Connect with us

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा

नाबालिग किशोरी की संदिग्ध मौत मामले में परिजनों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, निष्पक्ष जांच की मांग,,देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

कोरबा/बांकीमोंगरा, 29 जून 2026।बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी की संदिग्ध मौत के मामले में पीड़ित परिवार ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कोरबा को आवेदन सौंपकर निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच की मांग की। आवेदन में किशोरी की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या और दुष्कर्म की आशंका जताई गई है तथा मामले में दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना से पहले किशोरी के साथ मारपीट की गई थी और बाद में हत्या को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया। साथ ही आवेदन में कुछ लोगों द्वारा किशोरी को कथित रूप से धमकाने और बहला-फुसलाकर मिलने का दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।

परिजनों का कहना है कि घटना को कई दिन बीत जाने के बावजूद उन्हें जांच की प्रगति की संतोषजनक जानकारी नहीं दी गई, जिससे वे निष्पक्ष जांच को लेकर चिंतित हैं। इसी कारण उन्होंने पुलिस अधीक्षक से सीधे हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की मांग की।

पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि मामले की जल्द और निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बांकीमोंगरा थाना पुलिस को निर्देश दिए गए कि मामले की जांच में तेजी लाते हुए आवश्यक कार्रवाई शीघ्र सुनिश्चित की जाए।

Continue Reading

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा

कौन है अधिकृत प्रतिनिधि? बांकीमोंगरा में पार्षद प्रतिनिधि की भूमिका पर उठे सवाल, राकेश-जगदीश के खिलाफ जांच की मांग,,,देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

कलेक्टर को सौंपे आवेदन में शासकीय कामकाज में कथित हस्तक्षेप और दबाव बनाने के आरोप, दस्तावेज व अन्य साक्ष्य संलग्न होने का दावा

बांकीमोंगरा। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में पार्षद प्रतिनिधि की भूमिका को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। मामले में राकेश पटेल और जगदीश पटेल की भूमिका को लेकर सवाल उठाते हुए कलेक्टर के समक्ष शिकायत प्रस्तुत की गई है। शिकायतकर्ताओं ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराने और यदि आरोप सही पाए जाएं तो नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।

विवाद की शुरुआत आखिर किस बात से हुई?

शिकायत में मुख्य सवाल यह उठाया गया है कि निर्वाचित पार्षद के प्रतिनिधि के तौर पर किस व्यक्ति को शासकीय स्तर पर कार्य करने का अधिकार है और उसकी सीमाएं क्या हैं?

आवेदनकर्ताओं का आरोप है कि राकेश पटेल एवं जगदीश पटेल द्वारा स्वयं को पार्षद प्रतिनिधि के रूप में प्रस्तुत करते हुए नगर पालिका सहित अन्य मामलों में कथित रूप से हस्तक्षेप किया जा रहा है। शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि आम लोगों से जुड़े कई मामलों में प्रभाव और दबाव का इस्तेमाल किया गया।

हालांकि, शिकायत में लगाए गए इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

ठेका, पेंशन से लेकर SECL L&R तक का जिक्र

कलेक्टर को दिए गए आवेदन में ठेका, रोजगार, राशन कार्ड, पेंशन और SECL L&R से जुड़े मामलों का उल्लेख किया गया है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि इन मामलों में लोगों के बीच प्रभाव बनाने और कथित रूप से दबाव डालने की कोशिश की गई।

यही नहीं, आवेदन में कथित अवैध वसूली के आरोप भी लगाए गए हैं। इन आरोपों की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

राजपत्र को बनाया आधार, प्रशासन से मांगी स्पष्टता

मामले में शिकायतकर्ताओं ने 6 अगस्त 2026 के छत्तीसगढ़ राजपत्र की प्रति सहित अन्य दस्तावेज संलग्न किए जाने की बात कही है। इसके अलावा फोटो और वीडियो साक्ष्य उपलब्ध कराने का भी दावा किया गया है।

अब पूरे मामले में प्रशासन के सामने सबसे अहम सवाल यही है कि संबंधित व्यक्तियों की भूमिका वास्तव में क्या है और क्या उन्हें पार्षद प्रतिनिधि के रूप में शासकीय कार्यों में हस्तक्षेप करने का अधिकार है?

शिकायत के बाद बढ़ी प्रशासनिक जिम्मेदारी

शिकायत की प्रतियां संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों एवं अन्य जिम्मेदार पदाधिकारियों को भी भेजी गई हैं। ऐसे में अब निगाहें प्रशासन की जांच पर टिकी हैं।

यदि जांच में शिकायत में लगाए गए आरोप प्रमाणित होते हैं तो संबंधित व्यक्तियों की भूमिका और कथित हस्तक्षेप पर प्रशासन को नियमानुसार कार्रवाई करनी पड़ सकती है। वहीं, यदि आरोप प्रमाणित नहीं होते हैं तो प्रशासन द्वारा वास्तविक स्थिति स्पष्ट करना भी जरूरी होगा।

असली मुद्दा—प्रतिनिधि की सीमा क्या है?

यह विवाद केवल दो व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत तक सीमित नहीं है। इसका बड़ा सवाल यह है कि निर्वाचित जनप्रतिनिधि के प्रतिनिधि की भूमिका और अधिकारों की सीमा आखिर क्या है?

