Connect with us

कोरबा

सड़क सुरक्षा के प्रति जिला प्रशासन सख्त:कलेक्टर ने दुर्घटनाजन्य स्थलों को सुधारने के दिए निर्देश

Published

on

सड़कों की सफाई और वाहन चालकों के नेत्र परीक्षण हेतु विशेष शिविर लगाने के निर्देश

डस्ट उड़ने वाले मार्गों पर पानी छिड़काव के निर्देश

कोरबा। जिले में सड़क सुरक्षा को उच्च प्राथमिकता देते हुए आज कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटना नियंत्रण एवं सुधारात्मक उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस विभाग, पीडब्ल्यूडी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, परिवहन विभाग तथा एसईसीएल, बालको सहित विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के अधिकारी उपस्थित रहे।

परिवहन अधिकारी विवेक सिन्हा ने बताया कि जिले में पिछले तीन वर्षों की सड़क दुर्घटना के आंकड़ों का विश्लेषण कर 18 प्रमुख ब्लैक स्पॉट तथा 3 ग्रे स्पॉट चिन्हित किए गए हैं। इन स्थानों पर बार-बार होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए तत्काल सुधार कार्यों की आवश्यकता है। संयुक्त निरीक्षण दल की रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री दुदावत ने निर्देश दिया कि सभी चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर सड़क चौड़ीकरण, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर, चेतावनी संकेतक, स्ट्रीट लाइट, पेड़ कटाई तथा सोल्डर फिलिंग जैसे कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाएँ।
कलेक्टर ने कहा कि संयुक्त निरीक्षण में कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त सड़क, असुरक्षित मोड़, पेड़ों की छाया से प्रभावित दृश्यता, अतिक्रमण, सड़क किनारे उगी झाड़ियाँ तथा कोयला एवं फ्लाईऐश जमाव जैसी समस्याएँ चिन्हित की गई हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि छोटी कमियों को एक सप्ताह में तथा बड़े कार्यों को मार्च माह तक हर हाल में पूरा किया जाए।
एसईसीएल, बालको एवं अन्य औद्योगिक इकाइयों द्वारा उपयोग किए जाने वाले कोल-डस्ट प्रभावित तथा भारी वाहनों के आवागमन वाले मार्गों की सफाई डेढ़ माह के भीतर मिशन मोड में कराने के निर्देश भी दिए गए। इसके लिए पीडब्ल्यूडी को संबंधित मार्गों का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही तुरंत प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने भारी वाहनों के चालकों की आंखों की जांच को अत्यंत आवश्यक बताते हुए सभी सार्वजनिक उपक्रमों को नेत्र परीक्षण शिविर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक छह माह में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से ट्रक, बस, ऑटो तथा अन्य व्यावसायिक वाहनों के चालकों का नियमित नेत्र परीक्षण अनिवार्य रूप से कराया जाए।
सड़क सुरक्षा सुधारों के तहत कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सड़कों के दोनों ओर सोल्डर फिलिंग की जाए, दुर्घटना के कारण बनने वाले पेड़ हटाए जाएँ, महत्वपूर्ण मोड़ों का सुधार किया जाए, अतिक्रमण हटाया जाए तथा सड़क किनारे उगी झाड़ियाँ नियमित रूप से साफ की जाएँ।
कलेक्टर ने गोपालपुर-छुरीकला, बालको-धर्री डेम, कोयला एवं फ्लाईऐश परिवहन मार्गों पर नियमित पानी छिड़काव कराने तथा धूल नियंत्रण के लिए बालको मार्ग पर पानी टैंकरों की संख्या तीन से बढ़ाकर पाँच करने के निर्देश भी दिए।
रताखार-जोड़ा पुल क्षेत्र में लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए नगर निगम को तत्काल स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही महत्वपूर्ण मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हेतु आईसीसीसी द्वारा कार्य प्रारंभ न करने पर परिवहन अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए।
प्रस्तुत रिपोर्ट में दर्शाए गए ब्लैक स्पॉट-जैसे मदनपुर घाट मोड़, लमना घाट, डूमरकछार, रंगोली चौक, उरगा-मडवारानी ओवरब्रिज, रताखार जोड़ा पुल मार्ग आदि में दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति को देखते हुए कलेक्टर ने कहा कि इन स्थानों पर सुधार कार्य अत्यंत आवश्यक है और इसे प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा।
आम नागरिकों से ट्रैफिक नियमों के पालन की अपील
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल विभागीय विषय नहीं, बल्कि जनसहभागिता से ही अधिक प्रभावी बन सकती है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, निर्धारित गति से वाहन चलाएँ तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहयोग करें।

