Connect with us

विदेश

कैलिफोर्निया में फिर से भड़की आग:10 हजार एकड़ इलाका जला; 50 हजार लोगों को घर छोड़ने का आदेश

Published

on

लॉस एंजिलिस ,एजेंसी। अमेरिका के कैलिफोर्निया में पिछले कई हफ्तों से लगी आग एक बार फिर भड़क गई है। इस बार लॉस एंजिलिस के उत्तरी इलाके ह्यूजेस में आग लगी है। बुधवार को लगी आग से करीब 10 हजार एकड़ इलाका जल गया है। आग की वजह 50 हजार लोगों को घर छोड़ने को कहा गया है।

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, कास्टिक झील के पास लगी इस आग को बुझाने के लिए 4 हजार फायर फाइटर्स को तैनात किया गया है। यहां 48 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही हैं। CNN के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैल रही है कि इससे हर 3 सेकेंड में एक फुटबॉल मैदान के बराबर इलाका जल रहा है।

सैटेलाइट डेटा के मुताबिक स्थानीय समयानुसार बुधवार सुबह 10:45 बजे कास्टिक झील के पास हॉटस्पॉट का पता चला था। इससे पहले लॉस एंजिलिस के आसपास के दक्षिणी जंगलों में 7 जनवरी को आग लगी थी। इसमें 25 लोगों की जान चली गई थी।

ह्यूजेस में लगी आग की तस्वीरें…

तेज हवा की वजह से आग भड़क रही है, जिससे इस पर काबू पाने में कठिनाई आ रही है।

तेज हवा की वजह से आग भड़क रही है, जिससे इस पर काबू पाने में कठिनाई आ रही है।

मौके पर तैनात 4 हजार फायर फाइटर्स आग पर पानी और केमिकल छिड़ककर काबू करने की कोशिश कर रहे हैं।

मौके पर तैनात 4 हजार फायर फाइटर्स आग पर पानी और केमिकल छिड़ककर काबू करने की कोशिश कर रहे हैं।

मौके पर पुलिस और दूसरे विभाग के कर्मचारियों को भी तैनात किया गया है।

मौके पर पुलिस और दूसरे विभाग के कर्मचारियों को भी तैनात किया गया है।

जंगल में आग के बाद आसमान में धुआं छा आया।

जंगल में आग के बाद आसमान में धुआं छा आया।

आग को बुझाने के लिए फायर रिटार्डेंट का छिड़काव किया जा रहा है।

आग को बुझाने के लिए फायर रिटार्डेंट का छिड़काव किया जा रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

ट्रम्प भारत पर फिर टैरिफ बढ़ा सकते हैं:US कंपनियों को नुकसान का आरोप, 8 महीने पहले टैरिफ 50% से घटाकर 18% किया था

Published

on

वॉशिंगटन, एजेंसी। ट्रम्प प्रशासन एक बार फिर से भारत पर टैरिफ बढ़ा सकता है। अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, इस लिस्ट में भारत और चीन समेत 16 देश शामिल हैं।

ट्रम्प प्रशासन का आरोप है कि ये देश सरकारी मदद से जरूरत से ज्यादा सामान बना रहे हैं और इन्हें सस्ते दामों पर बेच रहे हैं। इससे अमेरिकी कंपनियों को नुकसान हो रहा है।

हालांकि, टैरिफ की नई दरें अभी तय नहीं हुई हैं। अमेरिकी ने इसी साल फरवरी में टैरिफ दर 50% से घटाकर 18% कर दी थी। साथ ही रूस से तेल इम्पोर्ट के कारण पेनल्टी के रूप में लगाए गए 25% टैरिफ को वापस करने का फैसला भी लिया था।

जबरन मजदूरी के मामले में भी टैरिफ लगा सकता है अमेरिका

अमेरिका दूसरे देशों में जबरन मजदूरी से तैयार होने वाले सामानों को लेकर भी सख्ती कर रहा है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने जुलाई में इस मामले की जांच पूरी की थी। इसमें यह देखा गया कि दूसरे देश अपने यहां कंपनियों में जबरन मजदूरी रोकने के लिए क्या कदम उठा रहे हैं।

कार्यालय के मुताबिक, जांच के दायरे में आए कई देशों पर 10 से 12.5% तक अतिरिक्त टैरिफ लगाया जा सकता है। यानी इन देशों से अमेरिका भेजे जाने वाले सामान पर पहले के मुकाबले ज्यादा शुल्क देना होगा। इससे इन देशों की कंपनियों के लिए अमेरिकी बाजार में सामान बेचना महंगा हो सकता है।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बातचीत जारी

भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर बातचीत चल रही है। दोनों देशों ने फरवरी में समझौते की रूपरेखा तय की थी। लेकिन अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा पिछले साल लगाए गए टैरिफ रद्द किए जाने के कारण यह बातचीत दोबारा शुरू करनी पड़ी।

भारत चाहता है कि उसके सामान पर अमेरिकी बाजार में बांग्लादेश, वियतनाम और कंबोडिया जैसे प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले कम टैरिफ लगाया जाए।

17 अक्टूबर: ट्रम्प ने भारत पर 100% टैरिफ लगाने वाला कानून रोका

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने रूस पर सख्त प्रतिबंध लगाने वाले कानून पर रोक लगाई थी। इस कानून के तहत रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100% तक टैरिफ लगाया जा सकता था।

