Connect with us

कोरबा

खाद्य आयोग के अध्यक्ष शर्मा को निरीक्षण के दौरान पीडीएस, आंगनबाड़ी केंद्रों में मिली खामियां ही खामियां: कार्यवाही के निर्देश

Published

on

आज कोरबा प्रवास पर थे संदीप शर्मा, कलेक्ट्रेट के सभागार में ली समीक्षा बैठक

कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने आज कोरबा जिले में प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पूरक पोषण आहार योजना, मध्यान्ह भोजन योजना तथा शासकीय आश्रम एवं छात्रावासों को बीपीएल दर पर प्रदाय खाद्यान्न की व्यापक समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान कोरबा जिले में ई-केवाईसी हेतु शेष लगभग 92 हजार सदस्यों को पूर्ण कराने विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। अध्यक्ष ने उचित मूल्य दुकानों के नियमित संचालन, स्टॉक मिलान तथा सभी संचालकों के प्रदर्शन की अनिवार्यता पर जोर दिया।


पूरक पोषण आहार योजना के संबंध में पोषण ट्रैकर में दर्ज बच्चों का पुनः परीक्षण करने, आंगनबाड़ी केंद्रों में सभी अनिवार्य सूचनाओं के प्रदर्शन और उपलब्ध बर्तनों के स्टॉक को अद्यतन करने के निर्देश दिए गए। सभी स्कूलों में मध्यान्ह भोजन अंतर्गत प्रति डाइट खाद्यान्न, दाल और सब्जी की मात्रा का स्पष्ट प्रदर्शन तथा प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। शासकीय आश्रम एवं छात्रावासों में फोर्टिफाइड चावल पकाने की विधि का पालन, प्रति छात्र खाद्यान्न की पात्रता की जानकारी तथा खाद्य विभाग के कॉल सेंटर नंबर का प्रदर्शित होना अनिवार्य करने की हिदायतें दी गईं।
समीक्षा बैठक के पूर्व आयोग के दल ने उचित मूल्य दुकानों कुकरीचोली, मसान और उरगा का निरीक्षण किया। ग्राम मसान में चावल स्टॉक में कमी पाए जाने पर एजेंसी के विरुद्ध कार्यवाही की अनुशंसा की गई। ग्राम उरगा की दुकान निरीक्षण के दौरान बंद मिलने पर संचालक के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
आंगनबाड़ी केंद्र भैसमा और सेमीपाली क्रमांक-2, उरगा के निरीक्षण के दौरान उरगा केंद्र की कार्यकर्ता की अनुपस्थिति तथा आवश्यक सूचनाओं के अभाव पर अध्यक्ष ने अप्रसन्नता व्यक्त की। उरगा केंद्र में बच्चों की अनुपस्थिति पर भी नाराज़गी जताई गई।


भैसमा स्थित आश्रम/छात्रावास के निरीक्षण में अध्यक्ष ने प्रति छात्र निर्धारित डाइट के अनुरूप खाद्यान्न, दाल, तेल के उपयोग और फोर्टिफाइड चावल की सही विधि से पकाने के निर्देश दिए। अपर प्राइमरी स्कूल मसान में अध्यक्ष ने बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन में चावल, दाल और आलू-केला की सब्जी का स्वाद चखा और भोजन की गुणवत्ता को बेहतर बताया।
जिला मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश नाग, सदस्य सचिव राज्य खाद्य आयोग राजीव कुमार जायसवाल, खाद्य अधिकारी घनश्याम सिंह कंवर, सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग श्रीकांत कसेर, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास जी. डी. सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी टी. के. उपाध्याय, जिला प्रबंधक नान प्रमोद जांगड़े सहित सभी सहायक खाद्य अधिकारी एवं निरीक्षक उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाषित कर आवेदन आमंत्रित किया गया था।
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विज्ञापित पद पर प्राप्त आवेदन के आधार पर स्टॉफ नर्स, डेªसर, ग्रामीण स्वास्थय संयोजक महिला एवं ग्रामीण स्वास्थय संयोजक पुरूष के पद पर पात्र/अपात्र की सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा कोरबा जिले के शासकीय वेबसाईट www.korba.gov.in  मे सर्व संबंधितों के अवलोकनार्थ एवं दावा आपत्ति हेतु अपलोड़ कर दिया गया है। सूची के समस्त कॉलमों का उम्मीद्वारों द्वारा सूक्ष्म अवलोकन कर दावा आपत्ति कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी में 31 अगस्त 2026 समय 5ः00 बजे तक मय आवश्यक दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् किसी भी प्रकार का दावा आपत्ति स्वीकार नही किया जायेगा। निर्धारित समय पर प्राप्त दावा आपत्ति का नियमानुसार निराकरण कर पृथक से दावा आपत्ति निराकरण सूची एवं पात्र सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा उक्त वेबसाईट पर अपलोड किया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

विधायक अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण

Published

on

स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

कोरबा। जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह फुटबॉल ग्राउंड सीएसईबी कोरबा(पूर्व) में आयोजित होगा। प्रातः 08ः59 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर आगमन होगा। प्रातः 09 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, प्रातः 09ः01 बजे सलामी एवं राष्ट्रगान, प्रातः 09ः03 बजे से 09.12 बजे तक मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण एवं हर्ष फायर, 09ः12 बजे से 09.25 तक परेड का मार्च पास्ट, 09.25 से 09.27 बजे परेड की समीक्षा एवं सलामी, 09.27 तक 09.47 बजे तक मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, 09ः47 से 09.50 बजे रंगीन गुब्बारा उड़ाना, 09.50 से 10.05 बजे परेड का प्रस्थान एवं परेड कमाण्डरों का परिचय, 10ः05 से 10.10 बजे मुख्य अतिथि के साथ परेड कमाण्डरों की छायाचित्र, 10.10 से 10.15 बजे शहीद परिवारों का सम्मान,10.15 से 10.45 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10.45 से 11 बजे सम्मान/पुरस्कार वितरण, प्रातः 11 से 11.10 बजे आभार प्रदर्शन एवं कार्यक्रम का समापन होगा।

Continue Reading

कोरबा

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता  के लिए जिला लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में 5 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए पूर्व से संबंधित व्यवसाय में कुशल अथवा कार्यरत व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
प्रशिक्षण के लिए सोलर इंस्टॉलर (सूर्यमित्र) में 150 सीट, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन में 150 सीट, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट में 120 सीट, जल वितरण संचालक (नल जल मित्र) में 180 सीट, असिस्टेंट मेसन में 120 सीट तथा सिक्यूरिटी गार्ड में 120 सीट निर्धारित हैं। प्रत्येक प्रशिक्षण की अवधि 5 दिवस (30 घंटे) होगी। प्रशिक्षण के लिए आयु सीमा 15 से 59 वर्ष रखी गई है।
प्रशिक्षण के दौरान हितग्राहियों को संबंधित कोर्स की सामान्य जानकारी दी जाएगी। इसके पश्चात राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा तृतीय पक्ष मूल्यांकन के आधार पर संबंधित कोर्स में प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण में 100 प्रतिशत आधार आधारित फेस उपस्थिति अनिवार्य होगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677