Continue Reading

कोरबा

SECL और प्रशासन की तानाशाही के खिलाफ भू-विस्थापितों ने आज अंडीकछार में महासम्मेलन कर कई अहम निर्णय व प्रस्ताव पारित किये

Published

on

40 वर्षों बाद भी रोजगार और मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे सुवाभोड़ी सिरकी खुर्द चैनपुर झाबर और बेलटिकरी के ग्रामीण

ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति के बैनर तले संपन्न हुआ महासम्मेलन

कोरबा/दीपका। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड SECL और स्थानीय प्रशासन की तानाशाहीपूर्ण नीतियों के कारण दीपका क्षेत्र के भू-विस्थापित परिवारों का जीवन संकट में आ पड़ा है भूमि अर्जन और विस्थापन के 40 वर्ष बीत जाने के बाद भी विस्थापितों की समस्याओं का अंत नहीं हो सका है और रोजगार व पुनर्वास की मांगें आज भी अधर में लटकी हुई हैं एसईसीएल प्रबंधन की इस वादाखिलाफी और उपेक्षा के विरोध में ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति के तत्वाधान में आज 22 अक्टूबर 2026 गुरुवार को प्रातः 11:00 बजे ग्राम पंचायत अंडीकछार स्थित टिनठिकिया स्थान पर एक विशाल भू-विस्थापित महासम्मेलन का आयोजन किया गया ।

इस महासम्मेलन में दीपका क्षेत्र के अर्जित एवं पुनर्वासित गांवों सुवाभोड़ी सिरकी खुर्द चैनपुर झाबर और बेलटिकरी के प्रभावित ग्रामीण युवा बुजुर्ग और महिलाएं एकजुट होकर एसईसीएल प्रशासन के खिलाफ हुंकार भरें ।

महासम्मेलन के मुख्य मुद्दे

ग्राम सुवाभोड़ी की प्रमुख मांगें पर लंबित मुआवजा एवं परिसंपत्तियों का अविलंब भुगतान 5 लाख की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि बसाहट पात्रता दस्तावेजों में व्याप्त नाम व जाति संबंधी त्रुटियों का तत्काल सुधार स्थानीय युवाओं एवं महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार का अधिकार के विषयों पर विशेष चर्चा पर प्रस्ताव पारित किया गया !

इसके साथ ही पुनर्वासित क्षेत्रों की मूलभूत सुविधाएं सिरकी खुर्द चैनपुर झाबर बेलटिकरी ग्रामीणों को भूमि पट्टे का आवंटन पक्की सड़कें नाली पुल-पुलिया गार्डन सामुदायिक भवन मुक्तिधाम तालाब और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाएं लंबित मुआवजा व पुनर्वास नीति के तहत सभी पात्रताओं का पारदर्शी निपटारा भू-विस्थापित कोटा टेंडर व स्वरोजगार अधिकार वैकल्पिक स्वरोजगार हेतु निर्धारित 5 लाख की टेंडर सीमा को बढ़ाकर 20 लाख स्थानीय भू-विस्थापित ठेकेदारों के साथ किए जा रहे भेदभाव को तुरंत समाप्त के संबंध में भी निर्णय व प्रस्ताव पारित किये गये !

संगठन का आह्वान

ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष सपुरन कुलदीप ने दीपका क्षेत्र के समस्त प्रभावित ग्रामों के निवासियों माताओं-बहनों बुजुर्गों और विशेष रूप से युवाओं से अपील की है कि वे अपने हक और अधिकार की इस निर्णायक लड़ाई में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

अध्यक्ष सपुरन कुलदीप ने कहा वर्षों से अपनी जमीन देकर देश को रोशन करने वाले किसान आज अपने ही हक के लिए तरस रहे हैं एसईसीएल की इस तानाशाही रवैये को अब बर्दाश्त नहीं की जायेगा और महासम्मेलन में अन्य समस्याओं का भी ऐतिहासिक निर्णय व प्रस्ताव लिया गया तथा इसी मंच से एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ आगामी लड़ाई व संघर्ष की तैयारी की जाएगी !

