Connect with us

Uncategorized

हार्ट अटैक मरीजों को अब चिंता नहीं : कोरबा के एमजीएम हॉस्पिटल में थ्रॉम्बोलिसिस से बच रही जानें, 24 घंटे उपलब्ध आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएँ

Published

on

कोरबा। हार्ट अटैक जैसी गंभीर स्थिति में अब कोरबा के मरीजों को दूर बड़े शहरों तक भागने की जरूरत नहीं है। मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल ने थ्रॉम्बोलिसिस जैसी अत्याधुनिक सुविधा देकर कई ज़िंदगियों को नया जीवन दिया है। बीते कुछ एक माह में यहाँ 15 से अधिक मरीजों को समय रहते थ्रॉम्बोलिसिस देकर हार्ट अटैक से होने वाली मौत से बचाया गया है। मरीजों को तुरंत राहत मिली और परिवार को बड़ी चिंता से निजात।


एमजीएम हॉस्पिटल की यह पहल कोरबा जैसे इलाके के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यहाँ के एमडी मेडिसिन डॉक्टर प्रिंस जैन ने इस सुविधा को संभव बनाया है। डॉक्टर जैन न केवल हार्ट और बीपी-शुगर के विशेषज्ञ हैं बल्कि क्रिटिकल केयर जैसी गंभीर बीमारियों का भी समर्पित इलाज करते हैं। उनकी देखरेख और अनुभव के कारण अब कोरबा के मरीजों को रायपुर या अन्य बड़े शहरों तक भागने की मजबूरी से छुटकारा मिल गया है।
डॉक्टर जैन को स्थानीय लोग गरीबों का मसीहा भी कहते हैं। वजह है कि वे हर मरीज को पूरी ईमानदारी और लगन से उपचार उपलब्ध कराते हैं। उनके प्रयासों से न सिर्फ हार्ट अटैक बल्कि अन्य गंभीर बीमारियों से भी राहत पाने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

एमजीएम हॉस्पिटल केवल हार्ट अटैक ही नहीं बल्कि हर तरह की आपात और नियमित चिकित्सा सेवाओं में भी अग्रणी है। यहाँ 24 घंटे डिलीवरी (नॉर्मल व ऑपरेशन) की सुविधा उपलब्ध है, जिससे गर्भवती महिलाओं को समय पर सुरक्षित उपचार मिलता है। साथ ही 24 घंटे शिशुरोग विशेषज्ञ उपलब्ध रहते हैं, ताकि नवजात शिशु और बच्चों को हर वक्त बेहतर देखभाल मिल सके।
इसके अलावा अस्पताल में ट्रॉमा केयर यूनिट भी है, जहाँ दुर्घटनाग्रस्त और गंभीर मरीजों का त्वरित इलाज किया जाता है। हड्डी रोग विशेषज्ञ और जनरल सर्जरी की सेवाएँ लगातार उपलब्ध हैं। एमजीएम हॉस्पिटल में 22 बेड का अत्याधुनिक आईसीयू स्थापित किया गया है, जो गंभीर मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित होता है।
एमजीएम हॉस्पिटल में 24 घंटे फार्मेसी और लैब की सुविधा है, जिससे मरीजों को दवाओं और जाँच के लिए बाहर भटकना नहीं पड़ता। यहाँ मरीजों की जरूरत को देखते हुए प्राइवेट वार्ड और सबसे किफायती जनरल वार्ड भी उपलब्ध कराए गए हैं। इसका उद्देश्य है कि हर वर्ग का मरीज बेहतर और किफायती स्वास्थ्य सेवा पा सके।
थ्रॉम्बोलिसिस जैसी आधुनिक प्रक्रिया और 24 घंटे की उपलब्ध सेवाओं ने कोरबा के मरीजों और उनके परिवारों को बड़ी राहत दी है। हार्ट अटैक जैसी आपात स्थिति में अब समय रहते इलाज संभव है, वहीं मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से लेकर गंभीर दुर्घटनाओं तक हर स्थिति के लिए अस्पताल तैयार है।


एमजीएम हॉस्पिटल और डॉक्टर प्रिंस जैन की यह पहल न केवल कोरबा बल्कि आसपास के जिलों के लोगों के लिए भी जीवनदायिनी साबित हो रही है। आने वाले समय में यहाँ और भी नई सुविधाएँ शुरू की जाएंगी, जिससे इस क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं में आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

