Connect with us

देश

Google Pixel 10 बाजार में देने जा रहा दस्तक, इस तारीख को होगा लॉन्च, मिलेंगे शानदार फीचर्स

Published

on

न्यूयॉर्क/नई दिल्ली,एजेंसी। गूगल ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि उसकी नई Pixel 10 सीरीज़ का लॉन्च 20 अगस्त को न्यूयॉर्क में आयोजित होने वाले Made by Google इवेंट में होगा। लंबे समय से प्रतीक्षित इस स्मार्टफोन लाइनअप में इस बार कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे।

कौन-कौन से मॉडल होंगे लॉन्च?
लीक रिपोर्ट्स और टिप्स्टर्स की मानें तो गूगल इस बार Pixel 10, Pixel 10 XL, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold मॉडल बाजार में उतार सकता है। हालांकि डिज़ाइन में ज्यादा बड़ा बदलाव नहीं होगा और ये पिछले मॉडलों जैसे ही दिखेंगे।

कैमरे में बड़ा अपडेट
Pixel 10 बेस मॉडल को अब ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें टेलीफोटो लेंस भी शामिल होगा, जो पहले केवल Pro मॉडल्स में मिलता था। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसका प्राइमरी सेंसर Pixel 9 से थोड़ा छोटा होगा, जिससे कम रोशनी में परफॉर्मेंस प्रभावित हो सकती है। वहीं, Pixel 10 Pro और Pro XL में वही कैमरा सिस्टम रहेगा जो पिछले Pro मॉडल्स में था।

AI आधारित स्मार्ट फोटोग्राफी
गूगल कई नए AI टूल्स भी पेश कर रहा है, जिनमें Speak-to-Tweak (आवाज़ से फोटो एडिटिंग), Sketch-to-Image (ड्रॉइंग से फोटो बनाना) और नया Pixel Sense वर्चुअल असिस्टेंट शामिल हैं। इसके अलावा Camera Coach फीचर भी होगा, जो फोटो लेते समय सही एंगल और लाइटिंग के सुझाव देगा।

नया प्रोसेसर और बेहतर परफॉर्मेंस
Pixel 10 सीरीज़ में नया Tensor G5 चिपसेट दिया जाएगा, जो अब Samsung की बजाय TSMC से 3nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर बनेगा। इससे फोन की परफॉर्मेंस और हीट मैनेजमेंट बेहतर होगा।

बैटरी और चार्जिंग फीचर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार फोन थोड़ा बड़ा और भारी होगा, जिसका कारण बड़ी बैटरी और नया Qi2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट हो सकता है। यह फीचर पहले Pixel सीरीज़ में नहीं था।

Fold मॉडल की खासियत
Pixel 10 Pro Fold दुनिया का पहला डस्ट-रेसिस्टेंट (IP68) फोल्डेबल फोन होगा, जिसका मतलब है कि फोन के अंदर धूल प्रवेश नहीं कर पाएगी।

नए कलर ऑप्शन
कलर वेरिएंट्स में भी बदलाव होगा। Pixel 10 में Indigo, Frost और Limoncello जैसे नए रंग होंगे, जबकि Pro मॉडल्स में Porcelain, Jade और Moonstone शेड्स शामिल होंगे। कुल मिलाकर, Pixel 10 सीरीज़ में गूगल ने कैमरा, AI फीचर्स, बैटरी और वायरलेस चार्जिंग पर खास ध्यान दिया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

कांग्रेस कल सड़क पर संसद लगाएगी:जनता के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग चलाएगी, खड़गे के घर मौजूद रहेंगे INDIA ब्लॉक के नेता

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। INDIA ब्लॉक शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर मॉक संसद आयोजित करेगा। इसमें राहुल गांधी समेत विपक्षी नेता मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘महाभियोग’ चलाएंगे।

इस कार्यक्रम में राहुल, प्रियंका समेत कई विपक्षी नेता शामिल होंगे। यह कार्यक्रम 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली विपक्ष की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली से पहले किया जा रहा है। विपक्ष SIR और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में CEC के इस्तीफे की मांग कर रहा है।

पब्लिक महाभियोग में जनता या राजनीतिक दल किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ विरोध जताते हैं।

पब्लिक महाभियोग की अध्यक्षता पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार करेंगी। प्रक्रिया की शुरुआत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे।

प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को नई दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचीं। उन्होंने 1 नवंबर को होने वाली INDIA ब्लॉक की रैली की तैयारियों का जायजा लिया।

