Connect with us

कोरबा

श्रीमती पूनम मिश्रा के नेतृत्व में श्रद्धा महिला मण्डल द्वारा 16 ज़रूरतमंदों को दिए गए ई-रिक्शा एवं मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल

Published

on

श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल द्वारा दो दिवसीय आनंद मेला 2024 का हुआ शुभारंभ

बिलासपुर। श्रद्धा महिला मण्डल द्वारा एसईसीएल वसंत विहार स्थित खेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय आनंद मेला 2024 का आज शुभारंभ किया गया। आनंद मेला के उद्घाटन समारोह में प्रोफ एडीएन वाजपेयी, कुलपति, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर, श्रीमती मधुलिका सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्रीमती स्मृति तिवारी, उपायुक्त, प्रवीण पांडे, डीआरएम, एसईसीआर, प्रकाश चन्द्र त्रिपाठी, वरिष्ठ डीओएम, एवं श्रीमती श्रद्धा पांडे, अध्यक्षा, महिला समिति एसईसीआर अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रद्धा महिला मण्डल अध्यक्षा श्रीमती पूनम मिश्रा द्वारा की गई। इस अवसर पर एसईसीएल सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा, निदेशक तकनीकी (संचालन) एसएन कापरी, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) एन फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (कार्मिक) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार एवं सीवीओ हिमांशु जैन तथा श्रद्धा महिला मण्डल से श्रीमती संगीता कापरी, श्रीमती अनीता जयकुमार, श्रीमती इप्सिता दास, श्रीमती हसीना कुमार एवं श्रीमती वनीता जैन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा श्रद्धा महिला मण्डल एवं क्षेत्रीय समितियों के कार्यों पर केन्द्रित समरिका “स्वयंसिद्धा” का विमोचन किया गया साथ ही सीडबॉल छोड़कर एरियल प्लांटेशन भी किया गया।

अध्यक्षा श्रीमती पूनम मिश्रा के नेतृत्व में मण्डल द्वारा 16 ज़रूरतमंदों को दिए गए ई-रिक्शा एवं मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल

इस अवसर श्रद्धा महिला मण्डल द्वारा महिला सशक्तीकरण एवं दिव्यांग कल्याण के लिए स्वावलंबन योजना के तहत 10 ई-रिक्शा एवं 6 मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल हितग्राहियों को दिए गए। ई-रिक्शा पाने वाली हितग्राहियों में 9 महिलाएं शामिल रहीं।

आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों से आने वाले लाभार्थियों विशेषकर महिलाओं एवं दिव्यांगजनों को ई-रिक्शा एवं मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल से उन्हें स्वरोजगार का जरिया मिलेगा जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर पाएंगे।
ई-रिक्शा एवं ट्राईसाइकिल पाकर हितग्राही बेहद खुश नज़र आए एवं उन्होने कहा कि ई-रिक्शा एवं ट्राइसाइकिल प्रदान करने के लिए हम श्रद्धा महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती पूनम मिश्रा के बहुत-बहुत आभारी हैं एवं इससे हमें जीवन-यापन करने में बहुत मदद मिलेगी।

श्रद्धा महिला मण्डल द्वारा दो दिवसीय आनंद मेले का आयोजन एसईसीएल वसंत विहार खेल मैदान में किया जा रहा है।

आनंद मेले में श्रद्धा महिला मंडल एसईसीएल बिलासपुर सहित एसईसीएल के विभिन्न संचालन क्षेत्रों की महिला समितियों द्वारा लगाए गए भारत के विभिन्न राज्यों की थीम पर आधारित स्टालों ने एक मिनी भारत की छवि प्रस्तुत की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

चार ग्रामीणों ने फंदा लगाकर भालू का शिकार किया:शव जलाकर अवशेष नदी किनारे फेंका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी

