छत्तीसगढ़
डी ए वी स्कूल ,बिलासपुर ,छत्तीसगढ़ द्वारा फिट इंडिया साइकिल रैली का भव्य आयोजन
बिलासपुर। खेल एवं युवा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आरंभ किए गए ‘फिट इंडिया साइकिल रैली’ के अंतर्गत दिनांक 1 जून 2025, रविवार को डीएवी पब्लिक स्कूल बिलासपुर छत्तीसगढ़ द्वारा प्रातः 6:30 बजे साइकिल रैली का भव्य आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी अनिल तिवारी एवं डीएवी स्कूल के प्रधानाचार्य के. पार्थीपन द्वारा किया गया । रैली के प्रारंभ में डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा बैंड के माध्यम से प्रस्तुत देशभक्ति धुन ने सभी के हृदय में रैली के प्रति जोश और उत्साह को चरम सीमा पर पहुंचा दिया।
तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल तिवारी के द्वारा ‘फिट इंडिया’के तत्वावधान में शपथ ग्रहण कराया गया।इस साइकिल रैली में लगभग 300 से अधिक लोगों की भागीदारी रही जिसमें छात्र-छात्राएं, अभिभावकगण ,शिक्षक शिक्षिकाएं , पुलिसकर्मी एवं एसईसीएल अधिकारीगण ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस रैली का आरंभ डीएवी स्कूल प्रांगण से हुआ तथा वसंत विहार परिसर व सीपत रोड़ से भ्रमण करते हुए स्कूल प्रांगण में सम्पन्न हुआ।
डीएवी स्कूल,बिलासपुर के प्रधानाचार्य के. पार्थीपन ने फिटनेस की अनिवार्यता को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हुए यह संदेश दिया कि सरकार द्वारा चलाए गए इस साइकिल रैली अभियान के उद्देश्य को सभी लोगों को अपनाना चाहिए तथा साइकिल को अपनी दिनचर्या में अवश्य शामिल करना चाहिए ।यह न केवल स्वास्थवर्धन में सहयोगी है बल्कि धरती पर बढ़ते हुए प्रदूषण से भी मुक्ति दिलाने में अहम् भूमिका प्रस्तुत करता है।
साइकिल रैली के अंत में डीएवी स्कूल के प्रधानाचार्य ने बताया कि भारत के लगभग 27 राज्यों के 920 डीएवी स्कूल के एक लाख से भी अधिक विद्यार्थियों ने मंत्रालय द्वारा आयोजित इस साइकिल रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ।
उन्होंने यह भी बताया कि डीएवी दिल्ली प्रबंधन समिति द्वारा प्रतिवर्ष खेलकूद का आयोजन किया जाता है जिसमें विभिन्न डीएवी स्कूल के लाखों बच्चे बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी प्रस्तुत करते हैं। डीएवी प्रबंधन समिति अध्यक्षा ‘पद्मश्री’ डॉक्टर पूनम सूरी द्वारा हर वर्ष खेलकूद के आयोजन के माध्यम से बच्चों में छिपी प्रतिभा व क्षमता को पहचान कर उन्हें खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु अवसर दिया जाता है । उनके इसी प्रयास के परिणामस्वरूप डीएवी स्कूल से विभिन्न राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त खिलाड़ी नीरज चोपड़ा,मनु भाकर, महेंद्र सिंह धोनी, कपिल देव, युवराज सिंह, आदि विभिन्न प्रतिभाएं आज भारतवर्ष का मस्तक गर्व से ऊंचा करने में अग्रणी हैं।
डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों की प्रतिभा व क्षमता को निखारने में डीएवी प्रबंधन समिति का महत्वपूर्ण योगदान है। डीएवी समिति द्वारा समय-समय पर खिलाड़ियों को अवार्ड व छात्रवृत्ति प्रदान कर उनका मनोबल व उत्साहवर्धन किया जाता है और उनकी प्रगति में अपनी अहम् भूमिका प्रस्तुत की जाती है। साथ ही एसईसीएल प्रबंधन समिति द्वारा भी खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कृत किया जाता है।

डीएवी स्कूल के प्रधानाचार्य के. पार्थीपन का जीवन फिटनेस का प्रत्यक्ष प्रमाण है। खेलकूद व साइकिल चलाना उनकी दिनचर्या का अहम् हिस्सा है। अपने इसी गुण के कारण वह अपने विद्यार्थियों के बीच ना केवल लोकप्रिय हैं बल्कि आदर्श भी हैं।