इन देशों में चीन, भारत, स्लोवाकिया समेत हंगरी और अजरबैजान शामिल थे। प्रतिबंध से जुड़े कानून का मकसद रूस की कमाई के रास्ते बंद करना था, ताकि यूक्रेन के खिलाफ जारी युद्ध के लिए उसे पैसा जुटाने में मुश्किल हो।

खास बात ये है कि ट्रम्प ने 9 अक्टूबर को ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ डीजल खरीदने की डील की थी।

Continue Reading

देश

प्यूर्टो रिको की जेनिफर बनीं मिस यूनिवर्स:भारतीय कारीगरों की कढ़ाई वाला गाउन पहना, खिताब जीतने वाली पहली शादीशुदा महिला

Published

on

सैन जुआन/नई दिल्ली, एजेंसी। प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो मिस यूनिवर्स-2026 बन गई हैं। 25 नवंबर को राजधानी सैन जुआन में हुए 75वें फिनाले में उन्हें विजेता चुना गया।

जेनिफर यह खिताब जीतने वाली पहली शादीशुदा महिला और मां हैं। उन्होंने फरवरी 2026 में पहली बार रैंप वॉक किया था। जून में मिस यूनिवर्स प्यूर्टो रिको का खिताब जीतने के बाद अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पहुंचीं। उन्होंने 30 किलो वजन भी घटाया है। जेनिफर ने भारतीय कारीगरों की बारीक कढ़ाई से सजा एक खास गाउन पहना था।

उनकी जीत के साथ प्यूर्टो रिको ने छठी बार यह ताज जीता। डोमिनिकन रिपब्लिक की मेलिसा नुनेज फर्स्ट और वेनेजुएला की क्लारा वेगास सेकेंड रनर-अप रहीं।

जेनिफर मॉडल और सोशल वर्कर हैं। उन्होंने जून 2026 में मिस यूनिवर्स प्यूर्टो रिको का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया।

मिस यूनिवर्स 2026 के रूप में अपना नाम सुनते ही जेनिफर बैरेटो भावुक हो गईं।

मिस यूनिवर्स 2026 के रूप में अपना नाम सुनते ही जेनिफर बैरेटो भावुक हो गईं।

जेनिफर से पहले प्यूर्टो रिको की पांच कंटेस्टेंट्स ने मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया था। 1970 में मैरिसोल मालारेट, 1985 में डेबोरा कार्थी-ड्यू, 1993 में दयानारा टोरेस, 2001 में डेनिस क्विनोनेस और 2006 में जुलेइका रिवेरा ने यह खिताब जीता था।

जेनिफर शादीशुदा हैं और उनकी एक बेटी भी है। मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में पहले केवल अविवाहित महिलाएं ही हिस्सा ले सकती थीं। हालांकि, अब शादीशुदा और तलाकशुदा महिलाएं भी इसमें भाग ले सकती हैं।

मिस यूनिवर्स संगठन ने 2023 के संस्करण से अपने नियमों में बदलाव किया था। इसके बाद शादीशुदा महिलाओं और मां बन चुकी महिलाओं के लिए भी प्रतियोगिता के दरवाजे खुल गए।

भारत की काजिया टॉप 30 तक पहुंचीं

इस साल भारत की तरफ से केरलम की 19 साल की काजिया लिज मेजो ने हिस्सा लिया। दुनिया के 116 देशों और क्षेत्रों की प्रतियोगियों ने ताज के लिए मुकाबला किया। हालांकि, काजिया टॉप 30 तक पहुंचने के बाद टॉप 12 में जगह नहीं बना सकीं।

विजेता के लिए इस बार 3,150 हीरे जड़ा खास डायमंड क्राउन तैयार किया गया है। प्रतियोगिता की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर बनाया गया यह क्राउन 18 कैरेट व्हाइट गोल्ड से बना है।

फिनाले से पहले ही प्रतियोगिता कई विवादों में घिर गई थी। मिस यूनिवर्स वियतनाम की विजेता से ताज वापस ले लिया गया। 6 दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों की प्रतियोगियों को फ्रेंचाइजी विवाद के चलते अंतरराष्ट्रीय मंच पर जगह नहीं मिली। वहीं, कुछ अफ्रीकी देशों की प्रतियोगियों को अमेरिकी वीजा नहीं मिलने के कारण नाम वापस लेना पड़ा।

Continue Reading

देश

जेन्सेन हुआंग की वापसी के बाद Nvidia के शेयरों में उछाल, Dow फ्यूचर्स 1,200 अंक चढ़े; Nasdaq में 6% की तेजी

Published

on

मुंबई, एजेंसी। अमेरिकी शेयर बाजार में सोमवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। दिग्गज चिप निर्माता कंपनी Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग की वापसी की खबर से कंपनी के शेयरों में जबरदस्त उछाल आया। इसका सकारात्मक असर पूरे टेक्नोलॉजी सेक्टर पर पड़ा। वहीं, अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांकों के फ्यूचर्स में भी मजबूत बढ़त दर्ज की गई।

कारोबार से पहले Dow Jones फ्यूचर्स करीब 1,200 अंक चढ़ गए, जबकि Nasdaq-100 फ्यूचर्स में 6 फीसदी की तेजी देखने को मिली। Nvidia के शेयरों में आई तेजी ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया और पिछले सप्ताह की भारी बिकवाली के बाद बाजार में रिकवरी के संकेत दिए।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677