

डिब्बे में भरा गया नाग सांप

जहरीला और फुर्तीला सांप था

स्नेक कैचर के मुताबिक यह एक अत्यंत जहरीला और फुर्तीला सांप था। इसके काटने पर जहर का असर बहुत जल्द होता है। ऐसे में तुरंत इलाज जरूरी होता है।

अस्पताल परिसर के आसपास नर्सरी होने के कारण वन्य जीवों की संख्या अधिक है। यहां सांप निकलने की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं।

स्थानीय लोगों और अस्पताल प्रशासन ने उमेश यादव के समय पर किए गए रेस्क्यू की सराहना की। उनके इस कार्य से अस्पताल में मरीजों और कर्मचारियों की जान बच गई।

Continue Reading
Advertisement

Trending