कोरबा
जेसीआई कोरबा सेंट्रल और इक्विटास बैंक द्वारा आरोग्य धाम में आयोजित फ्री हेल्थ चेकअप एवं ब्लड डोनेशन कैंप
“मानवता की सेवा ही जीवन का सर्वोत्तम कार्य है”.. संजू देवी राजपूत
121 से अधिक लोगों ने फ्री मेडिकल चेकअप का लाभ लिया, 22 यूनिट ब्लड डोनेशन
कोरबा । जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा, इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक के सहयोग से विशाल फ्री हेल्थ चेकअप कैम्प और ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन कोरबा के आरोग्यधाम पॉली क्लिनिक, न्यू बस स्टैंड, टी.पी. नगर में किया गया। यह कार्यक्रम 14 जून 2025 को सुबह 10:00 बजे से शुरू हुआ, जिसमें कोरबा जिले के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम का लाभ लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन श्रीमती संजू देवी राजपूत, महापौर कोरबा द्वारा रिबन काटकर किया गया। महापौर ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने में अत्यधिक प्रभावी साबित होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसे आयोजनों में मिलकर कार्य करने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

इस हेल्थ चेकअप कैम्प में 121 से अधिक लोगों ने फ्री मेडिकल चेकअप का लाभ लिया। साथ ही, 22 यूनिट ब्लड डोनेशन किया गया। रक्तदान शिविर बिलासा ब्लड बैंक कोरबा के सहयोग से आयोजित किया गया, जिससे कोरबा जिले में रक्त की आपूर्ति को सुनिश्चित किया गया।

इस हेल्थ चेकअप कैम्प में कोरबा के प्रतिष्ठित डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं प्रदान की, जिनमें शामिल थे: डॉ. बी. बी. बोडे, डॉ. अरुण श्रीवास्तव , डॉ. जे. के. दानी, डॉ. पुष्पराज यादव, डॉ. नितिन अग्रवाल , डॉ. अरुण श्रीवास्तव , डॉ. शिखा लांबा , डॉ. राहुल सिंह, डॉ. ज्योति बाला , डॉ. यामिनी बोडे । इन डॉक्टरों ने नागरिकों का चेकअप किया और उन्हें स्वास्थ्य संबंधित परामर्श प्रदान किया। इससे नागरिकों को अपनी स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान मिल सका और उन्हें अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक किया गया।

इस कार्यक्रम के समापन पर कोरबा जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस. एन. केसरी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। डॉ. केसरी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत महत्वपूर्ण है और उनके विभाग की ओर से हमेशा इस प्रकार के कार्यक्रमों के लिए पूरा सहयोग मिलेगा। उन्होंने इस आयोजन की सफलता पर बधाई दी और आश्वासन दिया कि इस तरह के आयोजनों में आगे भी सहयोग दिया जाएगा। कार्यक्रम में आरोग्यधाम पॉली क्लिनिक का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसने इस आयोजन को सफल बनाने में अपनी पूरी भूमिका निभाई।

