Connect with us

छत्तीसगढ़

सोना हुआ महंगा, पर बाजार में चमक बरकरार

Published

on

5 साल में 30 हजार से 63 हजार हुए भाव, लेकिन रायपुर में निवेशकों की पहली पसंद

रायपुर (एजेंसी)। सोने की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। इसके बावजूद सर्राफा बाजार में लोगों की भीड़ है। त्योहारों के साथ ही शादी का सीजन होने से लोग ज्वैलरी खरीदने पहुंच रहे हैं। पिछले 5 सालों के आंकड़ों को देखे तो सोने की कीमत में दुगुनी बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में गोल्ड में निवेश करना भी लोगों की पहली पसंद बन गया है। सोने की कीमतों पर गौर करें तो पिछले साल 2022 की दिवाली में भाव 53 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम था, लेकिन आज बढ़कर 63 हजार 500 रुपए पहुंच गया है। एक साल में ही सोने की कीमतों में 10,500 रुपए का उछाल आया है। पिछले सप्ताह ही सोना स्टैंडर्ड 750 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़त के साथ बिका है।

अभी और महंगा होगा सोना, चांदी भी उछली

सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार में सोने और चांदी के भाव में लगातार तेजी बनी हुई है। अगर ऐसी ही स्थिति रही तो इस सप्ताह सोने के भाव और बढ़ सकते हैं। वहीं चांदी की कीमत में भी बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार जहां चांदी की कीमत 74000 प्रति किलो थी तो वही शनिवार को 75000 प्रति किलो के भाव पर बिकी। 6 अगस्त 2020 को चांदी अपने उच्चतम कीमत 76200 रुपए प्रति किलो के भाव से बिकी थी। सर्राफा कारोबारी का कहना है कि चांदी की कीमत में भी लगातार तेजी देखी जा रही है। अगर ऐसा ही रहा तो चांदी के भाव अपने रिकार्ड स्तर तक पहुंच सकती है। फिलहाल चांदी की कीमत अपने रिकार्ड स्तर से सिर्फ 1200 रुपए दूर है। सोने-चांदी की कीमतों पर एक नजर ( सोना प्रति 10 ग्राम , चांदी प्रति किलो) तारीख सोने के भाव (प्रति 10 ग्राम) चांदी के भाव (प्रति किलो) जनवरी 2018 30200 39600 जनवरी 2019 32700 39000 जनवरी 2020 39150 46700 जनवरी 2021 51400 66400 जनवरी 2022 49500 63700 जनवरी 2023 54000 66500 जनवरी 2023 63500 75000

सोने में निवेश सुरक्षित

रायपुर सर्राफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू का कहना है लोगों का विश्वास सोने के प्रति कभी कम नहीं हो सकता है। यही कारण है कि भाव बढऩे के बावजूद लोग सोने में निवेश कर रहे है। सोना कभी भी नुकसान नहीं देगा यह लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए बेहद फायदा देता है। सोना एक सुरक्षित निवेश है। सोने की कीमत देखें तो पिछले पांच सालों में वह करीब दोगुना हो चुका है, फिर भी लोग खरीद रहे हैं। एक समय था जब शेयर मार्केट व प्रॉपर्टी के प्रति लोगों का रुझान काफी ज्यादा था, लेकिन लगातार बढ़ते रिस्क के कारण अब सोने-चांदी में ही निवेश कर रहे हैं। पुराने जमाने के लोग भी जेवर सहेजकर रखते थे, ताकि समय पर काम आएं। आज फिर वही दिन लौट आए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर सर्राफा में जरूर होता है, लेकिन स्थानीय लोगों को इसका फर्क इसलिए महसूस नहीं होता है, क्योंकि उन्हें मालूम है रिटर्न तो मिलना ही है। इन दिनों ऊंची कीमत के बाद भी शादी ब्याह की खरीदी से बाजार गुलजार है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कोरबा के ढपढप पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री: फूलों की वर्षा के साथ अभिनंदन

Published

on

कोरबा। 28 मार्च से 01 अप्रैल तक कोरबा जिले के ढपढप में आयोजित श्रीहनुमंत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। आज बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर एवं विश्व प्रसिद्ध कथावाचक एवं सनातन धर्म के संवाहक पंडित धीरेंद्र शास्त्री कोरबा के ढपढप पहुंचे और आयोजकों एवं महिला शक्ति ने पुष्पवर्षा कर उनका भव्य अभिनंदन किया। भव्य स्वागत से पंडित धीरेंद्र शास्त्री अभिभूत हुए और कथा स्थल में बने भव्य और आकर्षक पंडाल से सभी श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। आज कथा के प्रथम दिन अभूतपूर्व भीड़ कथा स्थल पर देखी गई और श्रद्धालुओं का इंतजार तब खत्म हुआ जब धीरेंद्र शास्त्री महराज कथापीठ पर विराजमान हुए।

