Connect with us

छत्तीसगढ़

मैनपाट में भारी बारिश, मछली नदी में बहे बाइक सवार:उल्टापानी जाने वाले रास्ते की पुलिया टूटी, 13 साल बाद घुनघुट्टा के सभी गेट खुले

Published

on

सरगुजा,एजेंसी। सरगुजा जिले के मैनपाट में गुरुवार रात 2 घंटे तक हुई भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई। यहां मछली नदी में बाढ़ का स्थिति बन गई है, उल्टापानी जाने वाले रास्ते की पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई हैं। अंबिकापुर से दरिमा होकर मैनपाट जाने वाले रास्ते पर स्थित मछली नदी में आई बाढ़ में 2 बाइक सवार बह गए।

इसमें एक बाइक सवार तैरकर बाहर आ गया, एक लापता है। वहीं, नदी में लगी रेलिंग क्षतिग्रस्त होने से रास्ता में आना जाना बंद है, 4 फुट ऊपर से पानी बह रहा है। यहां एक दिन में मैनपाट में 122 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं, 13 साल बाद ऐसी स्थिति बनी है जब घुनघुट्टा डेम के सभी गेट खोल दिए गए है।

मछली नदी पुल का एप्रोच क्षतिग्रस्त, आवागमन बंद

मछली नदी पुल का एप्रोच क्षतिग्रस्त, आवागमन बंद

नदी में बहा युवक तैरकर निकला, दूसरे बाइक सवारों की तलाश

उफनती मछली नदी में रात करीब 12.30 बजे की घटना है। जब दरिमा थाना अंतर्गत कर्रा का रहने वाले दीपक कुर्रे ने बाइक से पुल को पार करने की कोशिश की। तभी वह बाइक सहित बह गया। दीपक कुर्रे दरिमा से अपने घर कर्रा जा रहा था।

दीपक कुर्रे नदी में करीब 100 मीटर तक तैरकर बाहर निकल आया। उसकी बाइक सुबह पुल के नीचे बरामद हुई। दीपक कुर्रे ने बताया कि एक बाइक में सवार दो लोग उसके आगे चल रहे थे जो संभवतः उफनती नदी में बह गए हैं। दीपक ने उन्हें दूसरी ओर निकलते हुए नहीं देखा।

मछली नदी में बाढ़ से पुल पर जमा मलवा

मछली नदी में बाढ़ से पुल पर जमा मलवा

दूसरे बाइक सवारों की तलाश जारी

दरिमा पुलिस भी दूसरे बाइक सवारों की तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी भरत लाल साहू ने बताया कि अब तक किसी के गुमशुदगी की सूचना नहीं मिली है, इस कारण वे नहीं बता सकते कि नदी में कोई बहा है। एक युवक तैरकर बाहर आ गया था।

मैनपाट में सड़क के नीचे की मिट्टी बही

मैनपाट में सड़क के नीचे की मिट्टी बही

मैनपाट में भारी बारिश से पुल-पुलिया क्षतिग्रस्त

मैनपाट में करीब दो घंटे तक भारी बारिश से आई बाढ़ में उल्टापानी जाने वाले रास्ते की पुलिया के दोनों ओर की मिट्टी बह गई है, पुलिया क्षतिग्रस्त हो गया है। इस पुलिया को ह्यूम पाइप डालकर बनाया गया था। इससे पुलिया के क्षतिग्रस्त होने की आशंका है।

मैनपाट के ब्लॉक मुख्यालय नर्मदापुर के तहसील के पास पुलिया के बगल में सड़क के नीचे की पूरी मिट्टी बह गई है। इससे सड़क के क्षतिग्रस्त होने की आशंका है। कई स्थानों पर सड़क के किनारे की मिट्टी बह जाने से आवागमन प्रभावित हुआ है।

