कोरबा
जय चंदईपाठ आदिवासी मछुआ सहकारी समिति के संचालक मंडल का निर्वाचन 29 जून को
निर्वाचन कार्यक्रम जारी
कोरबा। जय चंदईपाठ आदिवासी मछुआ सहकारी समिति मर्यादित सतरेंगा पंजीयन क्रमांक 163 के संचालक मंडल निर्वाचन हेतु 15 जून को निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
रिटर्निंग अधिकारी एल.एन.जायसवाल द्वारा जारी निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 22 जून को दोपहर 12 बजे से 03 बजे तक नामांकन पत्र स्वीकार किये जायेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 23 जून को 12 बजे से की जायेगी। 24 जून को नामांकन पत्रों की वापसी उपरांत 29 जून 2026 को विशेष साधारण सभा आयोजित होगी जिसमें मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी।
कोरबा
रेलवे साइडिंग की धूल से परेशान ग्रामीण, खोला मोर्चा:सैकड़ों लोग अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे, बंद करने की मांग
कोरबा। कोरबा में SECL सुराकछार की रेलवे साइडिंग से उड़ने वाली कोयले की धूल के कारण वार्ड 65 प्रेम नगर सहित आसपास के पांच गांवों के निवासी परेशान हैं। हवा चलने पर पंखा दफाई, भेरोताल, सुरा कछार और भक्तु दफाई तक महीन कोल डस्ट फैल जाती है, जिससे दमा, खांसी, सांस और आंखों से संबंधित बीमारियां बढ़ गई हैं।

इस समस्या से परेशान होकर सोमवार को नगर निगम पार्षद प्रेम कुमार साहू और सैकड़ों ग्रामीणों ने पंखा दफाई रेलवे फाटक पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का आरोप है कि सुराकछार भूमिगत खदान की रेल साइडिंग पर प्रतिदिन भारी वाहनों से कोयला गिराया और लोड किया जाता है।
प्रबंधन की ओर से साइडिंग और सड़क पर पानी का छिड़काव नहीं किया जाता, जिससे धूल सीधे हवा में मिल जाती है। पार्षद प्रेम साहू ने पूर्व में कलेक्टर को पत्र लिखकर साइडिंग बंद करने की मांग की थी। बार-बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन का रास्ता चुना।

कलेक्टर को पत्र लिखकर साइडिंग बंद करने की मांग की थी।
फाटक पर चटाई बिछाकर बैठे प्रदर्शनकारी
प्रदर्शनकारी सुबह से ही फाटक पर चटाई बिछाकर बैठ गए और ‘धूल मुक्त गांव, स्वस्थ जीवन’ के नारे लगाए। पार्षद प्रेम साहू ने बताया कि जब तक साइडिंग पर 24 घंटे वाटर स्प्रिंकलर, मिस्ट गन और फॉग कैनन नहीं लगाए जाते, कोयला लोडिंग के लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
उन्होंने गांवों में स्वास्थ्य शिविर और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग की। ग्रामीणों के अनुसार धूल के कारण उनके घरों की छतें, कपड़े और खाने-पीने की चीजें तक काली हो जाती हैं और बच्चे स्कूल जाने में असमर्थ हैं।

रेलवे साइडिंग से उड़ने वाली कोयले की धूल के कारण लोग परेशान हैं।
मांगों पर अड़े प्रदर्शनकारी
चक्काजाम की सूचना मिलने पर कुसमुंडा थाना पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया और SECL प्रबंधन से बातचीत का आश्वासन दिया। हालांकि, ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। पार्षद प्रेम साहू ने स्पष्ट किया कि लिखित आश्वासन और ठोस कदम उठाए बिना चक्काजाम समाप्त नहीं किया जाएगा।

ग्रामीणों ने पंखा दफाई रेलवे फाटक पर अनिश्चितकालीन चक्काजाम शुरू कर दिया।
कोयला धूल से गंभीर बीमारियों का खतरा
चिकित्सकों के अनुसार, कोयले की धूल में सिलिका और कार्बन के कण होते हैं, जो फेफड़ों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। लंबे समय तक इसके संपर्क में रहने से क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) और फेफड़ों का कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां होने का खतरा रहता है।
कोरबा
सड़क हादसे में विधायक के नाती समेत 2 की मौत:बिलासपुर जामुन ले जा रही पिकअप को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 3 की हालत गंभीर
कोरबा। कोरबा जिले से जामुन लेकर बिलासपुर मंडी जा रही पिकअप शनिवार देर रात भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया के नाती समेत दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार हादसा भारतमाला राजमार्ग पर उरगा-बिलासपुर मार्ग में जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र स्थित मुड़ाभाठा के पास रात करीब 12 बजे हुआ। सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने पिकअप को सीधी टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उसका केबिन पूरी तरह डैमेज हो गया। वाहन में फंसे लोगों को पुलिस और ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया।

रामपुर विधायक के नाती की मौत
हादसे में रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया के नाती मंजीत कुमार राठिया (23) और रिश्तेदार मुकेश राठिया (24) की मौके पर ही मौत हो गई। मंजीत विधायक के बड़े भाई चमार राठिया की बेटी का बेटा था। दोनों एक ही परिवार के सदस्य थे।
तीन युवक गंभीर रूप से घायल
हादसे में दिनेश कुमार (25), कपूर राठिया (30) और अजीत राठिया (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले करतला स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया। घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
गांव में पसरा मातम
घटना की जानकारी मिलते ही विधायक फूलसिंह राठिया परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद दोनों युवकों के शव उनके गृहग्राम केरवाद्वारी लाए गए, जहां अंतिम संस्कार किया गया।
अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
ट्रेलर चालक की तलाश जारी
हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि भारतमाला मार्ग पर तेज रफ्तार और ओवरलोड वाहनों की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सख्त जांच, नियमित चेकिंग और वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
कोरबा
जनपद पंचायत कार्यालय पर ताला जड़ा, CEO अंदर बंद:कोरबा में भ्रष्टाचार के आरोप में सदस्यों ने सामान्य सभा का बहिष्कार किया
कोरबा। कोरबा जिले की पोड़ी-उपरोड़ा जनपद पंचायत में सोमवार को जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच विवाद बढ़ गया। नाराज जनपद सदस्यों ने सामान्य सभा का बहिष्कार कर जनपद कार्यालय में ताला लगा दिया।

जनपद सदस्य सुबह से ही कार्यालय के मुख्य गेट के सामने धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत में भ्रष्टाचार हो रहा है और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पारदर्शी नहीं है। सदस्यों का कहना है कि विकास कार्यों, टेंडर और योजनाओं में मनमानी की जा रही है।
सामान्य सभा का बहिष्कार करने के बाद सदस्यों ने मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। इसके कारण जनपद सीईओ, लेखापाल समेत कई अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय के अंदर ही फंस गए। तालाबंदी से पूरे कार्यालय का कामकाज ठप हो गया।

नाराज जनपद सदस्यों ने सामान्य सभा का बहिष्कार किया।
प्रशासन और पुलिस पहुंची मौके पर
घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस विभाग सक्रिय हो गया। एसडीएम और तहसीलदार की टीम मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे सदस्यों से चर्चा की। हालांकि बातचीत के बाद भी कोई समाधान नहीं निकल सका।
मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
प्रदर्शनकारी सदस्यों ने अधिकारियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच और पारदर्शी कार्यप्रणाली की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक ताला नहीं खोला जाएगा।
उन्होंने आंदोलन को जिला मुख्यालय तक ले जाने की भी चेतावनी दी है। वहीं, जनपद कार्यालय बंद होने से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास से जुड़े कार्य और आम लोगों के दैनिक काम प्रभावित हो रहे हैं।

नाराज सदस्यों ने जनपद कार्यालय में ताला लगा दिया।
-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
