Connect with us

कोरबा

विकसित भारत 2047 के लिए बजट में ऐतिहासिक प्रावधान – सुशांत शुक्ला

Published

on

बजट युवा संवाद, 1000 से अधिक युवाओं ने जाना विकसित भारत का रोडमैप

कोरबा। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा द्वारा युवाओं को केंद्र सरकार के बजट से सीधे जोड़ने के उद्देश्य से श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में भव्य “बजट युवा संवाद कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। इस संवाद में लगभग 1000 से अधिक युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर बजट के प्रावधानों, रोजगार अवसरों और भविष्य की संभावनाओं पर खुलकर चर्चा की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला रहे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन उपस्थित रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के अध्यक्षता में आयोजित संवाद के दौरान युवाओं को रोजगार सृजन, शिक्षा, स्टार्टअप, कौशल विकास और आत्मनिर्भर भारत से जुड़े अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा युवाओं से प्रत्यक्ष संवाद कर उनके सुझाव और अपेक्षाएं भी जानी गईं।

2047 के विकसित भारत का रोडमैप, सुशांत शुक्ला ने युवाओं के बीच किया साझा

मुख्य वक्ता सुशांत शुक्ला ने बजट की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास” के मंत्र के साथ 2047 तक विकसित भारत का निर्माण करना है। उन्होंने बताया कि समग्र शिक्षा के लिए 60 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान, प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 80 हजार करोड़ रुपए, देश में रोजगार सृजन हेतु 1 लाख करोड़ रुपए, कौशल उन्नयन के लिए 25 हजार करोड़ रुपए और उद्योग स्थापना को बढ़ावा देने हेतु 40 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश करने वाले हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है और युवाओं के लिए अभूतपूर्व अवसर तैयार किए जा रहे हैं।
सुशांत शुक्ला आंगे बताया की यह बजट किसान की आय बढ़ाने वाला बजट है, भारत को विकसित भारत बनाने वाला बजट है, लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने वाला बजट है, भारत को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने वाला बजट है व्यापारियों को टैक्स के झंझटों से राहत देने वाला बजट है महिलाओं को समान अवसर देने वाला बजट हैं।

अधोसंरचना और ग्रामीण विकास पर विशेष जोर – लखनलाल देवांगन

केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री और छत्तीसगढ़ के निर्माता अटल बिहारी वाजपेई जी द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ने गांव-गांव तक विकास पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए 19 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान, छत्तीसगढ़ के लिए 900 करोड़ रुपए का विशेष बजट, राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए 3 लाख 10 हजार करोड़ रुपए का ऐतिहासिक बजट ग्रामीण और शहरी भारत को जोड़ते हुए विकास की गति को और तेज करेगा।

जनप्रतिनिधियों ने युवाओं को किया प्रेरित-संजू देवी राजपूत

कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि केंद्र सरकार का बजट युवाओं को अवसरों से जोड़ने वाला बजट है, जिससे शहर और प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी।

वहीं वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता रहे उपस्थित

इस अवसर पर महापौर संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन, प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा जितेंद्र देवांगन, प्रदेश उपाध्यक्ष कोमल पटेल, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन, नवदीप नंदा, जिला मंत्री सतीश झा, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा वैभव शर्मा, जिला महामंत्री मोंटी पटेल, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा प्रीति स्वर्णकार, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, अजय चंद्रा, राजेंद्र अग्रवाल, शैलेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन युवाओं के उत्साह, संवाद और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ हुआ।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

निर्माणाधीन मकान में करंट लगने से युवक की मौत:कोरबा में सरिया बिछाते समय 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आया, छत से गिरा

Published

on

कोरबा। कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के काशी नगर बुधवारी में एक निर्माणाधीन मकान में काम करते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। यह घटना सोमवार शाम करीब 4 बजे सामने आई। युवक को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान शहर के दादर बस्ती निवासी टीकाराम यादव (28) के रूप में हुई है। उसके भाई विकास यादव ने बताया कि, टीकाराम रोज की तरह सुबह काम पर निकला था। दो मंजिला निर्माणाधीन मकान में सरिया बिछाते समय वह ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आ गया।

सरिया के बिजली लाइन से टकराने के कारण टीकाराम को जोरदार झटका लगा और वह छत से नीचे गिर गया। उसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सबसे छोटा बेटा था

