Connect with us

कोरबा

कटघोरा में कटघोरा में 24 को घर वापसी कार्यक्रम, 101 परिवार का पांव धोकर हिंदू धर्म में लिया जाएगा वापस

Published

on

अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख एवं धर्म सेवा छत्तीसगढ़ के प्रदेश संरक्षक प्रबल प्रताप सिंह जूदेव एवं हिंदू वाहिनी के राष्ट्रीय सह सचिव कौशलेंद्र सिंह रहेंगे उपस्थित

कोरबा। धर्म सेवा हिंदू संगठन है जो मुख्य रूप से हिंदुत्व के प्रचार-प्रसार के साथ ही धर्मांतरण रोकने का कार्य करता है। इसी सिलसिले में जिले के कटघोरा के संस्कृतिक भवन में रविवार 24 दिसंबर को धर्मांतरण कर चुके परिवारों की घर वापसी कार्यक्रम सह समाज प्रमुख सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में हिंदू धर्म से दूसरे धर्म में गए 101 परिवारों की घर वापसी होगी। उक्त जानकारी कोरबा प्रेस क्लब के तिलक भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान धर्म सेना के बिलासपुर विभाग अध्यक्ष विष्णु पटेल ने दी। उन्होंने आगे बताया कि अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख एवं धर्म सेवा छत्तीसगढ़ के प्रदेश संरक्षक प्रबल प्रताप सिंह जूदेव एवं हिंदू वाहिनी के राष्ट्रीय सह सचिव कौशलेंद्र सिंह की उपस्थिति में आयोजित घर वापसी कार्यक्रम में हिंदू धर्म से दूसरे धर्म में गए लोगों के पैर धोकर पूरे हिंदू रीति-रिवाज के हअनुसार उनकी घर वापसी कराई जाएगी। कार्यक्रम के लिए पूरी तैयारी की जा चुकी है। विष्णु पटेल के अनुसार वर्तमान में हिंदू धर्म के लगभग प्रत्येक समाज के लोग धर्मांतरण के जाल में फंसकर धर्मांतरित हो रहे हैं इसलिए पहली बार कार्यक्रम के दौरान सभी जिले में निवासरत सभी हिंदू समाज के दो-दो प्रमुख लोग भी आमंत्रित किए गए हैं। घर वापसी कार्यक्रम से जुड़कर हिंदू धर्म में परिवारों की वापसी के लिए अहम भूमिका निभाने वाले समाज प्रमुखों को सम्मानित किया जाएगा। कोरबा जिले में हिंदूवादी 17 संगठन हैं उन्हें भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है जिनका सम्मान किया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान धर्म सेना के संरक्षक दीपक सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र बहादुर सिंह समेत बिलासपुर विभाग अध्यक्ष विष्णु पटेल, जिला अध्यक्ष सकेत शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी नवीन गोयल, जिला मंत्री सेंटी गर्ग, जिला प्रशासनिक प्रमुख सदानंद राठौर व जिला महामंत्री नरेश राजपूत भी मौजूद थे।

ऑपरेशन घर वापसी चला रहे प्रबल प्रताप जूदेव

धर्म सेवा के जिला मीडिया प्रभारी नवीन गोयल ने बताया कि धर्म सेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश संरक्षक प्रबल प्रताप सिंह जूदेव अपने पिता दिवंगत भाजपा नेता दिलीप सिंह जूदेव की तरह हिंदू धर्म छोड़कर दूसरे धर्म में गए परिवारों की विधि विधान से पैर धोकर हिंदू धर्म में वापसी के लिए ऑपरेशन घर वापसी चला रहे हैं। धर्म सेना के साथ चल रहे इस ऑपरेशन में अब अन्य हिंदू संगठन भी जुड़ रहे हैं। कोरबा जिले में पहली बार वृहद पैमाने पर घर वापसी का कार्यक्रम आयोजित हो रहा है।

प्रलोभन देकर कराया जा रहा लोगों का धर्मांतरण

धर्म सेना के प्रदेशध्यक्ष सुरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि पहले पिछड़े क्षेत्र के लोगों का ही धर्मांतरण हो रहा था लेकिन पिछले कुछ वर्षों के दौरान धर्मांतरण तेजी से बड़ा और शहरी क्षेत्र में हिंदू धर्म के सभी समाज के लोग धर्मांतरण के शिकार होने लगे धर्मांतरण की मुख्य वजह संबंधित धर्म के लोगों द्वारा प्रलोभन देना है। अब ऐसे परिवारों के हिंदू धर्म में वापसी के लिए घर वापसी कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कोरबा में लगातार दूसरे धर्म में गए लोगों को समझा बुझाकर उनकी घर वापसी कराई जाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

