Connect with us

बिज़नस

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा U-Turn! इन आइटम्स से हटा दिया टैक्स

Published

on

वाशिंगठन, एजेंसी। अमेरिका में महंगाई लगातार बढ़ रही है। ग्रोसरी से लेकर रोजमर्रा के खाने-पीने की वस्तुओं तक लगभग हर चीज महंगी हो गई है। आम लोगों पर बोझ बढ़ता देख अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा फैसला लेते हुए कई फूड आइटम्स पर लगाए गए इंपोर्ट टैरिफ वापस ले लिए हैं।

टैरिफ हटाने का फैसला तुरंत लागू

ट्रंप प्रशासन ने शुक्रवार को घोषणा की कि टमाटर, केला और अन्य दर्जनों फूड प्रोडक्ट्स पर लगाए गए भारी इंपोर्ट ड्यूटी को हटा दिया गया है। यह छूट गुरुवार आधी रात से प्रभावी हो गई यानी इसे रेट्रोस्पेक्टिव रूप से लागू किया गया है। यह कदम इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि ट्रंप पहले दावा करते रहे थे कि उनके टैरिफ महंगाई नहीं बढ़ा रहे लेकिन बढ़ती कीमतों और उपभोक्ता नाराजगी ने परिस्थितियां बदल दीं।

खाद्य वस्तुओं के दाम तेजी से बढ़े
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक….

  • ग्राउंड बीफ 13% महंगा
  • स्टेक 17% महंगा
  • केला 7% महंगा
  • टमाटर 1% महंगा

कुल मिलाकर घर पर खाई जाने वाली वस्तुओं की कीमतों में 2.7% की बढ़ोतरी हुई है। तीन साल में यह सबसे तेज महंगाई मानी जा रही है।

चुनावों का दबाव भी एक वजह

वर्जीनिया, न्यू जर्सी और न्यूयॉर्क में हालिया स्थानीय चुनावों में डेमोक्रेट्स की जीत और जनता की बढ़ती नाराजगी ने महंगाई को बड़ा चुनावी मुद्दा बना दिया। कहा जा रहा है कि ट्रंप ने इस दबाव के चलते फूड आइटम्स पर टैरिफ वापस लेने का निर्णय लिया है।

ट्रेड डील की ओर बढ़े कदम

अमेरिका ने अर्जेंटीना, इक्वाडोर, ग्वाटेमाला और एल साल्वाडोर के साथ नई ट्रेड डील पर भी काम शुरू किया है। मंजूरी के बाद इन देशों से आने वाले कई खाद्य उत्पादों पर टैक्स पूरी तरह खत्म हो जाएगा।
इस बीच डेमोक्रेट नेता रिचर्ड नील ने ट्रंप पर हमला करते हुए कहा कि “सरकार वही आग बुझाने की कोशिश कर रही है, जिसे उसने खुद लगाया था।” उनका आरोप है कि टैरिफ के कारण ही महंगाई बढ़ी और मैन्युफैक्चरिंग प्रभावित हुई।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

एसईसीएल इंदिरा विहार स्वास्थ्य केन्द्र, बिलासपुर में अत्याधुनिक सैमसंग अल्ट्रासाउंड मशीन का शुभारंभ

