Connect with us

कोरबा

सरस्वती शिशु मंदिर दर्री में शैक्षणिक भ्रमण, मनोरंजक पिकनिक एवं गणित मेले का भव्य आयोजन

Published

on

सिपेट और अप्पू गार्डन भ्रमण से विद्यार्थियों का बौद्धिक व मानसिक विकास, गणित मेले में नन्हे वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा

कोरबा। सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी दर्री में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, व्यावहारिक ज्ञान तथा बौद्धिक क्षमता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शैक्षणिक भ्रमण, पिकनिक एवं गणित मेले का सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ वास्तविक जीवन से जुड़ी जानकारियां प्राप्त करने का अवसर मिला।

विद्यालय के माध्यमिक, उच्च एवं उच्चतर विभाग के कक्षा षष्ठम से एकादश तक के भैया-बहनों को शैक्षणिक भ्रमण हेतु सिपेट (सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी) ले जाया गया। इस भ्रमण के दौरान रजनीश पांडे के कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को पेट्रोकेमिकल, पॉलिमर एवं प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि सिपेट की स्थापना वर्ष 1968 में भारत सरकार द्वारा की गई थी तथा यह रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के अंतर्गत संचालित एक प्रतिष्ठित संस्थान है। यह संस्थान प्लास्टिक उद्योग के लिए आवश्यक तकनीकी ज्ञान, कौशल विकास एवं अनुसंधान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न आधुनिक मशीनों को देखा और यह जाना कि किस प्रकार प्लास्टिक को विभिन्न आकार देकर दैनिक उपयोग की वस्तुएं बनाई जाती हैं। साथ ही उन्हें यह जानकारी भी दी गई कि प्लास्टिक पूर्णतः नष्ट नहीं होता, बल्कि उसे पुनर्चक्रण के माध्यम से दोबारा उपयोग में लाया जा सकता है। सिपेट में प्लास्टिक रीसाइक्लिंग की प्रक्रिया को देखकर विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी विकसित हुई। इस शैक्षणिक भ्रमण में विद्यालय के प्राचार्य, समस्त आचार्यगण एवं सहयोगीगण उपस्थित रहे।

इसी क्रम में विद्यालय के प्राथमिक विभाग के कक्षा प्रथम से पंचम तक के विद्यार्थियों को मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक पिकनिक हेतु अप्पू गार्डन, कोरबा ले जाया गया। इस भ्रमण में सरस्वती शिक्षा संस्थान से कीर्ति कुमार अग्रवाल, प्राथमिक विभाग के सभी कक्षाचार्य एवं सहयोगी कृष्णा वैष्णव सम्मिलित हुए। बच्चों ने विभिन्न खेलों, झूलों एवं गतिविधियों का आनंद लेते हुए आपसी सहयोग, अनुशासन एवं सामाजिक व्यवहार का अनुभव प्राप्त किया। पिकनिक के दौरान बच्चों के चेहरों पर उत्साह और प्रसन्नता स्पष्ट दिखाई दी।

इसके अतिरिक्त प्रति वर्ष की भांति भारत के महान गणितज्ञ निवास रामानुजन के जन्मदिवस 22 दिसंबर के अवसर पर विद्यालय परिसर में गणित मेला आयोजित किया गया। प्रभारी आचार्य सुश्री आरजू सहीस के निर्देशन में विभाग स्तर पर अनेक रोचक एवं ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिससे विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि और आत्मविश्वास बढ़ा।


प्राथमिक विभाग में चित्रकला प्रतियोगिता में रोशनी वैष्णव, मॉडल निर्माण में विंशी, उल्टी गिनती में नेहाली साहू तथा पहाड़ा प्रतियोगिता में कुनाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।


माध्यमिक विभाग में सीधी गिनती में दिव्या जाल, पहाड़ा में चंद्रवती टेकाम, अनुमानित लंबाई-चौड़ाई में पूनम साहू, चित्रकला में शशांक सिंह, निबंध प्रतियोगिता में यामिनी बरेठ तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शशांक सिंह, खिलेश एवं दिव्या जाल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
उच्च एवं उच्चतर विभाग में लंबाई अनुमान में दिशा महंत, वजन अनुमान में अनन्या साहू तथा तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में खुशी प्रथम स्थान पर रहीं।

सभी विजेता भैया-बहनों को विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सुषमा बारस्कर ने बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रमों को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के समस्त आचार्यगण एवं सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

