Connect with us

छत्तीसगढ़

कंस्ट्रक्शन कारोबारी के 50 लाख लेकर ड्राइवर भागा:रायपुर में अकाउंटेंट को गुटखा लेने थाने के पास उतारा, गाड़ी और पैसे लेकर हुआ फरार

Published

on

रायपुर,एजेंसी। राजधानी रायपुर के गीतांजलि नगर इलाके में रहने वाले कंस्ट्रक्शन कारोबारी का 50 लाख रुपए लेकर ड्राइवर फरार हो गया। आरोपी कारोबारी के अकाउंटेंट को थाने के पास उतारकर गुटखा लेने भेजा। इस दौरान वह पैसे और गाड़ी लेकर भाग निकला।

कारोबारी के रिश्तेदार अखिलेश प्रसाद की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार पीड़ित कारोबारी का नाम उमेश प्रसाद है, जबकि आरोपी ड्राइवर का नाम कृष्णा साहू बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है।

एसीसीयू और खम्हारडीह पुलिस आरोपी ड्रायवर की तलाश में जुटी हुई है।

एसीसीयू और खम्हारडीह पुलिस आरोपी ड्रायवर की तलाश में जुटी हुई है।

अकाउंटेंट को गाड़ी से उतारा, पैसे लेकर भागा

खम्हारडीह पुलिस के अनुसार कारोबारी उमेश प्रसाद कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं और उनका घर गीतांजलि नगर में है। शनिवार 25 अप्रैल को उन्होंने अपने अकाउंटेंट और ड्राइवर कृष्णा साहू को 50 लाख रुपए नकद देकर कार (CG 04 QG 663) से घर पहुंचाने के लिए कहा।

अकाउंटेंट और ड्राइवर पैसे लेकर गीतांजलि नगर के लिए निकले। खम्हारडीह थाने से कुछ ही दूरी पर एक पान ठेले के पास ड्राइवर कृष्णा साहू ने अकाउंटेंट को गुटखा लाने के लिए कहा। जैसे ही अकाउंटेंट गाड़ी से नीचे उतरा, ड्राइवर ने गाड़ी स्टार्ट की और मौके से फरार हो गया।

अकाउंटेंट ने घटना की जानकारी तुरंत कारोबारी को दी। इसके बाद कारोबारी ने अपने रिश्तेदार अखिलेश प्रसाद को सूचित किया और आरोपी ड्राइवर के खिलाफ खम्हारडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

एक साल से काम कर रहा था ड्रायवर

बताया जा रहा है कि आरोपी कृष्णा साहू भाठागांव का रहने वाला है और पिछले एक साल से कारोबारी के यहां काम कर रहा था। घटना के बाद से उसका मोबाइल बंद है और वह फरार है। खम्हारडीह थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों में उसकी तलाश शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

खम्हारडीह पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके जांच कर रही है।

खम्हारडीह पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके जांच कर रही है।

पुलिस बोली- आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

खम्हारी प्रभारी आईपीएस मान्सी नानाभाई साकुरे ने दैनिक भास्कर से चर्चा के दौरान कहा कि कारोबारी के रिश्तेदार की शिकायत पर आरोपी ड्रायवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ जांच की जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ महिला-बाल विकास विभाग में तबादला:11 परियोजना अधिकारी और 30 पर्यवेक्षक बदले गए, देखिए किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

Published

on

रायपुर, एजेंसी। महिला एवं बाल विकास विभाग में राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर तबादला किया है। बड़ी संख्या में 11 परियोजना अधिकारियों और 30 पर्यवेक्षकों के प्रभार में बदलाव करते हुए नई पदस्थापना सूची जारी की है।

इसमें सरगुजा, कोरिया, बलरामपुर, रायपुर, महासमुंद, बिलासपुर, कांकेर, कोण्डागांव, बीजापुर, बेमेतरा, बालोद, जशपुर समेत कई जिलों में परियोजना अधिकारियों के प्रभार बदले गए हैं।

देखिए सूची

Continue Reading

कोरबा

भू-विस्थापितों ने कटघोरा एसडीएम कार्यालय का घेराव किया:16 से अधिक गांव प्रभावित, भूमिहीनों को आवास न मिलने पर भड़के ग्रामीण, भ्रष्टाचार के आरोप लगाए