कोरबा
धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे:मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी, पंडाल में झूपने लगे महिलाएं-पुरुष
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में 583 लोगों की ‘घर वापसी’ हुई। इनमें एक मुस्लिम परिवार भी शामिल है, जिन्होंने सनातन धर्म अपनाया है। वहीं, दरबार में महिलाएं और पुरुष झूमते नजर आए।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने धर्मांतरण कराने वालों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि, जब तक जिएंगे, हिंदुओं को न कटने देंगे, न बंटने देंगे और न मिटने देंगे। उन्होंने यह भी बताया कि लालच में आकर जिन लोगों ने हिंदू धर्म छोड़कर दूसरा मजहब अपनाया था, उनमें से सैकड़ों लोग अब ‘घर वापसी’ कर रहे हैं।

धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे।

मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी।

दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का इलाज किया गया।
कथा के चौथे दिन लगा दिव्य दरबार
दरअसल, कोरबा के ढपढप में 5 दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन किया गया है। आज चौथे दिन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में जनसैलाब उमड़ पड़ा। चौथे दिन 2 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे थे।
दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का विशेष इलाज किया गया। पर्चा लिखकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे। कुछ लोग जमीन पर लोटते और झूमते हुए दिखाई दिए।
जरूरतमंदों को दो रुपए – धीरेंद्र शास्त्री
दरबार के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक गरीब बुजुर्ग की मदद के लिए यजमानों और जनप्रतिनिधियों से आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, लोग नाचने वाली स्त्रियों पर तो पैसे लुटाते हैं, लेकिन जरूरतमंदों की मदद के लिए भी आगे आना चाहिए।

मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे।
धीरेंद्र शास्त्री ने बुजुर्ग की आर्थिक मदद की
बुजुर्ग ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया कि, वो पाली मुनगाडीह का रहने वाला है। अपने घर से पैदल सुबह निकला था। इस दरबार में शामिल हो गया। उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। जिस पर धीरेंद्र शास्त्री ने तत्काल 50 हजार दिए।
वहीं, सामने बैठे वीआईपी लोगों को आर्थिक मदद करने को कहा। जिसके बाद कुल 1 लाख 20 हजार रुपए बुजुर्ग को दिए गए। इसके बाद उन्होंने अपने टीम के वाहन से सुरक्षित घर तक छोड़ने को कहा।
धीरेंद्र शास्त्री बोले- हालेलुया वालों की ठठरी मारी जाएगी
इससे पहले कोरबा में ही बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धर्मांतरण पर कहा था कि, यहां आसपास हालेलुया वाले भी रहते हैं, उनकी भी ठठरी मारी जाएगी। अब यह खेल नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि जो लोग राह भटक गए हैं, उनकी घर वापसी कराई जाएगी। इसके अलावा उन्होंने खुद को छत्तीसगढ़ का भांचा बताया।

कोरबा
श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में हनुमान जन्मोत्सव पर विविध धार्मिक आयोजन
कोरबा। श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में भगवान श्री हनुमान के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

मंदिर समिति द्वारा दी जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया जाएगा, जो निरंतर चलता रहेगा।

2 अप्रैल को प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक हवन कार्यक्रम संपन्न होगा। हवन के उपरांत दोपहर 1:30 बजे से श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।

मंदिर समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें एवं कार्यक्रम को सफल बनाएं।

कोरबा
एसईसीएल मुख्यालय के 4 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गयी
बिलासपुर/कोरबा। 31.03.2026 को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को 30 . 03.2026 को निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र एवं विभिन्न विभागाध्यक्षों, श्रम संघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।

सेवानिवृत्त होने वालों में सी.डी.एन सिंह महाप्रबंधक (वित्त) वित्त विभाग, जी श्यामला राव महाप्रबंधक (मा.सं) कल्याण विभाग, राम विनय कुमार, महाप्रबंधक (उत्खनन) उत्खनन विभाग, राज, सुरक्षा उप निरीक्षक- सुरक्षा विभाग शामिल रहे।
शीर्ष प्रबंधन ने अपने उद्बोधनों में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी अपनी कार्यकुशलता और समर्पण से एसईसीएल को सफलता की नई ऊँचाइयों तक लेकर गए हैं। उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। प्रबंधन ने सभी के उज्ज्वल भविष्य और सुखद पारिवारिक जीवन की कामना की।
सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि एसईसीएल में कार्य करना गौरव का विषय रहा। उन्होंने कहा कि यहाँ के अधिकारी और कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं और किसी भी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाते हैं।
कार्यक्रम का चालन एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने सफलतापूर्वक किया।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
