Connect with us

कोरबा

सुशासन तिहार 2026 -राहत, विश्वास और विकास का संगम’

Published

on

’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से घुरविंद दास महंत के चेहरे पर लौटी मुस्कान’

’जनसमस्या निवारण शिविर में रखी समस्या, डेढ़ घंटे में हुआ समाधान’

कोरबा। सुशासन तिहार 2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में सार्थक पहल साबित हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप जिलेभर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से प्रशासन ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुन रहा है तथा उनका मौके पर ही समाधान सुनिश्चित कर रहा है। इससे आम नागरिकों में शासन के प्रति विश्वास और संतोष की भावना मजबूत हुई है। जरूरतमंद परिवारों को न केवल राहत मिल रही है, बल्कि उनके जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार भी हो रहा है।

इसी क्रम में कोरबा जिले के ग्राम चुइया निवासी घुरविंद दास महंत की समस्या का समाधान सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में किया गया। श्री महंत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके परिवार में पत्नी एवं दो बेटियां हैं। आर्थिक परिस्थितियां कमजोर होने तथा लंबे समय तक काम की तलाश में बाहर रहने के कारण वे नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान नहीं कर सके। धीरे-धीरे उनके घर का बिजली बिल बढ़कर लगभग 90 हजार रुपए तक पहुंच गया, जिससे वे लगातार परेशान और चिंतित रहने लगे थे। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन एवं प्रशासन स्वयं गांव-गांव पहुंचकर आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर रहे हैं। उन्होंने भी आशा और विश्वास के साथ ग्राम चुइया में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचकर अपनी समस्या संबंधित विभाग के समक्ष रखी।

शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा उन्हें मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की जानकारी दी गई तथा योजना के अंतर्गत लाभ प्रदान करने की प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ की गई। विभागीय टीम द्वारा उनके निवास पहुंचकर विद्युत कनेक्शन का परीक्षण किया गया, जिसके पश्चात योजना के तहत उनके लगभग 40 हजार रुपए के बिजली बिल को माफ किया गया। साथ ही शेष राशि को आसान किश्तों में जमा करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। समस्या के समाधान से श्री महंत एवं उनके परिवार को बड़ी राहत मिली। उन्होंने बताया कि उनकी समस्या का निराकरण मात्र डेढ़ घंटे के भीतर हो गया, जिससे अब वे पहले की तुलना में काफी राहत महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब वे बिना किसी आर्थिक दबाव के आसान किश्तों में बिजली बिल का भुगतान कर सकेंगे।

उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना उनके जैसे अनेक जरूरतमंद परिवारों के लिए अत्यंत मददगार साबित हो रही है। उन्होंने सुशासन तिहार की पहल को आमजन के हित में एक संवेदनशील एवं सराहनीय अभियान बताया।

Continue Reading

कोरबा

बाड़ी में किसान ने लगाए चंदन के 1 हजार पौधे

Published

on

कोरबा। जिले के किसान अब पारंपरिक खेती के साथ ही पेड़, पौधों से भी आय बढ़ाने के लिए आगे आ रहे हैं। वन विभाग किसान वृक्ष मित्र योजना के तहत चंदन की खेती को बढ़ावा दे रहा है। ग्राम धौराभाठा के किसान अर्जुन सिंह कंवर की बाड़ी में लगाए गए करीब 1 हजार चंदन पौधे लहलहा रहे हैं। इसकी खुशबू दूर तक बिखरने लगी है। इस वजह से और भी किसान चंदन के पौधे लगाने आगे आ रहे हैं।

वन परिक्षेत्र पाली के धौराभाठा निवासी अर्जुन सिंह कंवर ने अगस्त 2024 में किसान वृक्ष मित्र योजना के तहत चंदन पौधों का रोपण किया था। वर्तमान में पौधों की उत्कृष्ट वृद्धि और जीवितता दर यह साबित कर रही है कि उन्होंने संरक्षण, सिंचाई और नियमित देखरेख पर विशेष ध्यान दिया है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार अर्जुन की मेहनत और समर्पण के कारण चंदन की खेती का यह माडल अन्य किसानों के लिए भी उदाहरण बन गया है। चंदन की खेती के प्रति किसानों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। चंदन देश की सबसे मूल्यवान लकड़ी में शामिल है।

इसकी फसल तैयार होने में लगभग 12 से 15 वर्ष का समय लगता है, इसकी लकड़ी और तेल का बाजार मूल्य काफी अधिक होता है। यही कारण है कि केंद्र सरकार भी सफेद चंदन की खेती को प्रोत्साहित कर रही है। कटघोरा वनमंडल की ओर से इस वर्ष मानसून सत्र में 2500 से अधिक चंदन पौधों के रोपण की तैयारी की गई है, ताकि अधिक से अधिक किसानों को इस लाभकारी खेती से जोड़ा जा सके। इस वर्ष भी विभाग की ओर से पाली के हाईटेक नर्सरी में पौधे तैयार किए जा रहे हैं, जिसे किसानो को प्रदाय किया जाएगा।