Published

on

कोरबा। कोरबा के कटघोरा वनमंडल के केंदई वन परिक्षेत्र में भालू का फंदा लगाकर शिकार करने और उसके शव को जलाकर सबूत मिटाने के मामले में वन विभाग ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी जिला कोरबा के ग्राम दम्हामुड़ा के रहने वाले हैं। गिरफ्तारी के बाद उन्हें कटघोरा की अदालत में पेश किया गया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

वन विभाग के मुताबिक, 21 नवंबर को केंदई वन परिक्षेत्र के छिंदिया परिसर में फंदा लगाकर भालू का शिकार किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान वहां खून के निशान और फंदे में इस्तेमाल किया गया क्लच वायर मिला। इससे भालू के शिकार की पुष्टि हुई।

शव जलाकर नदी किनारे फेंका

जांच में पता चला कि आरोपियों ने अगले दिन भालू के शव को झिनपुरी परिसर में ले जाकर जला दिया था। उन्होंने सबूत मिटाने के लिए शव के जले हुए अवशेष अंजननाला नदी के किनारे फेंक दिए थे। वन विभाग की टीम ने नदी किनारे से जले हुए अवशेष भी बरामद किए हैं।

इस मामले में वन विभाग ने वन अपराध क्रमांक 12606/11 दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कार्रवाई की गई है। विभाग के अनुसार, भालू अनुसूची-1 में शामिल संरक्षित वन्यप्राणी है। इसके शिकार के मामले में 3 से 7 साल तक की जेल और जुर्माने का प्रावधान है।

वन विभाग का कहना है कि इस मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। उनसे जुड़े सबूत जुटाए जा रहे हैं।

Continue Reading

कोरबा

गुरु नानक जयंती पर कीर्तन और लंगर का आयोजन:कोरबा में रक्तदान शिविर लगाया, समाज के वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान किया गया

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले में गुरु नानक देव जी की जयंती मनाई गई। मुख्य कार्यक्रम कुसमुंडा के विकास नगर गुरुद्वारे में हुआ। यहां सुबह से ही सिख समाज के लोग पहुंचने लगे। गुरुद्वारे में कीर्तन हुआ। ग्रंथी ने गुरु नानक देव जी की वाणी और जीवन के बारे में बताया।

उन्होंने लोगों को सत्य, सेवा और समानता के रास्ते पर चलने का संदेश दिया। समाज के पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने कीर्तन में हिस्सा लिया।

कीर्तन के बाद लंगर लगाया

कीर्तन के बाद गुरुद्वारे में लंगर लगाया गया। इसमें सिख समाज के सदस्यों के साथ आसपास के इलाकों से आए लोगों ने भी प्रसाद और भोजन ग्रहण किया। सभी ने एक साथ बैठकर लंगर खाया।

युवाओं समेत कई लोगों ने किया रक्तदान

इस मौके पर सिख समाज ने रक्तदान शिविर भी लगाया। युवाओं समेत कई लोगों ने रक्तदान किया। आयोजकों ने बताया कि गुरु नानक देव जी की मानव सेवा की सीख से प्रेरित होकर शिविर लगाया गया, ताकि जरूरतमंदों की मदद की जा सके।

वरिष्ठ सदस्यों का किया सम्मान

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ सदस्यों को शाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने समाज को जोड़ने में उनके योगदान की सराहना की।

शहर के अन्य गुरुद्वारों में भी हुए आयोजन

कोरबा शहर, दीपका और दर्री के गुरुद्वारों को भी सजाया गया। यहां कीर्तन और लंगर का आयोजन हुआ। सिख समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गुरु नानक जयंती की बधाई दी।

Continue Reading

कोरबा

प्रेमिका को दूसरे प्रेमी संग देखा तो मार डाला:शव झाड़ियों में छिपाया, बेटे से बोला-मुझसे गलत हो गया है, फिर आरोपी ने जहर खाया