Published

on

कोरबा। कोरबा में एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र के भूविस्थापित ग्रामीणों ने बुधवार को कटघोरा एसडीएम कार्यालय का घेराव किया। 16 से अधिक गांवों के प्रभावित ग्रामीण भ्रष्टाचार और लंबित कार्यों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

ग्रामीणों का आरोप है कि तहसील कार्यालयों में रोजगार, मुआवजा, पुनर्वास, वंश वृक्ष, फौती, ऑनलाइन रिकॉर्ड सुधार और राजस्व त्रुटि सुधार जैसे काम महीनों से अटके हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि दीपका, दर्री, कटघोरा तहसील और जिला पुनर्वास शाखा में काम कराने के लिए रिश्वत मांगी जाती है। रिश्वत नहीं देने पर उनके मामलों को लंबे समय तक लटका दिया जाता है।

एसईसीएल ने जटराज, पड़निया, सोनपुरी, पाली, रिसदी, खोडरी, चुरैल, आमगांव, खैरभावना, गेवरा, जरहाजेल, बरपाली, दुरपा, भैसमाखार, मनगांव, बरमपुर, दुल्लापुर, बरकुटा सहित 16 से अधिक गांवों की भूमि अधिग्रहित की है।

शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पहले भी कई बार शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी कारण उन्हें मजबूरी में घेराव करना पड़ा।

ग्रामीणों ने बताया कि एसईसीएल अधिग्रहित गांवों में सरकारी या निजी जमीन पर घर बनाकर रहने वाले भूमिहीन परिवारों को बसाहट का अधिकार नहीं दे रहा है।

उनका कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य भूमिहीन लोगों को घर देना है, लेकिन एसईसीएल की इस नीति के कारण कई परिवार बेघर होने की स्थिति में आ रहे हैं।

16 गांवों के भूविस्थापितों का प्रदर्शन

एसईसीएल द्वारा खोडरी, रिसदी और पड़निया में लगाए गए राजस्व शिविरों में सिर्फ आवेदन लिए गए और आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें तहसील दीपका भेज दिया गया। ग्रामीण चाहते हैं कि उनकी समस्याओं का समाधान वहीं मौके पर ही किया जाए, ताकि भ्रष्टाचार से बचा जा सके।

इसके अलावा, ग्रामीणों ने एसईसीएल के ड्रोन सर्वे पर भी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि बिना उनकी सहमति के संपत्ति का मूल्यांकन किया जा रहा है और इससे मुआवजे की राशि कम कर दी जा रही है।

जटराज गांव में 2010 के अधिग्रहण पर विवाद

जटराज गांव में 2010 में भूमि अधिग्रहण के बाद ग्रामीणों का कहना है कि कुछ लोगों को ‘मसाहती’ मान लिया गया है, जबकि बाकी लोगों को नहीं माना जा रहा है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई है।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण हाथों में तख्तियां लेकर धरने पर बैठ गए और कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा।

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की।

Continue Reading

कोरबा

दीपका में भाजपा का दमदार शक्ति प्रदर्शन, ऋषिकांत सिदार के नामांकन में उमड़ी भीड़

Published

on

कोरबा/दीपका। कटघोरा विधानसभा अंतर्गत दीपका नगर पालिका वार्ड क्रमांक 15 के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ऋषिकांत सिदार के नामांकन रैली में भारतीय जनता पार्टी ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। नामांकन रैली में कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं स्थानीय नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरे दीपका क्षेत्र में भाजपा का उत्साह और जनसमर्थन साफ दिखाई दिया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति ने चुनावी माहौल को और भी ऊर्जावान बना दिया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता ज्योतिनंद दुबे, नगर पालिका दीपका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा एवं मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नामांकन कार्यक्रम के दौरान भाजपाइयों ने कहा कि दीपका क्षेत्र में जनता का भाजपा के प्रति अटूट विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। कार्यकर्ताओं का समर्पण, संगठन की मजबूती एवं विकास के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने विश्वास जताया कि जनता विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति को समर्थन देते हुए भाजपा प्रत्याशी ऋषिकांत सिदार को ऐतिहासिक विजय दिलाएगी। पूरे कार्यक्रम के दौरान भाजपा समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला तथा “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों से माहौल गूंज उठा।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677