घुनघुट्टा के सभी गेट खोले गए, निचले इलाकों में अलर्ट

मैनपाट इलाके में भारी बारिश के बाद घुनघुट्टा डेम में ओव्हरफ्लो की स्थिति बन गई। आनन-फानन में घुनघुट्टा डेम के सभी 8 गेट खोल दिए गए हैं। 13 सालों बाद यह स्थिति बनी है, जब घुनघुट्टा डेम के सभी गेट खोले गए हैं। इसके कारण निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। निचले इलाकों में लोगों को अलर्ट कर दिया गया है।

सरगुजा में आज भी भारी बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम के कारण उत्तर छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सरगुजा में एक जून से 25 जुलाई तक 837.5 मिलीमीटर औसत बारिश दर्ज की गई है। सरगुजा के कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

श्री सप्तदेव मंदिर में 11 सितंबर को भव्य श्री राणी सती दादी मंगल पाठ

Published

on

सूरत की विख्यात कलाकार वर्षा सोनी एंड पार्टी करेगी संगीतमय मंगल पाठ, 501 महिलाएं होंगी सहभागी

कोरबा, 10 सितंबर 2026। श्री सप्तदेव मंदिर, कोरबा में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री भादी अमावस्या उत्सव 11 सितंबर 2026, शुक्रवार को अत्यंत श्रद्धा, भक्ति, उल्लास एवं धार्मिक उत्साह के साथ भव्य रूप से मनाया जाएगा। भादी अमावस्या के इस पावन अवसर पर श्री सप्तदेव मंदिर दादी भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा तथा दिनभर विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों से मंदिर परिसर भक्तिमय रहेगा।

भादी अमावस्या के अवसर पर शुक्रवार को प्रातःकाल श्री सप्तदेव मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चना एवं आरती के साथ जात-जडूला का धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होगा। इसके पश्चात श्री सप्तदेव मंदिर महिला समिति मंडल द्वारा भजन-कीर्तन एवं दादी जी की भक्ति आराधना की जाएगी।

501 महिलाओं की सहभागिता से सजेगा भव्य मंगल पाठ

भादी अमावस्या उत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित होने वाला भव्य श्री राणी सती दादी चरित्र मानस मंगल पाठ होगा। इस अवसर पर लगभग 501 महिलाएं एक साथ मंगल पाठ में सहभागी बनेंगी। महिलाओं द्वारा पारंपरिक वेशभूषा, नथ, चूड़ा एवं चुनरी के साथ मंगल पाठ में शामिल होकर दादी जी की भक्ति एवं आराधना की जाएगी।

इस वर्ष मंगल पाठ को और अधिक भव्य एवं मनोहारी बनाने के लिए सूरत, गुजरात की विख्यात मंगल पाठ गायिका एवं कलाकार वर्षा सोनी अपनी पूरी पार्टी एवं कलाकारों के साथ विशेष रूप से कोरबा पहुंच रही हैं। वर्षा सोनी एंड पार्टी द्वारा दादी जी के चरित्र का सुमधुर, संगीतमय, भावपूर्ण एवं भक्तिरस से ओत-प्रोत मंगल पाठ प्रस्तुत किया जाएगा।

दादी जी के जन्म से लेकर उनके जीवन के विभिन्न प्रसंगों एवं महिमा का संगीतमय वर्णन जब भजनों और मंगल गीतों के माध्यम से होगा, तब पूरा मंदिर परिसर “दादी जी की जय”, “राणी सती दादी की जय” के जयघोष से गूंज उठेगा। श्रद्धालुओं के लिए यह अवसर केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भक्ति, संगीत, आस्था और आध्यात्मिक आनंद का अनुपम संगम होगा।

मंगल पाठ में सहभागी होने वाली महिलाओं के लिए मंदिर में पंजीयन कार्य प्रारंभ है। दादी भक्तों एवं श्रद्धालु महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराकर इस पावन आयोजन का सहभागी बनने का आग्रह किया गया है।

वर्षभर सर्वाधिक मंगल पाठ करने वाली 34 महिलाओं एवं बालिकाओं का होगा सम्मान

श्री सप्तदेव मंदिर ट्रस्ट परिवार द्वारा धार्मिक आयोजनों में महिलाओं एवं बालिकाओं की सहभागिता को प्रोत्साहित करने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस अवसर पर वर्षभर में सर्वाधिक मंगल पाठ करने वाली 34 महिलाओं एवं बालिकाओं को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।