प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को नई दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचीं। उन्होंने 1 नवंबर को होने वाली INDIA ब्लॉक की रैली की तैयारियों का जायजा लिया।

INDIA ब्लॉक में शामिल हो सकती है CJP, कार्यकर्ताओं से फीडबैक मांगा

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने इंडिया ब्लॉक की 1 नवंबर की रैली का समर्थन किया है। CJP नेता आशुतोष रांका ने कहा कि पार्टी समर्थक रामलीला मैदान में होने वाली रैली में शामिल हो सकते हैं। CJP ने INDIA ब्लॉक में शामिल होने के संकेत भी दिए हैं। इस पर कार्यकर्ताओं से फीडबैक मांगा है।

वहीं, राहुल गांधी ने गुरुवार को छात्र संगठनों से भी 1 नवंबर के दिल्ली चलो मार्च में आने की अपील की है। उन्होंने X पर वीडियो जारी कर कहा कि पुलिस-लाठीचार्ज की चिंता नहीं करें। घबराने की जरूरत नहीं है।

INDIA ब्लॉक और CJP दोनों ही SIR और वोटरों के नाम काटे जाने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

राहुल बोले- ये किसी राजनीतिक पार्टी का मार्च नहीं

राहुल ने कहा कि यह किसी एक राजनीतिक पार्टी का मार्च नहीं, बल्कि भारत की आत्मा को बचाने का मार्च है। यह मार्च भारतीय संविधान और राष्ट्र की रक्षा के लिए है। एक नवंबर का मार्च लोकतंत्र बचाने, वोट चोरी रोकने और संविधान की रक्षा के लिए है।

उन्होंने कहा कि अगर किसी को लगता है कि देश के लोकतंत्र, संविधान, विचारों और अपनी बात रखने की आजादी पर हमला हो रहा है तो उसे इस मार्च में शामिल होना चाहिए।

विपक्ष की SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ 6 बैठकें-प्रदर्शन

INDIA ब्लॉक के नेता SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 6 से 13 अक्टूबर के बीच 8 बार प्रदर्शन कर चुके हैं।

कॉकरोच जनता पार्टी और लेफ्ट ने भी 10 अक्टूबर को इसी मुद्दे पर प्रदर्शन बुलाया था, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी। इस दौरान शहर में बैरिकेडिंग की गई थी, 45 मेट्रो स्टेशन बंद रहे और 7 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।

Continue Reading

देश

प्रयागराज में नीले ड्रम में मिला रू.5 करोड़ कैश:जमीन में गाड़ी थी गड्डियां, पुलिस पड़ोसी से झगड़े की जांच करने पहुंची तो राज खुला

Published

on

प्रयागराज, एजेंसी। प्रयागराज में नीले ड्रम में 5 करोड़ रुपए कैश मिला है। 500-500 रुपए की गड्डियां कपड़े में लपेटी गईं और इन्हें जमीन में गाड़कर रखा गया था। मामला प्रयागराज से 32 किमी दूर बरईपुर गांव में राकेश यादव के घर का है। बुधवार रात को पुलिस ने रकम बरामद की।

5-6 दिन पहले राकेश का पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था। राकेश के खिलाफ FIR दर्ज हुई। पुलिस पहुंची तो राकेश की दरोगा से बहस हो गई। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो घर के अंदर करोड़ों रुपए छिपाने की कहानी सामने आई।

नीले ड्रमों में रुपए भरने के बाद उन्हें ढक्कन से बंद कर दिया गया था।

नीले ड्रमों में रुपए भरने के बाद उन्हें ढक्कन से बंद कर दिया गया था।

कैश मिलने के बाद पुलिस ने घर को सील कर दिया है।

कैश मिलने के बाद पुलिस ने घर को सील कर दिया है।

पुलिस ने गांव की बिजली काटकर मारी रेड

नवाबगंज इलाके के बरईपुर गांव में राकेश यादव उर्फ महाकाल का पुश्तैनी मकान है। पुलिस को राकेश के घर में चोरी के रुपए जमीन में गाड़कर रखने का इनपुट मिला था। यह बात पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया तक पहुंची।

इसके बाद बुधवार शाम 6 बजे डीसीपी (गंगानगर) सोनम कुमार और एडीसीपी पुष्कर वर्मा समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इससे पहले पुलिस ने पूरे गांव की बिजली कटवा दी। फिर सर्च अभियान शुरू किया। इस दौरान सोरांव के एसीपी श्यामजीत प्रमिला सिंह भी मौजूद रहे।

