Connect with us

कोरबा

सिंचाई की चुनौतियों के बावजूद कोरबा के किसानों को अच्छी फसल और उचित समर्थन मूल्य से मिली राहत

Published

on

कोरबा। विकासखंड के सुदूरवर्ती ग्राम ठाड़पखना के किसान गुलाब सिंह ने बताया कि इस वर्ष उनकी धान की फसल अच्छी रही है और उन्हें अपनी मेहनत का पूरा लाभ मिलने की उम्मीद है। लगभग 6-7 एकड़ खेत में उगाई गई फसल की मिंजाई में व्यस्त किसान ने कहा कि क्षेत्र में सिंचाई का कोई साधन नहीं है, इसलिए वर्षा पर ही पूरी तरह निर्भर रहना पड़ता है।
गुलाब सिंह ने बताया कि बारिश इस साल भी अनुकूल रही और उनकी फसल अपेक्षित मात्रा में हुई। उन्होंने कहा “किसान के लिए आसमान और सरकार ही भगवान हैं। अच्छी बारिश और सरकार द्वारा उचित मूल्य मिलने पर ही मेहनत का पूरा मोल मिलता है। हमारी खुशी तब पूरी होती है जब फसल बेचकर घर के लिए कुछ नया सामान खरीदने का सपना पूरा होता है।“ उन्होंने यह भी बताया कि पिछले वर्ष उन्होंने अपनी फसल बेची थी, और प्रति क्विंटल 3100 रुपये के समर्थन मूल्य के साथ दो साल का बकाया बोनस भी उन्हें मिला था। इस बार भी उन्हें उम्मीद है कि उन्हें अपनी मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। किसान गुलाब सिंह ने धान बेचने की प्रक्रिया में हुए सुधार की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि पहले धान उपार्जन केंद्र तक पहुंचने और तौल कराने में कठिनाई होती थी, लेकिन अब यह प्रक्रिया सुविधाजनक हो गई है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दी जाने वाली अतिरिक्त राशि को किसानों के लिए महत्वपूर्ण बताया। गुलाब सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा किसानों के कल्याण और कृषक उन्नति के लिए उठाए गए कदमों की सराहना की और कहा कि इससे किसानों को राहत मिल रही है। मिंजाई पूरा होने के बाद वह अपनी फसल को उपार्जन केंद्र में बेचेंगे और इसके लिए पंजीयन भी कर लिया है। इस तरह कोरबा के किसान वर्षा और सरकारी समर्थन के भरोसे अपनी मेहनत का पूरा लाभ उठाते हुए खुशहाल जीवन की ओर अग्रसर हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

पुल चोरी के आरोपी मुकेश कुमार साहू उर्फ बरबट्टी के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई

Published

on

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने एक वर्ष के लिए जिला बदर के दिए आदेश
कोरबा, 10 सितम्बर 2026। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने पुल चोरी के आरोपी मुकेश कुमार साहू उर्फ बरबट्टी के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई करते हुए उसे एक वर्ष की अवधि के लिए जिला बदर करने का आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार, मुकेश कुमार साहू उर्फ बरबट्टी को जिला कोरबा सहित बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, रायगढ़, सरगुजा, सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर तथा गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिलों की राजस्व सीमाओं से एक वर्ष की अवधि के लिए बाहर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Continue Reading

कोरबा

इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के युवा छात्र-छात्राएं रीजनल कॉन्फ्रेस रायपुर में होंगे सम्मिलित

Published

on

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशन में 8 अक्टूबर 2026 को राजधानी रायपुर में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब के अंतर्गत रीजनल कॉन्फ्रेस ऑन ईएलसी एंड ईसीआईनेट ECINET का आयोजन किया जा रहा है।

भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार आयोजित उक्त कार्यक्रम के पूर्व तैयारी हेतु दिनांक 10.09.2026 को कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के उच्च अधिकारियों द्वारा वीडियो कांफ्रेंस (VC) के माध्यम से आयोजित की गई।
उक्त वीडियो कांफ्रेंस (VC) में श्रीमती माधुरी सोम ठाकुर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सतीश प्रकाश सिंह सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी एवं विधानसभा स्तरीय ईएलसी नोडल अधिकारी सहायक प्राध्यापकगण,स्वीप नोडल अधिकारी, सामान्य निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित हुए।

उक्ताशय की जानकारी देते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय वीडियो कांफ्रेंस में 8 अक्टूबर 2026 के रीजनल कॉन्फ्रेस की समुचित तैयारी तथा समस्त जिलों के स्कूलों, कॉलेजों एवं यूनिवर्सिटी में गठित इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब (ELC) के गठन एवं ईसीआई नेट ECINET पर ऑनबोर्डिंग की स्थिति की समीक्षा की गई।
सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी श्री सिंह ने बताया कि राजधानी रायपुर में आयोजित किए जा रहे रीजनल कॉन्फ्रेस ऑन ईएलसी के कार्यक्रम में कोरबा जिले से प्रत्येक विधानसभा से भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चिन्हांकित शासकीय-अशासकीय महाविद्यालयों, हाई स्कूल हायर सेकेंडरी, उच्च शिक्षण संस्थानों से चयनित किए जाने वाले युवा छात्र-छात्राये, ईएलसी के प्रभारी नोडल अधिकारी, विधान सभा इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के प्रभारी नोडल अधिकारी कोऑर्डिनेटर आदि सम्मिलित होंगे। उन्होंने बताया कि इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के गठन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और युवा नागरिकों को लोकतांत्रिक मूल्यों, चुनावी प्रक्रियाओं तथा भारत निर्वाचन आयोग की भूमिका व कार्यप्रणाली से परिचित कराना हैं। इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब के गठन का उद्देश्य हर युवा भारतीय नागरिक को भारत की चुनावी प्रणाली प्रक्रिया की पारदर्शिता तथा लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में भागीदार बनाना हैं।

Continue Reading

कोरबा

SECL Organises Training on MSE and Make in India Policies in Public Procurement

Published

on

CVO Himanshu Jain Leads Interactive Session at MDI, Bilaspur

Bilaspur/Korba. A two-day Capacity Building Programme on Public Procurement commenced at MDI, Bilaspur, as part of SECL’s three-month Vigilance Awareness Campaign 2026. The programme focuses on strengthening procurement practices through better understanding of government policies, procedural requirements and preventive vigilance.

Shri Himanshu Jain, Chief Vigilance Officer (CVO), SECL, addressed the inaugural session and conducted an interactive training session with special emphasis on the Public Procurement Policy for Micro and Small Enterprises (MSEs) and Make in India (MII) provisions.

The session covered the implementation of these policies across the procurement process, highlighting their role in encouraging MSE participation and domestic manufacturing while ensuring fair competition, transparency and compliance with applicable provisions.

Using real-life case studies, Shri Jain explained common procurement risks and procedural vulnerabilities. He highlighted the importance of due diligence at each stage of procurement and helped participants understand how policy provisions apply to practical situations.

The session concluded with an interactive question-and-answer discussion, during which participants raised procurement-related challenges and sought clarification on the application of MSE and Make in India provisions.

The programme reflects SECL’s commitment to building procurement capabilities and strengthening preventive vigilance through informed decision-making, transparent procedures and effective risk mitigation.

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677