इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम में दोपहर 2 बजे से आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य परीक्षण की भी व्यवस्था कोरबा, 29 सितंबर 2026। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर 1 अक्टूबर को कोरबा में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान के लिए जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम टी.पी. नगर स्थित इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम खेल परिसर में दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। जिला पंचायत कोरबा द्वारा जारी आदेश के अनुसार कार्यक्रम की तैयारियों के लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
रीजन एवं जोन मिट में क्लब गतिविधियों की समीक्षा, नवीन पदाधिकारियों ने ली शपथ कावेरी रेस्टोरेंट में आयोजित हुआ गरिमामय समारोह, सेवा कार्यों को गति देने पर जोर कोरबा। द इंटरनेशनल एसोशिएशन ऑफ लॉयन्स क्लब डि.3233 सी के अंतर्गत रीजन 9 के रीजन चेयरमैन एमजेएफ लायन पवन अग्रवाल एवं जोन चेयरपर्सन जोन 25 मनोज गुप्ता एवं जोन चेयरपर्सन जोन 26 शिव जायसवाल की संयुक्त बैठक का आयोजन 26 सितंबर को कावेरी रेस्टोरेंट कोरबा में गरिमामय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर लॉयन्स क्लब कोरबा एवरेस्ट के नवीन पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न क्लबों के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मल्टीपल काउंसिल वाइस चेयरमैन पीएमजेएफ डॉ. ला. राजकुमार अग्रवाल रहे,जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ एम.डी. माखीजा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रीजन चेयरपर्सन पवन अग्रवाल ने की मंच पर रीजन पीआरओ व शपथ अधिकारी अजय धनोंदिया, जोन चेयरपर्सन मनोज गुप्ता एवं शिव जायसवाल तथा रीजन सलाहकार कैलाशनाथ गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचस्थ अतिथियों द्वारा लॉयन्स क्लब के संस्थापक मेलविन जोन्स के तैल्यचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात शपथ अधिकारी एवं रीजन पीआरओ अजय धनोंदिया ने लॉयन्स क्लब कोरबा एवरेस्ट के नवनियुक्त पदाधिकारियों को क्रमवार शपथ दिलाई। नवीन पदाधिकारियों ने लॉयन्स क्लब के सेवा कार्यों, संगठन की गरिमा एवं सामाजिक दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लिया।
शपथग्रहण के उपरांत आयोजित संयुक्त रीजन एवं जोन मिट में रीजन चेयरपर्सन पवन अग्रवाल ने संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने जोन चेयरपर्सन मनोज गुप्ता एवं शिव जायसवाल से उनके जोन के अंतर्गत आने वाले सभी क्लबों की गतिविधियों एवं कार्ययोजनाओं की क्रमवार जानकारी ली। बैठक में उपस्थित विभिन्न क्लबों के अध्यक्षों ने अपने-अपने क्लब के द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों, सामाजिक गतिविधियों तथा आगामी कार्यक्रमों के साथ क्लब की स्थाई गतिविधियों की जानकारी रीजन चेयरपर्सन के समक्ष साझा की।
इस अवसर पर क्लब गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने, सेवा कार्यों का विस्तार करने तथा सभी क्लबों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने लॉयन्स क्लब के सेवा संकल्प को समाज के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पीएमजेएफ डॉ. ला. राजकुमार अग्रवाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लॉयन्स क्लब की पहचान उसकी सेवा भावना और समाज के प्रति जिम्मेदारी से है। उन्होंने पदाधिकारियों से संगठन की गरिमा को बनाए रखते हुए जनसेवा के कार्यों को नई ऊर्जा एवं व्यापकता देने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि जब आप मन से सेवा कार्य करेंगे, तो आपके द्वारा किया गया सेवा कार्य निश्चित ही सफलता देगा।
विशिष्ट अतिथि एमजेएफ एम.डी. माखीजा ने भी नवीन पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठनात्मक एकजुटता एवं सेवा गतिविधियों को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि क्लब के प्रत्येक सदस्य की सक्रिय भागीदारी से ही सेवा कार्यों को प्रभावी ढंग से समाज तक पहुंचाया जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रीजन चेयरपर्सन पवन अग्रवाल ने सभी क्लब पदाधिकारियों एवं सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रीजन के सभी क्लब आपसी समन्वय और सहयोग के साथ कार्य करें तथा सेवा गतिविधियों को अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए निरंतर प्रयास करें। उन्होंने सभी क्लबों की गतिविधियों की जानकारी लेते हुए आगामी कार्यों के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया। कार्यक्रम