रायगढ़ से कोरबा पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री

जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढपढप में आज से पांच दिवसीय श्री हनुमंत कथा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। कथा वाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी शनिवार दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर रायगढ़ जिले के जिंदल एयरपोर्ट पर प्राइवेट जेट से पहुंचे, जहां आयोजकों और श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या ने उनका भव्य स्वागत किया।

एयरपोर्ट पर जय श्रीराम के गगनभेदी जयघोष, फूल-मालाओं और भक्तिमय उत्साह के बीच शास्त्री जी का स्वागत हुआ। इसके बाद उनका वाहनों का काफिला रायगढ़ से कोरबा के लिए रवाना हो गया। जानकारी के अनुसार, महाराज लगभग शाम 5 बजे कथा स्थल ढपढप पहुंचे, जहां हजारों श्रद्धालु उनके आगमन की प्रतीक्षा में पलक-पांवड़े बिछाए बैठे रहे।

ढपढप की पावन धरा पर होने जा रही यह दिव्य हनुमंत कथा अब केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, सनातन चेतना और भक्ति के महापर्व का स्वरूप ले चुकी है। शास्त्री जी के आगमन से पूरे क्षेत्र में उत्साह, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण बन गया है।

Continue Reading

खेल

जशपुर : खेल अधोसंरचना का विस्तार युवाओं को नई ऊर्जा और अवसर देता है — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर में क्रिकेट एकेडमी का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जशपुर। ख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर में क्रिकेट एकेडमी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश में खेल सुविधाओं का विस्तार कर युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे वे भविष्य में राज्य और देश का नाम रोशन कर सकें। जशपुर में क्रिकेट खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर पालिका और ग्रीन क्रिकेट जशपुर के बीच एमओयू भी किया गया है, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को संगठित प्रशिक्षण और बेहतर संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान सरगुजा ओलंपिक की विजेता बास्केटबॉल टीम से मुलाकात की और खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन और उपलब्धियां प्रदेश के युवाओं में खेल के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ाती हैं।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष राम प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत, नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जुदेव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जुदेव, जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगाराम भगत, कृष्णा राय, विजय आदित्य सिंह जुदेव, सरगुजा कमिश्नर नरेन्द्र कुमार दुग्गा, आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह, डीएफओ शशि कुमार सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

जशपुर: युवाओं को एडवेंचर स्पोर्ट्स से जोड़ने की पहल: मुख्यमंत्री ने क्लाइंबिंग वॉल स्टेडियम का किया शुभारंभ

Published

on

युवाओं को एडवेंचर स्पोर्ट्स से जोड़ने की पहल: मुख्यमंत्री ने क्लाइंबिंग वॉल स्टेडियम का किया शुभारंभ

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर में 27 लाख रुपए की लागत से निर्मित स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग वॉल इंडोर स्टेडियम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि खेलों के विविध आयामों को विकसित कर युवाओं को नई संभावनाओं से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता है, और स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग जैसे साहसिक खेल युवाओं में आत्मविश्वास, साहस और अनुशासन का विकास करते हैं।

जिला प्रशासन और देशदेखा स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग समूह के सहयोग से जशपुर के इच्छुक खिलाड़ियों को पर्वतारोहण एवं क्लाइंबिंग से संबंधित तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे इस क्षेत्र में अपने कौशल को विकसित कर सकें। वर्तमान में इस समूह में 15 सदस्य शामिल हैं, जिनमें से 5 मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग वॉल के मास्टर ट्रेनर रवि कुमार सिंह ने जानकारी दी कि इंडोर स्टेडियम में आधुनिक पद्धति से और सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह सुविधा खिलाड़ियों को सुरक्षित वातावरण में अभ्यास करने और प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होने का अवसर प्रदान करेगी।प्रशिक्षण देने वाले मास्टर ट्रेनर रवि कुमार सिंह प्रोफेशनल क्लाइंबिंग गाइड इंस्टिट्यूट (PCGI), यूएस की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त संस्था से प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्राप्त कर चुके हैं। प्रशिक्षण दल में तेजल भगत, रूसनाथ भगत, सचिन कुजुर एवं प्रतीक नायक भी शामिल हैं, जो खिलाड़ियों को तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जुदेव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जुदेव, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह  सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677