Continue Reading

कोरबा

टी.पी. नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में शाम 3 बजे होगी बैठक, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल करेंगे संबोधित

Published

on

कोरबा। कांग्रेस संगठन द्वारा जिले में चल रही संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर 23 अक्टूबर, शुक्रवार को शाम 3 बजे टी.पी. नगर स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, कोरबा में जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है।
बैठक को छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयसिंह अग्रवाल संबोधित करेंगे। बैठक में जिले में संगठन की गतिविधियों, सेक्टर, मंडल, वार्ड एवं बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय एवं मजबूत बनाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सभी मंडल अध्यक्षों, सेक्टर प्रभारियों, वार्ड अध्यक्षों, बूथ पदाधिकारियों सहित कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
कांग्रेस संगठन द्वारा विभिन्न वार्डों में सेक्टर स्तर की बैठकों का आयोजन भी किया जा रहा है। इसी क्रम में 23 अक्टूबर को अलग-अलग क्षेत्रों में सेक्टर बैठकों के पश्चात जिला स्तर पर यह महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है।
जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होकर संगठनात्मक चर्चा में भाग लेने की अपील की है।
दिनांक 29 अक्टूबर को AICC द्वारा नियुक्त केंद्रीय पर्यवेक्षक नवज्योत पटनायक और पी.सी.सी. पर्यवेक्षक एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री व् खरसिया विधायक उमेश पटेल द्वरा कोरबा जिला के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कांग्रेस पार्टी के संगठन एवं मोर्चा से सम्बंधित समस्त पधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को बैठक में उपस्थित रहना अनिवार्य रहेगा.

Continue Reading

कोरबा

वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को गति देने बिहार जाएंगे जयसिंह अग्रवाल

Published

on

शिवहर, सीतामढ़ी एवं मधुबनी पूर्व-पश्चिम जिलों के कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ करेंगे संगठनात्मक बैठक
कोरबा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा चलाए जा रहे दो माह के राष्ट्रव्यापी “वोट बचाओ–देश बचाओ” अभियान को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को बिहार के शिवहर, सीतामढ़ी तथा मधुबनी पूर्व एवं मधुबनी पश्चिम संगठनात्मक जिलों का केंद्रीय पर्यवेक्षक (AICC Observer) नियुक्त किया गया है।
AICC के निर्देशानुसार श्री अग्रवाल शीघ्र ही बिहार के इन जिलों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे प्रत्येक जिले में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, वरिष्ठ पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों, बूथ लेवल एजेंटों (BLA), फ्रंटल संगठनों एवं अभियान से जुड़े प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग बैठक कर अभियान की तैयारियों की समीक्षा करेंगे तथा आगामी कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां तय करेंगे।
बैठकों में विशेष रूप से मतदाता सूची के सत्यापन, SIR के माध्यम से हटाए गए या प्रभावित मतदाताओं की पहचान, “Vote Rakshak” पोर्टल के उपयोग, बूथ स्तर पर सत्यापन, ग्राम स्तरीय चौपालों तथा जनजागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने पर चर्चा की जाएगी। श्री अग्रवाल यह भी सुनिश्चित करेंगे कि AICC द्वारा निर्धारित कार्यक्रम प्रत्येक जिले में निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी गंभीरता और सक्रियता के साथ संचालित हों।
अभियान के आगामी चरण में 25 अक्टूबर से “वोट बचाओ–देश बचाओ चौपाल” का आयोजन प्रस्तावित है। इसके अंतर्गत जिला मुख्यालयों पर संयुक्त प्रेस वार्ता, ब्लॉक स्तर की बैठकें, बूथ लेवल एजेंटों एवं “Vote Rakshak” कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण तथा बूथवार मतदाता सूची का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद गांव-गांव चौपाल आयोजित कर प्रभावित एवं हटाए गए मतदाताओं की जानकारी एकत्रित की जाएगी।
जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि मतदाता सूची केवल कागज का दस्तावेज नहीं, बल्कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक के अधिकार और उसकी राजनीतिक भागीदारी का आधार है। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से हटता है अथवा चुनावी प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता होती है, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर विषय है। कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता के मताधिकार की रक्षा करना है।
उन्होंने कहा कि AICC द्वारा उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को वे पूरी गंभीरता के साथ निभाएंगे तथा बिहार के संबंधित जिलों में कांग्रेस संगठन के सभी स्तरों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर “वोट बचाओ–देश बचाओ” अभियान को बूथ और गांव के स्तर तक मजबूत एवं प्रभावी बनाने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आपसी समन्वय, अनुशासन और पूरी सक्रियता के साथ अभियान में जुटें तथा हर पात्र मतदाता के मताधिकार की रक्षा को अपना संगठनात्मक दायित्व समझकर कार्य करें।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677