Connect with us

कोरबा

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में कोरबा में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित

Published

on

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन शामिल, भगवान बिरसा मुंडा के अमर योगदान को स्मरण कर किया नमन

पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन का किया गया सीधा प्रसारण

कोरबा। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर कोरबा जिले में राजीव गांधी ऑडिटोरियम में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के नर्मदा से वर्चुअली आमजनों को संबोधित कर जनजाति गौरव दिवस की षुभकामनाएं दी साथ ही अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया। जिसके अंतर्गत कोरबा जिले में एकलव्य आदर्ष आवासीय विद्यालय रामपुर एवं पीएम जनमन के तहत केराकछार में बहुउद्देशीय केन्द्र निर्माण कार्य शामिल है। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा स्वीकृत इन परियोजनाओं से शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना और जनजीवन से जुड़े अनेक क्षेत्रों में गति आएगी, जिससे जनजातीय समुदाय के जीवन स्तर में महत्वपूर्ण सुधार होगा।


जिला मुख्यालय कोरबा में राजीव गांधी ऑडिटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके माध्यम से उनके त्याग, संघर्ष और समर्पण को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया। ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री श्री मोदी के उद्बोधन को आमजनों ने वर्चुअली सुना एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री देवांगन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का संदेश (पाती) उपस्थित जनसमूह को पढ़कर सुनाया। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संदेश में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, अद्वितीय जननेता और क्रांति के प्रतीक रहे हैं। उन्होंने आदिवासी समाज को जागृति, सम्मान और अधिकारों के लिए संघर्ष करने का मार्ग दिखाया। इसी अद्वितीय योगदान के कारण राष्ट्र उन्हें धरती का पिता कहकर सम्मानित करता है। मुख्यमंत्री ने अपने पाती में कहा कि जनजातीय गौरव दिवस, बिरसा मुंडा के आदर्शों को अपनाने और नई पीढ़ी तक उनके संदेश को पहुंचाने का अवसर है।
मुख्य अतिथि श्री देवांगन ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जनजातीय समाज के शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, वनाधिकार तथा सांस्कृतिक संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि जनजातीय क्षेत्रों में विकास की रफ्तार तेज हुई है और शासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक सरलता से पहुँचे।

महापौर श्रीमती राजपूत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के ब्रिटिश शासन के प्रति उनके आंदोलन एवं जनजाति संस्कृति संरक्षण के लिए किए गए कार्यो के लिए धरती आबा के नाम से विख्यात है। उनके याद में आज का दिन जनजाति गौरव महोत्सव के रूप में मनाया जाता है। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार भी उनके बताए मार्गो में चलकर सभी योजनाओं काषत प्रतिशत लाभ आदिवासियों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे है।


कलेक्टर अजीत वसंत ने आमजनों को जनजाति गौरव दिवस की शुभकामनाएं देते हुए महानायक भगवान बिरसा मुंडा के कार्यो पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में अंग्रेजीषासन के विरूद्ध उन्होने कठिन परिस्थितियों में लड़ाई लड़ी। आदिवासी संस्कृति, पारंपरिक रीति रिवाज की रक्षा हेतु जनजातियों को जागृत किया। इस हेतु उन्हें भगवान के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में देष के आदिवासी महानायकों गुण्डाधुर, वीर नारायणर सिंह का योगदान अमूल्य है। उन्होंने महानायकों के आदर्षो का अनुसरण करते हुए आमजनों को देष के विकास में योगदान देने का आग्रह किया।

जनजातीय समाज के सदस्यों को किया गया सम्मानित

शहीद जवानों के परिजनों को भी किया गया सम्मानित


कार्यक्रम में जनजातीय समाज के प्रमुख सदस्यों का सम्मान भी किया गया। गोड़ समाज के अध्यक्ष के आर राज, अघरिया समाज के धनसिंह, बिंझवार समाज के चन्द्रभूषण सिंह, कोरवा समाज के तिलक राम, भारिया समाज के विजय कुमार, कंवर समाज के भुवन सिंह एवं सिदार समाज के जोगी लाल सिदार को मुख्य अतिथियों द्वारा को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही शहीद जवानों के परिजनों को शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।

जनजाति वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों एवं उन्नत कृषकों को किया गया सम्मानित

इस दौरान 10वीं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्षन करने वाले जनजाति वर्ग के छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित विद्यार्थियों में जयदेव राठिया, सुश्री तनु पैकरा, सुश्री उदिता कंवर और सुश्री आरती शामिल रहे। अनुसुचित जनजाति वर्ग के उन्नत कृषकों को सम्मानित कर किया गया अच्छे उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया गया। जिसमें विजय सिंह कंवर, रामरत्न निकुंज, लक्ष्मी नारायण कंवर, हेमंत सिंह, पाल सिंह कंवर षामिल है।

कार्यक्रम में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, सीईओ जिला पंचायत दिनेष नाग, प्रफुल्ल तिवारी, राजेष राठौर, पुनी राम साहूख् विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, जनजातीय समाज के प्रमुख सदस्य, विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कलेक्टर के सख्त निर्देश:नल से पानी आने पर ही होगा जल जीवन मिशन के कार्यों का भुगतान

