Connect with us

छत्तीसगढ़

बस्तर में पहली बार SZCM कैडर के नक्सली का आत्मसमर्पण:इससे पहले तेलंगाना में करते थे, सरेंडर नक्सली बोला- संगठन की विचारधारा बदली

Published

on

जगदलपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ में पहली बार SZCM यानी स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर कैडर के किसी नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है। इस कैडर के नक्सली भले ही छत्तीसगढ़ के ही क्यों न हो लेकिन वे पड़ोसी राज्य तेलंगाना में सरेंडर करते थे। 24 जुलाई बस्तर के 5 जिलों के कुल 66 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जिन पर 2 करोड़ 54 लाख रुपए का इनाम घोषित है।

बीजापुर में 25 लाख रुपए के इनामी और SZCM कैडर के नक्सली रामन्ना इरपा उर्फ जगदीश उर्फ विकेश ने सरेंडर किया है। ये बीजापुर जिले का ही रहना वाला है। वहीं, साल 2002 से नक्सल संगठन में सक्रिय था। ये ओडिशा राज्य कमेटी सदस्य, कंपनी नंबर 8 इंचार्ज और कमांडर, ओडिशा पूर्वी सब जोनल ब्यूरो कमांडर इन चीफ समेत अन्य कैडर में रहा है।

सरेंडर नक्सली जगदीश की फोटो।

सरेंडर नक्सली जगदीश की फोटो।

छोटी उम्र में बन गया था नक्सली

बीजापुर में सरेंडर के बाद इसने कहा कि, छोटी उम्र में ही नक्सलवाद की विचारधारा से प्रभावित होकर नक्सल संगठन में भर्ती हो गया। पहले नक्सली जल-जंगल-जमीन की बात करते थे। इसे बचाने की बात करते थे। लेकिन अब उनकी विचारधारा बदल गई है। उनकी दोहरी नीति है। हम विकास चाहते हैं इसलिए हथियार डाल दिए।

कई घटनाओं में था शामिल

दरअसल, रामन्ना उर्फ जगदीश छत्तीसगढ़ और ओडिशा में कई नक्सल घटनाओं में भी शामिल रहा है। छत्तीसगढ़ में ट्रेनिंग देने के बाद नक्सली इसे पड़ोसी राज्य ओडिशा भेज दिए थे। यहीं इसने ज्यादा समय बिताया है। वहीं तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के बड़े कैडर्स के साथ काम कर चुका है। ऐसे में पुलिस को कई अहम सुराग मिल सकते हैं।

IG, DIG और SP ने प्रेसवार्ता ली।

IG, DIG और SP ने प्रेसवार्ता ली।

इन जिलों में इतने नक्सलियों ने किया सरेंडर

बस्तर में एक ही दिन में 5 अलग-अलग जिले में कुल 66 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इनपर कुल 2 करोड़ 54 लाख रुपए का इनाम घोषित है। बीजापुर जिले में सरेंडर किए 25 नक्सलियों में से 23 पर 1 करोड़ 15 लाख का इनाम है। जबकि कांकेर में 13 नक्सलियों पर 62 लाख और नारायणपुर में सरेंडर किए 8 नक्सलियों पर 33 लाख रुपए का इनाम घोषित है।

वहीं, दंतेवाड़ा में 16 नक्सलियों में से 5 पर 17 लाख रुपए का इनाम है। सुकमा जिले में भी 5 इनामी नक्सलियों ने सरेंडर किया है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में से मिलिट्री कंपनी नंबर 1 का कमांडर से लेकर DVCM, ACM रैंक के नक्सली हैं।

सभी को प्रोत्साहन राशि दी गई।

सभी को प्रोत्साहन राशि दी गई।

पुलिस का नया अभियान पुनर्वास से पुनर्जीवन

दरअसल, बस्तर संभाग में पुलिस नक्सलियों के खिलाफ पूना मारगेम यानी पुनर्वाव से पुनर्जीवन अभियान चला रही है। पिछले 2-3 दिन पहले ही इस नए अभियान की शुरुआत हुई है। जिसका फायदा मिला और बस्तर संभाग में एक साथ एक ही दिन में 2 करोड़ 27 लाख रुपए के इनामी नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ दिया।

