कोरबा
ग्राम पंचायत बैरा में सुशासन तिहार का आयोजन- शासन की योजनाओं से लाभान्वित हुए ग्रामीण
57 आवेदन निराकृत
कोरबा। आज ग्राम पंचायत बैरा में सुशासन तिहार का गरिमामय आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना रहा। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती माधुरी देवी तवर जनपद अध्यक्ष रहीं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शांति देवी मरावी, जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जाखड़, जनपद सदस्य तिवारी सिंह मरावी और आनंद आयाम, एसडीएम मनोज बंजारे सहित ग्राम पंचायत बैरा के सरपंच सहदेव अरमो एवं आसपास की विभिन्न पंचायतों के सरपंच उपस्थित रहे।

आयोजन के दौरान विभिन्न विभागों के माध्यम से हितग्राहियों को सामग्री एवं लाभ का वितरण किया गया। मनरेगा योजना के अंतर्गत 13 हितग्राहियों को जॉब कार्ड प्रदान किए गए, जबकि खाद्य विभाग द्वारा 20 हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित किए गए। प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना के तहत गोपाल सिंह को लाभान्वित किया गया और उद्यानिकी विभाग द्वारा सब्जी बीज किट का वितरण ओम प्रकाश, रामप्रसाद, प्रिंस मित्तल, श्रीमती जुग्गी बाई, सेडू राम और अंगद सिंह को किया गया।

मत्स्य विभाग की ओर से जय लक्ष्मी स्व सहायता समूह, पसान को मछली जाल प्रदान किया गया। कृषि एवं सहकारिता विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को किसान क्रेडिट कार्ड और 13 हितग्राहियों को फार्मर आईडी का वितरण किया गया। स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुष्मान भारत योजना के तहत हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड सौंपे गए तथा अन्य विभागों द्वारा 4 हितग्राहियों को ऋण चेक वितरित किए गए।

मुख्य अतिथि श्रीमती माधुरी देवी तवर जनपद अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में शासन की योजनाओं की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए ताकि ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। शिविर के दौरान कुल 628 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 57 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। यह कार्यक्रम ग्रामीण विकास और सुशासन की दिशा में एक प्रभावी कदम सिद्ध हुआ।
कोरबा
बांकी मोगरा की दीपिका कश्यप ने कक्षा10 वीं में किया टॉप, सांसद प्रतिनिधि पहुंचे बधाई देने, विज्ञान में प्राप्त किए पूरे 100 अंक….देखे पूरी खबर
संवाददाता साबीर अंसारी
बांकी मोगरा :– छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) ने दिनांक 29 अप्रैल को कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। कक्षा 10वीं की परीक्षा में नगर पालिका परिषद बांकी मोगरा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 शक्ति चौक निवासी बीकन इंग्लिश हायर सेकेंडरी विद्यालय की छात्रा दीपिका कश्यप ने जिले में टॉप कर जिले का नाम रोशन किया है।
दीपिका कश्यप ने विज्ञान में 100 अंक, गणित में 99 अंक, सामाजिक विज्ञान में 98 अंक, हिंदी में 95 अंक, संस्कृत में 90 अंक और अंग्रेजी में 86 अंक डिस्टेंस के साथ – कुल 600 में से 578 अंक हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रौशन किया हैं।

माता-पिता को दिया श्रेय
• दीपिका कश्यप ने अपनी इस शानदार सफलता का श्रेय माता – किरण कश्यप, पिता – दिलीप कश्यप, शिक्षकों और नियमित अध्ययन को दिया।
बधाई देने पहुंचे क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि – कांग्रेस के सांसद प्रतिनिधि प्रदीप अग्रवाल, वार्ड के पार्षद हेमंत साहनी, पार्षद राकेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष यशपाल कंवर, महिला नेत्री कौशल्या, कांग्रेसी प्रेम श्रीवास, कांग्रेसी फिरोज अनंत सभीं ने दीपिका को इस सफलता की बधाई देते हुए उपहार प्रदान किया साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया।

दीपिका कश्यप ने बताया कि भविष्य में एक सफल डॉक्टर बनकर समाज व क्षेत्र की सेवा करना उनका लक्ष्य है, और मेरे इस सफलता के पीछे परिवार का सहयोग और शिक्षकों का मार्गदर्शन सबसे बड़ी ताकत है।

दीपिका कश्यप के इस सफलता से परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर देखी जा रही है, साथ ही पूरा क्षेत्र इनकी उज्जवल भविष्य की कामना करती है।
कोरबा
नेशनल लोक अदालत का आयोजन: दुर्गेश को ट्राईसायकिल मिलते ही खिला चेहरा
कई मामलों का किया गया निराकरण
कोरबा। संतोष शर्मा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा, अविनाश तिवारी श्रम न्यायाधीश कोरबा, गरिमा शर्मा, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोरबा, ममता भोजवानी द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोरबा, सीमा प्रताप चंद्र, जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एफ. टी. सी.) कोरबा, कु. मयूरा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोरबा, कु. डाली ध्रुव द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी कोरबा, सोनी तिवारी प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी कोरबा, कु. कुमुदिनी गर्ग, प्रथम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी कोरबा, कु. डिंपल सचिव, शिशुपाल सिंह सहायक ग्रेड दो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा द्वारा रामसागरपारा वार्ड क्रमांक 1 में रहने वाले दुर्गेश कंवर जिसे बचपन से ही विकलांग होने की वजह से चलने में दिक्कत होती थी, को ट्राई साइकिल प्रदान किया गया।
दुर्गेश कंवर का आवागमन अब आसान होगा। ट्राईसायकिल मिलने पर दुर्गेश कंवर के चेहरे पर मुस्कान बिखर गई और अतिथियों का आभार जताया।


कोरबा
विश्व रेड क्रॉस दिवस पर राम सिंह अग्रवाल सम्मानित
रायपुर में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया सम्मान
कोरबा। विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रायपुर में आयोजित सम्मान समारोह में रेड क्रॉस सोसाइटी कोरबा इकाई के चेयरमैन एवं समाजसेवी राम सिंह अग्रवाल को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कोरबा में “चाचा नेहरू” के नाम से पहचान रखने वाले राम सिंह अग्रवाल को रेड क्रॉस समिति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।शिक्षासमारोह में प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की।

राम सिंह अग्रवाल ने अपने कार्यकाल में कोरबा जिले में रेड क्रॉस समिति की गतिविधियों को तेज गति से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में अब तक 1370 नए सदस्यों को रेड क्रॉस सोसाइटी से जोड़ा गया है। इसके साथ ही रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।
समाजसेवा और मानवता के प्रति समर्पित कार्यों के लिए मिले इस सम्मान पर जिले के सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने राम सिंह अग्रवाल को बधाई दी है।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized7 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