मृतक के पिता भागीरथ यादव ने बताया कि, टीकाराम उनका सबसे छोटा बेटा था। घर की जिम्मेदारियों को देखते हुए उसने शादी करने से इनकार कर दिया था। वह परिवार का कमाऊ सदस्य था, और उसकी मौत से परिवार के सामने बड़ी आर्थिक चुनौती खड़ी हो गई है।

ठेकेदार से मुआवजे की मांग

इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद, मृतक के परिजनों ने ठेकेदार से मुआवजे की मांग की, जिसके बाद उन्हें उचित मुआवजा राशि दी गई और पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।

इस घटना में श्रम नियमों का उल्लंघन भी स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है। मजदूर बिना सुरक्षा उपकरणों के काम करते नजर आए, जो श्रम कानूनों का सीधा उल्लंघन है। संबंधित विभाग पर केवल खानापूर्ति करने का आरोप लगाया गया है।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में नेशनल हाईवे पर 2 हादसे, 5 घायल:दो बाइक भिड़ीं, खड़ी ट्रेलर से टकराई कोयला गाड़ी, 3 की हालत गंभीर

Published

on

कोरबा। कोरबा में नेशनल हाईवे पर दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल 5 लोग घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। पहली घटना में दो बाइक आपस में टकरा गईं, जबकि दूसरी घटना में एक खड़ी ट्रेलर से कोयले से लदी दूसरी ट्रेलर जा भिड़ी।

पहली घटना बुधवार दोपहर बागों थाना क्षेत्र के एनएच-130 पर रेगनिया के पास हुई। यहां शराब के नशे में धुत दो बाइक सवारों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में चार लोग घायल हुए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है।

सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को पोड़ी उपरोड़ा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार और शराब का नशा ही हादसे का मुख्य कारण था। बागों थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देर रात नेशनल हाईवे पर भीषण टक्कर

दूसरी घटना बुधवार देर रात लगभग 1 बजे पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर टोल नाका से ठीक पहले हुई। यहां कोयले से लदी एक ट्रेलर वाहन सड़क पर खड़ी थी क्योंकि उसका तेल खत्म हो गया था। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही कोयले से लदी दूसरी ट्रेलर ने उसे पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद ट्रेलर के उड़े परखच्चे

टक्कर इतनी भीषण थी कि अनियंत्रित होकर दूसरी ट्रेलर सड़क के बीचो-बीच डिवाइडर से जा टकराई और उसके परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में एक चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि दूसरा बाल-बाल बच गया। ट्रेलर चालक ने बताया कि यह गाड़ी अज्जू केडिया की है और कुसमुंडा से बिलासपुर कोयला लेकर जा रही थी।

हादसे की वजह और यातायात व्यवस्था प्रभावित

राजगीरों के अनुसार, दुर्घटना का मुख्य कारण खड़ी गाड़ी के पीछे रेडियम युक्त लाइट का न होना था। हादसे के बाद टोल नाका के कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मुख्य नेशनल रोड पर बैरिकेड्स लगाकर और रस्सी से बांधकर मार्ग को अवरुद्ध किया, जिसके बाद दूसरे रास्ते से आवागमन शुरू किया गया।

Continue Reading

कोरबा

वेदांता पावर प्लांट में हादसा: कल उद्योगमंत्री करेंगे दौरा

Published

on

कोरबा। प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन गुरूवार 16 अप्रैल को सक्ती एवं रायगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार केबिनेट मंत्री श्री देवांगन सवेरे 11.00 बजे नवा रायपुर स्थित निवास से प्रस्थान कर दोपहर 2.00 बजे रायगढ़ पहुंचेंगे। जहां वे सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतराई के निजी पॉवर प्लांट में हुई औद्योगिक दुर्घटना में घायल हुए श्रमिकों से मुलाकात करेंगे और ईलाज से संबंधित जानकारी जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं चिकित्सकों की टीम से लेंगे। 

उद्योग मंत्री श्री देवांगन शाम 4.00 बजे रायगढ़ से रवाना होकर शाम 5.00 बजे जिला मुख्यालय सक्ती पहुंचेंगे। इस दौरान वे रेस्ट हाउस में वेदांता पॉवर लिमिटेड सिंघीतराई से संबंधित घटना के संबंध में कलेक्टर एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेंगे। तत्पश्चात वे शाम 5.30 बजे कोरबा जिले के लिए रवाना होंगे। 

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677