साढ़े 4 घंटे तक चला सर्च अभियान

पुलिस के मुताबिक, घर की तलाशी के दौरान जमीन में दबाकर रखे गए 3 नीले ड्रम मिले। इसमें कपड़े से लपेटकर नोटों की गड्डियां रखी गई थीं। पुलिस ने कैश को कब्जे में लेकर घर सील कर दिया और घेराबंदी कर दी।

करीब साढ़े 4 घंटे तक घर में सर्च अभियान चलाने के बाद पुलिस साढ़े 10 बजे लौट गई। पुलिस ने राकेश यादव के भाई बबलू को भी हिरासत में लिया है। पूरे परिवार को पुलिस टीमें अपने साथ ले गई हैं।

घर के चारों तरफ 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं। राकेश के घर के साथ उसके बगीचे और खाली जमीन को भी पुलिस ने रिबन से घेर दिया है।

नवाबगंज के बरईपुर गांव में 3 थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। इसके बाद राकेश यादव के घर पर रेड मारी गई।

नवाबगंज के बरईपुर गांव में 3 थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। इसके बाद राकेश यादव के घर पर रेड मारी गई।

गांववालों का दावा- कुछ साल में खरीदी गई 22 बीघा जमीन

गांववालों ने बताया कि राकेश यादव कई साल पहले पुणे में अपने बहनोई और साले के साथ रहकर एक सर्राफा व्यापारी के घर काम करता था। कोविड के समय वह अपने बरईपुर स्थित घर चला आया।

इसके बाद उसने 22 बीघा जमीन खरीदी। इसकी कीमत 10 करोड़ रुपए से ज्यादा थी। फिर करीब 1 करोड़ रुपए लगाकर घर बनवाया। दो ट्रैक्टर के साथ DJ और पिकअप खरीदा। फिर यहीं पर सीमेंट-सरिया का कारोबार करने लगा।

राकेश 2 भाइयों के साथ गांव में रहता है

राकेश 6 भाई हैं। इनमें राकेश, राजेश और लवकुश तीनों गांव में रहते हैं, जबकि तीन अन्य छोटू, राजेंद्र, अभिषेक बाहर रहते हैं। पिता राम आधार की मौत हो चुकी है।

डीसीपी गंगानगर सोनम कुमार ने बताया-

बुधवार को रात होने की वजह से सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया था। राकेश के घर के आसपास पुलिस तैनात की गई है। जमीन के नीचे दबाए गए तीन ड्रमों से करोड़ों रुपए मिले हैं।

Continue Reading

देश

ओडिशा में साइक्लोन से बाढ़, 300 गांवों में लोग फंसे:आंध्र प्रदेश में रेलवे पुल डूबा, MP-राजस्थान सहित 15 राज्यों में बारिश-ठंड बढ़ेगी

Published

on

जयपुर/लखनऊ/भोपाल/पटना, एजेंसी। बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान अर्नब भले ही कमजोर पड़ गया है लेकिन देश भर में इसका असर जारी है। चक्रवात ने सबसे ज्यादा ओडिशा और आंध्र प्रदेश में तबाही मचाई है। दोनों राज्यों में करीब 6 लोगों की मौत हुई है।

ओडिशा के गंजाम जिले में लगातार 4 दिनों से भारी बारिश हो रही है। करीब 300 गांवों में बाढ़ आ गई है। राज्य सरकार इन इलाकों में फंसे लोगों को हेलिकॉप्टर से निकालने की तैयारी कर रही है। राज्य में अब तक करीब 30 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

वहीं, आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में एक रेलवे पुल पानी में डूब गया है, जिसके चलते दोनों ओर से ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है। प्रशासन फंसे यात्रियों को सड़क के रास्ते निकालने की तैयारी कर रहा है। ओडिशा और आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में हजारों पेड़ गिर गए हैं। कई पुल और सड़कें भी बह गई हैं।

चक्रवात के असर से मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश समेत 15 राज्यों में भी बुधवार रात से बारिश हो रही है। इन राज्यों में अगले दो दिन बारिश जारी रह सकती है। तेज बारिश की आशंका को देखते हुए छत्तीसगढ़ के 12 और ओडिशा के 16 जिलों में गुरुवार को स्कूल बंद रखे गए हैं।

