Connect with us

कोरबा

एनएचएम अधिकारी/कर्मचारियों को 16 सितंबर तक कार्यालय में उपस्थिति देने हेतु किया गया निर्देशित

Published

on

कोरबा।छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिले के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी विभिन्न मांगो की पूर्ति के संबंध में 18.अगस्त 2025 से अनिश्चितकालीन हड़ताल/आंदोलन पर है। एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ द्वारा प्रस्तुत मांगो के संबंध में 13 सितम्बर 2025 को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की कार्यकारिणी समिति द्वारा सहानूभूतिपूर्वक विचार करते हुए सकारात्मक रूप से समाधान किया गया है।
जिसके अंतर्गत एनएचएम अधिकारी/कर्मचारियों को दुर्घटना अवकाश में प्रावधानित तीस दिन के अवैतनिक अवकाश को सवैतनिक अवकाश देने का निर्णय लिया गया है। इसी प्रकार वार्षिक कार्य मुल्यांकन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु प्रतिकूल टिप्पणी की स्थिति में कार्य सुधार नोटिस/सेवा समाप्ति के पूर्व पर्याप्त अवसर दिए जाने का निर्णय, माह जुलाई 2023 की स्थिति में संविदा कर्मचारियों को 5 प्रतिशत अतिरिक्त वेतन वृद्धि प्रदान करने संबंधी राज्य कार्यकारिणी समिति द्वारा सैद्धांतिक सहमति व वित विभाग छत्तीसगढ़ शासन से सहमति प्राप्ति उपरांत वेतनवृद्धि प्रदान करने की कार्यवाही भी प्रचलन में है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत समस्त संविदा मानव संसाधन को स्वास्थ्य बीमा की सुविधा दिये जाने की प्रक्रिया प्रारंभ करने का निर्णय, ग्रेड पे, अनुकम्पा नियुक्ति आदि जैसे मानव संसाधन से जुड़े अन्य विषयों के संबंध में 07 सदस्यीय राज्य स्तरीय समिति का गठन किया गया है जो विभिन्न राज्यो के साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न विभागों में इस संबंध में प्रचलित प्रावधानों, पूर्व गठित समिति के प्रस्तावों, राज्य में पूर्व से प्रचलित नियमों इत्यादि का अध्ययन कर निश्चित समयसीमा में (गठन के तीन माह) के भीतर अपना प्रतिवेदन शासन को प्रस्तुत करेगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मानव संसाधन नीति 2018 की कंडिका-42 के अंतर्गत स्थानांतरण नीति पहले से प्रावधानित है। जिसमें एनएचएम कर्मियों की मांग अनुसार वांछित बदलाव के संबंध में समिति सुझाव देगी।
उपरोक्तानुसार कर्मचारियों के हित में अनेक निर्णय लिये जाने के उपरांत भी आज दिनांक तक अनाधिकृत रूप से अपने कार्य से अनुपस्थित है, यह न केवल एक लोक सेवक के रूप में अपने कर्तव्यों के प्रति अवहेलना है, बल्कि आमजन के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व को देखते हुए मानवीय आधार पर अस्वीकार्य है। उपरोक्त संबंध में पूर्व में इस कार्यालय द्वारा दिनांक 28 अगस्त 2025 द्वारा नोटिस जारी कर कार्य पर उपस्थित होने हेतु सूचित किया गया था। सीएमएचओ ने एनएचएम के सभी अधिकारी कर्मचारियों को स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रूप से संपादित करने हेतु 16 सितम्बर 2025 तक कार्यालयीन समय में अपनी उपस्थिति देने हेतु पुनः निर्देशित किया है। उपस्थिती नहीं देने वाले अधिकारी/कर्मचारी को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मानव संसाधन नीति 2018 के खण्ड 34.2 के अनुसार एक माह का नोटिस देते हुए सेवा समाप्ति की कार्यवाही की जाएगी तथा इससे होने वाली रिक्तियों पर नियमानुसार नियुक्ति कि प्रक्रिया शुरू किया जाएगा। सीएमएचओ ने एनएचएम के अधिकारियों/कर्मचारियों से अपील की है कि वे दिनांक 16 सितम्बर 2025 को कार्यालयीन समय में अपने कार्य पर अनिवार्य रूप से उपस्थिति सुनिश्चित करें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों  पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र  आमंत्रित किये गये हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in   में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन

Published

on

रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में  आज 11 फरवरी  को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया।
इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।


इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप  नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending