कोरबा
हसदेव बॅराज के बाढ़ क्षेत्र में बाढ़ के नुकसान से बचने जल प्रबंध संभाग ने जारी की सूचना
कोरबा। वर्षाकाल 2026 के दौरान हसदेव बराज दर्री से नदी में पानी छोड़े जाने पर जिले के 17 गांव बाढ़ से प्रभावित हो सकते हैं। इन सभी गांवों में चल, अचल संपत्ति के बाढ़ से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए उन्हें सुरक्षित स्थान पर स्थापित कर लेने की सूचना स्थानीय हसदेव बराज जल प्रबंध संभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। हसदेव बराज दर्री से पानी छोडे जाने की स्थिति में कोरबा जिले के 17 गांव- चारपारा, खैरभवना, बरमपर, भलपहरी, जोगीपाली, कोहड़िया, राताखार, गेवराघाट, सीतामणी, ईमलीडूग्गू, कुदुरमाल, बरीडीह, कटबितला, मोहरा, झींका, ठिठोली और चिचौली बाढ़ संभावित गांवों में शामिल किये गये हैं। जांजगीर-चांपा जिले के दो गांव चांपा और देवरी भी संभावित गांवों में शामिल हैं।
कार्यपालन अभियंता हसदेव बराज जल प्रबंध संभाग कोरबा ने बताया कि जल प्रबंध संभाग द्वारा हसदेव बॅराज के नीचे और किनारे के सभी गांवों में चल, अचल संपत्ति को सुरक्षित स्थानों पर स्थापित कर लेने की सूचना जारी की गई है। बाढ़ प्रभावित गांवों में स्थापित खनिज, खनिज ठेकेदार, औद्योगिक इकाईयों और संस्थानों को भी अपनी सभी परिसंपत्तियों को बाढ़ क्षेत्र से बाहर सुरक्षित स्थान पर स्थापित कर लेने की सूचना जारी की गई है। उन्होंने कहा है कि अकस्मात बाढ़ से होने वाली किसी भी प्रकार की क्षति के लिए जल संसाधन विभाग उत्तरदायी नहीं होगा।
कोरबा
सड़क हादसे में विधायक के नाती समेत 2 की मौत:बिलासपुर जामुन ले जा रही पिकअप को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 3 की हालत गंभीर
कोरबा। कोरबा जिले से जामुन लेकर बिलासपुर मंडी जा रही पिकअप शनिवार देर रात भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया के नाती समेत दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार हादसा भारतमाला राजमार्ग पर उरगा-बिलासपुर मार्ग में जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र स्थित मुड़ाभाठा के पास रात करीब 12 बजे हुआ। सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने पिकअप को सीधी टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उसका केबिन पूरी तरह डैमेज हो गया। वाहन में फंसे लोगों को पुलिस और ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया।

रामपुर विधायक के नाती की मौत
हादसे में रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया के नाती मंजीत कुमार राठिया (23) और रिश्तेदार मुकेश राठिया (24) की मौके पर ही मौत हो गई। मंजीत विधायक के बड़े भाई चमार राठिया की बेटी का बेटा था। दोनों एक ही परिवार के सदस्य थे।
तीन युवक गंभीर रूप से घायल
हादसे में दिनेश कुमार (25), कपूर राठिया (30) और अजीत राठिया (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले करतला स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया। घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
गांव में पसरा मातम
घटना की जानकारी मिलते ही विधायक फूलसिंह राठिया परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद दोनों युवकों के शव उनके गृहग्राम केरवाद्वारी लाए गए, जहां अंतिम संस्कार किया गया।
अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
ट्रेलर चालक की तलाश जारी
हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि भारतमाला मार्ग पर तेज रफ्तार और ओवरलोड वाहनों की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सख्त जांच, नियमित चेकिंग और वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
कोरबा
जनपद पंचायत कार्यालय पर ताला जड़ा, CEO अंदर बंद:कोरबा में भ्रष्टाचार के आरोप में सदस्यों ने सामान्य सभा का बहिष्कार किया
कोरबा। कोरबा जिले की पोड़ी-उपरोड़ा जनपद पंचायत में सोमवार को जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच विवाद बढ़ गया। नाराज जनपद सदस्यों ने सामान्य सभा का बहिष्कार कर जनपद कार्यालय में ताला लगा दिया।

जनपद सदस्य सुबह से ही कार्यालय के मुख्य गेट के सामने धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत में भ्रष्टाचार हो रहा है और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पारदर्शी नहीं है। सदस्यों का कहना है कि विकास कार्यों, टेंडर और योजनाओं में मनमानी की जा रही है।
सामान्य सभा का बहिष्कार करने के बाद सदस्यों ने मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। इसके कारण जनपद सीईओ, लेखापाल समेत कई अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय के अंदर ही फंस गए। तालाबंदी से पूरे कार्यालय का कामकाज ठप हो गया।

नाराज जनपद सदस्यों ने सामान्य सभा का बहिष्कार किया।
प्रशासन और पुलिस पहुंची मौके पर
घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस विभाग सक्रिय हो गया। एसडीएम और तहसीलदार की टीम मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे सदस्यों से चर्चा की। हालांकि बातचीत के बाद भी कोई समाधान नहीं निकल सका।
मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
प्रदर्शनकारी सदस्यों ने अधिकारियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच और पारदर्शी कार्यप्रणाली की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक ताला नहीं खोला जाएगा।
उन्होंने आंदोलन को जिला मुख्यालय तक ले जाने की भी चेतावनी दी है। वहीं, जनपद कार्यालय बंद होने से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास से जुड़े कार्य और आम लोगों के दैनिक काम प्रभावित हो रहे हैं।

नाराज सदस्यों ने जनपद कार्यालय में ताला लगा दिया।
कोरबा
कोरबा : उद्योग मंत्री ने 99 लाख 78 हजार रूपए के सड़क डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन किया
निगम के पं.रविशंकर नगर वार्ड के श्री मेडिको से दादर नाला पुल तक होगा सड़क डामरीकरण व जीर्णाेद्धार का कार्य
कोरबा। प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने आज कोरबा के रविशंकर नगर जोन अंतर्गत रविशंकर नगर में 99 लाख 78 हजार रूपये की लागत से होने जा रहे बिटुमिन सड़क निर्माण व डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन किया उन्होने भूमिपूजन पट्टिका का अनावरण एवं नारियल तोड़कर कार्य का शुभारंभ कराया तथा कार्य के दौरान गुणवत्ता पर कड़ी नजर रखने एवं शीघ्र कार्य को पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा पं. रविशंकर शुक्ल नगर जोन अंतर्गत रविंशकर नगर स्थित श्री मेडिको से दादर नाला पुल तक एस.ई.सी.एल. के सीएसआर मद से 99 लाख 78 हजार रूपये की लागत से बिटुमिन सड़क का निर्माण कराया जाना हैं, जिसका शुभारंभ आज उद्योग मंत्री श्री देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के हाथों किया गया। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, पार्षद नरेन्द्र देवांगन, वार्ड पार्षद अब्दुल रहमान एवं सुनीता चौहान, राकेश वर्मा, चन्द्रलोक सिंह, प्रताप सिंह कंवर आदि के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।

12 वर्षाे में प्रधानमंत्री मोदी ने बढ़ाया देश का सम्मान-इस अवसर पर अपने उद्बोधन में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं, इन 12 वर्षाे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में ऐतिहासिक कार्य किये तथा विश्व स्तर पर भारत का सम्मान बढ़ाया है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आशीर्वाद से नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत विभिन्न मदों के अंतर्गत 1000 करोड़ रूपये के विकास कार्य स्वीकृत कराये जा चुके है तथा अभी और विकास कार्य स्वीकृत होने जा रहे हैं। उन्होने आगे कहा कि निगम क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कों के डामरीकरण व जीर्णाेद्धार के कार्य स्वीकृत हैं, जैसे-जैसे डामर की उपलब्धता होती जा रही है, सड़क डामरीकरण के कार्य सम्पन्न किये जा रहे हैं।
बिना भेदभाव के हो रहे विकास कार्य-इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री व उप मुख्यमंत्री अरूण साव तथा उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन व आशीर्वाद से निगम क्षेत्र में व्यापक रूप से विकास कार्य हो रहे हैं तथा सभी 67 वार्डाे में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराये जा रहे हैं। उन्होने कहा कि उद्योग मंत्री श्री देवांगन एवं मुझे कोरबा की जनता का जो भरपूर आशीर्वाद मिला, उन्होने हम पर जो विश्वास जताया, वह विश्वास हमेेशा बना रहेगा, विश्वास टूटने नहीं दिया जाएगा, इस हेतु हम कृत्य संकल्पित हैं।
बरसात पूर्व सड़क के कायाकल्प के लिये आभार-इस अवसर पर रविशंकर नगर वार्ड के पार्षद अब्दुल रहमान ने अपने उद्बोधन में कहा कि उद्योग मंत्री श्री देवांगन व महापौर श्रीमती राजपूत के प्रयासों से वार्ड की जीर्ण-शीर्ण सड़क का बरसात पूर्व कायाकल्प हो रहा है, इसके लिये मैं उनके प्रति आभारी हूॅं। उन्होने कहा कि उनके मार्गदर्शन में निगम क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है, जिसके लिये मैं बधाई देता हूॅं।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, महामंत्री अजय विश्वकर्मा, नरेन्द्र पाटनवार, युवराज चन्द्रा, भुनेश्वर तिवारी, जोन कमिश्नर पवन वर्मा, अनिल यादव, करन सिंह राजपाल, सुरेन्द्र राजवाडे़, श्रीकांत सिंह, मुकेश झा, हेमंत चन्द्रा, दिलीप दास, गोपलाल राठिया आदि के साथ काफी संख्या मंे लोग उपस्थित थे।
-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
