Connect with us

कोरबा

छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ देश का पहला 21 CuM इलेक्ट्रिक शॉवेल

Published

on

एसईसीएल के गेवरा परियोजना में किया शुभारंभ

कोरबा/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित एसईसीएल की गेवरा मेगा परियोजना में देश के पहले 21 CuM क्षमता वाले इलेक्ट्रो-हाइड्रोलिक फेस शॉवेल का शुभारंभ किया गया है । एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) हरीश दुहन ने आज इसका लोकार्पण किया। विदित हो कि गेवरा एशिया की सबसे बड़ी खदान है ।

यह अत्याधुनिक मशीन गेवरा परियोजना में कोयला उत्पादन क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ आधुनिक, सुरक्षित एवं उच्च दक्षता वाले खनन संचालन को नई गति प्रदान करेगी।

इस अवसर पर एसईसीएल के निदेशक (तकनीकी, योजना एवं परियोजना) रमेश चंद्र महापात्र भी उपस्थित रहे।

21 CuM क्षमता वाला यह अत्याधुनिक इलेक्ट्रो-हाइड्रोलिक फेस शॉवेल 360 डिग्री कैमरा, ऑपरेटर फटीग मॉनिटरिंग सिस्टम, एयर-सस्पेंशन सीट, एडजस्टेबल जॉयस्टिक, हाइड्रोलिक सीढ़ियां, गैस आधारित फायर सप्रेशन सिस्टम तथा FOPS मानक के सुरक्षित केबिन जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस है।

इसके साथ ही इसे एसईसीएल के फ्लीट मैनेजमेंट सिस्टम (FMS) से जोड़ा गया है, जिससे इसकी कार्यक्षमता की रियल-टाइम निगरानी की जा सकेगी। लगभग 5.31 मिलियन घनमीटर वार्षिक उत्पादन क्षमता वाली यह मशीन उत्पादन, सुरक्षा और परिचालन दक्षता को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी।

कार्यक्रम में एजीएम संजय मिश्रा सहित गेवरा परियोजना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Continue Reading

कोरबा

सम्मान समारोह में शामिल हुए जिपं अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह

Published

on

कोरबा/पोड़ी-उपरोड़ा। ग्राम पंचायत पसान विकासखंड पोड़ी-उपरोड़ा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में वरिष्ठ जन एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, सेवा कार्य करने वाले मितानिन, सेवानिवृत शिक्षक, वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह शामिल हुए। इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत उपस्थित थीं। इस अवसर पर उपाध्यक्ष-जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा प्रकाश चंद्र जाखड़, प्रताप सिंह मरावी- मंडल अध्यक्ष, सरपंच, ग्राम पंचायत पसान सहित ग्राम वासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

जिला पंचायत अध्यक्ष का औचक निरीक्षण: बरामदे में कक्षा पहली से पांचवीं तक लग रही क्लास

Published

on

डीईओ को भवन के लिए तत्काल प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए डॉ. पवन सिंह ने
कोरबा/पोड़ी-उपरोड़ा। विकासखंड पोड़ी-उपरोड़ा की प्राथमिक शाला वीजाघूंटरा ग्राम पंचायत जामकछार संकुल केंद्र गडरा में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने आकास्मिक निरीक्षण करते हुए पिछले 1 वर्षों से बरामदा में कक्षा पहली से पांचवी तक की पढ़ाई हो रही पढ़ाई को संज्ञान में लिया और तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी टी पी उपाध्याय को वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए निर्देशित किया कि भवन निर्माण की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव पारित करने हेतु सामान्य सभा की बैठक में रखने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान उक्त विद्यालय में दो शिक्षक मौजूद मिले और वहां की दर्ज संख्या 45 थी। छोटे-छोटे बच्चे पढ़ाई करते हुए नजर आए। साथ ही साथ मध्यान्ह भोजन एक किनारे में ही समूह द्वारा बनाया जा रहा था।

Continue Reading

कोरबा

हरीश पोर्ते ने की कांग यात्से-2 फतह, फहराया तिरंगा,जिले का बढ़ाया गौरव

Published

on

कोरबा/पाली। कोरबा जिले के होनहार पर्वतारोही हरीश पोर्ते ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है उसने देश के लद्दाख हिमालय रेंज की पर्वत खंड कांग यात्से 2 में सफल चढ़ाई कर शिखर पर तिरंगा फहराया है

कोरबा जिले के पाली ब्लॉक निवासी हरीश कुमार पोर्ते पिता विशाल सिंह पोर्ते ग्राम लोहड़िया (बतरा) देश के कुशल और साहसी पर्वतारोही मे शामिल हो रहा है जिसने दृढ़ निश्चय की बदोलत पिछले 2 माह में दो बड़ी पर्वत श्रृंखला की चोटी पर तिरंगा फहराया है हरीश ने बीते 4 जुलाई 2026 को, हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति क्षेत्र में स्थित बेहद चुनौतीपूर्ण और दुर्गम माउंट यूनाम (ऊंचाई: 6,111 मीटर / 20,049 फीट) पर सफलतापूर्वक फतह हासिल की थी, और इस महिने माउंट कांग-यात्से 2 लद्दाख क्षेत्र में फतह हासिल किया है य़ह मार्खा घाटी मार्ग पर स्थित है यह पर्वत दो चोटियों में विभाजित है माउंट कांग-यात्से I (जो पूर्वी दिशा में 6400 मीटर की ऊंचाई पर है) और माउंट कांग-यात्से 2 (जो पश्चिमी दिशा में 6200 मीटर की ऊंचाई पर है) दोनों चोटियाँ चढ़ाई के लिहाज से काफी चुनौतीपूर्ण हैं कांग-यात्से 2 की चढ़ाई मोरेन और ढीली चट्टानों से भरी हुई है शिखर से काराकोरम और ज़ांस्कर पर्वतमाला की अंतहीन श्रृंखला दिखाई देती है हरीश ने बताया लद्दाख से कांग यात्से 2 का सफर आसान नहीं था और रास्ते में मौसम भी काफी खराब रहा, लेकिन अपनी टीम के अटूट हौसले और सही मार्गदर्शन की बदौलत शिखर पर तिरंगा फहराया इस यात्रा में ​मिग्मा शेरपा (नेपाल): जिनके अनुभव और मार्गदर्शन ने हर कदम पर हौसला बढ़ाया, साथ ही ​बलजीत मैम जिन्होंने इस पूरी यात्रा में अपना निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन दिया और ​वीरेंद्र भाई जिन्होंने मात्र 21 वर्ष की उम्र में पिछले साल माउंट एवरेस्ट फतह किया था उनके मार्गदर्शन और ऊर्जा से आगे बढ़ने की बहुत प्रेरणा मिली उन्होंने इस यात्रा में सफलता के लिए जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत का भी आभार जताया उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर के निरंतर सहयोग, प्रोत्साहन और विश्वास की बदौलत ही वह इतने बड़े मंच तक पहुँच पाया और सपनों को साकार कर ने एक कदम आगे बढ़ाया है

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677