बस्तर IG सुंदरराज पी ने कहा कि, ये नक्सल संगठन पर बड़ी चोट है। बड़े कैडर्स के नक्सलियों का सरेंडर हुआ है। IG ने कहा कि नक्सलियों से अपील है कि हिंसा का रास्ता छोड़ दें, मुख्य धारा में लौट आएं। योजनाओं का फायदा भी मिलेगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

शाकम्भरी बोर्ड अध्यक्ष राजेन्द्र नायक एवं सदस्यगण का चपले में भव्य स्वागत-अभिनंदन

Published

on

हरदिहा पटेल समाज विकास समिति के पदाधिकारियों ने की अध्यक्ष राजेन्द्र नायक से सौजन्य भेंट, समाज के विकास से जुड़े विषयों पर हुई चर्चा
रायगढ़। छत्तीसगढ़ शासन के शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त राजेन्द्र नायक तथा बोर्ड के सदस्यगण के रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा क्षेत्र के हृदयग्राम चपले (रॉबर्टसन) में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत चपले स्थित सामुदायिक भवन, रेलवे स्टेशन रोड, वार्ड क्रमांक 4 में आयोजित इस कार्यक्रम में हरदिहा पटेल समाज विकास समिति, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) के पदाधिकारियों ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन में शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त राजेन्द्र नायक के साथ बोर्ड के सदस्य प्रेम पटेल (सक्ती), बसंत पटेल (जांजगीर), प्रेमलाल पटेल (कसडोल) एवं संतोष पटेल (कबीरधाम) की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों के प्रथम आगमन को लेकर स्थानीय स्तर पर उत्साह का माहौल रहा। समाज के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया।

हरदिहा पटेल समाज विकास समिति के पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट
कार्यक्रम के दौरान हरदिहा पटेल समाज विकास समिति, जिला रायगढ़ के पदाधिकारियों ने शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र नायक से सौजन्य मुलाकात की। इस भेंट के दौरान सामाजिक गतिविधियों, समाज के संगठनात्मक विकास तथा समाज के लोगों की सहभागिता जैसे विषयों पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने समाज के विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे और सामाजिक उत्थान की दिशा में सकारात्मक पहल की आवश्यकता पर बल दिया।

शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष एवं सदस्यगण का आगमन समाज के पदाधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर रहा। इस प्रकार के कार्यक्रम सामाजिक संपर्क को मजबूत बनाने, आपसी संवाद को बढ़ावा देने तथा समाज के विकास से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श करने का अवसर प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक एकजुटता, आपसी सहयोग और संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया गया। हरदिहा पटेल समाज विकास समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके प्रति सम्मान एवं आभार प्रकट किया। समिति के पदाधिकारियों ने समाज के सर्वांगीण विकास, सामाजिक समरसता तथा जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए आपसी समन्वय और सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।
ग्राम चपले में आयोजित यह स्वागत-अभिनंदन कार्यक्रम सामाजिक सद्भाव, सम्मान और संवाद की भावना को प्रोत्साहित करने वाला अवसर रहा। कार्यक्रम के माध्यम से समाज के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच संपर्क को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में सकारात्मक पहल की गई।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव भूपेंद्र पटेल ,जिला अध्यक्ष नीरालाल, जिला सचिव नारायण पटेल, जिला संरक्षक नूतन पटेल , जिला कोषाध्यक्ष जगजीवन पटेल, ग्राम पंचायत चपले सरपंच सुलोचना कवंर , उपसरपंच श्रीमती दुर्गा पटेल ,जिला युवा प्रकोष्ठ मरार महासंघ अजय पटेल , जिला उपाध्यक्ष लखनलाल पटेल ,नरेश पटेल , पुरुषोत्तम पटेल , बोतल्दा सर्किल अध्यक्ष धनसाय पटेल, मुड़पार सर्किल उपाध्यक्ष बृजमोहन पटेल ,ईश्वरी पटेल , कन्हैया पटेल , हरिनारायण , देवीनाथ , रामनारायण, हरीओम, आनंद पटेल चपले, आनंदराम पटेल रानीसागर, रामदयाल, रविशंकर पटेल,प्रमोद पटेल , होमप्रकाश पटेल, ममता पटेल, जमुना पटेल, विमला पटेल, दुर्गा पटेल सहित बड़ी संख्या में हरदिहा पटेल समाज के पदाधिकारीगण एवं समाज के लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

