कोरबा
देवशयनी एकादशी पर मां सर्वमंगला घाट कोरबा पर हसदेव आरती 6 जुलाई को
नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा किया जाएगा आयोजन
कोरबा। देवशयनी एकादशी के शुभ अवसर पर नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा मां सर्वमंगला घाट कोरबा पर हसदेव आरती का आयोजन 6 जुलाई को संध्या 5 बजे से किया जाएगा, जिसमें नगर पालिक निगम के महापौर संजु देवी राजपूत मुख्य यजमान के रूप में सहभागी होंगी। समिति ने आमजनों से अधिक से अधिक संख्या में हसदेव आरती में सहभागी होने का आग्रह किया है।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा बताया गया कि समिति द्वारा हसदेव नदी, हसदेव की सहायक नदियों और अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों के प्रदूषण को कम करने, संरक्षण करने तथा तट के सौन्दर्यीकरण करने का कार्य किया जा रहा है। उक्त उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रत्येक मास की पूर्णिमा को हसदेव आरती माँ सर्वमंगला घाट,कोरबा पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है, इसी क्रम में देवशयनी एकादशी के शुभ अवसर पर 6 जुलाई 2025 को सायं 5 बजे माँ सर्वमंगला घाट,कोरबा में नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा हसदेव आरती की जायेगी। उक्त आरती में महापौर संजु देवी राजपूत मुख्य यजमान के रूप में सहभागी होंगी। इसके अलावा विशिष्ट यजमान राष्ट्रसेविका समिति की जिला कार्यवाहिका गीता सिंह, अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्षा मनीषा गोयल, सतनामी कल्याण समिति की जिलाध्यक्ष डॉ. बरखा रानी कुर्रे, अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्रीय समिति की महिला संयोजिका लक्ष्मी नायक सहभागी होंगी। समिति द्वारा कोरबावासियों से अधिक से अधिक संख्या में हसदेव आरती में सहभागी होने का आग्रह किया है।
कोरबा
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 18 जुलाई तक विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान
14 वर्ष पूर्ण कर चुकी तथा 15 वर्ष का जन्मदिन न मनाने वाली किशोरियों का होगा निःशुल्क टीकाकरण
कोरबा। महिलाओं में होने वाले गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव के लिए किशोरियों में प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से जिले में 18 जुलाई 2026 तक विशेष एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत पात्र किशोरियों को निःशुल्क एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है।
यह विशेष टीकाकरण अभियान जिले के सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र कटघोरा, करतला, पाली एवं पोड़ी-उपरोड़ा, स्वर्गीय बिसाहू दास स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय कोरबा, रानी धनराज कुंवर शहरी सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र कोरबा सहित जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थय केन्द्रों में संचालित किया जा रहा है।
अभियान के अंतर्गत केवल वे किशोरियां पात्र होंगी जिन्होंने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो, लेकिन अभी 15 वर्ष का जन्मदिन न मनाया हो। आयु प्रमाण के लिए आधार कार्ड अथवा अन्य फोटोयुक्त पहचान पत्र मान्य होगा। यदि किसी हितग्राही के पास पहचान पत्र उपलब्ध नहीं है तो अभिभावक द्वारा हस्ताक्षरित शपथ-पत्र के आधार पर भी टीकाकरण कराया जा सकेगा। टीकाकरण के उपरांत सभी लाभार्थियों का पंजीयन यू-विन पोर्टल पर किया जाएगा तथा उन्हें डिजिटल टीकाकरण प्रमाण-पत्र भी उपलब्ध कराया जाएगा।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी पात्र पुत्रियों को 18 जुलाई तक आयोजित इस विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान के दौरान अपने निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, स्वर्गीय बिसाहू दास स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय कोरबा अथवा रानी धनराज कुंवर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा ले जाकर निःशुल्क टीकाकरण अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि समय पर एचपीवी टीकाकरण किशोरियों को भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रभावी कदम है। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नम्बर 7587859800 पर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
कोरबा
प्रयास आवासीय विद्यालय डिंगापुर कोरबा के 11 वीं में रिक्त सीटों में लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु परीक्षा 19 जुलाई को
कोरबा। प्रयास आवासीय विद्यालय डिंगापुर कोरबा में बालक/बालिका कक्षा 11 वीं में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु 10 जुलाई तक पात्र विद्यार्थियों से आवेदन मंगाये गये थे।
कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा से प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्धारित तिथि तक कुल 61 आवेदन प्राप्त हुए तथा सभी आवेदन पात्र पाये गये। प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 19 जुलाई को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक परीक्षा केन्द्र प्रयास आवासीय विद्यालय डिंगापुर कोरबा में आयोजित की जायेगी। सभी आवेदकों को परीक्षा तिथि 19 जुलाई को परीक्षा केन्द्र में निर्धारित समय से एक घंटा पूर्व उपस्थित होकर प्रवेश पत्र प्राप्त करने निर्देशित किया गया है। विद्यार्थियों को एक पासपोर्ट साईज फोटो व आधार कार्ड लेकर आना अनिवार्य है।
कोरबा
18 जुलाई को आयोजित होगी “रन फॉर ग्रीन मैराथन”
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आमनागरिकों से शामिल होने की अपील
कोरबा। पर्यावरण संरक्षण और हरित कोरबा के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में 18 जुलाई 2026 (शनिवार) को सुबह 7ः00 बजे से 9ः00 बजे तक “रन फॉर ग्रीन मैराथन” का आयोजन किया जाएगा।
मैराथन का शुभारंभ घंटाघर मैदान से होगा तथा समापन डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन ऑडिटोरियम में किया जाएगा। इसके पश्चात घंटाघर से पूर्वी रिंगरोड स्थित शुक्ला नगर मेन रोड तक “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया जाएगा। साथ ही आगामी 60 दिनों तक जिले के विभिन्न स्थानों पर भी व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिले के सभी नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं पर्यावरण प्रेमियों से “रन फॉर ग्रीन मैराथन” में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल शासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने सभी से इस जनअभियान में सहभागी बनकर हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरण-संरक्षित कोरबा के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देने का आग्रह किया।
-
Uncategorized10 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
Uncategorized11 months agoबाँकी कॉलोनी के दुर्गा भवन क्लब का होगा नवनिर्माण, नपा अध्यक्षा ने दिया आश्वाशन….देखे पूरी खबर
-
बाँकी मोगरा10 months agoथाना बाँकी–दर्री के सीमा सुमेधा पुल पर हुई लूट कांड, प्रार्थी तीन दिनों से भटक रहा, अब तक नहीं हुई शिकायत दर्ज…..।
-
कोरबा6 months agoकोरबा बांकीमोंगरा क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म – मुख्य आरोपी तरुण व एक सहयोगी हिरासत में। अन्य की तलाश जारी…..देखे पूरी खबर…।
-
कोरबा2 years agoमहतारी वंदन योजना से महिलाएं परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने सहित समाज की प्रगति में दे रही योगदान’
-
कोरबा12 months agoबांकीमोंगरा सड़क निर्माण गुणवत्ताहीन की शिकायत पर पहुंची न.प्रशा. विकास विभाग परीक्षण टीम, नवनिर्माण सीसी सड़क का किया कोर कटिंग परीक्षण…देखे पूरी खबर
-
कोरबा11 months agoअंकित सिंह बने श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष
-
Uncategorized1 year agoबाकी मोगरा में गूंजी या अली या हुसैन की सदाएं, मुहर्रम ताजिया जुलूस व झांकी निकाल इमाम हुसैन को याद कर मनाया मुहर्रम पर्व…..।