किसानों को किसान वृक्ष योजना के तहत व्यवसायिक रूप से चंदन, सागौन की खेती से जोड़ा जा रहा है। दीर्घकालिक आय के विकल्प वाले इन पौधों से किसान आगामी समय में लाभांवित होंगे।

– कुमार निशांत, डीएफओ वन मंडल कटघोरा

Continue Reading

कोरबा

कोरबा के मड़वारानी पहाड़ पर युवक ने लगाई फांसी:पत्नी से विवाद के बाद में तनाव था, पुलिस जांच में जुटी

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र स्थित मड़वारानी पहाड़ पर एक युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। बताया जा रहा है कि पत्नी से विवाद के बाद युवक मानसिक तनाव में था।

मृतक की पहचान ग्राम जर्वे निवासी 32 वर्षीय सिमरन कुमार सांडे के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह शनिवार शाम करीब 7 बजे अपनी बाइक लेकर घर से निकला था, लेकिन रातभर वापस नहीं लौटा।

श्रद्धालुओं ने देखा शव, पुलिस को दी सूचना

रविवार (7 जून) सुबह मड़वारानी पहाड़ स्थित मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने एक पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटका देखा। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल के पास ही मृतक की बाइक भी खड़ी मिली।

सूचना मिलने पर उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पत्नी के मायके जाने से था परेशान

परिजनों ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले सिमरन का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। विवाद के बाद पत्नी अपने चार वर्षीय बेटे को लेकर मायके चली गई थी। इसी बात को लेकर सिमरन काफी परेशान और मानसिक तनाव में था।

परिवार ने भी पुलिस के समक्ष पारिवारिक कलह की बात स्वीकार की है। हालांकि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

सुसाइड नोट नहीं मिला

उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं।

गांव में शोक का माहौल

युवक की मौत के बाद जर्वे गांव में शोक का माहौल है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के चार साल के बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया है। वहीं परिजन घटना से सदमे में हैं।

Continue Reading

कोरबा

नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु ने निगम आयुक्‍त को लिखा पत्र :समस्‍याओं से निजात दिलाने की रखी मांग

Published

on

कोरबा। नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु ने शहर की विभिन्‍न आवश्‍यक मुलभूत सुविधाओं के लिए निगम आयुक्‍त को पत्र लिखा है‍ जिसमें विद्युत, स्‍ट्रीट लाईट, पेयजल, साफ सफाई, हाईमास्‍ट लाईट, ट्रैफिक व्‍यवस्‍था, राखड़, बरसात पूर्व नालियों की सफाई, पर्यावरण जैसी प्रमुख समस्‍याओं से निजात दिलाने की मांग रखी गई है ।

श्री साहु ने कहा है कि बरसात आने वाला है और अभी तक नालियों को दुरूत नहीं किया गया है। पर्याप्‍त सफाई भी नहीं कराया गया है जिसके कारण पहली बरसात में ही बदबु से शहरवासी परेशान होंगे तथा कोरबा शहर की सबसे बड़ी समस्‍या ट्रैफिक की है । पिछले कई वर्षों से प्रशासन इस समस्‍या को दूर करने के लिए कोई ठाेस कारगार उपाय करने में नाकाम रहा है । जिस कारण लोग सड़क ट्रैफिक समस्‍या से परेशान हो रहे हैं । एक ओर निगम का दावा है कि कोरबा शहर को पर्याप्‍त सुविधाएं मिल रहा है लेकिन धरातल पर कुछ और है । स्‍ट्रीट लाईट के लिए लगभग सभी वार्ड के पार्षद फरियाद लगा चुके हैं लेकिन बंद पड़े स्‍ट्रीट लाईट को सुधारा नहीं जा रहा है और जरूरत के हिसाब से नया स्‍ट्रीट लाईट लगाया नहीं जा रहा है । श्री साहु ने कहा निगम क्षेत्र में रहने वाले वे सभी पेयजल उपभोक्‍ता पानी के लिए तरस रहे हैं जो निगम के पानी पर निर्भर है कहीं पानी नहीं पहुच रहा तो कहीं पानी ऊपर चढ़ नहीं पा रहा । कोरबा शहर में जगह – जगह सड़क किनारे राखड़ डंप किये जाने की शिकायतें आम हो गई है ।
नेता प्रतिपक्ष श्री साहु ने कहा है कि जो काम जरूरी है जनता के हित के लिए आवश्‍यक मुलभूत सुविधाओं में आता है उसे ताक में रखकर ऐसे अनेक कार्य कराये जाने का प्‍लान है जो जरूरी और आवश्‍यक नहीं है । उन्‍होंने आगे कहा कि जनता का ध्‍यान भटकाने के लिए इन दिनों निगम में सम्‍मान – अपमान का खेल खेला जा रहा है । इस पर निगम प्रशासन क्‍या कार्यवाही करेगा यह देखना दिलचस्‍प होगा । क्‍या वाकई में सम्‍मान- अपमान का मामला है या कुछ और क़पाराम साहु ने बताया कि निगम प्रशासन द्वारा शीघ्र ही कोरबा में मुलभूत आवश्‍यक सुविधाओं का विस्‍तार नहीं किये जाने पर विपक्ष एकजूटता के साथ सड़क की लड़ाई डटकर लड़ेगें ।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677