छत्तीसगढ़
कल छत्तीसगढ़ आएंगे गृहमंत्री अमित शाह:2 दिन नक्सल अभियान की करेंगे समीक्षा, बस्तर पंडूम के समापन समारोह में होंगे शामिल
रायपुर,एजेंसी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 3 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा कल से शुरू होगा। वे 7 से 9 फरवरी तक राज्य में रहेंगे। इस दौरान आंतरिक सुरक्षा, वामपंथी उग्रवाद (LWE) की स्थिति, विकास कार्यों की समीक्षा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अमित शाह 7 फरवरी की शाम करीब 7 बजे रायपुर पहुंचेंगे। रायपुर एयरपोर्ट से सीधे वे शहर स्थित अपने प्रवास स्थल जाएंगे। रात करीब 8 बजे वे राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।
इस बैठक में प्रदेश की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा चुनौतियों और केंद्र-राज्य समन्वय से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। 9 फरवरी को अमित शाह बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर पहुंचेंगे। यहां वे बस्तर पंडूम महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

रायपुर में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली गई थी। (फाइल फोटो)
नक्सल अभियान की समीक्षा बैठक
8 फरवरी को अमित शाह वामपंथी उग्रवाद को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, राज्य शासन के शीर्ष अफसर, पुलिस महानिदेशक, CRPF, BSF, ITBP और अन्य केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के अधिकारी शामिल होंगे।
नक्सल ऑपरेशन की समीक्षा की जाएगी
बैठक में नक्सल प्रभावित इलाकों में चल रहे ऑपरेशनों, सुरक्षा बलों की रणनीति, इंटेलिजेंस इनपुट और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही नक्सलवाद के खिलाफ आगे की रणनीति पर भी मंथन होगा।
गृह मंत्री शाह राज्य सरकार के साथ विकासात्मक योजनाओं और केंद्र प्रायोजित कार्यक्रमों की प्रगति पर भी चर्चा कर सकते हैं। माना जा रहा है कि बस्तर और अन्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, संचार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

पिछले दौरे के दौरान अमित शाह से स्कूली बच्चों से मुलाकात की थी। (फाइल फोटो)
9 फरवरी को पहुचेंगे बस्तर
9 फरवरी को अमित शाह बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर पहुंचेंगे। यहां वे बस्तर पंडूम महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह आयोजन बस्तर की जनजातीय संस्कृति, परंपरा और लोककला को समर्पित है।
कार्यक्रम के बाद वे जगदलपुर से ही दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। अमित शाह का यह दौरा सुरक्षा और विकास, दोनों दृष्टि से राज्य के लिए अहम माना जा रहा है।
छत्तीसगढ़
बर्थ-डे सेलिब्रेशन के बाद दोस्तों की पेड़ पर मिली लाश:एक ही साड़ी के अलग-अलग छोर पर झूलते मिले 2 दोस्त, हत्या या खुदकुशी,जांच जारी
रायगढ़,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक पेड़ पर 2 दोस्तों की लाश मिली है। दोनों ने एक दिन पहले बर्थडे सेलिब्रेट किया और जमकर शराब पी। अगले दिन सुबह एक ही साड़ी के फंदे पर दोनों लटकते नजर आए। उन्होंने खुदकुशी की है या ये हत्या है, अभी पता नहीं चल सका है।
मामला पुसौर थाना क्षेत्र के चिखली गांव का है। जहां दीपक बरैठ (20) और शिवशरण (21) दोनों मजदूरी करते थे। दोनों ने 9 मार्च की रात दीपक का बर्थडे सेलिब्रेट किया था। 10 मार्च को गांव के स्कूल में पेड़ पर दोनों का शव एक ही साड़ी के अलग-अलग छोर में लटका था।
बर्थडे सेलिब्रेट से पहले एक अन्य दोस्त भी साथ था, जो घर चला गया। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही। लेकिन कारण अभी नहीं पता चल सका है।
फंदे पर लटके दोनों दोस्तों की तस्वीरें देखिए…