चित्रा टॉकीज प्रांगण में बिखरेंगे रंग, गोपाल मोदी के संग होली का उमंग

Published

on

रंगों के पावन पर्व पर होली की भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं

कोरबा। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी द्वारा 4 मार्च 2026, बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम चित्रा टॉकीज प्रांगण, कोरबा में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा।इस आयोजन का उद्देश्य रंगों के इस पावन पर्व पर समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और एकता का संदेश देना है। समारोह में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं शहरवासी शामिल होंगे। इस होली मिलन समारोह में उपस्थितजन एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देंगे तथा आपसी समरसता का संदेश प्रसारित करेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने दी होली की शुभकामनाएं

रंगों के पावन पर्व होली के इस खास अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व हमें पुराने मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कह कि रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

Continue Reading

कोरबा

होली खेलें पर जरा संभलकर, त्वचा और बालों का रखें खास ध्यान- त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. जय

Published

on

कोरबा। होली रंगों का त्योहार है। इसे बड़े ही उत्साह और हर्ष के साथ मनाया जाता है। पहले पारंपरिक होली फूलों, सूखे गुलाल, और पानी के साथ मनाई जाती थी, लेकिन अब सिंथेटिक रंगों ने इसकी जगह ले ली है। जिसका दुष्प्रभाव न केवल हमारी त्वचा तथा बाल, आंखों में भी पड़ता हैं यह हमारे स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। होली की मस्ती के साथ-साथ उत्सव के दौरान अपनी त्वचा और बालों की देखभाल करना भी महत्वपूर्ण है। इसलिए इस होली में कुछ बातों का ध्यान रखने की सलाह एनकेएच के त्वचा रोग विशेषज्ञ एवं कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ. जय बावने देतें हैं।
डॉ. जय बताते हैं कि होली से एक दिन पहले अपनी त्वचा को ढेर सारे मॉइस्चराइजर से हाइड्रेट करें। अच्छी तरह से हाइड्रेटेड त्वचा नाजुक नहीं होती है जो आसानी से क्षतिग्रस्त नहीं होगी। होली के दिन अपने बालों में नारियल का तेल, शरीर पर बेबी ऑयल और होंठों पर लिप बाम लगाएं एवं अपनी त्वचा को सुरक्षित रखें। तेल लगाने के बाद सनस्क्रीन लगाना न भूलें। कपड़े पूरी बाजू के पहनें ताकि त्वचा को नुकसान कम से कम हो। अपने नाखूनों की सुरक्षा के लिए नेल पॉलिश लगाएं। होली के दिन भी खूब पानी पिएं और हाइड्रेटेड रहें।
होली के बाद त्वचा और बालों की देखभाल के टिप्स देते हुए डॉ. जय बतातें हैं कि एक बार जब रंग थोड़ा फीका हो जाए, तो त्वचा को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करने के लिए मेडिकल फेशियल करवाना चाहिए। यह आपको आकर्षक लुक वापस पाने में मदद करेगा। अगर आपको लगता है कि आपकी त्वचा हल्की फट रही है, तो एलोवेरा जेल या लैक्टोकैलेमाइन लोशन लगाएं, लेकिन अगर दाने बने रहते हैं, तो बिना किसी देरी के त्वचा विशेषज्ञ से मिलें। बालों को धोने से पहले सप्ताह में एक बार प्राकृतिक हेयर मास्क का उपयोग करें। डॉ. जय सुझाव देते हैं कि होली खेलने में अधिक पानी, फूलों की पंखुड़ियों और ऑर्गेनिक रंग का उपयोग करना बेहतर है। डॉ. जय बावने त्वचा रोग विशेषज्ञ एवं कॉस्मेटोलॉजिस्ट विशेषज्ञ एडीसी लैब निहारिका और न्यू कोरबा हॉस्पिटल में नियमित रूप से उपलब्ध रहते है।

Continue Reading

कोरबा

ई-रिक्शा ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर:महिला के सिर में गंभीर चोट, कोरबा में हादसे के बाद चालक मौके से भागा

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर दुर्गा चौक के पास सोमवार को शाम करीब 7 बजे एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, निरमला राजपूत अपने पति मोहन सिंह के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। नेहरू नगर दुर्गा चौक के पास पीछे से आ रहे एक ई-रिक्शा चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

इस दौरान ई-रिक्शा एक राहगीर मां और बेटी को भी चपेट में लेने से बाल-बाल बचा। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला सड़क पर गिर पड़ीं और उनके सिर में गंभीर आंतरिक चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। स्थानीय लोगों ने ई-रिक्शा चालक की लापरवाही को हादसे का कारण बताया है। उन्होंने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677