छत्तीसगढ़ में 10 जिलों के DEO बदले:13 प्राचार्यों और अधिकारियों का तबादला, बिलासपुर-सरगुजा के प्रभारी उपसंचालक भी बदले गए

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक आधार पर 13 प्राचार्यों और अधिकारियों का तबादला किया गया है। विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश के तहत संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारी स्तर के अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है।

इस फेरबदल में बिलासपुर और सरगुजा संभाग के प्रभारी उप संचालकों की अदला-बदली की गई है। इसके अलावा बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सूरजपुर, दुर्ग, मुंगेली, बलौदाबाजार-भाटापारा और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई समेत कई जिलों में DEO स्तर पर जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

बिलासपुर-सुरगुजा संभाग प्रभारी उप संचालकों की अदला-बदली

आदेश के अनुसार राजेश सिंह प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर को सरगुजा संभाग के प्रभारी उप संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। उन्हें संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

वहीं अश्वनी भारद्वाज प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा को बिलासपुर संभाग का प्रभारी उप संचालक बनाया गया है। उन्हें संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

जिला शिक्षा अधिकारियों की भी बदली जिम्मेदारी

ए.के. सिन्हा, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर बनाया गया है। वहीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खिसोरा, बलौदा के प्राचार्य मनोहर प्रताप सिंह को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा की जिम्मेदारी दी गई है।

लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर में सहायक संचालक जगजीत धीर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग बनाया गया है। इसी तरह प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली *एल.पी. डहीरे* को सहायक संचालक, संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर के कार्यालय में पदस्थ किया गया है।

डॉ. मोहन लाल पटेल प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र नगर, बिलासपुर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली की जिम्मेदारी दी गई है।

बिलासपुर, बलौदाबाजार समेत कई जिलों में नए प्रभारी DEO

प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर रामेश्वर जायसवाल को प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा जांजगीर-चांपा बनाया गया है। वहीं संदीप कुमार पांडे प्राचार्य, कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी करतला, को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर की जिम्मेदारी मिली है।

उपेंद्र कुमार देवांगन, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला विचारपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई बनाया गया है। शिव कुमार गेंदले प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला धरमपुरा, मुंगेली को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा बनाया गया है।

मोहला-मानपुर और खैरागढ़ में भी बदलाव

पुरुषोत्तम लाल साहू प्राचार्य शासकीय कन्या शिक्षा परिसर चौकी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को इसी जिले का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। वहीं वर्तमान प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी योगदास साहू को प्रतिनियुक्ति पर लेकर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में प्राचार्य बनाया गया है।

Continue Reading

कोरबा

जनता प्राथमिक उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति नगोईखार का मतदाता सूची प्रकाशित

Published

on

दावा- आपत्ति 15 सितंबर तक आमंत्रित

कोरबा 09 सितंबर 2026। जनता प्राथमिक उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति मर्यादित नगोईखार पंजीयन क्रमांक 3584 के सदस्यों के मतदाता सूची को अंतिम रूप देने के लिए मतदाता सूची प्रकाशित किया गया है। मतदाता सूची के संबंध में सदस्यों से दावा-आपत्ति 15 सितंबर 2026 तक आमंत्रित किया गया है।
रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती सुष्मिता लकड़ा ने बताया कि दावा- आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के साथ सोसायटी कार्यालय नगोईखार में समिति प्रबंधक विजय कुमार अग्रवाल के पास  15 सितंबर 2026 तक कार्यालयीन समय पर  प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा- आपत्तियों का निराकरण 16 सितंबर को 12 बजे से किया जायेगा। निराकरण उपरांत अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

Continue Reading

कोरबा

रोजगार मेला के आयोजन हेतु नियोजकों से रिक्त पदों की मंगाई गई जानकारी

Published

on

कोरबा 09 सितंबर 2026। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के माध्यम से जिला स्तरीय ”रोजगार मेला“ का आयोजन शासकीय ई.व्ही.पी.जी.कॉलेज, कोरबा में किया जायेगा। जो नियोजक अपने संस्थाओं के रिक्त पदों को रोजगार मेला के माध्यम से पूर्ति करना चाहते हैं, वे अपने रिक्त पदों की जानकारी 15 सितंबर 2026 तक रोजगार कार्यालय कोरबा के ई-मेल पर उपलब्ध करा सकते हैं या जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। ताकि जिला स्तरीय ”रोजगार मेला“ में  शामिल किया जा सके।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677