एशिया की सबसे बड़ी कोयला खदान गेवरा में मानव शृंखला से गूँजा ‘सतर्कता ही समृद्धि है’ का संदेश

Published

on

एसईसीएल गेवरा क्षेत्र में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के अंतर्गत संकल्प दिवस का आयोजन, सीएमडी हरीश दुहन ने दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ

कोरबा/गेवरा। एशिया की सबसे बड़ी कोयला खदान गेवरा के व्यू प्वाइंट पर मानव शृंखला बनाकर एसईसीएल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सतर्कता, पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के अंतर्गत गेवरा क्षेत्र में आयोजित संकल्प दिवस का यह विशेष आकर्षण रहा, जिसके माध्यम से प्रतिभागियों ने “सतर्कता ही समृद्धि है” का संदेश दिया।

केंद्रीय सतर्कता आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक मनाए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह के क्रम में आयोजित संकल्प दिवस कार्यक्रम में साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन मुख्य अतिथि रहे।

इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन, गेवरा क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक अशोक कुमार सहित विभिन्न विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े।

सीएमडी हरीश दुहन ने सभी उपस्थितों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। अपने सम्बोधन में उन्होने कहा कि, “इस वर्ष की थीम ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए एसईसीएल में विभिन्न जनजागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि तकनीक के माध्यम से हम अपनी कार्यप्रणाली में और अधिक पारदर्शिता एवं दक्षता लाएँ।”

कार्यक्रम के अंतर्गत “एक पेड़ सतर्कता के नाम” पहल के तहत पौधारोपण किया गया।

एसईसीएल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान स्कूली बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएँ, जनजागरूकता अभियान एवं अन्य गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इन पहलों का उद्देश्य कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आमजन की सहभागिता से पारदर्शी कार्यसंस्कृति को सुदृढ़ करना तथा भ्रष्टाचारमुक्त समाज के निर्माण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

Continue Reading

कोरबा

बाल अधिकारों के संरक्षण एवं सुरक्षित बचपन के संदेश के साथ डी0ए0वी0 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालको नगर कोरबा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

Published

on

कोरबा 28 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशन में लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (पॉक्सो अधिनियम) के संबंध में अखिल भारतीय विद्यालय जागरूकता अभियान “सुरक्षित बचपन अभियान” के प्रथम चरण का आयोजन दिनांक 26 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। उक्त अभियान की थीम “जागरूकता, सुरक्षा और संरक्षण हर बच्चे का अधिकार” तथा मूल संदेश “हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी है” निर्धारित किया गया है।

इसी तारतम्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोरबा के बैनर तले अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर डी0ए0वी0 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बालको नगर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सुश्री प्रिया सोनवार, व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी, कोरबा, सुश्री तृप्ति अग्रवाल, व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी, कोरबा तथा विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती संध्या सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 के प्रमुख प्रावधानों, बाल अधिकारों, बच्चों के विरुद्ध होने वाले लैंगिक अपराधों की रोकथाम तथा बालकों की सुरक्षा एवं संरक्षण के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। न्यायिक अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को बाल अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित वातावरण में रहने, सम्मानपूर्वक जीवन जीने तथा भयमुक्त होकर शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है। बच्चों के साथ किसी भी प्रकार के अनुचित व्यवहार अथवा शोषण की स्थिति में चुप न रहकर अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी देनी चाहिए।
“हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी है।” यही संदेश “सुरक्षित बचपन अभियान” के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677