चयनित प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनकी धार्मिक एवं सांस्कृतिक सहभागिता का सम्मान किया जाएगा। मंदिर ट्रस्ट का यह प्रयास महिलाओं एवं बालिकाओं को अपनी धार्मिक परंपराओं से जोड़ने तथा दादी भक्ति की परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

भादी अमावस्या की पूर्व संध्या पर भी हुए भव्य आयोजन

भादी अमावस्या की पूर्व संध्या 10 सितंबर 2026, गुरुवार को भी श्री सप्तदेव मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। सायं 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक दादी जी की मेहंदी, पगधोई, ज्वारा उत्सव एवं भजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसके पश्चात रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक अखिल भारतीय भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए विख्यात कवियों ने अपनी रचनाओं की शानदार प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं एवं साहित्यप्रेमियों को मंत्रमुग्ध किया।

नई पीढ़ी को संस्कार और संस्कृति से जोड़ना हमारा दायित्व — अशोक मोदी

श्री सप्तदेव मंदिर के प्रमुख ट्रस्टी अशोक मोदी ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति में धार्मिक पर्व केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे हमारी आस्था, संस्कार, संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक एकता के आधार हैं। वर्तमान समय में नई पीढ़ी धीरे-धीरे अपनी संस्कृति, संस्कारों एवं पारंपरिक मूल्यों से दूर होती जा रही है। ऐसे समय में मंदिरों में होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।

उन्होंने कहा कि श्री राणी सती दादी का मंगल पाठ श्रद्धा, शक्ति, समर्पण और नारी आस्था का अद्भुत प्रतीक है। जब सैकड़ों मातृशक्ति एक साथ दादी जी का मंगल पाठ करती हैं तो पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति से भर जाता है। श्री सप्तदेव मंदिर का प्रयास है कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से परिवार, समाज और नई पीढ़ी को अपनी सनातन परंपराओं से जोड़ा जाए तथा समाज में संस्कार, सद्भाव, सेवा और सकारात्मकता का वातावरण निर्मित हो।

उन्होंने समस्त दादी भक्तों, मातृशक्ति, श्रद्धालुजनों एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से 11 सितंबर को श्री सप्तदेव मंदिर पहुंचकर भव्य श्री राणी सती दादी मंगल पाठ में सहभागी बनने, दादी जी के भक्ति रस में सराबोर होने तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का सविनय आग्रह किया।

Continue Reading

कोरबा

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद सिंह बने प्रदेश प्रवक्ता, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

Published

on

अन्ना आंदोलन के समय से ही भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष और संगठन निर्माण में निभाई है अग्रणी भूमिका

पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री को नई जिम्मेदारी मिलने से पूरे राज्य में आप कार्यकर्ताओं का बढ़ा मनोबल

कोरबा। आम आदमी पार्टी (आप) ने संगठन का विस्तार करते हुए पार्टी के समर्पित एवं वरिष्ठ नेता आनंद सिंह को प्रदेश प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। अन्ना आंदोलन के दौर से ही भ्रष्टाचार मुक्त भारत और जनहित की राजनीति के लिए संघर्षरत आनंद सिंह की इस नियुक्ति से प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह लहर दौड़ गई है ।

आनंद सिंह आम आदमी पार्टी की स्थापना के समय से ही संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आम जनता की समस्याओं को पुरजोर ढंग से उठाने में तत्पर रहे हैं। पार्टी में उनके लंबे सांगठनिक अनुभव कार्यकुशलता और निष्ठा को देखते हुए, इससे पूर्व उन्हें प्रदेश संगठन मंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई थी, जिसे उन्होंने बेहद सफलतापूर्वक निभाया ।

संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा और धार

पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नेताओं का कहना है कि आनंद सिंह को प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने से पार्टी के पक्ष और जनहित के मुद्दों को मीडिया व जनता के बीच और अधिक मजबूती से रखा जा सकेगा, उनके लंबे संघर्ष और प्रखर अनुभव का सीधा लाभ संगठन के विस्तार और मजबूती को मिलेगा ।

