छत्तीसगढ़
इस साल साय कैबिनेट की आखिरी बैठक:युवाओं की नौकरी और राइस मिलर्स विवाद समेत कई मुद्दों पर लग सकती है मुहर
रायपुर,एजेंसी। साल के अंत में साय कैबिनेट की बैठक मंत्रालय में हो रही है। जिसमें सरकार आने वाले साल 2025 के कामकाज को लेकर बड़े फैसले लेगी। कैबिनेट के सभी मंत्री दोपहर में मंत्रालय पहुंचे। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की।
इस बैठक में सरकार युवाओं की नौकरी, राइस मिलर्स के जारी विवाद को लेकर चर्चा की गई। इससे पहले 11 दिसंबर को कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में सरकार ने कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई थी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय।
कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर
नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच सरकार इस कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगा सकती है। चूंकि कुछ ही समय में प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव होने है। इस वजह से यह बैठक के बाद कुछ सौगातों के ऐलान की उम्मीद है।
इस महीने सरकार की यह दूसरी कैबिनेट बैठक है। 11 दिसंबर को आयोजित हुई बैठक में सरकार ने कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई थी। इस बैठक में रायपुर ऑटो एक्सपो में वाहन खरीदने पर 50 फीसदी लाइफ टाइम रोड टैक्स पर छूट देने का फैसला किया गया था।
PWD ठेकेदार अब नई दर पर काम करेंगे
1 जनवरी 2025 से प्रदेश में नया एसओआर प्रभावी होगा। एक दिन पहले उप मुख्यमंत्री, लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने इस नई दर अनुसूची (SOR) का विमोचन किया। मंत्री ने कहा था कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और उन्हें समय-सीमा में पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
मंत्री ने बताया कि 2014 में प्रचलित श्रमिकों की दर, सामग्री की दर एवं मशीनरी की दर शामिल की गई थी, जिनमें अब दस वर्षों के बाद बहुत अधिक परिवर्तन आ चुका है। इसलिए नई दर जारी की गई है।
कोरबा
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में ‘मन की बात’ का भव्य आयोजन, 135वीं कड़ी सुनने उमड़े युवा और महिलाएं
‘मन की बात’ में उमड़ा जनसैलाब, गोपाल मोदी के नेतृत्व में युवाओं और महिलाओं की ऐतिहासिक सहभागिता
कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 135वीं कड़ी का रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में भव्य सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में 135 युवा एवं 135 महिलाओं सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर माननीय प्रधानमंत्री के प्रेरक विचारों को सुना। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुआ। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन का एकाग्रता एवं उत्साह के साथ सामूहिक श्रवण किया। आयोजन की सबसे विशेष बात यह रही कि मन की बात की 135वीं कड़ी के अवसर पर 135 युवा और 135 महिलाएं एक साथ उपस्थित होकर राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भर भारत, जनभागीदारी और सामाजिक जागरूकता से जुड़े प्रेरक संदेशों के साक्षी बने। इस दौरान पूरे आयोजन स्थल पर राष्ट्रभक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा।

मिट्टी के गणेश, लोकल को बढ़ावा और विकसित भारत का संदेश दिया गोपाल मोदी ने
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से देशवासियों को निरंतर प्रेरणादायक और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ मिलती हैं। उन्होंने कहा कि आगामी गणेश चतुर्थी पर प्रधानमंत्री ने प्लास्टर ऑफ पेरिस और रासायनिक रंगों से बनी प्रतिमाओं के बजाय मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं की स्थापना का आह्वान किया है, ताकि पर्यावरण और जल स्रोत सुरक्षित रह सकें।

उन्होंने ‘वोकल फॉर लोकल’ का समर्थन करते हुए स्थानीय उत्पादों को अपनाने की अपील की और कहा कि भारत अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं एवं जीवनशैली के कारण विश्व में विशिष्ट पहचान रखता है। श्री मोदी ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के प्रधानमंत्री के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी से यह संकल्प लेने का आग्रह किया कि वे विकसित भारत के निर्माण में अपना व्यक्तिगत योगदान सुनिश्चित करें। साथ ही ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का उल्लेख करते हुए प्रत्येक नागरिक से अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।
मन की बात’ समाज को सकारात्मक दिशा देने का प्रभावी माध्यम : रितु चौरसिया
प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम केवल एक रेडियो प्रसारण नहीं, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने और जनभागीदारी को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी विचार युवाओं और महिलाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए निरंतर प्रेरित करते हैं तथा सेवा, स्वच्छता, नवाचार और सामाजिक दायित्व की भावना को भी सशक्त बनाते हैं।
विकास-आरती अग्रवाल की सक्रिय भूमिका से सफल हुआ ‘मन की बात’ महाआयोजन
इस विशेष आयोजन को सफल बनाने में वरिष्ठ भाजपा नेता विकास अग्रवाल एवं उनकी धर्मपत्नी आरती अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।कार्यक्रम के दौरान ‘मन की बात’ पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं एवं युवाओं से आज के प्रसारण से जुड़े प्रश्न पूछे गए। सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों के हाथों पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, वरिष्ठ भाजपा नेता विकास अग्रवाल, पूर्व पार्षद आरती विकास अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, जिला सोशल मीडिया संयोजक प्रदीप सिंह, सह संयोजक अविनाश दुबे, वार्ड प्रभारी एवं मंडल उपाध्यक्ष सूरज पांडेय, मंडल महामंत्री राहुल नवनीत शुक्ला, संजीव शर्मा, उदय श्रीवास्तव, अंजना सिंह, शिव चंदेल, कमला गुप्ता, रानी यादव, दीपा पांडेय, रिंकू गुप्ता, कन्हैया साहू, करण सोनी, हेमा साहू, इंद्रमोहन झा, सपना झा, अतुल जैन सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़
रायपुर : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य
पंजीयन एवं प्री-रजिस्टर्ड हितग्राहियों के निराकरण में हासिल किया प्रथम स्थान
विशेष अभियान के मात्र 9 दिनों में 72 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण, जांजगीर-चांपा प्रदेश में अव्वल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने दी बधाई
रायपुर/जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के पंजीयन के लिए 15 जून से 15 जुलाई तक संचालित विशेष अभियान में छत्तीसगढ़ ने ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। राज्य ने अभियान के शुरुआती मात्र 9 दिनों में ही निर्धारित लक्ष्य का 72 प्रतिशत पूरा कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