जेसीआई कोरबा सेंट्रल के सचिव जेसी सीए अंकित अग्रवाल ने इस कार्यक्रम की जानकारी दी और बताया कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था।
कार्यक्रम में आए सभी नागरिकों और सहयोगियों का धन्यवाद करते हुए, इस प्रकार के कार्यक्रमों की आवश्यकता और महत्व को उजागर किया गया है। जेसीआई कोरबा सेंट्रल की टीम भविष्य में भी इस तरह के समाज सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगी और समाज के लिए कार्य करती रहेगी।
कोरबा
चित्रा टॉकीज प्रांगण में बिखरेंगे रंग, गोपाल मोदी के संग होली का उमंग
रंगों के पावन पर्व पर होली की भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं
कोरबा। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी द्वारा 4 मार्च 2026, बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम चित्रा टॉकीज प्रांगण, कोरबा में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा।इस आयोजन का उद्देश्य रंगों के इस पावन पर्व पर समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और एकता का संदेश देना है। समारोह में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं शहरवासी शामिल होंगे। इस होली मिलन समारोह में उपस्थितजन एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देंगे तथा आपसी समरसता का संदेश प्रसारित करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने दी होली की शुभकामनाएं
रंगों के पावन पर्व होली के इस खास अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व हमें पुराने मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कह कि रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।
कोरबा
होली खेलें पर जरा संभलकर, त्वचा और बालों का रखें खास ध्यान- त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. जय
कोरबा। होली रंगों का त्योहार है। इसे बड़े ही उत्साह और हर्ष के साथ मनाया जाता है। पहले पारंपरिक होली फूलों, सूखे गुलाल, और पानी के साथ मनाई जाती थी, लेकिन अब सिंथेटिक रंगों ने इसकी जगह ले ली है। जिसका दुष्प्रभाव न केवल हमारी त्वचा तथा बाल, आंखों में भी पड़ता हैं यह हमारे स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। होली की मस्ती के साथ-साथ उत्सव के दौरान अपनी त्वचा और बालों की देखभाल करना भी महत्वपूर्ण है। इसलिए इस होली में कुछ बातों का ध्यान रखने की सलाह एनकेएच के त्वचा रोग विशेषज्ञ एवं कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ. जय बावने देतें हैं।
डॉ. जय बताते हैं कि होली से एक दिन पहले अपनी त्वचा को ढेर सारे मॉइस्चराइजर से हाइड्रेट करें। अच्छी तरह से हाइड्रेटेड त्वचा नाजुक नहीं होती है जो आसानी से क्षतिग्रस्त नहीं होगी। होली के दिन अपने बालों में नारियल का तेल, शरीर पर बेबी ऑयल और होंठों पर लिप बाम लगाएं एवं अपनी त्वचा को सुरक्षित रखें। तेल लगाने के बाद सनस्क्रीन लगाना न भूलें। कपड़े पूरी बाजू के पहनें ताकि त्वचा को नुकसान कम से कम हो। अपने नाखूनों की सुरक्षा के लिए नेल पॉलिश लगाएं। होली के दिन भी खूब पानी पिएं और हाइड्रेटेड रहें।
होली के बाद त्वचा और बालों की देखभाल के टिप्स देते हुए डॉ. जय बतातें हैं कि एक बार जब रंग थोड़ा फीका हो जाए, तो त्वचा को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करने के लिए मेडिकल फेशियल करवाना चाहिए। यह आपको आकर्षक लुक वापस पाने में मदद करेगा। अगर आपको लगता है कि आपकी त्वचा हल्की फट रही है, तो एलोवेरा जेल या लैक्टोकैलेमाइन लोशन लगाएं, लेकिन अगर दाने बने रहते हैं, तो बिना किसी देरी के त्वचा विशेषज्ञ से मिलें। बालों को धोने से पहले सप्ताह में एक बार प्राकृतिक हेयर मास्क का उपयोग करें। डॉ. जय सुझाव देते हैं कि होली खेलने में अधिक पानी, फूलों की पंखुड़ियों और ऑर्गेनिक रंग का उपयोग करना बेहतर है। डॉ. जय बावने त्वचा रोग विशेषज्ञ एवं कॉस्मेटोलॉजिस्ट विशेषज्ञ एडीसी लैब निहारिका और न्यू कोरबा हॉस्पिटल में नियमित रूप से उपलब्ध रहते है।
कोरबा
ई-रिक्शा ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर:महिला के सिर में गंभीर चोट, कोरबा में हादसे के बाद चालक मौके से भागा
कोरबा। कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर दुर्गा चौक के पास सोमवार को शाम करीब 7 बजे एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, निरमला राजपूत अपने पति मोहन सिंह के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। नेहरू नगर दुर्गा चौक के पास पीछे से आ रहे एक ई-रिक्शा चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
इस दौरान ई-रिक्शा एक राहगीर मां और बेटी को भी चपेट में लेने से बाल-बाल बचा। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला सड़क पर गिर पड़ीं और उनके सिर में गंभीर आंतरिक चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। स्थानीय लोगों ने ई-रिक्शा चालक की लापरवाही को हादसे का कारण बताया है। उन्होंने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