पार्टी नेतृत्व का जताया आभार, संघर्ष जारी रखने का संकल्प

अपनी नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता आनंद सिंह ने कहा पार्टी नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूँ। अन्ना आंदोलन के समय से ही हमारी लड़ाई भ्रष्टाचार और व्यवस्था परिवर्तन की रही है। प्रदेश प्रवक्ता के रूप में मैं आम जनता की आवाज, उनकी समस्याओं और पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को पूरी प्रखरता और निष्ठा के साथ उठाता रहूँगा ।

उनकी इस नियुक्ति पर कोरबा सहित प्रदेश के तमाम आप पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में पार्टी प्रदेश में एक नई ऊँचाई को छुएगी ।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

राइफल की सफाई के दौरान चली 2 गोलियां:दंतेवाड़ा में CISF हेड कॉन्स्टेबल की मौत, सीने में धंसी बुलेट, बचेली कैंप में तैनात थे

Published

on

दंतेवाड़ा, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के CISF कैंप में सर्विस राइफल की सफाई के दौरान अचानक 2 राउंड फायर हो गए। सीने पर गोली लगने से CISF के प्रधान आरक्षक दत्तात्राया गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अपोलो अस्पताल बचेली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

जवान CISF के बचेली कैंप में तैनात थे और महाराष्ट्र के अहिल्यानगर के रहने वाले थे। मामला बचेली थाना क्षेत्र का है। बता दें कि 9 दिन पहले ही खैरागढ़ में CAF जवान ने थप्पड़ मारने पर साथी जवान की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

बचेली के CISF कैंप में राइफल की सफाई के दौरान चली चली दो गोली, जवान की मौत।

बचेली के CISF कैंप में राइफल की सफाई के दौरान चली चली दो गोली, जवान की मौत।

घटना के बाद जवान के शव को NMDC बचेली की मर्च्यूरी में रखा गया।

घटना के बाद जवान के शव को NMDC बचेली की मर्च्यूरी में रखा गया।

घटना की जांच के दौरान कैंप में मौजूद पुलिस अधिकारी।

घटना की जांच के दौरान कैंप में मौजूद पुलिस अधिकारी।

पुलिस के मुताबिक, बचेली CISF कैंप के 10-11 ए कैंप के पोटाकेबिन क्रमांक-3 में प्रधान आरक्षक दत्तात्राया (50) अपनी AK-47 राइफल (बट नंबर 405) की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक रायफल से दो राउंड फायर हो गए। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

मर्च्यूरी में रखा गया शव, पोस्टमॉर्टम के लिए दंतेवाड़ा भेजा

घटना के बाद प्रधान आरक्षक के शव को अपोलो अस्पताल, NMDC बचेली की मर्च्यूरी में रखा गया। कानूनी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए दंतेवाड़ा जिला अस्पताल भेजा गया है। जवान महाराष्ट्र के अहिल्यानगर के रहने वाले थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद उनके परिजन भी बचेली पहुंच गए।

FSL और PM रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा कारण

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस के अनुसार FSL की घटना स्थल जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। मामले की जांच जारी है।

खैरागढ़ में जवान ने थप्पड़ मारने पर साथी जवान की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

खैरागढ़ में जवान ने थप्पड़ मारने पर साथी जवान की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

9 दिन पहले खैरागढ़ में CAF जवान ने की थी फायरिंग

9 दिन पहले खैरागढ़ जिले में CAF (छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) के जवान ने थप्पड़ मारने पर साथी जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि सोते वक्त जवान ने फायरिंग की। जवान के हाथ को चीरते हुए गोली गाल में फंस गई। मामला गातापार थाना इलाके का है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक जवान की पहचान उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ निवासी सोनवीर जाट के रूप में हुई है, जबकि आरोपी आरक्षक का नाम अरविंद गौतम है। पुलिस ने अरविंद गौतम को गिरफ्तार कर लिया। सर्विस राइफल जब्त कर लिया है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677