दोनों दोस्तों ने बर्थडे सेलिब्रेट किया था। अगले दिन सुबह पेड़ पर लटका शव मिला।

साड़ी के फंदे के अलग-अलग छोर में दोनों की लाश लटकी थी।

सुसाइड या हत्या, कारणों का पता लगाया जा रहा है।
दोस्त को घर छोड़ने के बाद की पार्टी
जानकारी के मुताबिक, मृतकों में दीपक ग्राम तेतला और शिवशरण ग्राम कटंगपाली का रहने वाला था। शिवशरण मैकेनिक का काम करता था। जबकि दीपक मजदूरी करता था।
सोमवार (9 मार्च) को दीपक का बर्थडे था। ग्राम तेतला में वह अपने दोस्त लाभों के साथ पहले शिवशरण के घर गए। इसके बाद तीनों वापस चिखली आए। घूमने के बाद लाभों अपने घर लौट गया।
दीपक बाइक घर में छोड़कर बाहर निकला और शिवशरण के साथ बर्थडे पार्टी मनाने चिखली बाजार पहुंचा। जहां दोनों ने खूब शराब पी थी। फिर अगले दिन गांव के ही शासकीय माध्यमिक शाला के परिसर में बबूल के पेड़ पर दोनों की लाश लटकती मिली।
ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना
अगले दिन ग्रामीणों ने फांसी पर लटके 2 लड़कों को देखा, जिसके बाद फौरन पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को फंदे से उतारा और पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
हालांकि, सुसाइड की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। मौके से पुलिस ने शराब की बोतल बरामद की है। इसके अलावा युवकों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। SSP शशि मोहन सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
कोरबा
भाजपा कोसाबाड़ी मंडल का सघन जनसंपर्क अभियान तेज : पांच शक्तिकेंद्रों में संगठन विस्तार पर हुई अहम चर्चा
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से भाजपा कोसाबाड़ी मंडल द्वारा सोमवार को मंडल क्षेत्र के विभिन्न शक्तिकेंद्रों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। यह अभियान भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के कुशल मार्गदर्शन में कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने को लेकर व्यापक चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान मंडल के पांच प्रमुख शक्तिकेंद्रों — बुधवारी क्रमांक 02 (वार्ड 24), शिवाजी नगर (वार्ड 25), सीएसईबी कॉलोनी (वार्ड 21), ढोडीपारा (वार्ड 17) तथा बुधवारी क्रमांक 01 में जनसंपर्क करते हुए कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इन बैठकों में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उनके साथ मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, शक्तिकेंद्र प्रभारी ज्योति वर्मा, प्रकाश अग्रवाल, श्रीधर द्विवेदी, अनिल वस्त्रकार, दिनेश वैष्णव, तेरस दास दीवान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सम्माननीय पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, पंकज देवांगन, राकेश वर्मा, पूर्व पार्षद धन साय साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। वहीं मीडिया प्रभारी पवन सिन्हा, करन राजपाल, अनिल डनसेना भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इसके साथ ही शक्तिकेंद्र संयोजक विलास बुटोलिया, धर्मपाल सोलंकी, रीता नेमी, गिरधारी रजक, दुर्गेश राठौर, श्याम साहू, सुरेंद्र राजवाड़े सहित अनेक पदाधिकारी, महिला कार्यकर्ता एवं वार्ड के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत करने, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने तथा आम जनता के बीच सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से निरंतर जनसंपर्क बनाए रखने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में मिलाप राम बरेठ, पुनि राम साहू, सरिता कौशिक, हार बाई यादव, स्वाति कश्यप, निर्मला चक्रधारी, राखी तिवारी, चंचला राठौर, केया सेन, अलका, प्रियंका, मीना, अयोध्या सोनी, दीपक कश्यप, मनोज शर्मा, कृष्णा महंत, बिहारी रजक, सिकेंद्र मसीह, गणेश भवसागर, लक्ष्मी, सुनील चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
छत्तीसगढ़
सरपंच को धमकी देने वाला उप सरपंच गिरफ्तार:जांजगीर-चांपा में पंचायत बैठक के दौरान हुआ था विवाद
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम लच्छनपुर में पंचायत बैठक के दौरान सरपंच गेंदराम कुर्रे को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में उप सरपंच रामगोपाल साहू को गिरफ्तार किया गया है। आजाक थाना जांजगीर में मामला दर्ज होने के बाद सोमवार को आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
सरपंच गेंदराम कुर्रे ने आजाक थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, 24 फरवरी को पंचायत भवन में एक बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में उप सरपंच रामगोपाल साहू, पंच सदस्य और ग्रामीण उपस्थित थे। बैठक में गांव के विकास कार्यों पर चर्चा चल रही थी।

पुलिस रिमांड में उप सरपंच
बैठक के दौरान उप सरपंच की बदसलूकी
इसी दौरान उप सरपंच रामगोपाल साहू ने बिना किसी कारण विवाद शुरू कर दिया। उपस्थित लोगों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने अश्लील गालियां दीं और धमकी देते हुए कहा कि वह पंचायत के नाम पर अवैध वसूली करेगा और अगर किसी में दम है तो उसे रोक ले।
जब सरपंच गेंदराम कुर्रे ने उन्हें गाली-गलौज करने से रोका, तो उप सरपंच ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए आजाक थाना जांजगीर में अपराध दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की गई।
पुलिस रिमांड पर भेजा गया उप सरपंच
डीएसपी शतरूपा तारम के निर्देश पर आजाक थाना पुलिस ने आरोपी उप सरपंच रामगोपाल साहू को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद सोमवार को रामगोपाल साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