के अंत में रीजन चेयरपर्सन पवन अग्रवाल द्वारा मंचस्थ सभी अतिथियों को स्मृतिचिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। समारोह में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवीन पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मनोज अग्रवाल-अध्यक्ष लॉयन्स क्लब कटघोरा छुरी,डॉ नागेंद्र नारायण शर्मा अध्यक्ष कोरबा एवरेस्ट,दर्शन अग्रवाल- अध्यक्ष, लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल, राकेश पाण्डेय,नरेंद्र अग्रवाल,पार्वतीदास,राजा मोदी,सुनील जायसवाल सहित विभिन्न लॉयन्स क्लब से जुड़े पदाधिकारी,अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
‘Apni Chaukhat Apna Kachra’ presentation complemented by a health camp for Safai Mitras and a cleanliness walkathon by schoolchildren
Bilaspur/korba 29 September 2026. As part of Swachhata Hi Seva 2026 and Special Campaign 6, South Eastern Coalfields Limited (SECL) organised a street play on “Apni Chaukhat Apna Kachra” at its headquarters in Bilaspur today. The performance encouraged people to keep their homes, workplaces and surroundings clean.
The street play urged people to dispose of waste at designated places instead of littering and to make cleanliness a part of their daily routine. Through its theme, it emphasised that cleanliness begins with each individual and that everyone has a role in maintaining clean premises.
As part of the campaign activities, SECL also organised a free health check-up camp for Safai Mitras at the Pink Dispensary in Vasant Vihar. Sanitation workers received health check-ups and medical advice from doctors. The camp aimed to support the health of those who make an important contribution to maintaining cleanliness and to raise awareness about their safety.
A cleanliness awareness walkathon was also organised at DAV Public School, SECL Vasant Vihar, Bilaspur. Children participated enthusiastically and shared the message of cleanliness and a clean environment.
Swachhata Hi Seva 2026 is being observed from 17 September to 2 October 2026, while the main implementation phase of Special Campaign 6 will run from 2 to 31 October 2026. Through the street play, health camp and walkathon, SECL highlighted cleanliness, the health and safety of Safai Mitras, and the participation of children in the campaign.
‘अपनी चौखट अपना कचरा’ की प्रस्तुति के साथ सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य शिविर और स्कूली बच्चों की स्वच्छता वॉकथॉन आयोजित
बिलासपुर, 29 सितंबर 2026। स्वच्छता ही सेवा 2026 एवं विशेष अभियान 6 के अंतर्गत साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) द्वारा आज मुख्यालय परिसर, बिलासपुर में ‘अपनी चौखट अपना कचरा’ विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को अपने घर, कार्यस्थल और आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।
नुक्कड़ नाटक में कचरा इधर-उधर न फेंकने, उसे निर्धारित स्थान पर डालने और सफाई को दैनिक व्यवहार का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। ‘अपनी चौखट अपना कचरा’ विषय के जरिए स्वच्छता की शुरुआत स्वयं से करने और स्वच्छ परिसर के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी पर जोर दिया गया।
इसी क्रम में एसईसीएल द्वारा वसंत विहार स्थित पिंक डिस्पेंसरी में सफाई मित्रों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सफाई कर्मियों की स्वास्थ्य जांच की गई और चिकित्सकों ने उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। इस पहल का उद्देश्य स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सफाई मित्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
वहीं, डीएवी पब्लिक स्कूल, एसईसीएल वसंत विहार, बिलासपुर में स्वच्छता जागरूकता वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छता एवं स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया।
स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। विशेष अभियान 6 का मुख्य कार्यान्वयन चरण 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। नुक्कड़ नाटक, स्वास्थ्य शिविर और वॉकथॉन के माध्यम से एसईसीएल ने स्वच्छता के साथ सफाई मित्रों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा और बच्चों की सहभागिता का संदेश दिया।