Published

on

कोरबा। जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में कलेक्टर ने लोक स्वास्थय यांत्रिकी विभाग को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत पूर्ण हो चुके कार्यों को संबंधित ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाए तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) उनका क्रॉस वेरिफिकेशन करें।
उन्होंने निर्देश दिए कि मार्च 2028 तक सभी लंबित कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जिन योजनाओं में नल से नियमित रूप से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होगी, उन्हीं कार्यों का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने ग्राम स्तर पर जल एवं स्वच्छता समितियों की नियमित बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए।
पाली के वनांचल क्षेत्र में योजना की दुर्गति
कोरबा जिले के पाली ब्लाक के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के कार्यों की दुर्गति है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड कोरबा के कार्यपालन अभियंता रमन उरांव को जानकारी देने के बाद भी साल भर से निरीक्षण करने का समय तक नहीं मिला। क्षेत्र में काम करने वाले ठेकेदारों ने केन्द्र की इस महत्वाकांक्षी योजना का बंटाधार कर दिया है और यदि सही जांच कराई जाए तो करोड़ों का भ्रष्टाचार निकलेगा। जल जीवन मिशन में कार्य करने वाले ठेकेदार करोड़पति बन गए और इनके तथा अधिकारियों की मिलीभगत से जहां योजना का लाभ अधिकांश एवं गांवों को नहीं मिल पा रहा है, वहीं गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों से योजना प्रारंभ होने से पहले ही दम तोड़ रही है और ठेकेदार भी कार्यवाही के अभाव में मदमस्त हैं।

Continue Reading

कोरबा

डीईओ को नोटिस जारी: छात्र सुरक्षा बीमा प्रभारी क्लर्क के खिलाफ होगी कड़ी कार्यवाही

Published

on

मानदेय शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत पर प्रधानपाठकों की वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश
कोरबा। समय सीमा की बैठक में मंगलवार को कलेक्टर कुणाल दुदावत के तेवर सख्त दिखे। उन्होंने शिक्षा विभाग की समीक्षा में विभाग की लापरवाही देखी। शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्कूलों में पाठ्यपुस्तकों के वितरण एवं स्कूलवार स्कैनिंग कार्य की समीक्षा की। मानदेय शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी संबंधी प्राप्त शिकायतों के निराकरण में प्रगति नहीं होने पर कलेक्टर ने संबंधित प्रधानपाठकों की वेतनवृद्धि रोकने तथा जिला शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने विकासखंड कोरबा एवं पोड़ी-उपरोड़ा में स्कैनिंग की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए 31 जुलाई तक सभी विकासखंडों में शत-प्रतिशत स्कैनिंग पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने वेंडर से समन्वय कर सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत बालिकाओं को शीघ्र साइकिल वितरण सुनिश्चित करने तथा स्कूली विद्यार्थियों को गणवेश का दूसरा सेट उपलब्ध कराने के लिए उच्च अधिकारियों से समन्वय करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने पीएम पोषण गार्डन के लिए विद्यालयों की जानकारी 31 जुलाई तक उपलब्ध कराने, अहाताविहीन विद्यालयों की सूची तैयार करने तथा संबंधित जनपद पंचायतों के सीईओ को सरपंच एवं सचिव के माध्यम से उसका सत्यापन कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने अपार आईडी से वंचित विद्यार्थियों के लिए 1 अगस्त से 31 अगस्त तक विशेष शिविर आयोजित कर अपार आईडी बनाने तथा आधार एवं यू-डाइस से संबंधित त्रुटियों का निराकरण करने के निर्देश दिए।
छात्र सुरक्षा बीमा की राशि समय पर उपलब्ध नहीं कराए जाने की शिकायत के मामले में कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के संबंधित शाखा प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

Continue Reading

कोरबा

एकलव्य आवासीय स्कूल में अव्यवस्था का मामला : जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित

Published

on

कोरबा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने विकासखंड कटघोरा अंतर्गत संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छुरीकला में विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं से संबंधित प्राप्त गंभीर शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए चार सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति को प्रकरण की निष्पक्ष एवं तथयपरक जांच कर एक सप्ताह के भीतर अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्राचार्य को हटाने बच्चों ने विधायक पटेल और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन के काफिले का कर दिया था घेराव

गठित जांच समिति में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा, तहसीलदार कटघोरा, सहायक लेखा अधिकारी तथा कनिष्ठ लेखा अधिकारी (कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, कोरबा) को सदस्य बनाया गया है। समिति विद्यालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों को प्रदत्त सुविधाओं तथा शिकायतों से जुड़े सभी बिंदुओं की विस्तृत जांच करेगी।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों के हितों एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। शिकायतों की निष्पक्ष जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सहायक आयुक्त की कार्यशैली पर भी सवाल!

एकलव्य आवासीय विद्यालय में बच्चों ने कुछ दिन पूर्व पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन सहायक आयुक्त को निरीक्षण करने का समय ही नहीं मिला। महीनों से बच्चों को दूषित भोजन दिया जा रहा, लेकिन सहायक आयुक्त को कुछ पता ही नहीं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677