गणेश पंडाल में महिला मंडली ने किया भजन-कीर्तन, भक्तिमय हुआ माहौल

Published

on

प्रतिदिन हो रहे विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन

कोरबा पाली। छिंदपारा में युवा गणेश समिति के तत्वावधान में स्थापित भगवान श्री गणेशजी के पंडाल में गणेशोत्सव के दौरान प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में महिला मंडली द्वारा भजन-कीर्तन एवं गणेश वंदना का आयोजन किया गया। भजन-कीर्तन के दौरान महिलाओं ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ भगवान गणेश के भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा पंडाल भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।

कार्यक्रम में छिंदपारा सहित आसपास की महिलाएं एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महिला मंडली द्वारा प्रस्तुत किए गए भजनों पर श्रद्धालुओं ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से पूरा पंडाल गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।गणेशोत्सव को लेकर पंडाल में प्रतिदिन अलग-अलग धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।इससे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना हुआ है और बड़ी संख्या में लोग पंडाल पहुंचकर धार्मिक आयोजनों में सहभागी बन रहे हैं।युवा गणेश समिति द्वारा आयोजन को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। समिति के सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से गणेश पंडाल में पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने तथा आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता निभाने की अपील की है।महिला मंडली के भजन-कीर्तन से छिंदपारा में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का सुंदर वातावरण देखने को मिला।भजन कीर्तन में सजन कुंवर,जमुना गुप्ता, कमला देवी पुष्पा वैष्णव, निशा ठाकुर , ज्योति राजपूत , गीता यादव, संतोषी कैवर्त, उषा दास, पिंकी यादव , रेखा यादव , लल्ली डिक्सेना, मैया यादव, पायल यादव, मोनिका कैवर्त अमेलाल यादव, सोनू यादव राकेश यादव आदि उपस्थित रहें।

Continue Reading

Uncategorized

हलषष्ठी पर माताओं ने रखा निर्जला व्रत, पुत्रों की लंबी उम्र की कामना

Published

on

पाली छिदपारा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया हलषष्ठी पर्व

पाली छिदपारा। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर बुधवार, 2 सितंबर 2026 को पाली छिदपारा में हलषष्ठी पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। शिव मंदिर हनुमान के पास प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी माताओं ने अपने पुत्रों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर निर्जला व्रत रखा।इस अवसर पर माताओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर हलषष्ठी माता की कथा का श्रवण किया।

व्रत कथा का वाचन सुशील पांडेय जी (केराझरिया वाले महाराज) ने किया। कथा के दौरान हलषष्ठी व्रत के धार्मिक महत्व और इसकी परंपराओं के बारे में जानकारी दी गई।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई भगवान बलराम जी का जन्मोत्सव भी मनाया जाता है। इसी कारण इस दिन माताओं द्वारा पुत्रों की दीर्घायु और उनके मंगलमय जीवन के लिए व्रत रखने की परंपरा है।हलषष्ठी व्रत में हल से जुते हुए खेत में उगे अनाज या सब्जियों का सेवन नहीं किया जाता।

प्राकृतिक आहार के रूप में तालाब में स्वयं उगने वाले तिन्नी या पसई के चावल, महुआ तथा भैंस के दूध-दही का विशेष महत्व माना जाता है। वहीं इस दिन गाय के दूध और घी का सेवन वर्जित माना जाता है।पर्व के दौरान महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर परिवार और विशेषकर अपने पुत्रों की दीर्घायु, स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

Continue Reading

Uncategorized

जिला स्तर पर परचम लहराया विभूति ने,बढ़ाया नगर का गौरव:-पाली

Published

on

कोरबा पाली/सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (SAGES), पाली की कक्षा 11वीं की छात्रा कुमारी विभूति कुम्भकार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।कुमारी विभूति कुम्भकार की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से विद्यालय परिवार एवं जिला कोरबा में हर्ष का माहौल है। छात्रा की सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं समस्त विद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कुमारी विभूति कुम्भकार की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से विद्यालय परिवार एवं जिला कोरबा में हर्ष का माहौल है। छात्रा की सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य श्री रामेश्वर प्रसाद लहरे, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं समस्त विद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।यह उपलब्धि छात्र-छात्राओं में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677