प्रदेश ने न केवल हितग्राहियों के पंजीयन में देश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है, बल्कि प्री-रजिस्टर्ड हितग्राहियों के निराकरण में भी सभी राज्यों को पीछे छोड़ते हुए सर्वाधिक उपलब्धि अर्जित की है। यह उपलब्धि महिला एवं बाल विकास विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पर्यवेक्षकों, मैदानी अमले तथा सभी संबंधित हितधारकों के समन्वित और समर्पित प्रयासों का परिणाम है।
विशेष अभियान के अंतर्गत जिला जांजगीर-चांपा ने 96 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति के साथ पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यह उपलब्धि मातृ एवं शिशु कल्याण के प्रति जिले की संवेदनशीलता, सक्रियता और प्रभावी कार्यप्रणाली को प्रतिबिंबित करती है।
मातृ वंदना योजना (PMMVY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण मातृ कल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य देखभाल और सुरक्षित मातृत्व के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान करना है। योजना के तहत प्रथम जीवित संतान के जन्म पर पात्र महिलाओं को 5,000 रूपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है, जबकि दूसरी संतान के रूप में बालिका के जन्म पर 6,000 रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। यह योजना महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने तथा शिशुओं के बेहतर पोषण और समग्र विकास सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिला एवं बाल विकास विभाग की पूरी टीम, मैदानी अमले और सभी सहयोगी संस्थाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व प्रदान करने के साथ-साथ शिशुओं के स्वस्थ भविष्य की मजबूत आधारशिला तैयार कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि छत्तीसगढ़ आगामी दिनों में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर देश के लिए एक आदर्श मॉडल के रूप में उभरेगा।
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सभी हितधारकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता सामूहिक प्रतिबद्धता, सतत निगरानी और जनकल्याण के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि प्रत्येक पात्र गर्भवती एवं शिशुवती माता प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ प्राप्त कर सके।
उन्होंने प्रदेश की सभी पात्र महिलाओं से अपील की कि वे 15 जुलाई तक संचालित विशेष अभियान का लाभ उठाते हुए अपना पंजीयन अवश्य कराएं, ताकि मातृत्व के इस महत्वपूर्ण चरण में उन्हें शासन की योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके।
छत्तीसगढ़
अज्ञात वाहन ने मॉर्निंग वॉक पर निकले 3 लोगों को कुचला, मौत: सड़क पर बिखरी लाशें, घर से 2KM दूर हादसा, ड्राइवर फरार
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में मॉर्निंग वॉक पर निकले 3 लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर वाहन लेकर भाग गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। घटना बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरी-कोरबी से गुजरने वाली भारतमाला रोड पर हुई है।

जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच हादसा हुआ। मृतकों की पहचान डोंगरी-कोरबी के रहने वाले दिलहरण दास वैष्णव (62), केदार यादव (52) और संतु यादव (70) के रूप में हुई है। तीनों दोस्त थे। दिलहरण वैष्णव सेवा सहकारी समिति से ब्रांच मैनेजर के पद से रिटायर हुए थे।
डोंगरी के रहने वाले केदार यादव खेती-किसानी का काम करते थे। कोरबी निवासी संतु यादव भी किसानी का काम करते थे। सभी अपने घर से 2 किलोमीटर की दूरी पर घूमने निकले थे। तीनों के शव 5-10 मीटर की दूरी में सड़क पर पड़े हुए थे।

पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

दिलहरण दास वैष्णव, केदार बरेट और संतु यादव मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। तभी यह हादसा। (मृतकों की फाइल फोटो)
तेज रफ्तार वाहन ने कुचला
बताया जा रहा है कि तीनों रोज साथ ही सुबह घूमने निकलते थे। हादसे जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। उन्होंने फौरन पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों का पंचनामा किया, पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
CCTV खंगाल रही पुलिस
फिलहाल, पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाले रही है, ताकि वाहन की पहचान हो सके। पुलिस का कहना कि मामले में मर्ग कायम कर लिया है। आरोपी ड्राइवर की तलाश में टीम जुटी हुई है। वहीं पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