Published

on

कोरबा/जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में 51 साल के शादीशुदा प्रेमी ने अपनी 45 साल की प्रेमिका की हत्या कर दी। प्रेमी ने प्रेमिका को उसे उसके दूसरे प्रेमी के साथ देख लिया था। इस बात को लेकर तीनों के बीच विवाद हुआ। गुस्से में शिवचरण ने महिला की हत्या कर दी और शव को गांव के पास झाड़ियों में छिपाकर घर लौट गया।

दो दिन तक महिला का पता नहीं चला तो गांव में उसकी तलाश शुरू हुई। बाद में आरोपी ने अपने बेटे से कहा, उससे गलत काम हो गया है और उसने धनेश्वरी की हत्या कर दी है। इसके बाद खुद जहर खाकर जान देने की कोशिश की। फिलहाल उसका कोरबा जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बुधवार को महिला का शव बरामद किया। मामला बलौदा थाना क्षेत्र के पंतोरा चौकी इलाके का है।

जांजगीर जिले के पंतोरा इलाके में दूसरे प्रेमी के साथ देखने पर आरोपी ने प्रेमिका की हत्या कर दी।

जांजगीर जिले के पंतोरा इलाके में दूसरे प्रेमी के साथ देखने पर आरोपी ने प्रेमिका की हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी ने महिला का शव गांव के पास नल के किनारे झाड़ियों में छिपा दिया।

हत्या के बाद आरोपी ने महिला का शव गांव के पास नल के किनारे झाड़ियों में छिपा दिया।

जानकारी के अनुसार, अंगारखार गांव की धनेश्वरी बाई (45) की शादी के कुछ समय बाद ही उसके पति की मौत हो गई थी। धनेश्वरी अपने बच्चों के साथ रह रही थी। आरोपी शिवचरण यादव (51) भी शादीशुदा है और इसी गांव का रहने वाला है।

दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। रविवार को शिवचरण ने धनेश्वरी को दूसरे प्रेमी के साथ देख लिया। इसके बाद तीनों के बीच जमकर विवाद शुरू हो गया। विवाद के दौरान महिला का दूसरा प्रेमी वहां से चला गया। इसके बाद शिवचरण ने धनेश्वरी की हत्या कर दी। फिर शव को नल के पास झाड़ियों में छिपा दिया और घर चला गया।

दो दिन तक महिला का पता नहीं चला तो गांव में हुई बैठक

घटना के बाद धनेश्वरी दो दिनों तक घर और गांव में दिखाई नहीं दी। इस पर परिजन और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला तो गांव में बैठक बुलाई गई। बैठक में शिवचरण पर संदेह जताया गया। ग्रामीणों ने उसे बुलाकर महिला के बारे में पूछताछ की, लेकिन उसने कुछ भी जानने से इनकार कर दिया और वहां से घर लौट गया।

बेटे को बताई हत्या की बात, फिर जहर खाकर की खुदकुशी की कोशिश

पुलिस के मुताबिक, घर लौटने के बाद शिवचरण ने अपने बेटे दुर्गेश यादव को बताया कि उससे गलत काम हो गया है और उसने धनेश्वरी की हत्या कर दी है। इसके बाद वह शौच जाने की बात कहकर घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो वह खेत में बेहोशी की हालत में मिला। उसने जहर खा लिया था। परिजन उसे इलाज के लिए कोरबा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती कराया गया।

वारदात के बाद आरोपी घर से निकला और जहर खाकर जान देने की कोशिश की।

वारदात के बाद आरोपी घर से निकला और जहर खाकर जान देने की कोशिश की।

जिला अस्पताल से मिली सूचना, झाड़ियों से बरामद हुआ शव

जहर खाने के मामले की जानकारी जिला अस्पताल के पुलिस सहायता केंद्र से पंतोरा चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने अस्पताल में शिवचरण से पूछताछ की तो उसने महिला की हत्या करने और शव को नल के पास झाड़ियों में छिपाने की बात कबूल की। इसके बाद बुधवार सुबह पुलिस टीम मौके पर पहुंची और झाड़ियों से धनेश्वरी का शव बरामद किया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677