चक्रवात अब डीप डिप्रेशन में बदला

चक्रवात अर्नब मंगलवार देर रात करीब 3:30 बजे आंध्र प्रदेश के तट से टकराया था। इस दौरान 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और भारी बारिश हुई।

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, चक्रवात अर्नब कमजोर होकर डीप डिप्रेशन में बदल गया है। गुरुवार सुबह तक इसके डिप्रेशन और शाम तक कम दबाव वाले क्षेत्र में बदलने की संभावना है।

देशभर से मौसम की तस्वीरें

ओडिशा के गंजाम जिले में लगातार 4 दिनों से हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं।

ओडिशा के गंजाम जिले में लगातार 4 दिनों से हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं।

ओडिशा के पुरी में समुद्र में लहरें ऊंची उठ रही हैं और तेज हवाएं चल रही हैं।

ओडिशा के पुरी में समुद्र में लहरें ऊंची उठ रही हैं और तेज हवाएं चल रही हैं।

ओडिशा के गजपति में कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

ओडिशा के गजपति में कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

तमिलनाडु के थूथुकुडी में मछुआरे गुरुवार को लगातार चौथे दिन समुद्र में नहीं उतरे।

तमिलनाडु के थूथुकुडी में मछुआरे गुरुवार को लगातार चौथे दिन समुद्र में नहीं उतरे।

ओडिशा के गजपति जिले में पानी के तेज बहाव में कई सड़कें बह गईं।

ओडिशा के गजपति जिले में पानी के तेज बहाव में कई सड़कें बह गईं।

दिल्ली-NCR में आज बादल छाए हैं। गाजियाबाद में सुबह हल्की बारिश हुई।

दिल्ली-NCR में आज बादल छाए हैं। गाजियाबाद में सुबह हल्की बारिश हुई।

उत्तराखंड के केदारनाथ में गुरुवार सुबह बर्फबारी के बीच श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

उत्तराखंड के केदारनाथ में गुरुवार सुबह बर्फबारी के बीच श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

सिक्किम के पाक्योंग जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई।

सिक्किम के पाक्योंग जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई।

सैटेलाइट मैप में देखें देशभर का मौसम

राज्यों में मौसम का हाल…

मध्य प्रदेश: भोपाल-ग्वालियर समेत 12 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

चक्रवात अर्नब के असर से मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। बुधवार को सतना, कटनी और छतरपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई। गुरुवार को इसका असर और बढ़ने की संभावना है। मौसम केंद्र ने भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, बैतूल, हरदा, ग्वालियर सहित 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान: 27 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, रात का पारा 10 डिग्री तक पहुंचा

राजस्थान के 27 जिलों में गुरुवार को तेज बारिश का अलर्ट है। बुधवार देर शाम भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में बादल छाए और देर रात हल्की बारिश हुई। मौसम में बदलाव से ठंड बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में जयपुर, पिलानी, सीकर, बाड़मेर और चूरू समेत लगभग सभी शहरों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सीकर और फतेहपुर में रात का तापमान गिरकर 10 डिग्री तक पहुंच गया।

उत्तराखंड: 5 जिलों में बारिश, केदारनाथ में बर्फबारी से हेलीकॉप्टर सेवा रोकी

उत्तराखंड में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर दिखने लगा है। देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी और टिहरी में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। केदारनाथ में सुबह बर्फबारी के बाद बारिश हुई। मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर सेवा रोक दी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने प्रदेश के 10 जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान का यलो अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा: 4 जिलों में बारिश, 15 जिलों में अलर्ट; सामान्य से 181% ज्यादा बारिश

हरियाणा के पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद और यमुनानगर के कई इलाकों में गुरुवार सुबह बारिश हुई। बूंदाबांदी के बाद आसमान में काले बादल छा गए। मौसम विभाग ने प्रदेश के 15 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। करनाल और यमुनानगर में आंधी चलने की आशंका है।

बिहार: पटना, समस्तीपुर सहित 3 जिलों में बारिश, 26 जिलों में अलर्ट

बिहार के पटना, समस्तीपुर और आरा में गुरुवार सुबह से हल्की बारिश हो रही है, जबकि नालंदा और बेगूसराय में बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने 26 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर और बक्सर में भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने की आशंका है।

पंजाब-चंडीगढ़: 2 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, ओले गिरने की भी आशंका

पंजाब और चंडीगढ़ में आज से दो दिन मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान कई जगह बिजली गिरने की आशंका है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। बुधवार को पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया। फरीदकोट में सबसे ज्यादा 36.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677