Published

on

बिलासपुर। एसईसीएल के बिलासपुर स्थित इंदिरा विहार स्वास्थ्य केन्द्र में आज दिनांक 15 जनवरी 2026 को सैमसंग की अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड (सोनोग्राफी) मशीन V7 का शुभारंभ किया गया। मशीन का विधिवत पूजा-अर्चना कर कंपनी के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास ने लोकार्पण किया।
इस अवसर पर सीएमएस (चिकित्सा सेवाएं) डॉ. श्रुति देव मिश्रा, इंदिरा विहार स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डॉ. अरिहंत जैन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अंशुमन मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि डायग्नोस्टिक सेवाओं में सोनोग्राफी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सैमसंग V7 मशीन के स्थापित होने से अब इंदिरा विहार स्वास्थ्य केन्द्र में ही पेट (एब्डॉमिनल) सोनोग्राफी, सॉफ्ट टिशू सोनोग्राफी तथा कलर डॉपलर के माध्यम से रक्त वाहिकाओं की जांच जैसी उन्नत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे मरीजों को बड़े अस्पतालों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और समय पर सटीक जांच सुनिश्चित हो सकेगी।
उल्लेखनीय है कि सैमसंग V7 अपनी श्रेणी की सर्वाधिक उन्नत अल्ट्रासाउंड मशीनों में से एक मानी जाती है। इसमें नवीनतम तकनीक आधारित उन्नत सॉफ्टवेयर एवं फीचर्स उपलब्ध हैं, जो सभी प्रकार की सोनोग्राफी एवं कलर डॉपलर जांच को उच्च गुणवत्ता और सटीकता के साथ संभव बनाते हैं।
इस पहल से एसईसीएल द्वारा कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को बेहतर, त्वरित और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता और सुदृढ़ हुई है।

Continue Reading

देश

चांदी तीन दिन में ₹34 हजार बढ़ी:₹2.78 लाख प्रति किलो बिक रही, सोना ₹1.42 लाख/10g के ऑल टाइम हाई पर

Published

on

नई दिल्ली,एजेंसी। सोने-चांदी के दाम आज (14 जनवरी) को लगातार तीसरे दिन ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी की कीमत 14,480 रुपए बढ़कर 2,77,512 रुपए हो गई है। कल इसने 2,63,032 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। तीन दिन में चांदी 34 हजार रुपए से ज्यादा महंगी हो चुकी है।

वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव आज 1,42,152 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर ओपन हुआ था। हालांकि इसके बाद इसके बाद में थोड़ी कमी आई और ये 1,533 रुपए बढ़कर 1,42,015 रुपए पर बंद हुआ। कल इसकी कीमत 1,40,482 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

अलग-अलग शहरों में रेट्स अलग क्यों होते हैं?

IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज, ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता। इसलिए शहरों के रेट्स इससे अलग होते हैं। इन रेट्स का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट तय करने के लिए करता है। कई बैंक गोल्ड लोन के रेट तय करने के लिए इसे इस्तेमाल करते हैं।

2025 में सोना 75% और चांदी 167% महंगी हुई

  • पिछले साल यानी 2025 में सोने की कीमत 57,033 रुपए (75%) बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो 31 दिसंबर 2025 को 1,33,195 रुपए हो गया।
  • चांदी का भाव भी इस दौरान 1,44,403 रुपए (167%) बढ़ा। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो इस साल के आखिरी दिन 2,30,420 रुपए प्रति किलो हो गई।

गोल्ड में तेजी के 3 प्रमुख कारण

  • डॉलर कमजोर – अमेरिका के ब्याज दर घटाने से डॉलर कमजोर हुआ और सोने की होल्डिंग कॉस्ट कम हुई, इससे लोग खरीदने लगे।
  • जियोपॉलिटिकल – रूस-यूक्रेन जंग और दुनिया में तनाव बढ़ने से निवेशक सोने को सबसे सुरक्षित निवेश मानकर खरीद रहे हैं।
  • रिजर्व बैंक – चीन जैसे देश अपने रिजर्व बैंक में सोना भर रहे हैं, ये सालभर में 900 टन से ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं, इसलिए दाम ऊपर जा रहे हैं।

चांदी में तेजी के 3 प्रमुख कारण

  • इंडस्ट्रियल डिमांड – सोलर, इलेक्ट्रॉनिक्स और EV में भारी इस्तेमाल, चांदी अब सिर्फ ज्वेलरी नहीं, जरूरी कच्चा माल बन गई है।
  • ट्रंप का टैरिफ डर – अमेरिकी कंपनियां चांदी का भारी स्टॉक जमा कर रही हैं, ग्लोबल सप्लाई में कमी से कीमतें ऊपर चढ़ीं।
  • मैन्युफैक्चरर होड़ में – प्रोडक्शन रुकने के डर से सभी पहले से खरीद रहे हैं, इसी वजह से आने वाले महीनों में भी तेजी बनी रहेगी।

असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके

  • मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है।
  • आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ बहुत तेजी से पिघलेगी।
  • स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आ सकती है।
  • क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है।

Continue Reading

देश

चांदी दो दिन में ₹20,000 बढ़कर ₹2.63 लाख/kg हुई:सोना ₹1.40 लाख प्रति 10 ग्राम बिक रहा, दोनों लगातार दूसरे दिन ऑलटाइम हाई पर

Published

on

नई दिल्ली,एजेंसी। सोने-चांदी के दाम आज (13 जनवरी) को लगातार दूसरे दिन ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी की कीमत 6,256 रुपए बढ़कर 2,63,032 रुपए हो गई है। कल इसने 2,57,283 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। दो दिन में चांदी करीब 20 हजार रुपए महंगी हो चुकी है।

वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 33 रुपए बढ़कर 1,40,482 रुपए के ऑल टाइम हाई पर ओपन हुआ। हालांकि इसके बाद इसके दाम में गिरावट आई और ये 165 रुपए गिरकर 1,40,284 पर बंद हुआ। कल ये 1,40,449 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

अलग-अलग शहरों में रेट्स अलग क्यों होते हैं?

IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज, ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता। इसलिए शहरों के रेट्स इससे अलग होते हैं। इन रेट्स का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट तय करने के लिए करता है। कई बैंक गोल्ड लोन के रेट तय करने के लिए इसे इस्तेमाल करते हैं।

2025 में सोना 75% और चांदी 167% महंगी हुई

  • पिछले साल यानी 2025 में सोने की कीमत 57,033 रुपए (75%) बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो 31 दिसंबर 2025 को 1,33,195 रुपए हो गया।
  • चांदी का भाव भी इस दौरान 1,44,403 रुपए (167%) बढ़ा। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो इस साल के आखिरी दिन 2,30,420 रुपए प्रति किलो हो गई।

गोल्ड में तेजी के 3 प्रमुख कारण

  • डॉलर कमजोर – अमेरिका के ब्याज दर घटाने से डॉलर कमजोर हुआ और सोने की होल्डिंग कॉस्ट कम हुई, इससे लोग खरीदने लगे।
  • जियोपॉलिटिकल – रूस-यूक्रेन जंग और दुनिया में तनाव बढ़ने से निवेशक सोने को सबसे सुरक्षित निवेश मानकर खरीद रहे हैं।
  • रिजर्व बैंक – चीन जैसे देश अपने रिजर्व बैंक में सोना भर रहे हैं, ये सालभर में 900 टन से ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं, इसलिए दाम ऊपर जा रहे हैं।

चांदी में तेजी के 3 प्रमुख कारण

  • इंडस्ट्रियल डिमांड – सोलर, इलेक्ट्रॉनिक्स और EV में भारी इस्तेमाल, चांदी अब सिर्फ ज्वेलरी नहीं, जरूरी कच्चा माल बन गई है।
  • ट्रंप का टैरिफ डर – अमेरिकी कंपनियां चांदी का भारी स्टॉक जमा कर रही हैं, ग्लोबल सप्लाई में कमी से कीमतें ऊपर चढ़ीं।
  • मैन्युफैक्चरर होड़ में – प्रोडक्शन रुकने के डर से सभी पहले से खरीद रहे हैं, इसी वजह से आने वाले महीनों में भी तेजी बनी रहेगी।

आने वाले दिनों में और बढ़ सकते हैं दाम

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि चांदी की डिमांड में अभी तेजी है जिसके आगे भी बने रहने का अनुमान है। ऐसे में चांदी इस साल 2.75 लाख तक जा सकती है। वहीं अगर सोने के बात करें तो इसकी डिमांड में भी तेजी बनी हुई। ऐसे में इस साल आखिर तक ये 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार जा सकता है।

असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके

  • मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है।
  • आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ बहुत तेजी से पिघलेगी।
  • स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आ सकती है।
  • क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है।

Continue Reading
Advertisement

Trending