शासकीय कामकाज में कौन हस्तक्षेप कर सकता है, किसे फाइलों या प्रस्तावों पर अधिकार है और आम जनता से जुड़े मामलों में प्रतिनिधि की वैधानिक भूमिका कितनी है—इन सवालों पर प्रशासन की स्पष्टता इस विवाद को खत्म करने में अहम हो सकती है।

फिलहाल मामला शिकायत और आरोपों के स्तर पर है। राकेश पटेल, जगदीश पटेल अथवा संबंधित पार्षद का पक्ष सामने आने पर उसे भी समाचार में प्रमुखता से शामिल किया जाना उचित होगा।

Continue Reading

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा

जन्मदिन पर सोनी विकास झा के नाम गूंजे शुभकामनाओं के स्वर, सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना,,देखे पूरी खबर

Published

on

बांकीमोंगरा। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा के जन्मदिन के अवसर पर नगर में उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने उनके सुखद, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना करते हुए जन्मदिन की बधाई दी।

शुभकामना संदेशों में कहा गया कि श्रीमती सोनी विकास झा के नेतृत्व में बांकीमोंगरा नगर को विकास की नई दिशा मिलने की उम्मीद है। नगर की स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं, शिक्षा, जनकल्याण एवं नागरिक हितों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए नगर को बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाने की अपेक्षा भी लोगों ने जताई।

इस अवसर पर शुभचिंतकों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि श्रीमती सोनी विकास झा को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि और निरंतर सफलता का आशीर्वाद प्राप्त हो। उनका जीवन खुशियों और उपलब्धियों से परिपूर्ण रहे तथा वे इसी तरह जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहकर बांकीमोंगरा के विकास में अपना योगदान देती रहें।

दिव्य आकाश पत्रिका परिवार की ओर से नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल, स्वस्थ, सुखद और मंगलमय जीवन की अनंत शुभकामनाएं।

Continue Reading

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा

बांकीमोंगरा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, मौके पर मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने 5 घंटे तक किया चक्का जाम

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

घटना स्थल: ढेलवा डी – बांकीमोंगरा मार्ग, सरदार दीन ढाबा के पास, ग्राम अरदा (थाना बांकीमोंगरा क्षेत्र).

मृतक: सूर्या भवन तंवर और राजू पटेल (दोनों निवासी ग्राम अरदा).

शामिल वाहन: ट्रक (गाड़ी संख्या: CG 04 JB 5380) और बाइक (गाड़ी संख्या: CG 12 B L9042).

प्रशासनिक उपस्थिति: नायब तहसीलदार अमरदीप अंचल, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री, और बाकी मोगरा थानेदार जितेंद्र यादव समेत पुलिस बल, कटघोरा थानेदार,।समेत अन्य थाने से थानेदार मौके पर मौजूद.

मुख्य आरोप: चालक द्वारा शराब के नशे में होना, पहले गाय को टक्कर मारना और फिर तेज गति से भागते हुए बाइक सवारों को चपेट में लेना.

वर्तमान स्थिति: आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों द्वारा चक्का जाम जारी; मृतक के भाई की मांग है कि ट्रक मालिक और ड्राइवर को मौके पर बुलाया जाए.

बांकीमोंगरा / कोरबा: कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। इस भीषण हादसे के बाद से इलाके में भारी आक्रोश व्याप्त है और ग्रामीण सड़क पर कुल 5 घंटे डटे रहे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम अरदा निवासी सूर्या भवन तंवर और राजकीय पटेल (राजू पटेल) अपनी बाइक (क्रमांक CG 12 B L9042) से अरदा से बांकीमोंगरा मार्केट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सुरकछार-बांकीमोंगरा मार्ग पर सरदार दीन ढाबा के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक (क्रमांक CG 04 JB 5380) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

शराबी ड्राइवर की करतूत और लापरवाही:

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय नागरिकों (इंदिरा नगर के लोगों) से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक का ड्राइवर अत्यधिक शराब के नशे में था। बताया जा रहा है कि दुर्घटना से पहले उसने रास्ते में एक गाय को टक्कर मारी थी और इसके बाद पकड़े जाने के डर से गाड़ी को तेज गति से भगा रहा था। कुछ आगे बढ़ने पर उसने बाइक सवार दोनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी वहीं छोड़कर फरार हो गया, और इंदिरा नगर चौक के पास पहुंचकर उसने किसी से गुटखा भी लिया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रूट पर उसका आना-जाना अधिक होने के कारण कई लोग उसे पहचानते हैं। सूत्रों के अनुसार, संबंधित ट्रक वाहन का मालिक बलगी क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।

परिजनों और ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन (चक्का जाम):

घटना के बाद से मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने मार्ग पर चक्का जाम कर दिया है, जो अभी भी जारी है। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

मृतक के भाई का स्पष्ट कहना था कि जब तक ट्रक मालिक और फरार ड्राइवर को मौके पर नहीं बुलाया जाता, तब तक कोई बात नहीं होगी और प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करते हुए प्रशासन की ओर से तात्कालिक सहयोग राशि मृतकों के परिजनों को 25 – 25 हजार और वाहन स्वामी की तरफ से मृतकों को 25-25 हजार रुपए की राशि दी गई, जिसके बाद काफी समझाइश के बाद जाम खुलवाया गया और मृतक के शव को मर्चुरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है जिसका कल पी एम के बाद परिजन को शौप दी जाएगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677